वनलाइनर करेंट अफेयर्स - अगस्त 2024
प्रश्न: हाल ही में पंजाब के रोपड़ जिलें के निवासी पांच वर्षीय तेगबीर सिंह ने किस चोटी पर चढ़कर एशिया के सबसे कम उम्र के व्यक्ति बनने का रिकॉर्ड बनाया? उत्तर: माउंट किलिमंजारो |
प्रश्न: 27 अगस्त, 2024 को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने भारतीय जनसंचार संस्थान में इनक्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन कहां किया? उत्तर: नई दिल्ली |
प्रश्न: हाल ही में भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिकों ने एक किफायती, उपयोगकर्ता के अनुकूल, पोर्टेबल स्मार्टफोन-आधारित फ्लोरोसेंस टर्न-ऑन सेंसर प्रणाली (portable smartphone-based fluorescence turn-on sensor system) विकसित की है,जो किस बीमारी की रोकथाम में सहायता प्रदान कर सकती है? उत्तर: पार्किंसंस |
प्रश्न: 27 अगस्त, 2024 को वस्त्र मंत्रालय ने राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन (National Technical Textiles Mission) के तहत आठवीं अधिकार प्राप्त कार्यक्रम समिति (EPC) की बैठक कहां आयोजित की गई उत्तर: नई दिल्ली |
प्रश्न: 27 अगस्त, 2024 को कृषि और किसान कल्याण विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष खरीफ फसलों की बुआई कितने लाख हेक्टेयर क्षेत्र में की गई है? उत्तर: 1,065 लाख हेक्टेयर |
प्रश्न: 27 अगस्त, 2024 को भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड (Bharat Biotech International Ltd) ने कौन- सा एक नया सिंगल-स्ट्रेन ओरल हैजा वैक्सीन (OCV) लॉन्च किया? उत्तर: हिलकोल (BBV131) |
प्रश्न: 27 अगस्त, 2024 को स्वास्थ्य मंत्रालय ने किस कंपनी को एमपॉक्स का पता लगाने के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण किट के निर्माण की मंजूरी दी? उत्तर: सीमेंस हेल्थिनियर्स |
प्रश्न: 27 अगस्त, 2024 को किसे राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है? उत्तर: बी. श्रीनिवासन |
प्रश्न: 26 अगस्त, 2024 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में कितने नए जिले बनाने की घोषणा की? उत्तर: 5 जिले |
प्रश्न: हाल ही में किस संस्था ने मंकीपॉक्स की घातक महामारी को रोकने के लिए विश्व भर में छह महीने की कार्यनीतिक बचाव योजना शुरू की है? उत्तर: विश्व स्वास्थ्य संगठन |
प्रश्न: 26 अगस्त, 2024 को किस देश की मौसम एजेंसी ने टाइफून ‘शानशान’ (Typhoon Shanshan) को लेकर हाई अलर्ट जारी किया? उत्तर: जापान |
प्रश्न: 25 अगस्त, 2024 को लेबनान के किस पूर्व प्रधानमंत्री का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया? उत्तर: सलीम होस |
प्रश्न: 24 अगस्त, 2024 को देश के नक्सल प्रभावित राज्यों की अंतरराज्यीय समन्वय समिति (Inter-State Coordination Committee of States) की बैठक गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में कहां आयोजित की गई? उत्तर: रायपुर, छत्तीसगढ़ |
प्रश्न: 24 अगस्त, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) की तीन प्रमुख योजनाओं को जारी रखने की मंजूरी दी और इनका विलय किस योजना में किया गया? उत्तर: विज्ञान धारा |
प्रश्न: हाल ही में किस देश ने भारतीय नौसेना में शामिल किए जा रहे मल्टी-मिशन एमएच-60आर सीहॉक हेलीकॉप्टरों के लिए लगभग 52.8 मिलियन डॉलर (443 करोड़ रुपये) मूल्य की पनडुब्बी रोधी युद्धक प्रणाली ‘सोनोबोयस’ (Sonobuoys) तथा संबंधित उपकरणों की प्रस्तावित बिक्री को मंजूरी दे दी है? उत्तर: अमेरिका |
प्रश्न: 24 अगस्त, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एकीकृत पेंशन योजना (UPS) के तहत सरकारी कर्मचारियों के लिए सेवानिवृत्ति से पहले के अंतिम कितने महीनों के औसत मूल वेतन का 50 प्रतिशत पेंशन के रूप में सुनिश्चित करने को मंजूरी दी? उत्तर: 12 महीने |
प्रश्न: 19-25 अगस्त, 2024 के मध्य जॉर्डन के अम्मान में आयोजित अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2024 में भारतीय महिलाओं ने कितने अंकों के साथ अपना पहला खिताब जीता? उत्तर: 185 अंक |
प्रश्न: 22-24 अगस्त, 2024 के मध्य एमएसएमई विकास फोरम द्वारा "10वें भारत अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई एक्सपो और शिखर सम्मेलन 2024"(10th India International MSME Expo & Summit 2024) निवेश और व्यापार मेले का आयोजन कहां किया गया? उत्तर: नई दिल्ली |
प्रश्न: 26 अगस्त, 2024 को भारत और सिंगापुर के मंत्रियों की दूसरी गोलमेज बैठक (2nd round of India-Singapore Ministerial Roundtable) कहां आयोजित की गई? उत्तर: सिंगापुर |
प्रश्न: 22 अगस्त, 2024 को जल शक्ति मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार भारत और डेनमार्क के बीच हरित रणनीतिक साझेदारी के तहत उत्तर प्रदेश के किस शहर में स्वच्छ नदियों पर स्मार्ट प्रयोगशाला (SLCR) की स्थापना की गई है? उत्तर: वाराणसी |
प्रश्न: अगस्त 2024 में डाक विभाग ने छात्रों में डाक टिकट संग्रह के प्रति रुचि पैदा करने तथा इस क्षेत्र में अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए कौन-सी छात्रवृत्ति योजना शुरू की है? उत्तर: दीन दयाल स्पर्श योजना |
प्रश्न: 23 अगस्त, 2024 को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने अनिल अंबानी और अन्य 24 व्यक्तियों को कितने वर्षों के लिए प्रतिभूति बाजार तक पहुंच से प्रतिबंधित किया? उत्तर: 5 वर्ष |
प्रश्न: 23 अगस्त, 2024 को भारत सरकार ने बाढ़ प्रभावित त्रिपुरा के लिए राज्य आपदा मोचन कोष से केंद्र के हिस्से से कितनी राशि जारी करने की मंजूरी दी? उत्तर: 40 करोड़ रुपये |
प्रश्न: 23 अगस्त, 2024 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह में अपने संबोधन के दौरान कब तक भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों को मलबा मुक्त बनाने हेतु इसरो के निर्धारित लक्ष्य की सराहना की? उत्तर: वर्ष 2030 |
प्रश्न: 23 अगस्त, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन की यात्रा के दौरान यूक्रेन की सरकार को कौन से 4 कॉम्पैक्ट पोर्टेबल मेडिकल यूनिट भेंट किए? उत्तर: BHISHM क्यूब्स |
प्रश्न: 23 अगस्त, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूक्रेन यात्रा के दौरान भारत और यूक्रेन ने कुल कितने महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए? उत्तर: 4 समझौते |
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21-22 अगस्त, 2024 के मध्य किस देश की आधिकारिक यात्रा की? उत्तर: पोलैंड |
प्रश्न: 23 अगस्त, 2024 को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने किस योजना के लिए ‘दूरसंचार शुल्क आदेश’ का प्रारूप जारी किया? उत्तर: पीएम वाणी योजना |
प्रश्न: 23 अगस्त, 2024 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (National Space Day) के अवसर पर वर्चुअल रूप से कौन-सी एक ई-पत्रिका जारी की? उत्तर: सपनों की उड़ान |
प्रश्न: 23 अगस्त, 2024 को स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.नड्डा ने एम.बी.बी.एस. डॉक्टरों के पंजीकरण के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा रजिस्टर पोर्टल (National Medical Register Portal) का लोकार्पण कहां किया? उत्तर: नई दिल्ली |
प्रश्न: 19 अगस्त, 2024 को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा ने कहाँ 'प्रथम नीति निर्माता फोरम' (First Policy Makers' Forum) का उद्घाटन किया? उत्तर: नई दिल्ली में |
प्रश्न: 20 अगस्त, 2024 को खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने किसके साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर(MoU) किए? उत्तर: डाक विभाग |
प्रश्न: 20 अगस्त, 2024 को किसे आगामी पेरिस पैरालिंपिक में भारतीय दल का शेफ डे मिशन (chef de mission) नियुक्त किया गया? उत्तर: सत्य प्रकाश सांगवान को |
प्रश्न: 20 अगस्त, 2024 को भारत और किस देश के बीच 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता (2+2 Ministerial Dialogue) नई दिल्ली में आयोजित की गई? उत्तर: जापान |
प्रश्न: 20 अगस्त, 2024 को किसने नई दिल्ली में बिजली क्षेत्र की दक्षता, पारदर्शिता और प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए तीन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म थर्मल (PROMPT), बिजली क्षेत्र के लिए आपदा रोधी अवसंरचना (DRIPS) और JAL VIDYUT DPR लॉन्च किए? उत्तर: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर |
प्रश्न: 20 अगस्त, 2024 को भारत और किस देश ने श्रम एवं रोजगार, आयुर्वेद तथा परंपरागत औषधि, डिजिटल प्रौद्योगिकी, संस्कृति, पर्यटन और युवा तथा खेल सहयोग के क्षेत्रों में कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए? उत्तर: मलेशिया |
प्रश्न: 21 अगस्त, 2024 को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहाँ 19वें भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) भारत-अफ्रीका व्यापार सम्मेलन का उद्घाटन किया? उत्तर: नई दिल्ली में |
प्रश्न: 18 अगस्त, 2024 को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि प्राप्त किस फ्रांसीसी अभिनेता का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया? उत्तर: एलेन डेलन |
प्रश्न: 18 अगस्त, 2024 को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के तहत कितने शरणार्थियों को नागरिकता प्रमाण-पत्र प्रदान किए? उत्तर: 188 शरणार्थियों को |
प्रश्न: 18 अगस्त, 2024 को भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक (Director-General of ICG) राकेश पाल का 59 वर्ष की आयु में कहां निधन हो गया? उत्तर: चेन्नई में |
प्रश्न: 18 अगस्त, 2024 को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकारी स्कूलों में बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए किस योजना की शुरुआत की? उत्तर: मुख्यमंत्री बाल पौष्टिक आहार योजना |
प्रश्न: 18 अगस्त, 2024 को किस पूर्व भारतीय सेना प्रमुख का 83 वर्ष की आयु में चेन्नई में निधन हो गया? उत्तर: जनरल सुंदरराजन पद्मनाभन |
प्रश्न: 18 अगस्त, 2024 को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहां “सौर ग्राम योजना” की शुरुआत की? उत्तर: सतारा में |
प्रश्न: 18 अगस्त, 2024 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तटरक्षक बल के नए समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (MRCC) का उद्घाटन कहां किया? उत्तर: चेन्नई में |
प्रश्न: 19 अगस्त, 2024 को थल सेनाध्यक्ष (COAS) जनरल उपेंद्र द्विवेदी की अध्यक्षता में सभी सेना कमांडरों और वरिष्ठ अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक कहां आयोजित की गई? उत्तर: नई दिल्ली में |
प्रश्न: 16 अगस्त, 2024 को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ((I&B) ने नई दिल्ली में वर्ष 2022 के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की, जिसमें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान नित्या मेनन और मानसी पारेख ने साझा किया। अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने किस फिल्म ‘के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता? उत्तर: कंतारा |
प्रश्न: 16 -18 अगस्त 2024 के मध्य अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का 10वां संस्करण किस राज्य के गेयटी थिएटर में आयोजित किया जा रहा है? उत्तर: शिमला |
प्रश्न: 16 अगस्त, 2024 को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.8 अरब डॉलर से घटकर कितना रह गया? उत्तर: 670.12 अरब डॉलर |
प्रश्न: 16 अगस्त, 2024 को आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने किस राज्य के बागडगोरा हवाई अड्डे पर 1549 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से नए सिविल एन्क्लेव के विकास के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के प्रस्ताव को मंजूरी दी? उत्तर: पश्चिम बंगाल |
प्रश्न: कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 14 अगस्त 2024 को किसे अगले केंद्रीय गृह सचिव के रूप में नियुक्ति करने को मंजूरी दी? उत्तर: गोविंद मोहन |
प्रश्न: 16 अगस्त 2024 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पुणे मेट्रो परियोजना के किस हिस्से को मंजूरी दी? उत्तर: पुणे मेट्रो चरण-I के पीसीएमसी-स्वरगेट लाइन के विस्तार को |
प्रश्न: 16 अगस्त 2024 को केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री ने किस पोर्टल का अनावरण किया? उत्तर: कृषि-निर्णय सहायता प्रणाली (K-DSS) पोर्टल |
प्रश्न: 16 अगस्त 2024 को थाईलैंड की संसद ने किसे देश का नया प्रधानमंत्री चुना? उत्तर: पैतोंगतार्न शिनावात्रा |
प्रश्न: 16 -18 अगस्त 2024 के मध्य अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का 10वां संस्करण कहाँ आयोजित किया जा रहा है? उत्तर: शिमला के गेयटी थिएटर में |
प्रश्न: 11 अगस्त, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाँ कृषि और बागवानी फसलों की 109 उच्च उपज देने वाली, जलवायु-अनुकूल और जैव-सशक्त बीज किस्में जारी कीं? उत्तर: नई दिल्ली में |
प्रश्न: 11 अगस्त, 2024 को किस देश के राष्ट्रपति पॉल कागमे ने चौथे कार्यकाल के लिए शपथ ली? उत्तर: रवांडा |
प्रश्न: 26 जुलाई, 2024 से 11 अगस्त, 2024 के मध्य ओलंपिक खेलों का आयोजन कहाँ किया गया? उत्तर: पेरिस |
प्रश्न: 8 अगस्त, 2024 को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने अहमदाबाद में लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए किसका उद्घाटन किया? उत्तर: इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स उत्कृष्टता केन्द्र |
प्रश्न: हाल ही में, किसने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन को ‘ट्राइबो-इलेक्ट्रिक नैनोजेनरेटर आधारित जूते के सोल ऊर्जा संचयन इकाइयों’ की 10 जोड़ी की आपूर्ति की है? उत्तर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इंदौर |
प्रश्न: 7 अगस्त, 2024 को किस राज्य सरकार ने लॉजिस्टिक्स नीति 2024 को मंजूरी दी, जिसमें एकीकृत सुविधाओं के साथ 200 से अधिक लॉजिस्टिक्स पार्क, कॉम्प्लेक्स और ट्रक टर्मिनल स्थापित करने का प्रस्ताव है? उत्तर: महाराष्ट्र |
प्रश्न: 7 अगस्त, 2024 को किस राज्य ने गुरु घासीदास-तमोर पिंगला बाघ अभयारण्य को अधिसूचित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी? उत्तर: छत्तीसगढ़ |
प्रश्न: 6 अगस्त, 2024 को महाराष्ट्र सरकार ने 426.52 किलोमीटर लंबी किस नदी जोड़ों परियोजना को मंजूरी दी? उत्तर: वैनगंगा-नलगंगा नदी |
प्रश्न: 8 अगस्त, 2024 को किसने बोइंग के अध्यक्ष और सीईओ का पदभार ग्रहण किया? उत्तर: रॉबर्ट केली |
प्रश्न: 7 अगस्त, 2024 को किस राज्य सरकार ने देश के पहले चावल एटीएम का परीक्षण किया? उत्तर: ओडिशा |
प्रश्न: हाल ही में, भारतीय सेना ने लद्दाख क्षेत्र में नामक सैन्य अभ्यास किया? उत्तर: ‘पर्वत प्रहार’ |
प्रश्न: 8 अगस्त, 2024 को पश्चिम बंगाल के किस पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ सीपीआईएम नेता का कोलकाता में निधन हो गया? उत्तर: बुद्धदेव भट्टाचार्य |
प्रश्न: 9 अगस्त, 2024 को किस विषय के साथ विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया? उत्तर: 'स्वैच्छिक अलगाव और प्रारंभिक संपर्क में आदिवासी लोगों के अधिकारों की रक्षा' |
प्रश्न: 7 अगस्त, 2024 को भारतीय महिला राष्ट्रीय वॉलीबॉल टीम ने फाइनल में किस देश को हराकर चौथी कावा महिला वॉलीबॉल नेशंस लीग जीती? उत्तर: नेपाल |
प्रश्न: 9-15 अगस्त, 2024 के मध्य ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का कौन सा संस्करण आयोजित किया जा रहा है? उत्तर: तीसरा |
प्रश्न: हाल ही में, आपदा जोखिम प्रबंधन बीमा समाधान लागू करने वाला देश का पहला राज्य कौन बन गया है? उत्तर: नगालैंड |
प्रश्न: 5 अगस्त, 2024 को भारत सरकार ने पर्यटन, व्यापार, सम्मेलन और चिकित्सा उद्देश्यों हेतु किस देश के नागरिकों के लिए आगमन पर वीजा की घोषणा की? उत्तर: जापान, दक्षिण कोरिया और संयुक्त अरब अमीरात |
प्रश्न: 5 अगस्त, 2024 को राष्ट्रीय महिला आयोग ने किसके सहयोग से ‘डिजिटल शक्ति केंद्र’ का उद्घाटन किया? उत्तर: साइबरपीस फाउंडेशन |
प्रश्न: भारत ने किस कैरेबियाई देश के साथ खेल के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए? उत्तर: सेंट किट्स एंड नेविस |
प्रश्न: 6 अगस्त, 2024 को कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चेयरमैन के रूप में किसकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी? उत्तर: चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी |
प्रश्न: 5-7 अगस्त, 2024 के मध्य गति शक्ति विश्वविद्यालय ने किसके सहयोग से नई दिल्ली के द्वारका स्थित एशियाई परिवहन विकास संस्थान में विमानन क्षेत्र के लिए अपना पहला कार्यकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया? उत्तर: एयरबस |
प्रश्न: 7 अगस्त, 2024 को केंद्र सरकार द्वारा किसे पहले 'विज्ञान रत्न' पुरस्कार के लिए चुना गया? उत्तर: जी. पद्मनाभन |
प्रश्न: 7 अगस्त, 2024 को किस भारतीय महिला पहलवान को पेरिस ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया? उत्तर: विनेश फोगाट |
प्रश्न: 6 अगस्त, 2024 को किस राज्य के सुलूर एयर बेस पर ‘तरंग शक्ति 2024’ अंतरराष्ट्रीय हवाई अभ्यास शुरू हुआ? उत्तर: तमिलनाडु |
प्रश्न: 5 अगस्त, 2024 को किस मंत्रालय ने पहली बार जीवित मानव अंगों के परिवहन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए? उत्तर: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय |
प्रश्न: केंद्र सरकार ने केरल के किस पक्षी अभयारण्य को मयूर अभयारण्य घोषित किया है? उत्तर: चूलन्नुआर |
प्रश्न: 5 अगस्त, 2024 को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि आय बढ़ाने के लिए अगले पांच वर्षों में 100 निर्यातोन्मुख बागवानी क्लस्टर स्थापित करने के लिए कितने करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा की? उत्तर: 18,000 करोड़ रुपये |
प्रश्न: चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर एक क्रेटर का नाम माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली किस देश की पहली महिला पासंग ल्हामू शेरपा के नाम पर ‘ल्हामू’ रखा गया है? उत्तर: नेपाल |
प्रश्न: कर्नाटक राज्य सरकार ने पश्चिमी घाटों सहित राज्य के संपूर्ण घाट क्षेत्रों में अवैध रिसॉर्ट्स, होम स्टे और सभी वन अतिक्रमणों को हटाने के लिए किसका गठन किया है? उत्तर: वन और पश्चिमी घाट अतिक्रमण निकासी कार्य बल |
प्रश्न: 3 अगस्त, 2024 को जनपथ स्थित हथकरघा हाट में 10वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के उपलक्ष्य में एक पखवाड़े तक चलने वाली किस प्रदर्शनी की शुरुआत हुई? उत्तर: विरासत |
प्रश्न: 6 अगस्त, 2024 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को किस देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर’ से सम्मानित किया गया? उत्तर: फिजी |
प्रश्न: 3 अगस्त, 2024 को किस नृत्यांगना का निधन हो गया? उत्तर: यामिनी कृष्णमूर्ति |
प्रश्न: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान-कालीकट ने हाल ही में किस वेब पोर्टल को लॉन्च किया है? उत्तर: निवाहिका |
प्रश्न: किस भारतीय खिलाड़ी को 2024 पेरिस ओलंपिक के समापन समारोह के लिए भारत का ध्वजवाहक नामित किया गया? उत्तर: मनु भाकर |
प्रश्न: 6-8 अगस्त, 2024 के मध्य भारत द्वारा किस शहर में प्रथम बिम्सटेक व्यापार शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है? उत्तर: नई दिल्ली |
प्रश्न: 5 अगस्त, 2024 को किस देश की प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दिया? उत्तर: बांग्लादेश |
प्रश्न: 4 अगस्त, 2024 को केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहाँ पर तीन नए आपराधिक कानूनों के लिए ई-साक्ष्य, न्याय सेतु, न्याय श्रुति और ई-समन ऐप लॉन्च किए? उत्तर: चंडीगढ़ |
प्रश्न: 5 अगस्त, 2024 को किसने पेरिस ओलंपिक बैडमिंटन में पुरुष एकल फाइनल में थाईलैंड के कुनलावुत विटिडसार्न को हराकर स्वर्ण पदक जीता? उत्तर: डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन |
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे