• EN
  • लॉग-इन
  • रजिस्टर
  • खरीदें
chronicle india logo
chronicle india logo
  • होम
  • सामयिक घटनाक्रम
  • ई-पत्रिकाएं
  • वनलाइनर
  • पुस्तकें
  • पत्रिकाएं
  • सब्सक्रिप्शन
  • ई-पुस्तकें
  • ई-टेस्ट सीरीज
  • मुफ्त संसाधन
  • ई-स्टोर
    • विशेष ऑफर
    • कॉम्बो ऑफर
    • पत्रिकाएं
    • पुस्तकें
    • सब्सक्रिप्शन
  • संपर्क करें
    • करियर
    • हमारे बारे में
    • रिक्ति
    • संपर्क करें
  1. होम
  2. सामयिक
  3. वनलाइनर करेंट अफेयर्स
  4. वनलाइनर करेंट अफेयर्स - जनवरी 2024

वनलाइनर करेंट अफेयर्स - जनवरी 2024

प्रश्न: 4 फरवरी, 2024 को हुई मतगणना में किस देश के राष्ट्रपति नायब बुकेले ने जीत प्राप्त की?
उत्तर: एल सल्वाडोर
प्रश्न: पाकिस्तान में गोपनीय सूचना के उल्लंघन के मामले में 30 जनवरी, 2024 को विशेष अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को कितने वर्ष जेल की सजा सुनाई है?
उत्तर: 10 वर्ष
प्रश्न: किस कंपनी ने लगातार चौथे वर्ष विश्व की सबसे अधिक बिकने वाली कार निर्माता के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है?
उत्तर: जापानी वाहन निर्माता कंपनी ‘टोयोटा’
प्रश्न: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) का चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर: रेलवे बोर्ड के पूर्व प्रमुख अनिल कुमार लाहोटी
प्रश्न: किस राज्य सरकार ने 29 जनवरी, 2024 को लघु वन उपज (MFP) के लिए 100% राज्य वित्त पोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) योजना ‘लघु बण जात्य द्रब्य क्रय’ (LABHA) शुरू करने की घोषणा की?
उत्तर: ओडिशा
प्रश्न: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने वर्ष 2024 में भारत की विकास दर का अनुमान बढ़ाकर कितना कर दिया है?
उत्तर: 6 .7 प्रतिशत
प्रश्न: 29 जनवरी, 2024 को एनटीपीसी हरित एनर्जी लिमिटेड (NGEL) ने प्रति वर्ष 1 मिलियन टन क्षमता तक हरित हाइड्रोजन और डेरिवेटिव (हरित अमोनिया, हरित मेथनॉल) के विकास के लिए किस राज्य सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर: महाराष्ट्र
प्रश्न: 30 जनवरी, 2024 को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कृषि और ग्रामीण विकास बैंकों और सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार की कम्प्यूटरीकरण परियोजना का शुभारंभ कहां किया?
उत्तर: नई दिल्ली
प्रश्न: भारत ने वर्ष 2024-25 हेतु यूनेस्को की विश्व विरासत सूची के लिए किसे नामांकित किया है?
उत्तर: ‘भारत के मराठा सैन्य परिदृश्य’ (Maratha Military Landscapes of India)
प्रश्न: भारत के किस कंपनी को दुबई में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की परियोजना का ऑर्डर मिला?
उत्तर: लार्सन एंड टुब्रो (L&T)
प्रश्न: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संसद के उच्च सदन (राज्य सभा) के लिए किसे मनोनीत किया है?
उत्तर: सतनाम सिंह संधू
प्रश्न: भारत की राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA INDIA) और राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने मिलकर किस विषय पर एक लाइव सत्र आयोजित किया?
उत्तर: "प्रिजर्विंग फेयर प्ले: ए स्टैंड अगेंस्ट वाडाज़ प्रोहेबिटेड सब्सटेंसेज"
प्रश्न: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 30 जनवरी, 2024 को मध्य प्रदेश के किस शहर में 2,367 करोड़ रुपये की लागत वाली कुल 225 किमी. लंबी 9 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखी?
उत्तर: जबलपुर
प्रश्न: केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने 30 जनवरी, 2024 को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की बैठक के दौरान किस रिपोर्ट को जारी किया?
उत्तर: भारत में हिम तेंदुओं की स्थिति पर
प्रश्न: केंद्रीय नागर विमानन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली से देहरादून और पिथौरागढ़ को जोड़ने वाली उड़ान सेवा का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन कब किया?
उत्तर: 30 जनवरी, 2024
प्रश्न: भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर पदोन्नत होने वाली पहली महिला कौन हैं?
उत्तर: प्रीति रजक
प्रश्न: किस मंत्रालय की झांकी ने वर्ष 2024 के गणतंत्र दिवस परेड में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया?
उत्तर: संस्कृति मंत्रालय
प्रश्न: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 28 जनवरी, 2024 को किस पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया?
उत्तर: श्रीलंका क्रिकेट (SLC)
प्रश्न: भारत ने ज्वालामुखी विस्फोट से हुए नुकसान से निपटने में मदद के लिए 29 जनवरी, 2024 को किस देश की सहायता के लिए 1 मिलियन डॉलर की आपातकालीन राहत भेजी?
उत्तर: पापुआ न्यू गिनी
प्रश्न: नाइजर, माली और बुर्किना फासो ने हाल ही में किस समूह से अलग होने की घोषणा की?
उत्तर: पश्चिम अफ्रीकी राष्ट्रों के आर्थिक समुदाय (ECOWAS)
प्रश्न: वैश्विक मानव संसाधन प्राधिकरण द्वारा भारत में ‘शीर्ष नियोक्ता 2024’ के रूप में किसे प्रमाणित किया गया है?
उत्तर: एनटीपीसी लिमिटेड
प्रश्न: केंद्रीय गृह मंत्रालय 29 जनवरी, 2024 को किस संगठन के खिलाफ यूएपीए के तहत लगे प्रतिबंध को अगले 5 वर्षों के लिए बढ़ा दिया?
उत्तर: स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (SIMI)
प्रश्न: वित्त मंत्रालय द्वारा जारी 'भारतीय अर्थव्यवस्था - एक समीक्षा' (Indian Economy - A Review) नामक रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2023-24 में आर्थिक वृद्धि दर लगातार तीसरे वर्ष में कितने प्रतिशत से अधिक रहने का अनुमान है?
उत्तर: 7
प्रश्न: भारत और सऊदी अरब का संयुक्त सैन्य अभ्यास 'सदा तनसीक' (Sada Tanseeq) का प्रारंभिक संस्करण 29 जनवरी, 2024 को राजस्थान के बीकानेर जिले के महाजन फील्ड फाइरिंग रेंज में शुरू हुआ। यह अभ्यास कब तक आयोजित किया जाएगा?
उत्तर: 10 फरवरी, 2024
प्रश्न: केंद्रीय कृषि एवं जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने नई दिल्ली में कृषि क्षेत्र में स्वैच्छिक कार्बन बाजार के लिए फ्रेमवर्क एवं कृषि वानिकी नर्सरी के एक्रेडिटेशन प्रोटोकॉल का विमोचन कब किया?
उत्तर: 29 जनवरी, 2024
प्रश्न: 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 में सर्वश्रेष्ठ कहानी का पुरस्कार किस फिल्म को प्रदान किया गया?
उत्तर: ‘ओएमजी 2' और 'जोरम’
प्रश्न: काहिरा में आईएसएसएफ विश्व कप में पुरुषों की एयर राइफल स्पर्धा में किस भारतीय ओलंपियन ने स्वर्ण पदक जीता?
