वनलाइनर करेंट अफेयर्स - अप्रैल 2025
प्रश्न: ब्रह्मांडीय माइक्रोवेव पृष्ठभूमि (CMB) क्या है? उत्तर: बिग बैंग का अवशेष |
प्रश्न: केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) का मुख्यालय कहाँ स्थित है? उत्तर: नई दिल्ली |
प्रश्न: भूटान के साथ सीमा साझा करने वाले भारत के कौन से राज्य हैं? उत्तर: सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश |
प्रश्न: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) रिपोर्ट के अनुसार, भारत का सैन्य खर्च पाकिस्तान से कितना गुना अधिक था? उत्तर: लगभग नौ गुना |
प्रश्न: निवेशक शिक्षा और संरक्षण निधि प्राधिकरण (IEPFA) का नोडल मंत्रालय का नाम क्या है ? उत्तर: कॉर्पोरेट मामलों का मंत्रालय |
प्रश्न: राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन (NSM) द्वारा विकसित हाई-स्पीड नेटवर्क का नाम क्या है ? उत्तर: त्रिनेत्र |
प्रश्न: भारत ने AI-केंद्रित सुपरकंप्यूटिंग पहल के तहत कौन सा सिस्टम विकसित किया है? उत्तर: AIRAWAT |
प्रश्न: कुकम्बर मोज़ेक वायरस (CMV) मुख्य रूप से कैसे फैलता है? उत्तर: एफिड्स द्वारा |
प्रश्न: भारत में बॉन्ड बाजार को कौन नियंत्रित करता है? उत्तर: RBI और SEBI |
प्रश्न: भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) किस मंत्रालय के तहत स्थापित किया गया है? उत्तर: गृह मंत्रालय |
प्रश्न: वेटिकन सिटी किस नदी के पश्चिमी तट पर स्थित है? उत्तर: टाइबर नदी |
प्रश्न: ब्रह्मांड का लगभग कितना प्रतिशत हिस्सा डार्क मैटर से बना है? उत्तर: 27% |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे,’पारेन्स पेट्रिया सिद्धांत’ के अनुसार, राज्य को किन समूहों की रक्षा करने का अधिकार है? उत्तर: कमजोर समूह जैसे नाबालिग और विकलांग व्यक्ति |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे,’अरुण-III परियोजना’ की क्षमता क्या है? उत्तर: 900 मेगावाट |
प्रश्न: प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (PFBR) में शीतलक के रूप में किसका उपयोग होता है? उत्तर: तरल सोडियम |
प्रश्न: अनौपचारिक विनिर्माण क्षेत्र में महिलाओं का प्रतिशत कितना है? उत्तर: 43 प्रतिशत |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे,'तोझी' योजना किस राज्य से संबंधित है? उत्तर: तमिलनाडु से |
प्रश्न: एंजाइम क्या होते हैं? उत्तर: प्रोटीन जो जैव रासायनिक प्रतिक्रियाओं को उत्प्रेरित करते हैं। |
प्रश्न: भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में विनिर्माण क्षेत्र का लगभग कितना योगदान है? उत्तर: लगभग 20 % |
प्रश्न: किस उद्योग में पुरुषों की तुलना में अधिक महिलाएं कार्यरत हैं? उत्तर: तंबाकू उद्योग (तंबाकू क्षेत्र में 90% से अधिक कर्मचारी महिलाएं हैं।) |
प्रश्न: भारत के किस राज्य में औपचारिक विनिर्माण क्षेत्र में सबसे अधिक लैंगिक अंतर देखा गया है? उत्तर: पश्चिम बंगाल |
प्रश्न: भारत का पहला स्वदेशी रूप से निर्मित उपग्रह कौन सा था, जिसका प्रक्षेपण 19 अप्रैल, 1975 को किया गया था? उत्तर: आर्यभट्ट |
प्रश्न: पार्किंसंस रोग में किस प्रकार की कोशिकाओं का क्षय होता हैं? उत्तर: डोपामाइन उत्पादक न्यूरॉन्स |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, ‘ लोअर सुबनसिरी हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की कुल नियोजित क्षमता कितनी है? उत्तर: 2000 मेगावाट |
प्रश्न: IMB का समुद्री डकैती रिपोर्टिंग केंद्र कहाँ स्थित है? उत्तर: कुआलालंपुर, मलेशिया |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, ‘डल झील’ को और किस नाम से जाना जाता है? उत्तर: फूलों की झील |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, ‘फ्लू गैस डिसल्फराइजेशन’ (FGD) प्रणाली का प्राथमिक उद्देश्य क्या है? उत्तर: फ्लू गैसों से सल्फर डाइऑक्साइड को हटाना |
प्रश्न: अंतर्राष्ट्रीय समुद्री ब्यूरो (IMB) के अनुसार, 2025 के पहले तीन महीनों में किस गतिविधि में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है? उत्तर: समुद्री डकैती और सशस्त्र डकैती की घटनाएं |
प्रश्न: ऑपरेशन अटलांटा का विस्तारित जनादेश क्या शामिल करता है? उत्तर: WFP जहाजों की सुरक्षा |
प्रश्न: पेटा का मुख्यालय कहाँ स्थित है? उत्तर: नॉरफ़ॉक, वर्जीनिया, यूएसए |
प्रश्न: भारत के तीन-चरणीय परमाणु कार्यक्रम का अंतिम लक्ष्य क्या है? उत्तर: थोरियम आधारित चक्र |
प्रश्न: कोएंजाइम क्या होते हैं? उत्तर: जैविक सहायक अणु |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, ‘K2-18b’ की खोज किस दूरबीन ने की? उत्तर: केप्लर स्पेस टेलीस्कोप |
प्रश्न: आईएनएस सुनयना किस नौसेना कमान के तहत आता है? उत्तर: दक्षिणी नौसेना कमान |
प्रश्न: आईएनएस सुनयना का निर्माण किसने किया? उत्तर: गोवा शिपयार्ड लिमिटेड |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, ‘थांगजिंग पहाड़ियाँ’ किस घाटी की पश्चिमी सीमा का हिस्सा हैं? उत्तर: इंफाल घाटी |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, ‘अंतर्राष्ट्रीय समुद्री ब्यूरो’ (IMB) का मुख्यालय कहाँ है? उत्तर: लिमासोल, साइप्रस |
प्रश्न: जेम्स वेब टेलिस्कोप किस लैग्रेंज बिंदु पर परिक्रमा करता है? उत्तर: L2 लैग्रेंज बिंदु |
प्रश्न: विशाल स्क्विड की आँखों की क्या विशेषता है? उत्तर: विशाल स्क्विड में किसी भी ज्ञात जानवर की सबसे बड़ी आँखें होती हैं |
प्रश्न: AI में CPU की भूमिका क्या है? उत्तर: सामान्य संगणना, शेड्यूलिंग |
प्रश्न: लेजर किस सिद्धांत पर कार्य करता है? उत्तर: उत्तेजित उत्सर्जन |
प्रश्न: टेंसर प्रोसेसिंग यूनिट (TPU) को पहली बार किसने पेश किया? उत्तर: गूगल ने |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे,‘क्यूरियोसिटी रोवर’ किस मिशन का हिस्सा है? उत्तर: मार्स साइंस लेबोरेटरी |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे,‘K2-18b एक्सोप्लैनेट’ पृथ्वी से कितनी दूर है? उत्तर: 124 प्रकाश वर्ष |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे , ‘अंतर्राष्ट्रीय समुद्री ब्यूरो’ (IMB) किस संगठन का एक विशिष्ट प्रभाग है? उत्तर: अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्य मंडल (ICC) |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे,‘व्हीकल-टू-ग्रिड’ (V2G) तकनीक का प्राथमिक कार्य क्या है? उत्तर: इलेक्ट्रिक वाहनों को अप्रयुक्त होने पर संग्रहीत बिजली को वापस पावर ग्रिड में भेजना |
