सैफ अंडर -18 महिला चैम्पियनशिप 2022

  • 05 Apr 2022

भारतीय टीम ने झारखंड के जमशेदपुर में 25 मार्च, 2022 को दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ- सैफ (SAAF) अंडर -18 महिला चैम्पियनशिप 2022 का खिताब अपने नाम किया।

  • हालांकि भारत आखिरी लीग मैच बांग्लादेश से हार गया था, लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण वह टूर्नामेंट का चैम्पियन बन गया।
  • लिंडा कॉम टूर्नामेंट की मूल्यवान खिलाड़ी और टूर्नामेंट की सर्वोच्च गोल करने वाली खिलाड़ी थीं। लिंडा कॉम ने टूर्नामेंट में पांच गोल किए।
  • लिंडा कॉम मणिपुर की एक भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी हैं।