उत्तर: दिव्यांश सिंह पंवार
प्रश्न: खेलो इंडिया प्रतियोगिता में लड़कों की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में तमिलनाडु ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि लड़कियों की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक किसने जीता?
उत्तर: पश्चिम बंगाल
प्रश्न: ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष डबल्स का ख़िताब किसने जीता?
उत्तर: भारत के रोहन बोपन्ना और ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन
प्रश्न: ऑस्ट्रेलियाई ग्रैंडस्लैम जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी कौन बने?
उत्तर: इटली के जानिक सिनर
प्रश्न: 27 जनवरी, 2024 को राज्य में यातायात व्यवस्था में सुधार और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए 'सड़क सुरक्षा बल' नामक एक नई पहल किस राज्य ने शुरू की है?
उत्तर: पंजाब
प्रश्न: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 27 जनवरी, 2024 को संबलपुर में किस एक परियोजना का उद्घाटन किया?
उत्तर: समलेई मंदिर परियोजना
प्रश्न: किस देश ने सिमोर्ग (फीनिक्स) उपग्रह वाहक रॉकेट का उपयोग करके 28 जनवरी, 2024 को एक साथ 3 उपग्रह लॉन्च किये?
उत्तर: ईरान
प्रश्न: केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा के साथ डिब्रूगढ़ के दिहिंग खामटीघाट में 100 बिस्तरों वाले योग और प्राकृतिक चिकित्सा अस्पताल के साथ केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (CRIYN) की आधारशिला कब रखी?
उत्तर: 28 जनवरी, 2024
प्रश्न: नीतीश कुमार ने 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ कब ली?
उत्तर: 28 जनवरी, 2024
प्रश्न: धानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सर्वोच्च न्यायालय के हीरक जयंती समारोह का उद्घाटन कब किया
उत्तर: 28 जनवरी, 2024
प्रश्न: हाल ही में किस भारतीय क्रिकेटर को वर्ष 2022-23 के लिए पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का पॉली उमरीगर पुरस्कार प्रदान किया गया?
उत्तर: शुभमन गिल
प्रश्न: किस देश की संसद ने 23 जनवरी, 2024 को स्वीडन को नाटो में शामिल किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी?
उत्तर: तुर्किये
प्रश्न: संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस 5 दिन की भारत यात्रा पर दिल्ली कब पहुंचे?
उत्तर: 22 जनवरी, 2024
प्रश्न: भारत सरकार की एक शीर्ष स्वायत्त संस्था, नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस (NCGG) ने 22 जनवरी, 2024 को किस क्षेत्र के सिविल सेवकों के लिए सार्वजनिक नीति और शासन पर 2 सप्ताह का उन्नत नेतृत्व विकास कार्यक्रम मसूरी में शुरू किया?
उत्तर: अफ्रीकी क्षेत्र
प्रश्न: हांगकांग को पीछे छोड़कर पहली बार विश्व का चौथा सबसे बड़ा शेयर बाजार कौन बन गया है?
उत्तर: भारत
प्रश्न: आपदा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य के लिए वर्ष 2024 की संस्थागत श्रेणी के लिए किसे सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2024 के लिए चुना गया है?
उत्तर: 60 पैराशूट फील्ड हॉस्पिटल, उत्तर प्रदेश
प्रश्न: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 23 जनवरी, 2024 को नेशनल फॉरेंसिक साइंस युनिवर्सिटी (NFSU) के 5वें अंतरराष्ट्रीय एवं 44वें अखिल भारतीय अपराध विज्ञान सम्मेलन को संबोधित किया, साथ-ही डिजिटल फॉरेंसिक्स केन्द्र का उद्घाटन कहां किया?
उत्तर: गुजरात के गांधीनगर
प्रश्न: 23 जनवरी, 2024 को केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने सिनोप्सिस के चिप डिजाइन सेंटर का उद्घाटन कहां किया?
उत्तर: नोएडा के डीएलएफ टेक पार्क
प्रश्न: भारतीय मानक ब्यूरो ने अंतरराष्ट्रीय इलेक्ट्रोटेक्निकल कमीशन (IEC) और अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (ISO) के सहयोग से डिजिटल परिवर्तन पर 2 दिवसीय कार्यशाला कब आयोजित की?
उत्तर: 22-23 जनवरी, 2024
प्रश्न: हाल ही में किसे भारत रत्न से अलंकृत करने की घोषणा की गई है?
उत्तर: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर
प्रश्न: फ्रांस के नीस में हेनरी डेग्लेन ग्रां प्री कुश्ती प्रतियोगिता में भारत के रवि कुमार दहिया ने कौन-सा पदक जीता?
उत्तर: कांस्य
प्रश्न: 22 जनवरी, 2024 को हांगकांग में एशियाई मैराथन चैंपियनशिप 2024 में 2 घंटे 14 मिनट और 19 सेकंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ स्वर्ण पदक किस भारतीय ने जीता?
उत्तर: मान सिंह
प्रश्न: खेलो इंडिया युवा खेल प्रतियोगिता-2023 में महाराष्ट्र के आर्यन दावण्डे ने लडकों की आर्टिस्टिक ऑलराउण्ड प्रतिस्पर्धा में कौन-सा पदक जीता?
उत्तर: स्वर्ण
प्रश्न: 22 जनवरी, 2024 को आकाशवाणी ने किस एक नए चैनल का शुभारंभ किया?
उत्तर: आराधना
प्रश्न: पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा का स्थापना दिवस कब मनाया गया?
उत्तर: 21 जनवरी, 2024
प्रश्न: 18 जनवरी, 2024 को सोशल ऑडिट सलाहकार निकाय (SAAB) की पहली बैठक कहां आयोजित की गई?
उत्तर: नई दिल्ली
प्रश्न: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नाइजीरिया के विदेश मंत्री यूसुफ तुग्गर के साथ भारत-नाइजीरिया संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता कब की?
उत्तर: 22 जनवरी, 2024
प्रश्न: 63वीं सेंट्रल जियोलॉजिकल प्रोग्रामिंग बोर्ड (CGPB) की बैठक 22 जनवरी, 2024 को कहां आयोजित की गई?
उत्तर: भोपाल
प्रश्न: भारत-किर्गिस्तान का 11वां संयुक्त विशेष बल अभ्यास ‘खंजर’ 22 जनवरी, 2024 से कहां प्रारंभ हुआ?
उत्तर: हिमाचल प्रदेश के बकलोह
प्रश्न: भारत-मिस्र संयुक्त विशेष बल युद्धाभ्यास ‘साइक्लोन’ का दूसरा संस्करण 22 जनवरी, 2024 से कहां प्रारंभ हुआ?
उत्तर: अंशास, मिस्र
प्रश्न: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 22 जनवरी, 2024 को नई दिल्ली में असाधारण प्रतिभा वाले कितने बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया?
उत्तर: 19
प्रश्न: 22 जनवरी, 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के 1 करोड़ घरों की छतों पर सोलर प्रणाली लगाने के लिए किस योजना की घोषणा की?
उत्तर: प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना
प्रश्न: 21 जनवरी, 2024 को मैक्सिको के किस शहर में राम मन्दिर का उद्घाटन किया गया?
उत्तर: क्वेरतारो
प्रश्न: अयोध्या में दिव्य राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन कब किया गया?
उत्तर: 22 जनवरी, 2024
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 19 जनवरी, 2024 को खेलो इंडिया गेम्स-2023 का उद्घाटन कहां किया?
उत्तर: चेन्नई
प्रश्न: हाल ही में सशस्त्र सीमा बल (SSB) का महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर: दलजीत सिंह चौधरी
प्रश्न: हाल ही में किस देश को मत्स्यपालन प्रबंधन पर संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन की समिति का उपाध्यक्ष चुना गया है?
