दो दिवसीय तटीय सुरक्षा अभ्यास 'सागर कवच'

  • 04 Apr 2024

1-2 अप्रैल, 2024 के मध्य भारतीय नौसेना द्वारा लक्षद्वीप में सभी समुद्री सुरक्षा एजेंसियों को शामिल करते हुए तटीय सुरक्षा अभ्यास 'सागर कवच 01/24' आयोजित किया गया।

  • अभ्यास में भारतीय नौसेना, तटरक्षक बल, समुद्री पुलिस, सीमा शुल्क और अन्य सुरक्षा एजेंसियां शामिल हुईं।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य समुद्र के खतरे से निपटने के दौरान तटीय सुरक्षा तंत्र की प्रभावशीलता और सुदृढ़ स्थिति का आकलन करना है।
  • इस अभ्यास में समुद्री क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के लिए तटरक्षक बल और अन्य तटीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ भारतीय नौसेना के जहाजों को तैनात किया गया।