अग्नि प्राइम बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण

  • 04 Apr 2024

3 अप्रैल, 2024 को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने रणनीतिक बल कमान (SFS) के सहयोग के माध्यम से एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप (ओडिशा) से नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-प्राइम का सफल परीक्षण किया।

  • अग्नि प्राइम दोहरी नेविगेशन और मार्गदर्शन प्रणाली के साथ दो चरणों वाली कनस्तरीकृत ठोस प्रणोदक मिसाइल है।
  • यह अग्नि शृंखला की आधुनिक, घातक, सटीक और मीडियम रेंज की परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल है।
  • यह सतह से सतह पर मार करने में सक्षम है। इसकी मारक क्षमता 1,000 से 2,000 किमी. के मध्य है।
  • इस मिसाइल को इंटीग्रेटेड गाइडेड मिसाइल डेवलेपमेंट प्रोग्राम (IGMDP) के तहत विकसित किया गया है।
  • ‘अग्नि प्राइम’ अग्नि श्रृंखला की छठी मिसाइल है।