सामयिक

खेल समाचार :

विराट कोहली सबसे तेज 13000 रन बनाने वाले खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने एकदिवसीय मैच में सबसे तेज 13,000 रन बनाकर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

  • 11 सितंबर, 2023 को एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच में कोहली ने यह कीर्तिमान स्थापित किया।
  • कोहली ने 267 पारियों में जबकि सचिन ने 321 पारियों में 13,000 एकदिवसीय रन बनाए।
  • कोहली 13,000 एकदिवसीय रन बनाने वाले विश्व के पांचवें खिलाड़ी बन गए।
  • सचिन तेंदुलकर के बाद कोहली वनडे में 13000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

1.

सचिन तेंदुलकर (भारत)

18,426 रन

2.

कुमार संगकारा (श्रीलंका)

14,234 रन

3.

रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)

13,704 रन

4.

सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)

13,430 रन

5.

विराट कोहली (भारत)

13,000 रन *

FIBA बास्केटबॉल वर्ल्ड कप 2023

बॉस्केटबॉल वर्ल्ड कप 2023 में जर्मनी ने सर्बिया को 83-77 से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता है।

  • बॉस्केटबॉल वर्ल्ड कप का आयोजन 25 अगस्त से 10 सितंबर 2023 तक फिलीपींस, जापान और इंडोनेशिया में किया गया।
  • बास्केटबॉल वर्ल्ड कप का यह 19वां सीजन था। इस टूर्नामेंट में 32 टीमों ने भाग लिया था।
  • कनाडा ने संयुक्त राज्य अमेरिका को 127-118 से हराकर कांस्य पदक जीता, जो विश्व कप इतिहास में उसका पहला पदक था।
  • लातविया , दक्षिण सूडान और जॉर्जिया ने पहली बार विश्व कप में भाग लिया, जिसमें लातविया शीर्ष पांच में रहा।

अंडर-16 सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप 2023

भारत की अंडर-16 फुटबॉल टीम ने दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (SAFE) फुटबॉल चैंपियनशिप 2023 में बांग्लादेश को 2-0 से हराकर खिताब जीत लिया।

  • यह चैंपियनशिप 1-10 सितंबर तक भूटान के थिंपू में आयोजित किया गया था। इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमों ने भाग लिया था।
  • भारतीय अंडर-16 टीम ने इस खिताब को पांचवीं बार जीता है।
  • टीम इंडिया की तरफ से खेल के 8वें मिनट में पहला गोल भरत लायेरजम ने और दूसरा गोल 73वें मिनट में लेविस जांगमिनलम ने किया।
  • सूरज सिंह को SAFF U16 चैम्पियनशिप का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर जबकि मोहम्मद अरबाश को सबसे मूल्यवान खिलाड़ी और उच्चतम स्कोरर का पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • ग्रुप स्टेज में भारत, बांग्लादेश और नेपाल को हराकर पहले स्थान पर रहा, जबकि दूसरे ग्रुप में पाकिस्तान शीर्ष स्थान पर रहा।
  • अंडर-16 SAFE फुटबॉल चैंपियनशिप का पहली बार आयोजन वर्ष 2011 में किया गया था।

भारत के किरण जॉर्ज ने इंडोनेशिया बैडमिंटन मास्टर्स का खिताब जीता

किरण जॉर्ज ने 10 सितंबर 2023 को जापान के कू ताकाहाशी को हराकर इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 100 पुरुष एकल खिताब जीता।

  • किरण ने अपना पहला सुपर 100 खिताब 2022 में ओडिशा ओपन जीता।
  • जनवरी 2023 में किरण ने थाईलैंड ओपन में चीन के खिलाड़ी शी युकी और वेंग होंग यांग को हराया था।

मोहन बागान ने डूरंड कप 2023 जीता

मोहन बागान ने 3 सितंबर, 2023 को कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में ईस्ट बंगाल को 1-0 से हराकर डूरंड कप फुटबॉल 2023 जीत ली है।

  • 3 अगस्त से 3 सितंबर 2023 तक असम एवं पश्चिम बंगाल के कुछ शहरों में डूरंड कप 2023 फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई।
  • मोहन बागान एसजी डूरंड कप के इतिहास में 17 खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है।
  • दिमित्री पेट्राटौस ने मोहन बागान की तरफ से एक मात्र गोल किए।
  • ईस्ट बंगाल डूरंड कप जीतने वाली दूसरी सबसे सफल टीम है जिसके नाम 16 खिताब दर्ज हैं।
  • मोहन बागान ने पिछला डूरंड कप वर्ष 2000 में जीता था।
  • मोहन बागान ने 2004, 2009 और 2019 में डूरंड कप फाइनल में पहुंचा था लेकिन जीत दर्ज करने में असफल रहा।

डूरंड कप 2023 पुरस्कार विजेता

  • गोल्डन ग्लव्स पुरस्कार : विशाल कैथ (मोहन बागान)
  • गोल्डन बूट पुरस्कार : डेविड लालह्लानसंगा (मोहम्मडन एससी)
  • गोल्डन बॉल पुरस्कार : नंदकुमार शेखर (ईस्ट बंगाल एफसी)

