तेजस कौशल परियोजना

  • 05 Apr 2022

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 27 मार्च, 2022 को दुबई एक्सपो में 'तेजस' (Training for Emirates Jobs And Skills: TEJAS) कौशल परियोजना का शुभारंभ किया।

महत्वपूर्ण तथ्य: तेजस प्रवासी भारतीयों को प्रशिक्षित करने के लिए एक स्किल इंडिया अंतरराष्ट्रीय परियोजना (Skill India International Project) है।

  • स्किल इंडिया अंतरराष्ट्रीय परियोजना का उद्देश्य भारतीयों को कौशल, प्रमाणपत्र और विदेशों में रोजगार प्रदान करना है।
  • तेजस का उद्देश्य भारतीय श्रमबल या कामगारों को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कौशल और बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप सक्षम बनाने हेतु उनका मार्ग प्रशस्त करना है।
  • तेजस का लक्ष्य प्रारंभिक चरण के दौरान संयुक्त अरब अमीरात में 10,000 मजबूत भारतीय श्रमबलतैयार करना है।
  • 'दुबई एक्सपो 2020' 1 अक्टूबर, 2021 से 31 मार्च, 2022 तक संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में आयोजित एक विश्व एक्सपो था। एक्सपो 2020 का विषय 'कनेक्टिंग माइंड्स, क्रिएटिंग द फ्यूचर' (Connecting Minds, Creating the Future) था।