एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी : 26वें नौसेनाध्यक्ष

  • 30 Apr 2024

30 अप्रैल, 2024 को एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने 26वें 'नौसेना प्रमुख' (Chief of the Naval Staff) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

  • इससे पूर्व वे नौसेना के उप-प्रमुख थे। उन्होंने एडमिरल आर. हरि कुमार का स्थान लिया।
  • एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी जुलाई 1985 में भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे।
  • संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ एडमिरल त्रिपाठी का करीब 30 वर्ष का लंबा और विशिष्ट करियर रहा है।
  • नौसेना के उप प्रमुख का पद संभालने से पहले वे पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं।
  • इन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल एवं नौसेना मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है।