हाइब्रिड नवीकरणीय ऊर्जा प्रणाली के लिए समझौता

  • 02 Mar 2024

भारत और श्रीलंका ने 1 मार्च, 2024 को कोलंबो में हाइब्रिड नवीकरणीय ऊर्जा प्रणाली परियोजना से जुड़े एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

  • यह समझौता भारत सरकार, श्रीलंका सस्टेनेबल एनर्जी अथॉरिटी और एक निजी कंपनी के बीच हुआ।
  • यह परियोजना जाफना के निकट 3 द्वीपों डेल्फ़्ट, नैनातिवु और अनालाईतिवु पर केंद्रित होगी।
  • श्रीलंका के ये द्वीप वर्तमान में ऊर्जा ग्रिड से जुड़े नहीं हैं, यह परियोजना इन द्वीपों को सौर और पवन ऊर्जा उपलब्ध कराएगी।
  • यह समझौता श्रीलंका के साथ द्विपक्षीय ऊर्जा संबंधों और मानव केंद्रित विकास के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।