उत्तर: भारत
प्रश्न: दीनदयाल अंत्योदय योजना - राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) ने क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF) के नेतृत्व में सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कब किया?
उत्तर: 18 जनवरी, 2024
प्रश्न: 18 जनवरी, 2024 को भारत की किस प्रमुख जल विद्युत कंपनी को आरटीआई अधिनियम के प्रभावकारी कार्यान्वयन की श्रेणी में स्कोप पुरस्कार समारोह (SCOPE Awards ceremony) में प्रशस्ति प्रमाण-पत्र (Commendation Certificate) से सम्मानित किया गया है?
उत्तर: एनएचपीसी लिमिटेड
प्रश्न: मध्य प्रदेश के खजुराहो में केन-बेतवा लिंक परियोजना प्राधिकरण की संचालन समिति की 5वीं बैठक कब आयोजित की गई?
उत्तर: 19 जनवरी, 2024
प्रश्न: केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आईआईटी हैदराबाद में आयोजित उच्च शिक्षा संस्थानों (HEI) के इन्वेंटिव अनुसंधान एवं विकास नवाचार मेले के द्वितीय संस्करण ‘IInvenTiv-2024’ का उद्घाटन कब किया?
उत्तर: 19 जनवरी, 2024
प्रश्न: शिक्षा मंत्रालय ने 'कोचिंग केन्द्रों का विनियमन दिशानिर्देश 2024’ जारी किया। इसके अनुसार कोई भी कोचिंग सेंटर कितने वर्ष से कम उम्र के विद्यार्थियों का नामांकन नहीं करेगा?
उत्तर: 16 वर्ष
प्रश्न: भारत सरकार ने सभी विद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों को कितने सयम के भीतर भारतीय भाषाओं में प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए अध्ययन सामग्री डिजिटल रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।?
उत्तर: अगले 3 वर्षों
प्रश्न: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 19 जनवरी, 2024 को कहां से वर्चुअल माध्यम से सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा निर्मित 670 करोड़ रुपये की 35 विकास परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं?
उत्तर: उत्तराखंड के जोशीमठ
प्रश्न: 19 जनवरी, 2024 को किस देश का रोबोटिक ‘स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग द मून’ (SLIM) सफलतापूर्वक चांद पर उतरा?
उत्तर: जापान
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 19 जनवरी, 2024 को चेन्नई में दूरदर्शन के संशोधित तमिल चैनल का शुभारंभ किया, जिसे पहले किस नाम से जाना जाता था?
उत्तर: डीडी पोधिगई
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 19 जनवरी, 2024 को नए अत्याधुनिक बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर (BIETC) के परिसर का उद्घाटन कहां किया?
उत्तर: कर्नाटक के बेंगलुरु
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 19 जनवरी, 2024 को लगभग 2,000 करोड़ रुपये लागत की 8 अमृत (कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन) परियोजनाओं की आधारशिला कहां रखी?
उत्तर: महाराष्ट्र के सोलापुर
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर को समर्पित 6 विशेष स्मारक डाक टिकट कब जारी किए?
उत्तर: 18 जनवरी, 2024
प्रश्न: पंजाब में प्रायोगिक परियोजना के रूप में अपनी तरह का पहला मदर-मिल्क बैंक कहां स्थापित किया गया है?
उत्तर: डॉ. बी.आर. अंबेडकर राज्य चिकित्सा संस्थान, मोहाली
प्रश्न: केंद्र सरकार ने 15वें वित्त आयोग के अगले दो वर्षों (2024-25 और 2025-26) में लागू की जाने वाली प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) की ‘प्रशासनिक सुधारों की संशोधित योजना’ के लिए कितने रुपये के परिव्यय को मंजूरी दी?
