सामयिक
संक्षिप्त खबरें :
ऑक्सफैम की वार्षिक असमानता रिपोर्ट
ऑक्सफैम (Oxfam) की वार्षिक असमानता रिपोर्ट के अनुसार भारत में 1 प्रतिशत अमीर लोगों के पास देश की कुल संपत्ति का 40 प्रतिशत से अधिक हिस्सा है।
ह्यूमन राइट्स वॉच रिपोर्ट-2023
ह्यूमन राइट्स वॉच ने अपनी वर्ल्ड रिपोर्ट 2023 (33वाँ संस्करण) के अनुसार भारतीय अधिकारियों ने वर्ष 2022 के दौरान कार्यकर्त्ता समूहों एवं मीडिया पर अपनी कार्यवाही को अधिक "तीव्र और व्यापक" कर दिया।
मशहूर सिंगर लिसा मैरी प्रेस्ली का निधन
अमेरिका की गायिका और लेखिका, लिसा मैरी प्रेस्ली का 54 वर्ष की उम्र में निधन हो गया ।
भारतीय मूल की उषा रेड्डी कंसास में सीनेटर निर्वाचित
भारतीय मूल की अमेरिकी उषा रेड्डी 13 जनवरी, 2023 को अमेरिका के कंसास राज्य का नया सीनेटर निर्वाचित हुई है।
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2023
लंदन बेस्ड ग्लोबल सिटिजनशिप एंड रेसिडेंस एडवाइजरी फर्म हेनले एंड पार्टनर्स ने साल 2023 के लिए विश्व के देशों के पासपोर्ट की रैंकिंग जारी की है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का निधन
जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का 12 जनवरी, 2023 को निधन हो गया।
‘RRR’ के गीत ‘नाटू नाटू’ को गोल्डन ग्लोब पुरस्कार
भारतीय फिल्म आरआरआर के गीत ‘नाटू-नाटू’ को सर्वश्रेष्ठ मौलिक गीत के लिए प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब पुरस्कार मिला है।
वर्ल्ड स्पाइस कांग्रेस (WSC) मुंबई में आयोजित
वर्ल्ड स्पाइस कांग्रेस (WSC) का 14वां संस्करण 16-18 फरवरी, 2023 तक मुंबई में आयोजित किया जाएगा।
ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता रहमान राही का निधन
प्रसिद्ध कवि और जम्मू-कश्मीर के पहले ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता प्रोफेसर रहमान राही का 9 जनवरी, 2023 को निधन हो गया। ये 98 वर्ष के थे।