भारत ने पुरुष हॉकी फाइव्स एशिया कप 2023 जीता

भारत ने 2 सितंबर, 2023 को ओमान के सलालाह में पुरुष हॉकी फाइव्स एशिया कप 2023 जीत लिया। भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को पेनल्टी शूटआउट में 2-0 से हराया।

  • भारत ने इस जीत के साथ एफआईएच पुरुष हॉकी 5 विश्व कप 2024 में भी प्रवेश कर लिया है।
  • भारतीय टीम के मनिंदर सिंह बेस्ट प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट चुने गये।
  • भारत के लिए फुलटाइम में मोहम्मद राहील ने दो गोल किए। इसके अलावा जुगराज सिंह और मनिंदर सिंह ने 1-1 गोल किया।
  • भारत ने सेमीफाइनल में मलेशिया को 10-4 से हराकर और पाकिस्तान ने ओमान को 7-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

शतरंज विश्व कप 2023

विश्व के नंबर 1 खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने 24 अगस्त, 2023 को शतरंज विश्व कप जीत लिया है। कार्लसन ने फाइनल में भारत के रमेशबाबू प्रज्ञानंदा को हराया।

  • कार्लसन और प्रज्ञानंदा के बीच फाइनल मैच ड्रॉ पर खत्म होने के बाद परिणाम टाईब्रेक मुकाबले के जरिए निकाला गया।
  • कार्लसन का अंतिम स्कोर 1.5 जबकि प्रज्ञानंदा का अंतिम स्कोर 0.5 रहा।
  • फाइनल मैच में 18 चाल के बाद क्वींस बदल गई थी, और इसका लाभ कार्लसन को मिला।
  • प्रज्ञानंदा ने विश्व के नंबर 2 खिलाड़ी हिकारू नाकामुरा और विश्व के नंबर 3 खिलाड़ी फैबियानो कारूआना के खिलाफ क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मैच जीते है।
  • प्रज्ञानंदा, अब तक के सबसे कम उम्र के विश्व कप फाइनलिस्ट थे, और सबसे कम उम्र के विश्व कप विजेता हैं।
  • प्रज्ञानंदा एयरथिंग्स मास्टर्स रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में रैपिड खेल में कार्लसन को हराकर विश्व चैम्पियन बने थे।
  • 31वीं वरीयता प्राप्त प्रज्ञानंदा विश्व कप के फाइनल में जगह बनाने वाले सबसे निचली वरीयता प्राप्त खिलाड़ी भी हैं।

अनाहत सिंह ने एशियाई जूनियर स्क्वाश- 2023 जीता

भारत की अनाहत सिंह ने 20 अगस्त, 2023 को एशियाई जूनियर स्क्वैश व्यक्तिगत चैंपियनशिप के अंडर-17 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

  • अनाहत सिंह ने हांगकांग की एना क्वांग को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
  • एशियाई जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 16-20 अगस्त तक चीन के डालियान में आयोजित किए गये थे।
  • अनाहत ने वर्ष 2022 में थाईलैंड में एशियाई जूनियर स्क्वॉश चैंपियनशिप में लड़कियों के अंडर -15 वर्ग में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता।
  • वर्ष 2019 में अनाहत ने मकाऊ में एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में लड़कियों के अंडर-13 वर्ग में कांस्य पदक जीता था।

महिला फीफा विश्व कप 2023

स्पेन ने 20 अगस्त, 2023 को सिडनी में आयोजित महिला फुटबॉल फीफा विश्व कप 2023 जीत लिया। फाइनल में स्पेन ने इंग्लैंड को 1-0 से हराया।

  • स्पेन की टीम पहली बार महिला फीफा विश्व कप का खिताब जीत पाई है।
  • मैच का एकमात्र गोल स्पेन की कप्तान ओल्गा कारमोना ने किया।
  • स्पेन महिला फीफा विश्व कप जीतने वाली पांचवीं टीम बन गई है।
  • अमेरिका ने चार बार, जर्मनी ने दो बार, नॉर्वे और जापान ने एक-एक बार महिला फीफा विश्व कप का खिताब जीता है।

भारतीय एयर पिस्टल टीम ने विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता

अजरबैजान के बाकू में भारतीय पुरुष टीम ने 17 अगस्त, 2023 को आईएसएसएफ विश्व चैम्पियनशिप के 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 1734 अंक लाकर कांस्य पदक जीता।

  • चीन की टीम ने 1749 अंक लाकर स्वर्ण पदक जीता।
  • जर्मनी की टीम भारत से 9 अंक अधिक लाकर रजत पदक जीतने में सफल रहा।
  • भारतीय पिस्टल टीम में शिव नरवाल, सरबजोत सिंह और अर्जुन सिंह चीमा शामिल थे।
  • नरवाल ने 579, सरबजोत ने 578 और चीमा ने 577 अंक प्राप्त किये।
  • यह टूर्नामेंट 2024 पेरिस ओलंपिक का क्वालीफाइंग टूर्नामेंट भी है।
Showing 1-10 of 479 items.