उत्तर: 235 करोड़ रुपये
प्रश्न: शारीरिक और मानसिक दिव्यांगजनों को चिकित्सा देखभाल और पोषण संबंधी सहायता प्रदान करने हेतु एनएचपीसी और चेशर होम इंडिया (दिल्ली इकाई) के बीच कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कब किए गए?
उत्तर: 17 जनवरी, 2024
प्रश्न: केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में प्रतिष्ठित युवा वैज्ञानिक सम्मेलन का शुभारंभ कब किया?
उत्तर: 17 जनवरी, 2024
प्रश्न: केन्द्रीय वस्त्र मंत्रालय ने तकनीकी वस्त्रों के विभिन्न क्षेत्रों में 103 करोड़ रुपये की 9 अनुसंधान और विकास परियोजनाओं सहित 11 परियोजना को मंजूरी कब दी?
उत्तर: 18 जनवरी, 2024
प्रश्न: ब्रांड फाइनेंस द्वारा प्रकाशित नवीनतम रिपोर्ट 'ग्लोबल-500 2024' के अनुसार, सबसे मजबूत भारतीय ब्रांड कौन बना हुआ है?
उत्तर: जियो
प्रश्न: केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल ने 18 जनवरी, 2024 को 'स्वस्थ कल की ओर स्वस्थ गांव' विषय पर 3 दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन कहां किया?
उत्तर: आंध्र प्रदेश के तिरुपति
प्रश्न: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शिलॉन्ग के लैटकोर स्थित असम राइफल्स मुख्यालय में साइबर सिक्युरिटी ऑपरेशन्स सेंटर (CSOC) का उद्घाटन कब किया?
उत्तर: 18 जनवरी, 2024
प्रश्न: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 17 जनवरी, 2024 को असम में दीफू के कार्बी आंगलोंग जिला मुख्यालय के पास तारालांगसो में किस महोत्सव के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लिया?
उत्तर: कार्बी युवा महोत्सव
प्रश्न: केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 18 जनवरी, 2024 को एशिया के सबसे बड़े एविएशन एक्सपो ‘विंग्स इंडिया 2024’ का उद्घाटन कहां किया?
उत्तर: हैदराबाद
प्रश्न: 18 जनवरी, 2024 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किस आयोग के लिए संयुक्त सचिव स्तर के 3 पदों के सृजन को मंजूरी दी?
उत्तर: 16वां वित्त आयोग
प्रश्न: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ईयू-भारत व्यापार एवं प्रौद्योगिकी परिषद के तहत सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम कार्य व्यवस्था पर भारत और यूरोपीय आयोग के मध्य समझौता ज्ञापन को मंजूरी कब दी?
उत्तर: 18 जनवरी, 2024
प्रश्न: 18 जनवरी, 2024 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नीदरलैंड, डोमिनिकन गणराज्य और इक्वाडोर के साथ पृथक रूप से किये गए समझौतों को मंजूरी प्रदान की? ये समझौते किस क्षेत्र में सहयोग से संबंधित हैं?
उत्तर: चिकित्सा उत्पाद विनियमन क्षेत्र
प्रश्न: पूर्वी नौसेना कमान मुख्यालय में संचालन मामलों के चीफ स्टाफ ऑफिसर का पदभार किसने ग्रहण किया?
उत्तर: रियर एडमिरल शांतनु झा
प्रश्न: किस मंत्रालय ने 17 जनवरी, 2024 को कोच्चि के मेकर्स गांव में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन इंटेलिजेंट इंटरनेट ऑफ थिंग्स सेंसर्स’और ‘इंडिया इनोवेशन सेंटर फॉर ग्रैफीन’ का शुभारंभ किया?
उत्तर: इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
प्रश्न: नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने आईएनएस शिवाजी में अनूठे CO2 आधारित एयर कंडिशनिंग प्लांट का उद्घाटन कब किया?
उत्तर: 17 जनवरी, 2024
प्रश्न: असम सरकार ने राज्य का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘असम बैभव’ किन्हें देने का निर्णय लिया है?