प्रश्न: इतालिन परियोजना की कुल स्थापित क्षमता कितनी है? उत्तर: 3,097 मेगावाट |
प्रश्न: पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना का लक्ष्य समूह कौन है? उत्तर: मेधावी छात्र |
प्रश्न: TPU (टेंसर प्रोसेसिंग यूनिट) को पहली बार किसने विकसित किया था ? उत्तर: गूगल ने (TPU, विशेष रूप से AI कार्यों के लिए निर्मित एक हार्डवेयर इकाई है।) |
प्रश्न: CPU में 'कोर' क्या होते हैं? उत्तर: व्यक्तिगत निष्पादन इकाइयाँ |
प्रश्न: फोटॉन इलेक्ट्रॉन की तुलना में कैसे बेहतर जानकारी ले जाते हैं? उत्तर: तेज, उच्च बैंडविड्थ |
प्रश्न: गारभांगा रिजर्व फॉरेस्ट किस हाथी गलियारे का महत्वपूर्ण हिस्सा है? उत्तर: गारभांगा-रानी-दीपर बील |
प्रश्न: 'क्लीनिडियम ललिताए' बीटल का नाम किस वैज्ञानिक को श्रद्धांजलि के रूप में रखा गया है? उत्तर: डॉ. ललिता राय चौधरी |
प्रश्न: हम्पी को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल कब घोषित किया गया? उत्तर: 1986 में |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, ‘विजयनगर साम्राज्य’ किस नदी के तट पर स्थित था? उत्तर: तुंगभद्रा नदी |
प्रश्न: बर्फ VII कब बनती है? उत्तर: अत्यधिक दबाव पर |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, ‘प्लास्टिक बर्फ VII की मुख्य विशेषता क्या है? उत्तर: ठोस-तरल गुण |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, ‘सिल्लाहल्ला परियोजना’ का मुख्य उद्देश्य क्या है? उत्तर: 1000 मेगावाट बिजली उत्पन्न करना (तमिलनाडु में चरम बिजली मांग को पूरा करने के लिए) |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, ‘एशियाई हॉर्नेट’ का खतरा मुख्य रूप से किसे है? उत्तर: मधुमक्खी समूहों को |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, ‘दुर्लभ पृथ्वी चुम्बक’ का मुख्य उपयोग क्या है? उत्तर: इलेक्ट्रिक वाहनों, पवन टर्बाइनों और सैन्य प्रणालियों सहित कई आधुनिक तकनीकों में |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे , ‘ यिमखिउंग जनजाति मुख्य रूप से भारत के किस राज्य में निवास करती है? उत्तर: नागालैंड |
प्रश्न: भारत-म्यांमार सीमा, जिसके साथ भारत सरकार बाड़ लगाने की योजना बना रही है, की लंबाई कितनी है? उत्तर: 1,643 किमी |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे , ‘चागास रोग’ का कारण क्या है? उत्तर: ट्रिपैनोसोमा क्रूज़ी नामक एक प्रोटोजोआ परजीवी के कारण होता है। |
प्रश्न: वर्तमान रिवर्स रेपो दर क्या है? उत्तर: 3.35% (16 अप्रैल, 2025) |
प्रश्न: चीता IUCN रेड लिस्ट में किस श्रेणी में सूचीबद्ध है? उत्तर: सुभेद्य (Vulnerable) |
प्रश्न: चीता की गर्भधारण अवधि लगभग कितने दिन होती है?
उत्तर: 90-95 दिन |
प्रश्न: विटामिन डी का रासायनिक नाम क्या है? उत्तर: कैल्सीफेरॉल |
प्रश्न: पनामा नहर पर अमेरिका ने कब तक नियंत्रण रखा? उत्तर: 31 दिसंबर, 1999 तक |
प्रश्न: जैन धर्म के पहले तीर्थंकर कौन माने जाते हैं? उत्तर: ऋषभनाथ |
प्रश्न: "सत्यशोधक समाज" की स्थापना किसने की थी? उत्तर: महात्मा ज्योतिबा फुले |
प्रश्न: महात्मा फुले की प्रसिद्ध पुस्तक कौन सी है जिसमें जाति उत्पीड़न की आलोचना की गई है? उत्तर: गुलामगिरी |
प्रश्न: भारत की पहली महिला शिक्षिका कौन थीं उत्तर: सावित्रीबाई फुले |
प्रश्न: मालाबार ग्रे हॉर्नबिल मुख्य रूप से भारत के किस क्षेत्र में पाया जाता है? उत्तर: पश्चिमी घाट |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, ‘औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP)’ को कौन जारी करता है? उत्तर: केंद्रीय सांख्यिकी संगठन (CSO), सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय |
प्रश्न: मालाबार ग्रे हॉर्नबिल को IUCN रेड लिस्ट में क्या दर्जा दिया गया है? उत्तर: असुरक्षित (Vulnerable) |
प्रश्न: 'गौरव' बम की अनुमानित मारक क्षमता कितनी है? उत्तर: 30-150 किमी |
प्रश्न: अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का मुख्यालय कहाँ स्थित है? उत्तर: गुरुग्राम, भारत |
प्रश्न: आयुष्मान भारत योजना कब शुरू हुई?
उत्तर: उत्तर: 2018 में |
प्रश्न: सीपीसीबी द्वारा शुरू की गई नई उद्योग श्रेणी कौन सी है? उत्तर: ब्लू कैटेगरी |
प्रश्न: हाल ही में, मिशन पोषण 2.0 में किन योजनाओं का विलय हुआ? उत्तर: पोषण अभियान, पूरक पोषण कार्यक्रम |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे,’लेगियोनेयर्स रोग’ का कारण बनने वाला बैक्टीरिया आमतौर पर कहाँ पाया जाता है? उत्तर: मीठे पानी के वातावरण |
प्रश्न: ताइवान जलडमरूमध्य किन दो जल निकायों को जोड़ता है? उत्तर: दक्षिण चीन सागर, पूर्वी चीन सागर |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, ’बायोलुमिनसेंस’ के लिए सबसे अधिक जिम्मेदार जीव कौन सा है? उत्तर: नोक्टिलुका सिंटिलन्स |
प्रश्न: ज्योतिबा फुले क्यों प्रसिद्ध थे? उत्तर: ज्योतिबा फुले सामाजिक सुधार और महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने में अपने अग्रणी प्रयासों के लिए प्रसिद्ध थे। |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, ‘एडेनियम ओबेसम’ को आमतौर पर क्या कहा जाता है? उत्तर: डेज़र्ट रोज़ |
प्रश्न: 2025 की प्रकृति जलवायु परिवर्तन रिपोर्ट के अनुसार अब आर्कटिक बोरियल जोन के कितने प्रतिशत क्षेत्र के कार्बन स्रोत के रूप में कार्य शुरू हो गया है? उत्तर: 30% |
प्रश्न: भारत का आर्कटिक अनुसंधान केंद्र कहाँ स्थित है? उत्तर: स्वालबार्ड |
प्रश्न: हाल ही में थार रेगिस्तान में हरियाली में 38% की वार्षिक वृद्धि देखी गई है। इसका मुख्य कारण क्या बताया गया है? उत्तर: मानसूनी वर्षा में वृद्धि और कृषि विस्तार |
प्रश्न: आकाश मिसाइल किस श्रेणी की मिसाइल है? उत्तर: सतह से हवा में मार करने वाली |
प्रश्न: प्रतिपदार्थ का सबसे सामान्य उदाहरण क्या है? उत्तर: पॉज़िट्रॉन |
प्रश्न: भारत में कुल कितनी विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू जनजातियां पाई जाती हैं? उत्तर: 1,526 |
प्रश्न: डेक्कन ज्वालामुखीयता का प्रमुख कारण क्या माना जाता है? उत्तर: मैंटल प्लम |
प्रश्न: किस भूवैज्ञानिक काल में हुई थी? उत्तर: क्रेटेशियस-पैलियोजीन |
प्रश्न: पुर्तगाल के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापार कितना है? उत्तर: 1.5 अरब डॉलर डेक्कन ज्वालामुखीयता |
प्रश्न: हाल ही में दिए गए सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुसार, यदि राज्यपाल विधानसभा द्वारा दोबारा पारित बिल पर भी कोई निर्णय नहीं लेते हैं, तो वह क्या माना जाएगा? उत्तर: विधेयक को स्वीकृति प्राप्त मानी जाएगी |
प्रश्न: सोयुज यान किस देश द्वारा विकसित किया गया था? उत्तर: रूस |
प्रश्न: CAG की नियुक्ति भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के तहत होती है? उत्तर: अनुच्छेद 148 |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, ‘9K33 Osa-AK प्रणाली’ किस प्रकार की मिसाइल प्रणाली है? उत्तर: अल्प दूरी की सतह से वायु प्रणाली |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, ‘वाइब कोडिंग’ का प्रमुख खतरा किससे संबंधित है? उत्तर: एआई द्वारा असुरक्षित कोड निर्माण |
प्रश्न: हाल ही में चीन द्वारा लॉन्च की गयारेडियो टेलीस्कोप जो मिल्की वे (Milky Way) पर अनुसंधान करेगा, का नाम क्या है? उत्तर: थ्री गॉर्जेज अंटार्कटिक आई |
प्रश्न: हाल ही में किस फिलीपीनी ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ? उत्तर: माउंट कनलाउन |
प्रश्न: CAPTCHA का पूरा नाम क्या है? उत्तर: कम्प्लीटली ऑटोमेटेड पब्लिक ट्यूरिंग टेस्ट (Completely Automated Public Turing test) |
प्रश्न: वर्तमान में अंतर-संसदीय संघ (IPU)के कितने सदस्य देश हैं?
उत्तर: 181 देश |
प्रश्न: अंतर-संसदीय संघ (IPU) का मुख्यालय किस शहर में स्थित है? उत्तर: जेनेवा, स्विट्ज़रलैंड |
प्रश्न: हाल ही में जारी 'ट्रेंड्स इन मैटरनल मॉर्टेलिटी 2000-2023' रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में भारत में मातृ मृत्यु दर (MMR) में किस प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है? उत्तर: 78% |
प्रश्न: हाल ही में किस देश को अफ्रीका में सबसे पहले रिवर ब्लाइंडनेस से मुक्त घोषित किया गया?
उत्तर: नाइजर (2025) |
प्रश्न: 'भारत में महिलाएँ और पुरुष 2024' ('Women and Men in India 2024') के अनुसार महिलाओं की बैंक खातों में हिस्सेदारी कितनी है? उत्तर: 39.2% |
प्रश्न: UGC की स्थापना कब हुई थी? उत्तर: 1956 में |
प्रश्न: उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित 150वीं अंतर-संसदीय संघ (IPU) असेंबली ,2025 का मुख्य विषय क्या है? उत्तर: सामाजिक विकास और न्याय |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे , ‘ओटावा कन्वेंशन’ का सबसे महत्वपूर्ण प्रभाव क्या रहा है? उत्तर: बारूदी सुरंगों का बड़े पैमाने पर नाश |
प्रश्न: विश्व में एंटीमनी का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन है? उत्तर: चीन |
प्रश्न: हाल ही में, चीन ने किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन में अमेरिका के खिलाफ मुकदमा दायर किया? उत्तर: विश्व व्यापार संगठन (WTO) |
प्रश्न: MRI स्कैन में प्रयुक्त तत्व कौन-सा है ? उत्तर: गडोलिनियम |
प्रश्न: रीम नौसैनिक अड्डा किस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग के निकट है ? उत्तर: मलक्का जलडमरूमध्य |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे ,असोला भट्टी अभयारण्य किस शहर में है? उत्तर: दिल्ली |
