वनलाइनर करेंट अफेयर्स - फरवरी 2025
प्रश्न: भारत ने 2024 में अमेरिका से कितनी BCM LNG का आयात किया? उत्तर: 7.14 BCM |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, “एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड" (AoR) की भूमिका भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत निर्धारित की गई है? उत्तर: भारतीय संविधान का अनुच्छेद 145(1) |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, “टी हॉर्स रोड” किन देशों को जोड़ता था? उत्तर: चीन, तिब्बत, भारत |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, “पगड़ी संभाल जट्टा आंदोलन” कब शुरू हुआ था? उत्तर: 1907 (यह आंदोलन ब्रिटिश कृषि कानूनों के खिलाफ शुरू हुआ था।) |
प्रश्न: भारत-यूएई CEPA कब हस्ताक्षरित हुआ था?
उत्तर: फरवरी 2022 |
प्रश्न: भारत से यूएई को सबसे ज्यादा निर्यात कौन-से क्षेत्र में होता है? उत्तर: फार्मास्यूटिकल्स |
प्रश्न: BOBP-IGO का मुख्यालय कहां स्थित है? उत्तर: चेन्नई, भारत |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, UNCLOS 1982 किससे संबंधित है? उत्तर: समुद्री कानून |
प्रश्न: शक्तिकांत दास कितने वर्षों तक RBI गवर्नर रहे? उत्तर: छह वर्ष (वह बिमल जालान के बाद छह साल तक इस पद पर रहने वाले दूसरे RBI गवर्नर हैं।) |
प्रश्न: शक्तिकांत दास किस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त हुए हैं? उत्तर: प्रधान मंत्री के प्रधान सचिव |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, महाराष्ट्र का कौन-सा किला शिवाजी महाराज की राजधानी था? उत्तर: रायगढ़ किला |
प्रश्न: रत्नागिरी के मूर्तियों में पाई गई प्रमुख बौद्ध मुद्रा कौन-सी है? उत्तर: भूमि स्पर्श मुद्रा (यह मुद्रा बुद्ध के ज्ञान प्राप्ति का प्रतीक है।) |
प्रश्न: हाल ही में, इलेक्ट्रॉनिक पर्सनल लाइसेंस (EPL) किस संगठन द्वारा लागू किया गया है? उत्तर: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) |
प्रश्न: अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) का मुख्यालय कहां स्थित है? उत्तर: मोंट्रियल, कनाडा |
प्रश्न: तकनीकी अभिग्रहण निधि (Technology Adoption Fund) के तहत MSMEs को कितनी वित्तीय सहायता मिल सकती है? उत्तर: 60% |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, ‘भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI)’ किस वर्ष स्थापित हुआ था? उत्तर: 2003 |
प्रश्न: यदि कोई सांसद लगातार 60 दिनों तक संसद की बैठक से अनुपस्थित रहता है, तो उसे अयोग्य घोषित करने का निर्णय कौन लेता है? उत्तर: संबंधित सदन |
प्रश्न: अनुच्छेद-19(2) के तहत कितने आधारों पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है? उत्तर: 6 आधार |
प्रश्न: भारत में PPP परियोजनाओं के लिए कौन सी वित्तीय सहायता योजना उपलब्ध है? उत्तर: व्यवहार्यता अंतर निधि (VGF) |
प्रश्न: “हाल ही में चर्चा में रहे, ‘स्विस चैलेंज विधि’ (Swiss Challenge Method) क्या है? उत्तर: प्रतिस्पर्धी निविदा प्रक्रिया |
प्रश्न: भारत सरकार ने क्वांटम अनुसंधान के लिए कौन-सा मिशन शुरू किया है? उत्तर: राष्ट्रीय क्वांटम मिशन (NQM) |
प्रश्न: हाल ही में RBI ने किस सहकारी बैंक पर प्रतिबंध लगाए? उत्तर: न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक |
प्रश्न: RBI द्वारा सहकारी बैंकों पर किस कानून के तहत नियंत्रण किया जाता है? उत्तर: बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे,“सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम, 2000 की धारा 67” किससे संबंधित है? उत्तर: इलेक्ट्रॉनिक रूप में अश्लील सामग्री के प्रकाशन या प्रसारण पर दंड |
प्रश्न: NDRF का वित्तपोषण स्रोत क्या है? उत्तर: जीएसटी मुआवजा उपकर। |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, “कोरोनल होल” क्या हैं? उत्तर: सौर कोरोना में ठंडे क्षेत्र |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, “डिजिटल ब्रांड पहचान नियमावली” (DBIM) का मुख्य उद्देश्य क्या है? उत्तर: भारत सरकार के लिए एक सुसंगत डिजिटल ब्रांड बनाना |
प्रश्न: फरवरी 2025 में समुद्री हिमावरण का क्षेत्रफल कितना था? उत्तर: 15.76 मिलियन वर्ग किमी। |
प्रश्न: किन देशों में सबसे अधिक पीटभूमि है? उत्तर: कनाडा, रूस, इंडोनेशिया, अमेरिका, ब्राजील |
प्रश्न: हाल ही में शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई है,शिवाजी महाराज की प्रशासनिक इकाइयों के नाम क्या थे? उत्तर: प्रांत, तरफ, मौजा |
प्रश्न: कैस्पियन सागर कितने देशों से घिरा है? उत्तर: पाँच (यह कज़ाख़िस्तान, तुर्कमेनिस्तान, ईरान, अज़रबैजान और रूस से घिरा है।) |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, कैस्पियन पाइपलाइन कंसोर्टियम (CPC) किस देश से तेल परिवहन करता है? उत्तर: कज़ाख़िस्तान |
प्रश्न: आर्बिट्रेशन एंड कंसीलिएशन (संशोधन) अधिनियम, 2019 के तहत कौन सी संस्था स्थापित की गई? उत्तर: आर्बिट्रेशन काउंसिल ऑफ इंडिया (ACI) |
प्रश्न: सॉइल हेल्थ कार्ड योजना का 2022-23 से किस योजना में विलय किया गया? उत्तर: राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) |
प्रश्न: भारत के वस्त्र और परिधान निर्यात का का लगभग आधा हिस्सा किन क्षेत्रों/ देशों में जाता है? उत्तर: अमेरिका और यूरोपीय संघ |
प्रश्न: आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में प्रस्तावित निति के तहत ‘Work-From-Home’ (WFH) को बढ़ावा देने का मुख्य उद्देश्य क्या है? उत्तर: महिला पेशेवरों को अधिक अवसर प्रदान करना |
प्रश्न: परंबिकुलम टाइगर रिजर्व किस राज्य में स्थित है? उत्तर: केरल |
प्रश्न: केरल में पर्यटन क्षेत्र का राज्य की GDP में योगदान कितना है? उत्तर: 10 प्रतिशत |
प्रश्न: हाल ही में प्रस्तावित, ’आव्रजन और विदेशी विधेयक, 2025’ के अनुसार यदि कोई विदेशी व्यक्ति भारत में फ़र्ज़ी दस्तावेज़ों के साथ प्रवेश करता है, तो उसे अधिकतम कितनी सज़ा हो सकती है? उत्तर: 2-7 साल जेल और 1-10 लाख रुपये जुर्माना |
प्रश्न: भारत में टाइफाइड के लिए कौन-सा टीका उपलब्ध टीके कौन से हैं? उत्तर: Typbar-TCV, Ty21a, और Typhim Vi टाइफाइड के लिए उपलब्ध टीके हैं। |
प्रश्न: टाइफाइड किस बैक्टीरिया से फैलता है? उत्तर: साल्मोनेला टाइफी बैक्टीरिया |
प्रश्न: भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में न्यायपालिका और कार्यपालिका के पृथक्करण की बात की गई है? उत्तर: अनुच्छेद 50 |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, भारत में मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (MTP) एक्ट किस वर्ष लागू हुआ था? उत्तर: 1971 |
प्रश्न: भारत में टाइफाइड के कितने अनुमानित मामले प्रति वर्ष होते हैं? उत्तर: 4.5 मिलियन |
प्रश्न: ऐलात की खाड़ी किस समुद्र से जुड़ी हुई है? उत्तर: लाल सागर |
प्रश्न: हाल ही में जारी, विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार हीटवेव के कारण कितने प्रतिशत भारतीय भूमि जल संकट का सामना कर रही है? उत्तर: 54% |
प्रश्न: भारत में न्यायाधीशों को हटाने से संबंधित कौन से दो अनुच्छेद लागू होते हैं? उत्तर: अनुच्छेद 124 और 217 |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, डोकरा कला किस तकनीक का उपयोग करके बनाई जाती है? उत्तर: लॉस्ट-वैक्स तकनीक |
प्रश्न: किस देश (जहाँ से कुछ सवैधानिक प्रावधान भारत ने अपने संविधान में ग्रहण किया है) में न्यायपालिका की शक्ति संसद द्वारा नियंत्रित होती है? उत्तर: यूनाइटेड किंगडम |
प्रश्न: भारतीय दंड संहिता (IPC) की कौन-सी धारा व्यभिचार (Adultery) से संबंधित थी? उत्तर: धारा 497 |
प्रश्न: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) किस अधिनियम के तहत कार्य करता है? उत्तर: प्राचीन स्मारक एवं पुरातात्विक स्थल एवं अवशेष अधिनियम, 1958 |
प्रश्न: भारत में राष्ट्रपति शासन अधिकतम कितने वर्षों तक लागू रह सकता है? उत्तर: संसद की मंजूरी से राष्ट्रपति शासन को अधिकतम 3 वर्षों तक बढ़ाया जा सकता है। |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, ‘सागर द्वीप’ किस राज्य में स्थित है? उत्तर: पश्चिम बंगाल |
प्रश्न: आयकर विधेयक 2025 किस पुराने अधिनियम को बदलने के लिए लाया गया है? उत्तर: आयकर अधिनियम 1961 |
प्रश्न: आयकर विधेयक 2025 में वर्चुअल डिजिटल एसेट्स (क्रिप्टोकरेंसी) को किस रूप में माना गया है? उत्तर: पूंजीगत संपत्ति |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, ‘एडवोकेट्स (संशोधन) विधेयक, 2025’ के अनुसार वकालत करते हुए अवैध रूप से कार्य करने की सजा क्या होगी? उत्तर: 1 साल की जेल और ₹ 2 लाख तक जुर्माना |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे,चीन की मेगा-बांध परियोजना किस क्षेत्र में स्थित है? उत्तर: मेडोग काउंटी, तिब्बत |
प्रश्न: यूनाइटेड किंगडम-इंडिया यंग प्रोफेशनल्स स्कीम (YPS) के तहत अधिकतम कितने भारतीय नागरिकों को हर साल वीजा दिया जाता है? उत्तर: 3,000 |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (Production Linked Incentive) योजना का उद्देश्य क्या है? उत्तर: निवेश आकर्षित करना |
प्रश्न: भारत में FDI नीति किस अधिनियम द्वारा विनियमित होती है? उत्तर: FEMA 1999 |
प्रश्न: माइक्रोप्रोसेसर RISC-V आर्किटेक्चर पर आधारित है, जो एक ओपन-सोर्स प्रोसेसर तकनीक है।. एशियाई हाथियों (Asian Elephants) की IUCN स्थिति क्या है उत्तर: संकटग्रस्त (Endangered) |
प्रश्न: IIT मद्रास और इसरो द्वारा विकसित SHAKTI माइक्रोप्रोसेसर किस तकनीक पर आधारित है? उत्तर: SHAKTI |
प्रश्न: 'फुट एंड माउथ डिजीज' (FMD) मुख्य रूप से किस प्रजाति के पशुओं को प्रभावित करती है? उत्तर: मवेशी, भेड़, बकरी और सूअर |
प्रश्न: भारत में FDI नीति किस मंत्रालय के अंतर्गत आती है? उत्तर: वाणिज्य मंत्रालय |
प्रश्न: भारत सरकार ने 2025 के केंद्रीय बजट में निवेश अनुकूल राज्यों की रैंकिंग किस रिपोर्ट के तहत जारी करने की घोषणा की है? उत्तर: निवेश मित्रता सूचकांक |
प्रश्न: भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक (CPI) किस संगठन द्वारा प्रकाशित किया जाता है? उत्तर: ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, EFTA (यूरोपियन फ्री ट्रेड एसोसिएशन) का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार कौन है? उत्तर: स्विट्ज़रलैंड |
प्रश्न: संयुक्त राष्ट्र की कौन सी संधि उच्च समुद्रों पर मछली पकड़ने को नियंत्रित करती है? उत्तर: UNFSA (यूनाइटेड नेशंस फिश स्टॉक्स एग्रीमेंट) 1995 |
प्रश्न: लिक्विडिटी कवरेज अनुपात (LCR) किस वर्ष लागू हुआ था? उत्तर: 2015 |
प्रश्न: सेवा भोज योजना किस मंत्रालय द्वारा चलाई जाती है? उत्तर: संस्कृति मंत्रालय |
प्रश्न: प्रधानमंत्री-अजय योजना (PM-AJAY) का मुख्य उद्देश्य क्या है? उत्तर: अनुसूचित जनजातियों के उत्थान हेतु गरीबी उन्मूलन, शिक्षा, और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना |
प्रश्न: लिम्फेटिक फाइलेरिया से भारत में सबसे अधिक प्रभावित राज्य कौन-से हैं?
उत्तर: बिहार, उत्तर प्रदेश |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रही, बॉम्बे रक्त समूह किस एंटीजन की अनुपस्थिति के कारण विशेष होता है?
उत्तर: H एंटीजन |
प्रश्न: नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, उच्च शिक्षा संस्थानों में किन राज्यों में महिला नामांकन दर पुरुषों से अधिक है?
उत्तर: केरल, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश । |
प्रश्न: भारत में पोटाश भंडार वाले तीन प्रमुख राज्य कौन से हैं? उत्तर: भारत में राजस्थान (89%), मध्य प्रदेश (5%) और उत्तर प्रदेश (4%) में पोटाश भंडार पाए जाते हैं। |
प्रश्न: हाल ही में, भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग ने किन राज्यों में पोटाश भंडार की पहचान की है? उत्तर: पंजाब और राजस्थान |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, दशावतार पारंपरिक नाट्य रूप किस राज्य से सम्बंधित है? उत्तर: महाराष्ट्र और गोवा |
प्रश्न: BIMSTEC के कुल कितने सदस्य देश हैं ? उत्तर: BIMSTEC में 7 देश सदस्य हैं - बांग्लादेश, भारत, श्रीलंका, थाईलैंड, म्यांमार, नेपाल और भूटान। |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, मोरंड-गांजल सिंचाई परियोजना किस भारतीय राज्य से सम्बंधित है?
उत्तर: मध्य प्रदेश |
प्रश्न: बेसल III नॉर्म्स किससे संबंधित हैं? उत्तर: बैंकिंग क्षेत्र |
प्रश्न: निजी सदस्य विधेयक द्वारा केंद्र में अंतिम बार कब क़ानून बना था?
उत्तर: अब तक केवल 14 निजी सदस्य विधेयक क़ानून बने हैं, जिनमें अंतिम 1970 में बना था। |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, अनुच्छेद 200 के अनुसार राज्यपाल किसी विधेयक के साथ क्या कर सकते हैं? उत्तर: सहमति दे सकते हैं, अस्वीकृत कर सकते हैं, या राष्ट्रपति को भेज सकते हैं |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, डिब्रू सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान किन नदियों से घिरा हुआ है?
उत्तर: ब्रह्मपुत्र, लोहित और डिब्रू |
प्रश्न: भारत के कौन-से औद्योगिक क्लस्टर हाल ही में WEF Initiative में शामिल हुए? उत्तर: गोपालपुर, काकीनाडा, मुंबई, केरल हाइड्रोजन वैली, मुंद्रा |
प्रश्न: पुनर्गठित राष्ट्रीय बांस मिशन (NBM) के अंतर्गत वित्त पोषण का केंद्र-राज्य अनुपात क्या है? उत्तर: 60:40 |
प्रश्न: SEBI के नए एल्गोरिथमिक ट्रेडिंग ढांचे के तहत ‘व्हाइट-बॉक्स’ एल्गोरिदम का क्या अर्थ है? उत्तर: पारदर्शी और पुनरुत्पादित करने योग्य एल्गोरिदम |
प्रश्न: TROPEX अभ्यास मुख्य रूप से किससे संबंधित है? उत्तर: भारतीय नौसेना का संचालनिक प्रशिक्षण |
प्रश्न: भारत सरकार की 2047 तक परमाणु ऊर्जा उत्पादन क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य क्या है? उत्तर: 100 गीगावॉट |
प्रश्न: सरकार ने परमाणु ऊर्जा में निजी क्षेत्र की भागीदारी के लिए किस कानून में संशोधन का प्रस्ताव दिया है?
उत्तर: परमाणु ऊर्जा अधिनियम, 1962 |
प्रश्न: केंद्र और राज्यों के बीच राजस्व वितरण से जुड़ा अनुच्छेद कौन सा है? उत्तर: अनुच्छेद 268-272 |
प्रश्न: केंद्र सरकार के कर राजस्व में उपकर (Cess) और अधिभार (Surcharge) का हिस्सा कितना हो सकता है? उत्तर: 28% (उपकर और अधिभार राज्यों के साथ साझा नहीं किए जाते हैं) |
प्रश्न: संविधान का कौन सा अनुच्छेद वित्त आयोग की स्थापना से संबंधित है? उत्तर: अनुच्छेद 280 |
प्रश्न: मुद्रा अवमूल्यन किस उद्देश्य से किया जाता है? उत्तर: निर्यात को बढ़ावा देना |
प्रश्न: SPHEREx क्या है? उत्तर: यह अंतरिक्ष दूरबीन है जिसे ब्रह्मांड का सर्वेक्षण करने के लिए डिजाइन किया गया है। |
प्रश्न: IBCA की स्थापना किसने की? उत्तर: IBCA की स्थापना भारत सरकार द्वारा की गई थी। |
प्रश्न: जैव विविधता हॉटस्पॉट क्या हैं? उत्तर: उच्च जैव विविधता वाले क्षेत्र |
प्रश्न: सॉवरेन वेल्थ फंड (SWF) क्या है? उत्तर: सॉवरेन वेल्थ फंड (SWF) राज्य द्वारा स्थापित एक निवेश कोष है। |
प्रश्न: अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (IBCA) के सदस्य देशों की संख्या कितनी है? उत्तर: 27 |
प्रश्न: इबोला वायरस का प्राकृतिक वाहक क्या है? उत्तर: चमगादड़ |
प्रश्न: भारत के परमाणु ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य 2047 तक क्या है? उत्तर: भारत का लक्ष्य 2047 तक 100 गीगावाट की परमाणु ऊर्जा क्षमता हासिल करना है। |
प्रश्न: " GARBH-INi-DRISHTI" डेटा रिपोजिटरी का मुख्य उद्देश्य क्या है? उत्तर: मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य परिणामों में सुधार के लिए अनुसंधान को बढ़ावा देना |
प्रश्न: भारत में कपास उत्पादन के प्रमुख राज्य कौन से हैं? उत्तर: गुजरात, महाराष्ट्र |
प्रश्न: मखाना उत्पादन के लिए कौन सी जलवायु उपयुक्त है? उत्तर: उष्णकटिबंधीय, उपोष्णकटिबंधीय |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, “कैरिबियन सागर” किस महासागर का हिस्सा है? उत्तर: अटलांटिक महासागर |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, "गुरु-शिष्य परंपरा योजना" किस मंत्रालय से सम्बंधित है? उत्तर: संस्कृति मंत्रालय |
प्रश्न: VSHORADS (वेरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम) किस प्रकार के खतरे से निपटने के लिए विकसित किया गया है? उत्तर: ड्रोन खतरा |
प्रश्न: समुद्रयान मिशन किस मंत्रालय की पहल है? उत्तर: पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय |
प्रश्न: ज्ञान भारत मिशन का मुख्य उद्देश्य क्या है? उत्तर: प्राचीन भारतीय ग्रंथों का डिजिटलीकरण |
प्रश्न: 'आत्मनिर्भरता के लिए दाल मिशन' का मुख्य उद्देश्य क्या है? उत्तर: दालों का उत्पादन बढ़ाकर आयात कम करना |
प्रश्न: भारत में दालों का सबसे बड़ा उत्पादक कौन सा राज्य है? उत्तर: मध्य प्रदेश |
प्रश्न: घरेलू कामगारों के अधिकारों के लिए कौन सा अंतर्राष्ट्रीय ILO कन्वेंशन है? उत्तर: ILO कन्वेंशन 189 |
प्रश्न: केन्द्रीय बजट-2025-26 में किस क्षेत्र को विकास का पहला इंजन माना गया है? उत्तर: कृषि |
प्रश्न: केन्द्रीय बजट-2025-26 में किस राज्य के लिए एक नया ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा बनाने की घोषणा की गई है ?
उत्तर: बिहार |
प्रश्न: भारत में बाघों की सबसे बड़ी आबादी किस राज्य में पाई जाती है? उत्तर: मध्य प्रदेश |
प्रश्न: भारत का पहला बजट किसने पेश किया था? उत्तर: आर.के. शनमुखम चेट्टी |
प्रश्न: आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 के अनुसार, भारत के ऋण बाजार की सबसे बड़ी चुनौती क्या है? उत्तर: पूंजी की कमी |
प्रश्न: भारत में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कौन सी हेल्पलाइन है? उत्तर: किरण हेल्पलाइन |
प्रश्न: “वायुमंडलीय नदियों” का क्या अभिप्राय हैं? उत्तर: वैसी नदियाँ जो वायुमंडल में जल वाष्प ले जाती हैं |
प्रश्न: भारतीय अंतरिक्ष यात्री का नाम क्या है जो Axiom मिशन 4 पर जाएगा? उत्तर: शुभांशु शुक्ला |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, पलार नदी प्रदूषण का मुख्य कारण क्या है? उत्तर: चमड़ा उद्योग का अपशिष्ट |
प्रश्न: तीस्ता नदी का उद्गम कहाँ से होता है? उत्तर: त्सो ल्हामो झील से |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, तीस्ता पुल किस राज्य को जोड़ेगा? उत्तर: पश्चिम बंगाल और सिक्किम |
प्रश्न: हाल ही में, किस देश ने सबसे पहले कुष्ठ रोग को समाप्त करने का दावा किया है? उत्तर: जॉर्डन |
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे