असम-मेघालय सीमा समझौता

  • 05 Apr 2022

असम और मेघालय ने अपनी 885 किलोमीटर की सीमा के साथ 12 सेक्टरों में से छ: में 50 साल पुराने सीमा विवाद को आंशिक रूप से हल कर लिया है।

  • महत्वपूर्ण तथ्य: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने छ: विवादित क्षेत्रों पर एक ‘ऐतिहासिक’ समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिन्हें पहले चरण में समाधान के लिए लिया गया था।
  • नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में 29 मार्च, 2022 को समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
  • ये छ: विवादित क्षेत्र असम के कामरूप, कामरूप (मेट्रो) और कछार जिलों और मेघालय के पश्चिम खासी हिल्स, री-भोई और पूर्वी जयंतिया हिल्स जिलों के तहत ताराबारी, गिजांग, हाहिम, बोकलापारा, खानापारा-पिलंगकाटा और रातचेरा हैं।
  • विवादित 36.79 वर्ग किमी भूमि में से असम को 18.51 वर्ग किमी विवादित क्षेत्र और मेघालय को शेष 18.28 वर्ग किमी भूमि मिलेगी।
  • समझौते पर हस्ताक्षर के साथ ही अंतर-राज्यीय सीमा का लगभग 70% अब विवाद मुक्त हो गया है।