• EN
  • लॉग-इन
  • रजिस्टर
  • खरीदें
chronicle india logo
chronicle india logo
  • होम
  • सामयिक घटनाक्रम
  • ई-पत्रिकाएं
  • वनलाइनर
  • पुस्तकें
  • पत्रिकाएं
  • सब्सक्रिप्शन
  • ई-पुस्तकें
  • ई-टेस्ट सीरीज
  • मुफ्त संसाधन
  • ई-स्टोर
    • विशेष ऑफर
    • कॉम्बो ऑफर
    • पत्रिकाएं
    • पुस्तकें
    • सब्सक्रिप्शन
  • संपर्क करें
    • करियर
    • हमारे बारे में
    • रिक्ति
    • संपर्क करें
  1. होम
  2. सामयिक
  3. वनलाइनर करेंट अफेयर्स
  4. वनलाइनर करेंट अफेयर्स - जनवरी 2021

वनलाइनर करेंट अफेयर्स - जनवरी 2021

प्रश्न: भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (NRAI) के संयुक्त महासचिव पवन सिंह को आगामी टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए पहले भारतीय जूरी सदस्य के रूप में चुना गया है। पुणे निवासी पवन सिंह बालेवाड़ी में इस शूटिंग अकादमी के संस्थापक-निदेशक हैं।
उत्तर: ‘गन फॉर ग्लोरी’ शूटिंग अकादमी (Gun for Glory Shooting Academy)
प्रश्न: भारत की एकता और अखंडता में योगदान के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।
उत्तर: सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार
प्रश्न: फिल्म प्रभाग ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 125वीं जयंती समारोह पर उनके जीवन पर बनी इन दो फिल्मों की स्क्रीनिंग के साथ 23 जनवरी, 2021 को पराक्रम दिवस का आयोजन किया।
उत्तर: 'द फ्लेम बर्न्स ब्राइट' (The Flame Burns Bright) तथा 'नेताजी' (Netaji)
प्रश्न: कोविड टीकाकरण अभियान के तहत, भारत सरकार, टीके लगवाने वालों का अनुभव जानने (फीडबैक) के लिए रैपिड असेसमेंट सिस्टम (Rapid Assessment System) का उपयोग कर रही है। इसे किसके द्वारा विकसित किया गया है?
उत्तर: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
प्रश्न: श्रम और रोजगार मंत्रालय ने इस साल की गणतंत्र दिवस परेड के लिए एक परेड झांकी तैयार की है, जो हाल के दिनों में सरकार द्वारा लाए गए ऐतिहासिक श्रम सुधारों को चित्रित करेगी। झांकी का विषय है।
उत्तर: ‘मेहनत को सम्मान, सभी के लिए समान अधिकार’ (Respect for hard work and equal rights for all)
प्रश्न: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने किस भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में राजमार्ग अवसंरचना विकास के क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास तथा पठन-पाठन एवं प्रशिक्षण पर केन्द्रित एक प्रोफेसर चेयर जारी रखने संबंधी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर: आईआईटी रुड़की
प्रश्न: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात के किस शहर में 55 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित थलतेज–शीलज–रांचरडा रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण किया?
उत्तर: अहमदाबाद
प्रश्न: भारतीय सेना ने स्वदेशीकरण एवं नवाचार साझेदारी पर किसके साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर: सोसायटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (एसआईडीएम)
प्रश्न: भारतीय रिजर्व बैंक ने तीन साल की अवधि के लिए आईसीआईसीआई बैंक के कार्यकारी निदेशक के रूप में इनकी पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
उत्तर: विशाखा मुले
प्रश्न: वर्ष 2021 की शुरुआत का जश्न मनाने के लिए अपने ग्राहकों के लिए निजी क्षेत्र के ऋणदाता आईसीआईसीआई बैंक ने विभिन्न ब्रांडों और ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों पर उपलब्ध ऑफर के साथ यह अभियान शुरू किया है।
उत्तर: 'आईडिलाइट्स न्यू ईयर बोनांजा' (iDelights New Year Bonanza)
प्रश्न: कोच्चि स्थित 'गोल्ड डाइमेंशन प्राइवेट लिमिटेड' ने एक मोबाइल ऐप पेश किया है, जिसके इस्तेमाल से ग्राहक बैंकों से आसान और उधार-अनुकूल शर्तों पर गोल्ड लोन ले सकते हैं। इस ऐप का नाम है।
उत्तर: My Gold Bazzar.com ऐप
प्रश्न: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के कृष्णशिला कोल परियोजना में नए कोल हैंडलिंग प्लांट (सीएचपी) का उद्घाटन किया। इस प्लांट की क्षमता है।
उत्तर: 4 मिलियन टन प्रति वर्ष
प्रश्न: आरबीएल बैंक के निदेशक मंडल ने 18 जनवरी को तीन साल के लिए बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में इनकी पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी है।
उत्तर: विश्ववीर आहूजा
प्रश्न: सुंदरम फाइनेंस ने 1 अप्रैल, 2021 से अगले प्रबंध निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया है?
उत्तर: राजीव लोचन
प्रश्न: रेल मंत्रालय ने ट्रेन संख्या 12311/12312 हावड़ा-कालका मेल का नाम बदलकर यह करने की मंजूरी दी है।
उत्तर: नेताजी एक्सप्रेस
प्रश्न: किसे भारतीय साफ्टबॉल महासंघ की पहली महिला अध्यक्ष चुना गया है?
उत्तर: नीतल नारंग
प्रश्न: किस राज्य के मुख्यमंत्री ने जनवरी को विजयवाड़ा से मोबाइल वितरण इकाइयों के साथ राशन कार्ड धारकों को चावल वितरण का शुभारंभ किया?
उत्तर: वाईएस जगन मोहन रेड्डी (आंध्र प्रदेश)
प्रश्न: खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा प्रसंस्कृत खाद्य क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास के लिए वर्चुअल एक्सपो का आयोजन किया रहा है।
उत्तर: 20 से 22 जनवरी, 2021 तक
प्रश्न: किसे अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) का नया अध्यक्ष चुना गया है?
उत्तर: संजय कपूर
प्रश्न: महराष्ट्र सरकार ने गोरेवाड़ा अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर, नागपुर का नाम बदलकर यह करने का फैसला किया है।
उत्तर: 'बालासाहेब ठाकरे इंटरनेशनल जूलॉजिकल पार्क, नागपुर' (Balasaheb Thackeray International Zoological Park, Nagpur)
प्रश्न: विदेश मंत्रालय ने दुनिया भर में लगभग 3.12 करोड़ भारतीय प्रवासियों के साथ जुड़ने के लिए लॉन्च किया है।
उत्तर: 'ग्लोबल प्रवासी रिश्ता पोर्टल और ऐप' (Global Pravasi Rishta portal and app)
प्रश्न: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने देश में क्वांटम कम्प्यूटिंग एप्लिकेशन लैब (Quantum Computing Applications Lab) विकसित करने के लिए किसके साथ सहयोग की घोषणा की है?
उत्तर: अमेजन वेब सर्विसेज (AWS)
प्रश्न: पहली बार अपनी तरह की पहल में, कलाकारों को अपने शिल्प का प्रदर्शन करने के अवसर प्रदान करने हेतु किस राज्य/ केंद्र-शासित प्रदेश ने 'स्ट्रीट थिएटर और परफॉर्मिंग आर्ट्स फेलोशिप योजना' (Street Theatre and Performing Arts Fellowship scheme) शुरू की है?
उत्तर: दिल्ली
प्रश्न: रोजगार के अवसरों को प्रोत्साहित करने के लिए किस राज्य सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) के तहत कार्य दिवसों की संख्या 100 से बढ़ाकर 150 करने की घोषणा की है?
उत्तर: उत्तराखंड
प्रश्न: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किस स्थान पर ‘शेल इंडिया’ के एलएनजी ‘ट्रक-लोडिंग यूनिट’ का उद्घाटन किया?
उत्तर: गुजरात के हजीरा में
प्रश्न: जीवाश्म ईंधनों के उपभोक्ताओं के बीच जागरूकता सृजित करने के उद्देश्य से, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान एसोसिएशन (पीसीआरए) ने बढ़ते कार्बन फुटप्रिंट के प्रतिकूल स्वास्थ्य और पर्यावरणगत प्रभावों को रेखांकित करते महीने भर चलने वाला यह अभियान लॉन्च किया।
उत्तर: ‘सक्षम’ SAKSHAM (Sanrakshan Kshamta Mahotsav 2021)
प्रश्न: पंचायती राज मंत्रालय को किस श्रेणी के अंतर्गत देश भर में पंचायती राज संस्थानों में आईटी पहल और परिवर्तनकारी सुधारों के लिए परिणाम आधारित कामकाज में सुधार, बेहतर पारदर्शिता और ई-शासन को मजबूत करने के लिए एसकेओसीएच चैलेंजर पुरस्कार प्राप्त किया?
उत्तर: ‘शासन में पारदर्शिता’ श्रेणी
प्रश्न: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किस स्थान पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की 97वीं बटालियन के परिसर की आधारशिला रखी?
उत्तर: शिवमोगा जिले के भद्रावती में
प्रश्न: संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने जबलपुर में इन दो खुदाई स्थलों का उद्घाटन किया।
उत्तर: कर्णबेल त्रिपुरी और तेवर
प्रश्न: प्रधानमंत्री ने सम्पूर्ण भारत में कोविड-19 टीकाकरण अभियान का शुभारंभ कब किया?
उत्तर: 16 जनवरी, 2021
प्रश्न: पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की तमिल में लिखी गई जीवनी 'अब्दुल कलाम-निनैवूगलुक्कू मारनामिल्लई', का लेखन किसने किया है?
उत्तर: डॉक्टर एपीजेएम नजमा मरईकायर (डॉ. कलाम की भांजी) और जाने-माने अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ वाई एस राजन
प्रश्न: पूर्व संसद सदस्य बी.एस. ज्ञानदासिकन का 15 जनवरी को 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे दो बार राज्य सभा सदस्य रहे।
उत्तर: वर्ष 2001 से 2013 तक
प्रश्न: ई-गवर्नेंस के लिए जनजातीय मामलों के मंत्रालय को यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।
उत्तर: SKOCH चैलेंजर पुरस्कार
प्रश्न: हाल ही में शोधकर्ताओं ने तमिलनाडु में कोयम्बटूर जिले से फ्रूट फ्लाई (एक किस्म का कीट) की एक नई प्रजाति की खोज की है। यह नई प्रजाति पश्चिमी घाट में पारिस्थितिक हॉटस्पॉट सिरुवानी के पास पाई गई है। जिसके कारण इस प्रजाति का नाम रखा गया है।
उत्तर: ‘यूफ्रंटा सिरुवानी’ (Euphranta siruvani)
प्रश्न: 'प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज' में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार जलवायु परिवर्तन, कीटनाशक, शाकनाशी, प्रकाश प्रदूषण (Light pollution), आक्रामक प्रजातियों और कृषि और भूमि उपयोग में बदलाव के कारण पृथ्वी पर हर साल संभवतः 1% से 2% कीटों की आबादी में गिरावट हो रही है। इस जैव विविधता संकट को कभी-कभी कहा जाता है?
उत्तर: कीट सर्वनाश (Insect apocalypse)
प्रश्न: किस वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को कर्नाटक के 38वें मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है?
उत्तर: पी. रवि कुमार
प्रश्न: भारत ने 13 जनवरी को तिम्बुक्तू क्षेत्र में 'माली में संयुक्त राष्ट्र बहु-आयामी समन्वित स्थिरीकरण मिशन' (UN Multidimensional Integrated Stabilization Mission in Mali) के काफिले पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। इस मिशन की स्थापना माली देश की राजनीतिक प्रक्रियाओं का समर्थन करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के सुरक्षा परिषद के 'संकल्प 2100' द्वारा किस वर्ष की गई थी?
उत्तर: 2013
प्रश्न: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को राज्य सरकार की डायरेक्टरी (निर्देशिका) का उपयोग करने में सक्षम करने हेतु 14 जनवरी को इस नाम से एक मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया।
उत्तर: UPIDINFO ऐप
प्रश्न: 12 जनवरी को भारत की ओर से रक्षा सचिव डॉक्टर अजय कुमार और वियतनाम की ओर से वहां के उप रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल गुएन चिन विन्ह ने 'भारत - वियतनाम रक्षा संवाद' में वर्चुअल रूप से हिस्सा लिया। यह इस संवाद का कौन सा संस्करण था?
उत्तर: 13वां संस्करण
प्रश्न: माहवारी के दिनों में भीड़-भाड़ वाली झुग्गियों में रहने वाली महिलाओं की मदद करने के लिए, महाराष्ट्र के किस शहर में एक सार्वजनिक शौचालय में एक 'पीरियड रूम' (Period room) बनाया गया है?
उत्तर: ठाणे
प्रश्न: पहली बार 'आइस क्लाइम्बिंग फेस्टिवल' (Ice climbing festival) कहाँ मनाया गया?
उत्तर: नुब्रा घाटी (लद्दाख)
प्रश्न: हर साल मकर संक्रांति के अवसर पर 'परशुराम कुंड मेला' आयोजित किया जाता है। लोककथा के अनुसार इसी ब्रह्मकुंड में स्नान करने से परशुराम अपनी माता की हत्या के पाप से मुक्त हुए थे। हिन्दुओं के लिए विशेष महत्व रखने वाला यह 'परशुराम कुंड' कहाँ स्थित है?
उत्तर: अरुणाचल प्रदेश के लोहित नदी के निचले इलाके में
प्रश्न: एनएचपीसी लिमिटेड, ने सिक्किम में जलपावर कारपोरेशन लिमिटेड (जेपीसीएल) की 120 मेगावाट की इस पनबिजली परियोजना के अधिग्रहण के लिए अनुमोदित प्रस्ताव योजना के कार्यान्वयन के लिए निर्णायक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
उत्तर: रंगित- IV पनबिजली परियोजना
प्रश्न: भारत के किस पूर्व स्ट्राइकर को ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) के पहले उप महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया है?
उत्तर: अभिषेक यादव
प्रश्न: पीपीपी मॉडल के तहत स्थापित किए जाने वाले देश के पहले एथेनॉल संयंत्र के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। भोरमदेव सहकारी चीनी कारखाना कवर्धा और छत्तीसगढ़ डिस्टिलरी लिमिटेड की सहायक कंपनी एनकेजे बायोफ्यूल द्वारा कितने वर्षों की अवधि के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए ?
उत्तर: 30 वर्ष
प्रश्न: किस ट्रैक्टर कंपनी ने भारत का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर, 'टाइगर इलेक्ट्रिक' (Tiger Electric) लॉन्च किया है?
उत्तर: सोनालिका
प्रश्न: अमेरिका स्थित इलेक्ट्रिक कार निर्माता, टेस्ला ने भारत में अपने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक अनुसंधान एवं विकास इकाई और एक विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए बेंगलुरु में किस नाम से एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के रूप में पंजीकरण किया है?
उत्तर: टेस्ला इंडिया मोटर्स एंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड
प्रश्न: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किस राज्य में 35,104 हेक्टेयर की सिंचाई व्यवस्था वाली थुबल बहुद्देशीय परियोजना (Thoubal Dam) का उद्घाटन किया?
उत्तर: मणिपुर
प्रश्न: भारतीय रेल की इस पीएसयू ने प्रथम कोच शेल के निर्माण के साथ 25 दिसम्बर, 2020 को सुशासन दिवस पर महाराष्ट्र के लातूर में मराठवाड़ा रेल कोच फैक्टरी को कमीशन किया।
उत्तर: रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल)
प्रश्न: किस राज्य सरकार ने लोगों को राज्य सरकार की डायरेक्टरी तक डिजिटल पहुंच प्रदान करने में सक्षम करने के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन 'डिजीनेस्ट' (DigiNest) लॉन्च किया है?
उत्तर: पंजाब
प्रश्न: किसने हाल में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की पहली महिला प्रमुख (चेयरमैन) के रूप में पदभार संभाला है?
उत्तर: सोमा मंडल
प्रश्न: युद्ध में अनाथ हुये बच्चों के बारे में जागरूकता के उद्देश्य से ‘युद्ध अनाथों का विश्व दिवस’ (World Day of War Orphans) कब मनाया जाता है?
उत्तर: 6 जनवरी
प्रश्न: अनिल पनाचुरन का 3 जनवरी को निधन हो गया था। वे किस भाषा के कवि और गीतकार थे?
उत्तर: मलयालम
प्रश्न: 51वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में कौन सा देश 'कंट्री इन फोकस' (Country in Focus) देश होगा?
उत्तर: बांग्लादेश
प्रश्न: भारत सरकार की योजना आरसीएस-उड़ान (क्षेत्रीय संपर्क योजना-उड़े देश का आम नागरिक) के तहत किसने कर्नाटक के कलबुर्गी से आंध्र प्रदेश के तिरुपति के बीच दैनिक हवाई उड़ान सेवा शुरू की है?
उत्तर: स्टार एयर (Star Air)
प्रश्न: किस स्थान पर भारत की पहली सौर ऊर्जा चालित छोटे आकार की ट्रेन पर्यटकों के लिए खोली गई?
उत्तर: तिरुवनंतपुरम में वेली टूरिस्ट विलेज (Veli Tourist Village)
प्रश्न: अमेरिका में भारत के पहले सांस्कृतिक राजनयिक (Cultural diplomat) अपना तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद स्वेदश लौट आये हैं।
उत्तर: डॉ. मोक्षराज
प्रश्न: छात्रों को कैंपस में अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए अंशकालिक नौकरियां प्रदान करने हेतु हाल में किस विश्वविद्यालय ने 'कर्मयोगी योजना' शुरू की है?
उत्तर: लखनऊ विश्वविद्यालय
प्रश्न: वयोवृद्ध उद्योगपति रतन टाटा को 'एकता, शांति और स्थिरता' के लिए फेडरेशन ऑफ इंडो-इजराइल चैंबर्स ऑफ कॉमर्स (FIICC) द्वारा इस खिताब से सम्मानित किया गया है।
उत्तर: 'ग्लोबल विजनरी ऑफ सस्टेनेबल बिजनेस एंड पीस' (Global Visionary of Sustainable Business and Peace)
प्रश्न: 'कोविड-19: सभ्यता का संकट और समाधन' किसकी पुस्तक है?
उत्तर: कैलाश सत्यार्थी
प्रश्न: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल में असम दर्शन कार्यक्रम के तहत 8,000 'नामघर' को वित्तीय अनुदान वितरित किए। नामघर हैं।
उत्तर: असम के पारंपरिक वैष्णवी मठ
प्रश्न: भारतीय राज्य नागालैंड में भारत-म्यांमार सीमा के पास स्थित यह गाँव भारत का पहला हरित गाँव (green village) है।
उत्तर: खोनोमा (Khonoma)
प्रश्न: 'भारत की पहली हॉट एयर बैलून वाइल्डलाइफ सफारी' (India’s first hot air balloon wildlife safari) हाल ही में किस टाइगर रिजर्व में लॉन्च की गई है?
उत्तर: मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व
प्रश्न: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 9 जनवरी को दिल्ली सरकार के स्कूलों के अंग्रेजी शिक्षकों के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका दूतावास के क्षेत्रीय अंग्रेजी भाषा कार्यालय के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को लॉन्च किया है।
उत्तर: TESOL कोर सर्टिफिकेट प्रोग्राम
प्रश्न: उपभोक्ताओं की शिकायतों को सुचारु बनाने के उद्देश्य से किस राज्य द्वारा ‘ई-दाखिल’ पोर्टल शुरू किया गया है?
उत्तर: पंजाब
प्रश्न: केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने 7 जनवरी को 'अंतरराष्ट्रीय अभिलेखागार और विरासत केंद्र' की आधारशिला रखी। इसे किस जगह स्थापित किया जा रहा है?
उत्तर: केरल विश्वविद्यालय के करयावट्टोम परिसर में
प्रश्न: देशभर के राष्ट्रीय कैडेट कोर के लिए एनसीसी से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के बारे में उनके अनुभवों को साझा करने हेतु एक मंच प्रदान करने हेतु किसने 'डीजीएनसीसी डिजिटल फोरम' (DGNCC Digital Forum) की शुरुआत की?
उत्तर: रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार
प्रश्न: 7 जनवरी को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में शुरू तीसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में चौथे अंपायर की भूमिका निभाने वाली यह ऑस्ट्रेलियाई पुरुषों के टेस्ट मैच में अंपायर की भूमिका निभाने वाली पहली महिला बन गई।
उत्तर: क्लेयर पोलोसाक
प्रश्न: केंद्र ने वार्षिक योजना के तहत महाराष्ट्र के लिए कितने करोड़ रुपये की नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को मंजूरी दी है?
उत्तर: 5,801 करोड़ रुपये
प्रश्न: संयुक्त राज्य अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इन दो भारतीय-अमेरिकियों को व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में नामित किया है।
उत्तर: सुमोना गुहा (दक्षिण एशिया के लिए वरिष्ठ निदेशक) और तरुण छाबड़ा को (प्रौद्योगिकी और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए वरिष्ठ निदेशक)
प्रश्न: मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने इसरो के चेयरमैन ‘के सिवन’ के कार्यकाल को कब तक के लिए बढ़ा दिया है?
उत्तर: जनवरी 2022 तक
प्रश्न: जापान सरकार ने कोविड-19 महामारी से गंभीर रूप से प्रभावित गरीबों और वंचित परिवारों को सामाजिक सहायता उपलब्ध कराने के भारत के प्रयासों को समर्थन देने हेतु कितनी राशि के आधिकारिक विकास सहायता ऋण (Official Development Assistance loan) के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की है?
उत्तर: 30 अरब जापानी येन
प्रश्न: स्लोवाकिया के किस टेनिस खिलाड़ी को मैच फिक्सिंग अपराध के लिए 31 दिसंबर को 12 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है?
उत्तर: दग्मारा बासकोवा (Dagmara Baskova)
प्रश्न: भ्रष्टाचार के बारे में निर्बाध जानकारी प्रवाह को सुविधाजनक बनाने और नागरिकों को अपनी शिकायतें आसानी से प्रस्तुत करने में सक्षम बनाने हेतु जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने यह मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया है
उत्तर: 'सतर्क नागरिक' (Satark Nagrik)
प्रश्न: राष्ट्रीय टेनिस केंद्र (National Tennis Centre) के प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
उत्तर: डेविस कप के कोच जीशान अली
प्रश्न: भारत की 1975 हॉकी विश्व कप विजेता और 1972 ओलंपिक कांस्य विजेता टीम के इस सदस्य का 31 दिसंबर को 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
उत्तर: माइकल कोंडो
प्रश्न: उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया को किस उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है?
उत्तर: गुवाहाटी उच्च न्यायालय
प्रश्न: भारत सरकार, पश्चिम बंगाल सरकार और विश्व बैंक ने पश्चिम बंगाल में अंतर्देशीय जल परिवहन अवसंरचना में सुधार के लिए कितने करोड़ डॉलर की ऋण परियोजना पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर: 10.5 करोड़ डॉलर
प्रश्न: भारत की पहली लिथियम रिफाइनरी जल्द ही किस राज्य में स्थापित होने जा रही है?
उत्तर: गुजरात
प्रश्न: किस संस्थान ने 'गणितीय और कम्प्यूटिंग विज्ञान में उन्नत अनुसंधान के लिए डॉ. एफ सी कोहली उत्कृष्टता केंद्र' स्थापित करने का निर्णय लिया है?
उत्तर: चेन्नई गणितीय संस्थान (CMI)
प्रश्न: किसे रोमानिया के नए प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है?
उत्तर: फ्लोरिन सीटू (Florin Citu)
प्रश्न: कौशल विकास मंत्रालय ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के छात्रों को डिजिटल शिक्षण सामग्री प्रदान करने के लिए किन संस्थाओं के साथ साझेदारी की है?
उत्तर: माइक्रोसॉफ्ट और नैस्कॉम
प्रश्न: हाल में सुनील कोठारी का निधन हो गया। वह थे।
उत्तर: नृत्य विद्वान (Dance Scholar)
प्रश्न: खादी ग्रामोद्योग आयोग ने भारत के किस सशस्त्र पुलिस बल को खादी कॉटन की दरियों की आपूर्ति करने के लिए एक समझौता किया है?
उत्तर: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस
प्रश्न: लद्दाख की भाषा, लद्दाख की संस्कृति एवं भूमि संरक्षण तथा लद्दाख के लोगों की विकास में हिस्सेदारी के समुचित समाधान के लिए किसके नेतृत्व में एक समिति का गठन किया जाएगा?
उत्तर: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी
प्रश्न: वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की नेशनल एयरोस्पेस लेबोरेटरी द्वारा विकसित इस नॉन-इनवेसिव वेंटिलेटर (Non-invasive Ventilator) तकनीक के वाणिज्यिक इस्तेमाल की अनुमति 6 निजी कंपनियों की दी गई है।
उत्तर: स्वस्थ वायु (Swasth Vayu)
प्रश्न: राष्ट्रीय कामधेनु आयोग ने देश भर में 25 फरवरी, 2021 को ऑनलाइन आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा की घोषणा की है।
उत्तर: कामधेनु गौ-विज्ञान प्रचार-प्रसार परीक्षा
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 जनवरी, 2021 को समाज सुधारक और भारत केसरी मन्नथू पद्मनाभन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। मन्नथू पद्मनाभन ने 1914 में किसकी स्थापना की थी?
उत्तर: नायर सेवा सोसाइटी
प्रश्न: भारत के औषधि महानियंत्रक ने कोविड-19 के इन दो टीकों को आपात स्थिति में सीमित उपयोग की अनुमति दी है।
उत्तर: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इण्डिया के ‘कोविशील्ड’ और भारत बायोटैक के ‘कोवाक्सिन’
प्रश्न: रेल मंत्री पीयूष गोयल ने माल ढुलाई करने वालों की सभी जरूरतों के लिए 5 जनवरी को वन स्टॉप सॉल्यूशन के रूप में यह पोर्टल शुरू किया है।
उत्तर: फ्रेट बिजनेस डेवलपमेंट पोर्टल (freight business development portal)
प्रश्न: भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग, भारतीय उद्योगों में उत्पादकता तथा गुणवत्ता बढ़ाने के लिए भारतीय गुणवत्ता परिषद, राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद और अन्य उद्योग निकायों के साथ मिलकर 4 जनवरी से 2 मार्च, 2021 तक इस विशेष वेबिनार मेराथॉन का आयोजन कर रहा है।
उत्तर: 'उद्योग मंथन' (Udyog Manthan)
प्रश्न: एशियाई विकास बैंक और भारत सरकार ने किस राज्य में बागवानी का विस्तार करने हेतु परियोजना तैयार करने में सहायता देने के लिए 10 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर: हिमाचल प्रदेश
प्रश्न: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 1 जनवरी को अपना स्थापना दिवस मनाया। डीआरडीओ की स्थापना रक्षा क्षेत्र में शोध को बढ़ावा देने के लिये मात्र 10 प्रयोगशालाओं के साथ कब की गई थी?
उत्तर: 1958 में
प्रश्न: किसने 1 जनवरी, 2021 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (Armed Forces Medical Services) के महानिदेशक का कार्यभार संभाल लिया है?
उत्तर: शल्य चिकित्सक वाइस एडमिरल रजत दत्ता
प्रश्न: रेलवे बोर्ड के नए अध्यक्ष और सीईओ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर: सुनीत शर्मा
प्रश्न: पूर्वोत्तर क्षेत्र का पहला खेलो इंडिया स्पोर्ट्स स्कूल बन गया है।
उत्तर: असम राइफल्स पब्लिक स्कूल, शिलांग
प्रश्न: ट्राइफेड ने 3 जनवरी को किस राज्य के 5 जिलों में ट्राइफूड (जनजातीय खाद्य) पार्कों की स्थापना के लिए अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर: मध्य प्रदेश
प्रश्न: भारत ने फिजी के चक्रवात प्रभावित लोगों को राहत सामग्री भेजी है। दिसंबर 2020 में इस चक्रवात से फिजी के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को व्यापक नुकसान हुआ था।
उत्तर: श्रेणी 5 उष्णकटिबंधीय चक्रवात यासा
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 दिसंबर, 2020 को देश की पहली चालक रहित मेट्रो ट्रेन को दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन पर झंडी दिखाकर रवाना किया। मजेंटा लाइन है।
उत्तर: जनकपुरी पश्चिम (दिल्ली) से बॉटेनिकल गार्डन (नोएडा) तक
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 जनवरी को इस भारतीय प्रबंधन संस्थान के स्थायी परिसर की आधारशिला रखी।
उत्तर: आईआईएम संबलपुर, ओडिशा
प्रश्न: किसके द्वारा 31 दिसंबर, 2020 को वायुसेना मुख्यालय में भारतीय वायुसेना के ई-गवर्नेंस (ई-ऑफिस) पोर्टल का औपचारिक रूप से शुभारंभ किया गया?
उत्तर: वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया
प्रश्न: सहभागिता मॉडल के माध्यम से आदिवासियों की आजीविका को बढ़ावा देने के लिए ट्राईफएड ने ग्रामीण विकास मंत्रालय के किस मिशन के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर: दीन दयाल अन्त्योदय-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई - एनआरएलएम)

पीडीएफ के रूप में डाउनलोड करें

Books & Magazine for all Exams

  • UPSC Exams Books
  • SSC Exams Books
  • State PSCs Exams Books
  • Teacher Recruitment Exams Books
  • Police Recruitment Exams Books
  • Banking Exams Books
  • General Knowledge Books
  • RRB Exam Books
  • Current Affairs Books
  • Special Offers
  • Current Affairs Magazine Subscription
  • CSC English
  • CSC Hindi
  • Samsamayaki Chronicle
  • E-Magazine

विषयवार समसामयिक घटनाक्रम

सामयिक खबरें

सामयिक खबरें
अंतर्राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय संधियां और समझौते
  • कृषि
  • पर्यावरणीय प्रदूषण, अवक्रमण और जलवायु परिवर्तन
  • प्रौद्योगिकी और अनुसंधान का स्वदेशीकरण
  • भारत और उसके द्विपक्षीय संबंध
  • रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
  • विश्व-व्यापार
  • स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
आर्थिकी
  • बजट
पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण
  • वेब पोर्टल/ऐप
योजना एवं कार्यक्रम
राष्ट्रीय
  • राजनीति और प्रशासन
  • अवसंरचना
  • आंतरिक सुरक्षा
  • आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
  • कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
  • कार्यकारी और न्यायपालिका
  • कार्यक्रम और योजनाएँ
  • कृषि
  • गरीबी और भूख
  • जैवविविधता संरक्षण
  • पर्यावरण
  • पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
  • पारदर्शिता और जवाबदेही
  • बैंकिंग व वित्त
  • भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
  • भारतीय अर्थव्यवस्था
  • रक्षा और सुरक्षा
  • राजव्यवस्था और शासन
  • राजव्यवस्था और शासन
  • रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • शिक्षा
  • सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
  • सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
  • स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
विज्ञान प्रौद्योगिकी
विधेयक एवं अधिनियम
समिति-आयोग
सामाजिक परिदृश्य
सूचकांक एवं रिपोर्ट
संक्षिप्त खबरें

संक्षिप्त खबरें
इन्हें भी जानें
बिजनेस और सार्वजनिक उपक्रम
बैंकिंग, फाइनेंस, सेवा और बीमा
संस्थान-संगठन
सार-संक्षेप
  • विविध
  • वेब पोर्टल/ऐप
  • अभियान/सम्मेलन/आयोजन
  • आपदा/दुर्घटनाएं
  • कला/संस्कृति
  • चर्चित दिवस
  • चर्चित पुस्तक
  • चर्चित व्यक्ति
  • चर्चित स्थल
  • निधन
  • नियुक्ति
  • पर्यावरण
  • पुरस्कार/सम्मान
  • बिजनेस और सार्वजनिक उपक्रम
  • बैंकिंग, फाइनेंस, सेवा और बीमा
  • युद्धाभ्यास/सैन्य अभियान
  • रिपोर्ट एवं सूचकांक
  • समझौते/संधि
  • सम्मलेन/बैठक
राज्य समसामयिकी

राज्य समसामयिकी
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ओडिशा
  • कर्नाटक
  • केरल
  • गुजरात
  • गोवा
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू-कश्मीर
  • झारखंड
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • दिल्ली
  • नागालैंड
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • पुडुचेरी
  • बिहार
  • मणिपुर
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • मेघालय
  • राजस्थान
  • लद्दाख
  • सिक्किम
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
खेल समसामयिकी

खेल समसामयिकी
  • एथलेटिक्स
  • ओलंपिक
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • चर्चित खेल व्यक्तित्व
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • तीरंदाजी
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बिलियर्ड्स
  • बैडमिंटन
  • मुक्‍केबाजी
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी
करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स

करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स
डेली करेंट अफेयर्स क्विज़

डेली करेंट अफेयर्स क्विज़

मासिक करेंट अफेयर्स क्विज़

  • करेंट अफेयर्स क्विज़ - October 2025
  • करेंट अफेयर्स क्विज़ - September 2025
  • करेंट अफेयर्स क्विज़ - August 2025
  • करेंट अफेयर्स क्विज़ - July 2025
  • करेंट अफेयर्स क्विज़ - June 2025
  • Download as PDF...

दैनिक समसामयिकी

  • करेंट अफेयर्स 23 October 2025
  • करेंट अफेयर्स 22 October 2025
  • करेंट अफेयर्स 17 October 2025
  • करेंट अफेयर्स 15 October 2025
  • करेंट अफेयर्स 14 October 2025
  • Download as PDF...

मासिक समसामयिकी

  • करेंट अफेयर्स October 2025
  • करेंट अफेयर्स September 2025
  • करेंट अफेयर्स August 2025
  • करेंट अफेयर्स July 2025
  • करेंट अफेयर्स June 2025
  • Download as PDF...

सामयिक घटनाक्रम

  • सामयिक खबरें
  • राज्य समसामयिकी
  • खेल समसामयिकी
  • करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स
  • डेली करेंट अफेयर्स क्विज़

संपर्क करें

  • हमारे बारे में
  • रिक्ति
  • संपर्क करें

पत्रिकाएं

  • Civil Services Chronicle
  • सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल
  • समसामयिकी क्रॉनिकल

स्टोर

  • ऑनलाइन पत्रिकाएं
  • पुस्तकें
  • प्रिंट सदस्यता
  • ऑनलाइन सदस्यता

पुस्तकें

  • UPSC Exams Books
  • SSC Exams Books
  • State PSCs Exams Books
  • Teacher Recruitment Exams Books
  • Police Exams Books
  • Banking Exams Books
  • General Knowledge Books
  • RRB Exam Books
  • Current Affairs Books

Corporate Office

A-1D, Sector-16, Noida
Uttar Pradesh - ( 201301 )
Email us
0120-2514610/12
Office Timing: 9:30AM to 6:00PM
Editorial
9582948817 Email us
Advertisement
9953007627 Email us
Subscription
9953007629 Email us
Circulation
9953007630 Email us
Online Sales
9582219047 Email us

Privacy Policy
Refund Policy
Terms and Conditions
Shipping Policy
Disclaimer
© 1990-2025 Chronicle Publications Pvt. Ltd.. All Rights Reserved.