राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज

  • 22 Oct 2021

सुप्रीम कोर्ट ने लड़कियों को राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (Rashtriya Indian Military College: RIMC) में प्रवेश के लिए दिसंबर 2021 में प्रवेश परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी है।

  • राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज एक अंतर-सेवा श्रेणी '' प्रतिष्ठान है, जिसे रक्षा मंत्रालय के तत्वावधान में सेना प्रशिक्षण कमान के माध्यम से प्रशासित किया जाता है।
  • प्रिंस ऑफ वेल्स रॉयल इंडियन मिलिट्री कॉलेज के नाम, से इसका उद्घाटन 13 मार्च, 1922 को प्रिंस ऑफ वेल्स, प्रिंस एडवर्ड VIII द्वारा किया गया था।
यह दून वैली, देहरादून में स्थित एक मिलिट्री स्कूल है। RIMC राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी और बाद में भारतीय सेना के लिए एक फीडर संस्थान (feeder institution) है।