विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2021

  • 05 Apr 2022

स्विट्जरलैंड स्थित वायु गुणवत्ता प्रौद्योगिकी कंपनी 'आईक्यूएयर' (IQAir) द्वारा जारी ‘विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2021’ के अनुसार बांग्लादेश दुनिया का सबसे प्रदूषित देश है।

(Image Source: https://www.iqair.com/)

महत्वपूर्ण तथ्य: हवा में पार्टिकुलेट मैटर के संदर्भ में, बांग्लादेश ने 2021 में 76.9 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर का औसत पीएम2.5 (पार्टिकुलेट मैटर) स्तर दर्ज किया है, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा अनुशंसित 5 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर के अधिकतम अनुमेय स्तर से कहीं अधिक है।

  • भारत ने अपने औसत वार्षिक पीएम 2.5 के स्तर में सुधार किया है।

शीर्ष 20 प्रदूषित शहर: भिवाड़ी, गाजियाबाद, होतान (चीन), दिल्ली, जौनपुर, फैसलाबाद (पाकिस्तान), नोएडा, बहावलपुर (पाकिस्तान), पेशावर (पाकिस्तान), बागपत, हिसार, फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा, रोहतक, लाहौर (पाकिस्तान), लखनऊ, जींद, गुरुग्राम, काशगर (चीन) और कानपुर।

भारत का प्रदर्शन: नई दिल्ली लगातार चौथे वर्ष दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बनी हुई है।

  • सूचकांक द्वारा 35 भारतीय शहरों को 2021 के लिए सबसे खराब वायु गुणवत्ता वाले शहर के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
  • इस सूची में राजस्थान का भिवाड़ी सबसे ऊपर है और उसके बाद उत्तर प्रदेश का गाजियाबाद है।