'इभा': फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 का आधिकारिक शुभंकर

  • 22 Oct 2021

फुटबॉल की वैश्विक संचालन संस्था, फीफा ने 11 अक्टूबर, 2021 को ‘फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022’ के आधिकारिक शुभंकर 'इभा' (Ibha) का अनावरण किया।

(Image Source: @MDoNER_IndiaTwitter)

  • 'इभा' महिला शक्ति का प्रतिनिधित्व करने वाली एक एशियाई शेरनी है। 'इभा' नाम मेघालय की 'खासी' भाषा से लिया गया है जिसका अर्थ है 'अच्छी दृष्टि या निर्णय वाला' (one with good vision or judgement)।
  • इभा का उद्देश्य भारत और दुनिया भर में महिलाओं और लड़कियों को उनकी क्षमता का एहसास करने के लिए प्रेरित करना है।
  • अंडर-17 महिला विश्व कप टूर्नामेंट अगले साल 11-30 अक्टूबर के बीच भारत में होगा।