डेनिस पार्नेल सुलिवन ने जीता एबेल पुरस्कार 2022

  • 05 Apr 2022

नॉर्वेजियन एकेडमी ऑफ साइंस एंड लेटर्स द्वारा अमेरिकी गणितज्ञ डेनिस पार्नेल सुलिवन (Dennis Parnell Sullivan) को 2022 के एबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

(Image Source: https://abelprize.no/)

  • सुलिवन को टोपोलॉजी और इसके बीजीय, ज्यामितीय और गतिशील पहलुओं में उनके योगदान के लिए पुरस्कार दिया गया है।
  • टोपोलॉजी गणित का एक क्षेत्र है, जो उन्नीसवीं शताब्दी में विकसित हुआ और इसका संबंध सतहों के गुणों से है, जो विकृत होने पर नहीं बदलते हैं। टोपोलॉजिकल रूप से, एक वृत्त और एक वर्ग समान होते हैं।
  • उन्होंने और उनकी पत्नी मोएरा चास ने लूप पर आधारित मैनिफोल्ड के लिए एक नया इनवेरिएंट खोजा, जिससे स्ट्रिंग टोपोलॉजी (string topology) का क्षेत्र विकसित हुआ।
  • सुलिवन को स्टील पुरस्कार, 2010 में गणित के वुल्फ पुरस्कार और गणित के लिए 2014 का बलजन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

एबेल पुरस्कार: यह पुरस्कार नॉर्वेजियन एकेडमी ऑफ साइंस एंड लेटर्स द्वारा प्रदान किया जाता है। इसकी शुरुआत 2002 में हुई थी।

  • इसका नाम नॉर्वेजियन गणितज्ञ नील्स हेनरिक एबेल के नाम पर रखा गया है।
  • पहला एबेल पुरस्कार 2003 में फ्रांस के जीन-पियरे सेरे को प्रदान किया गया था। अमेरिका की करेन केस्कुल्ला उहलेनबेक यह पुरस्कार जीतने वाली एकमात्र महिला गणितज्ञ हैं।