अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार 2021

  • 22 Oct 2021

11 अक्टूबर, 2021 को अमेरिका के अर्थशास्त्री डेविड कार्ड (David Card), जोशुआ एंग्रिस्ट (Joshua Angrist) और गुइडो इम्बेन्स (Guido Imbens) को आर्थिक नीति और अन्य घटनाओं के कारण प्रभावों को समझने के लिए "प्राकृतिक प्रयोगों" (natural experiments) के उपयोग के लिए 2021 के अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

(Image Source: Nobel Prize Twitter)

  • कनाडा में जन्मे कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले के डेविड कार्ड को 'श्रम अर्थशास्त्र में उनके अनुभवजन्य योगदान' के लिए पुरस्कार का आधा हिस्सा दिया गया।
  • जबकि अन्य आधा हिस्सा मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के जोशुआ एंगिस्ट और नीदरलैंड्स में जन्मे स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के गुइडो इम्बेन्स को 'कारण संबंधों के विश्लेषण में उनके पद्धतिगत योगदान के लिए' (for their methodological contributions to the analysis of causal relationships) दिया गया।
  • प्राकृतिक प्रयोग क्या है? ‘प्राकृतिक प्रयोग’ वास्तविक जीवन की परिस्थितियों का उपयोग दुनिया पर प्रभाव का पता लगाने के लिए करते हैं।
  • अध्ययन का निष्कर्ष: डेविड कार्ड ने प्राकृतिक प्रयोगों का उपयोग करते हुए न्यूनतम मजदूरी, आप्रवास (immigration) और शिक्षा के श्रम बाजार प्रभावों का विश्लेषण किया है। उन्होंने पाया कि न्यूनतम वेतन में वृद्धि का कर्मचारियों की संख्या पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
  • एक देश में पैदा हुए लोगों की आय नए आप्रवासन (immigration) से लाभान्वित हो सकती है।
  • जोशुआ एंग्रिस्ट और गुइडो इम्बेन्स ने यह प्रदर्शित किया कि प्राकृतिक प्रयोगों से कारण और प्रभाव के बारे में कैसे सटीक निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं।
  • अन्य तथ्य: एलिनोर ऑस्ट्रोम (2009) अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला हैं।
  • एस्थर डफ्लो (2019) में अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार जीतने वाली दूसरी महिला हैं। एस्थर अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार जीतने वाली सबसे युवा विजेता भी हैं।
  • औपचारिक रूप से इस पुरस्कार का नाम 'अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में आर्थिक विज्ञान में स्वेरिगेस रिक्सबैंक पुरस्कार' (The Sveriges Riksbank Prize in Economic Sciences in Memory of Alfred Nobel) है।