अफ्रीका- भारत का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ऐफइंडेक्स-23’

  • 01 Apr 2023

अफ्रीका- भारत का संयुक्त सैन्य अभ्यास प्रक्षेत्र प्रशिक्षण अभ्यास (ऐफइंडेक्स-23) का दूसरा संस्करण पुणे स्थित औंध के विदेशी प्रशिक्षण नोड में 16 मार्च से 29 मार्च 2023 तक आयोजित किया गया।

  • अभ्यास का उद्देश्य सकारात्मक सैन्य संबंधों का निर्माण करना और संयक्त राष्ट्रसंघ के अधिदेश के तहत मानवतावादी माइन कार्रवाई और शांति वाहिनी प्रचालनों का निष्पादन करना था।
  • 124 प्रतिभागियों के साथ अफ्रीकी महाद्वीप के कुल 25 देशों तथा भारत की सिख, मराठा और महार रेजीमेंटों के सैनिकों ने बहुराष्ट्रीय अभ्यास में भाग लिए।
  • अभ्यास के दौरान एक ‘इक्विपमेंट डिस्प्ले’ का आयोजन किया गया जिसमें ‘मेक इन इंडिया’ के तहत 32 उद्योगों के विनिर्मित 75 स्वदेशी उत्पादों को प्रदर्शित किया गया।