भारत में प्रति व्यक्ति आय में दिल्ली तीसरे स्थान पर

  • 05 Apr 2022

25 मार्च, 2022 को विधान सभा में पेश किए गए दिल्ली के आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 के अनुसार, दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय सिक्किम और गोवा के बाद तीसरे स्थान पर है।

  • सर्वेक्षण के अनुसार वित्त वर्ष 2021-22 में दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 16.81 फीसदी बढ़कर 4,01,982 रुपये हो गई है।
  • दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 2021-22 में राष्ट्रीय औसत से तीन गुना अधिक है।
  • वित्त वर्ष 2021-22 में दिल्ली के सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में पिछले वर्ष की तुलना में 17.65% की बढ़ोतरी हुई है और यह 9,23,967 करोड़ रुपए हो गया है।
  • 2021-22 में दिल्ली में 1450 करोड़ रुपये का राजस्व अधिशेष दर्ज किया गया है।
  • 2019-20 की तुलना में 2020-21 में राजकोषीय घाटे में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
  • दिल्ली में, वाहनों की आबादी में 3.03% की वृद्धि दर्ज की गई है। कुल पंजीकृत मोटर चालित वाहनों में कारों और जीपों की हिस्सेदारी लगभग 28% है।
  • शहर में वन और वृक्ष आच्छादन क्षेत्र, जो 1997 से लगातार बढ़ रहा है, 2021 में बढ़कर 342 वर्ग किमी हो गया है, जो दिल्ली के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 23.06% है।
  • सर्वेक्षण के अनुसार दिल्ली की कुल प्रजनन दर (टीएफआर) 1.5 है, जो राष्ट्रीय औसत 2.2 से कम है और यह देश में सबसे कम है। साथ ही, दिल्ली की 'अशोधित मृत्यु दर' (crude death rate) 3.3% है, जो देश में सबसे कम है।
  • सर्वेक्षण के अनुसार मौजूदा कीमतों पर दिल्ली की जीडीपी पिछले छ: वर्षों में लगभग 50% बढ़कर 2021-22 में 9,23,967 करोड़ रुपए हो गई। जो कि 2016-17 में 6,16,085 करोड़ रुपए थी।