पुष्कर सिंह धामी दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री

  • 05 Apr 2022

पुष्कर सिंह धामी ने 23 मार्च, 2022 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने लगातार दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

(Image Source: https:// twitter.com/pushkardhami)

  • हालांकि हाल में हुये विधान सभा चुनाव में धामी खटीमा सीट से हार गए थे। खटीमा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी भुवन चंद्र कापड़ी ने पुष्कर सिंह धामी को 6,579 मतों के अंतर से हराया।
  • विधान सभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 47 सीटों पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस ने 19 सीटों पर जीत हासिल की।
  • भाजपा राज्य में सत्ता में वापस आने वाली पहली सत्ताधारी पार्टी बन गई है।
  • कोटद्वार से भाजपा विधायक रितु खंडूरी भूषण 5वीं उत्तराखंड विधान सभा की पहली महिला स्पीकर चुनी गई। रितु पूर्व मुख्यमंत्री मे. जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी की पुत्री हैं।
जीके फैक्ट: भारतीय संविधान के अनुसार, विधान सभा का गैर-सदस्य भी 6 माह के लिए मुख्यमंत्री या मंत्री बन सकता है। उन्हें पद पर बने रहने के लिए उन 6 महीनों के भीतर निर्वाचित होना होता है। संविधान के अनुच्छेद 164(4) के अनुसार “कोई मंत्री या मुख्यमंत्री अगर लगातार 6 महीने की अवधि तक राज्य के विधानमंडल का सदस्य नहीं बन पाता है तो उस अवधि की समाप्ति पर मंत्री का कार्यकाल भी समाप्त हो जाएगा”।