संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक’ का 5वां संस्करण

  • 30 Apr 2024

15 से 28 अप्रैल 2024 तक उज्बेकिस्तान के टर्मेज़ जिले में भारत और उज्बेकिस्तान के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक’ का 5वां संस्करण आयोजित किया गया।

  • भारतीय सशस्त्र बलों और उज्बेकिस्तान गणराज्य के सशस्त्र बलों ने आपसी सहयोग और भविष्य की सैन्य वार्ता की नींव को मजबूत करने के लिए एक साथ प्रशिक्षण किया।
  • संयुक्त राष्ट्र के आदेशों के तहत उप-पारंपरिक संचालन में सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिसका उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच परिचालन प्रभावशीलता और समन्वय को बढ़ावा देना है।
  • इससे पहले दोनों देशों के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास का चौथा संस्करण 20 फरवरी, 2023 को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आयोजित किया गया था।
  • इस अभ्यास का पहला संस्करण नवंबर 2019 में उज्बेकिस्तान में आयोजित किया गया था।