प्रश्न: एक्सरसाइज 'इन्द्रा-2025' की खास विशेषता क्या है? उत्तर: यह भारत और रूस के बीच समुद्री अभ्यास है |
प्रश्न: हाल ही में GI टैग प्राप्त 'कन्नडिप्पाया' भारत के किस राज्य की जनजातीय शिल्पकला का उदाहरण है? उत्तर: केरल |
प्रश्न: कृत्रिम वर्षा के लिए किस यौगिक का प्रयोग बादलों में किया जाता है ताकि वर्षा करवाई जा सके? उत्तर: सिल्वर आयोडाइड |
प्रश्न: सीवीड से जुड़ा कौन-सा सरकारी कार्यक्रम भारत में इसके उत्पादन को बढ़ावा दे रहा है? उत्तर: प्रधान मंत्री मत्स्य सम्पदा योजना |
प्रश्न: थाईलैंड की कौन-सी नदी बैंकॉक से होकर बहती है और परिवहन का प्रमुख साधन है? उत्तर: चाओ फ्राया |
प्रश्न: INS Tarkash किस वर्ग का युद्धपोत है? उत्तर: तलवार क्लास |
प्रश्न: फ्लोराइड की सुरक्षित सीमा क्या है? उत्तर: 1.0-1.5 mg/L |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे युफ़िया वॉयनादेनसीस (Euphaea wayanadensis) पहली बार कहाँ देखी गई उत्तर: वायनाड, केरल |
प्रश्न: चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर कब उतरा था? उत्तर: 23 अगस्त 2023 |
प्रश्न: कच्चातीवू किस जलसंधि में स्थित है? उत्तर: पाक जलसंधि |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे,’चिकन नेक कॉरिडोर’ किन देशों से घिरा है? उत्तर: नेपाल, भूटान, बांग्लादेश |
प्रश्न: ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत भेजे गए भारतीय नौसेना के दो जहाज कौन से थे? उत्तर: INS सतपुड़ा, INS सवित्री |
प्रश्न: 9K33 ओसा-AK किस देश द्वारा विकसित किया गया था? उत्तर: रूस |
प्रश्न: भारत में FPI निवेश किस कानून के तहत आता है? उत्तर: FEMA 1999 |
प्रश्न: भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) की नियुक्ति कौन करता है? उत्तर: राष्ट्रपति |
प्रश्न: "वाइब कोडिंग" शब्द को किसने गढ़ा था? उत्तर: आंद्रेज कारपथी |
प्रश्न: अमूल डेयरी की स्थापना किसके सहयोग से हुई? उत्तर: त्रिभुवनदास पटेल और वर्गीज कुरियन |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रही, ‘पेंटेड लेडी’ (Painted Lady) तितली की प्रवास यात्रा कितनी पीढ़ियों तक चलती है? उत्तर: 8-10 पीढ़ियाँ |
प्रश्न: ग्रीन क्रेडिट कार्यक्रम (Green Credit Programme) किस मंत्रालय द्वारा संचालित है? उत्तर: पर्यावरण मंत्रालय |
प्रश्न: शनि ग्रह के कुल चंद्रमाओं की संख्या अब कितनी हो गई है? उत्तर: 274 |
प्रश्न: भारत में राज्य सरकारें कौन-से सरकारी प्रतिभूति जारी करती हैं? उत्तर: राज्य विकास ऋण (SDL) |
प्रश्न: हाल ही में, RBI ने कितनी राशि की G-Sec खरीदी? उत्तर: ₹80,000 करोड़ |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे ,’बोधगया मंदिर’ को यूनेस्को द्वारा कब विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया? उत्तर: 2002 |
प्रश्न: अमूर बाघ मुख्यतः किस देश में पाया जाता है? उत्तर: रूस |
प्रश्न: हाल ही में किस देश में जीन-संशोधित सूअर का जिगर प्रत्यारोपित किया गया? उत्तर: चीन |
प्रश्न: ज़ेनोट्रांसप्लांटेशन में सबसे अधिक किस जानवर का उपयोग होता है? उत्तर: सूअर |
प्रश्न: सेमी-क्रायोजेनिक इंजन का मुख्य ईंधन क्या है? उत्तर: केरोसीन (RP-1) |
प्रश्न: GTO की न्यूनतम ऊँचाई कितनी होती है ? उत्तर: 180-200 किमी |
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे