लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना के लिए 100वां अंतरराष्ट्रीय गोल किया

  • 01 Apr 2023

अर्जेंटीना के फुटबॉल कप्तान लियोनेल मेसी ने 28 मार्च 2023 को कुराकाओ के खिलाफ एक घरेलु मैच में अपने देश के लिए अपना 100वां अंतरराष्ट्रीय गोल किया।

  • मेसी अब 102 गोल के साथ, पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो (122) और ईरान के अली डेई (109) के बाद सर्वकालिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं।
  • सात बार के बैलन डी'ओर विजेता मेसी ने सैंटियागो डेल एस्टेरो में खेले गए इस मुकाबले में तीन गोल किये।
  • अर्जेंटीना की विश्व कप जीतने के बाद यह लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले उसने फ्रेंडली मैच में ही पनामा को 2-0 से हराया था।
  • मेसी विश्व कप प्रतियोगिताओं में अर्जेंटीना के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 2006 से शुरू हुए पांच संस्करणों में 26 मैचों में 13 गोल किए हैं।