क्रॉनिकल दैनिक समसामयिकी
|
प्रश्न: हाल ही में केंद्र सरकार ने राजस्थान में राष्ट्रीय राजमार्ग-62 के किस खंड के चार लेन निर्माण हेतु 1,359 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है? उत्तर: नागौर–बीकानेर खंड को, जिससे क्षेत्रीय संपर्क और परिवहन सुविधा में सुधार होगा |
|
प्रश्न: हाल ही में केरल मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित प्रियदर्शिनी योजना के तहत किन लाभार्थी समूहों को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी? उत्तर: महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को, उनकी आयु, आय या आर्थिक पृष्ठभूमि की परवाह किए बिना |
|
प्रश्न: हाल ही में माइक्रोफाइनेंस संस्थानों के लिए क्रेडिट गारंटी योजना-2.0 (CGSMFI-2.0) की अवधि किस तिथि तक बढ़ाई गई है? उत्तर: 31 अगस्त, 2026 तक अथवा 20,000 करोड़ रुपये की गारंटी सीमा पूरी होने तक |
|
प्रश्न: हाल ही में वस्त्र क्षेत्र की उत्पादन-आधारित प्रोत्साहन (PLI) योजना के तीसरे चरण के अंतर्गत कितने नए आवेदकों को मंजूरी दी गई है? उत्तर: 22 कंपनियों को, जिससे तीसरे चरण में स्वीकृत कंपनियों की कुल संख्या 96 हो गई है |
|
प्रश्न: हाल ही में जल जीवन मिशन (JJM) 2.0 के तहत केंद्र सरकार ने किन दो राज्यों के साथ सुधार-आधारित समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए हैं? उत्तर: केंद्र सरकार ने टिकाऊ और समुदाय-संचालित ग्रामीण पेयजल आपूर्ति प्रणालियों को मजबूत करने के लिए बिहार और मणिपुर के साथ ये समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किए |
|
प्रश्न: हाल ही में आर्टेमिस III मिशन के चालक दल का सदस्य चुने जाने वाले यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) के पहले अंतरिक्ष यात्री कौन बने हैं? उत्तर: लूका पारमितानो, जो आर्टेमिस मिशन में शामिल होने वाले यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के पहले अंतरिक्ष यात्री हैं |
|
प्रश्न: हाल ही में भारत के भूमि बंदरगाहों पर माल एवं यात्रियों की एंड-टू-एंड डिजिटल प्रोसेसिंग के लिए कौन-सा डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया गया है? उत्तर: भूमि बंदरगाह प्रबंधन प्रणाली (LPMS) 'विनिमय', जिसे सीमा प्रबंधन और व्यापार सुविधा को सुदृढ़ बनाने के लिए विकसित किया गया है |
|
प्रश्न: हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किये गए ‘प्रोजेक्ट गंगा’ के तहत लगभग कितने ग्रामीण परिवारों को उच्च गति इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है? उत्तर: 20 लाख ग्रामीण परिवार, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी और डिजिटल समावेशन को बढ़ावा दिया जा सके |
|
प्रश्न: प्रसिद्ध तमिल फिल्म निर्देशक ‘भारतीराजा’ जिनका हाल ही में निधन हुआ, को भारतीय सिनेमा की किस विधा का अग्रदूत माना जाता है? उत्तर: ग्रामीण सिनेमा, क्योंकि उन्होंने गांवों के जीवन और सामाजिक विषयों को मुख्यधारा के सिनेमा में स्थापित किया |