उत्तर: पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई
प्रश्न: अदाणी समूह द्वारा बढ़ती डिजिटल सेवाओं की मांग हेतु बुनियादी ढांचा प्रदान करने के लिए किन राज्यों में डेटा सेंटर स्थापित करने हेतु अगले 10 वर्षों में 62,400 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की गई है?
उत्तर: महाराष्ट्र और तेलंगाना
प्रश्न: गार्टनर के नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार, 2024 में विश्व भर में आईटी खर्च कुल 5 ट्रिलियन डॉलर होने की संभावना है, जो वर्ष 2023 से कितने प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है?
उत्तर: 6.8 प्रतिशत
प्रश्न: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई भारतीय अर्थव्यवस्था के वित्त वर्ष 2025 में कितने प्रतिशत की दर से बढ़ने की पूरी संभावना है?
उत्तर: 7 प्रतिशत
प्रश्न: उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, सरकार ने अब तक 8 क्षेत्रों के लिए उत्पादन लिंक्ड प्रोत्साहन (PLI) योजना के तहत कितने रुपये का प्रोत्साहन वितरित किया है?
उत्तर: 4,415 करोड़
प्रश्न: उत्पादन संबद्ध प्रोत्साहन (PLI) योजनाओं में नवंबर 2023 तक कितने रुपये से अधिक का निवेश किया गया है?
उत्तर: 1.03 लाख करोड़
प्रश्न: राष्ट्रीय किसान कल्याण कार्यक्रम कार्यान्वयन सोसायटी, डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन के तहत इंडिया एआई और वाधवानी फाउंडेशन के बीच नई दिल्ली में एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर कब हस्ताक्षर किये गए?
उत्तर: 17 जनवरी, 2024
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 17 जनवरी, 2024 को 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की 3 प्रमुख अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन कहां किया?
उत्तर: केरल के कोच्चि
प्रश्न: 17 जनवरी, 2024 को शिक्षा की वार्षिक स्थिति रिपोर्ट (ASER) जारी की गई। 'बियॉन्ड बेसिक्स' (Beyond Basics) नामक शीर्षक वाली इस रिपोर्ट के अनुसार 14-18 आयु वर्ग के लगभग कितने प्रतिशत बच्चे अंग्रेजी में वाक्य नहीं पढ़ सकते हैं?
उत्तर: 43%
प्रश्न: 15 जनवरी, 2024 को पुरुष फीफा के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी 2023 का पुरस्कार किसे प्रदान किया गया?
उत्तर: अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी
प्रश्न: किस राज्य को वर्ष 2022 के लिए शीर्ष कार्य निष्पादन करने वाले राज्य का राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार प्रदान किया गया है?
उत्तर: मेघालय
प्रश्न: 13-15 जनवरी, 2024 को द्वितीय अंतरराष्ट्रीय आयुष सम्मेलन एवं प्रदर्शनी कहां आयोजित की गई?
उत्तर: दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर
प्रश्न: जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने मदरसा बोर्ड की स्थापना के लिए समिति बनाने की स्वीकृति कब दी?
उत्तर: 15 जनवरी, 2024
प्रश्न: किस रेटिंग एजेंसी के अनुसार भारत अगले कुछ वर्षों में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना रहेगा?
उत्तर: फिच
प्रश्न: सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह ने 16 जनवरी, 2024 को नई दिल्ली में एमपीलैड योजना के तहत संशोधित फंड फ्लोप्रक्रिया के लिए किस मोबाइल एप्लिकेशन का शुभारंभ किया?
उत्तर: एमपीलैड्स ‘ई-साक्षी’
प्रश्न: ऊर्जा मंत्रालय के अधीन महारत्न दर्जे के केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम ‘आरईसी लिमिटेड’ ने कुल कितने जापानी येन के शुरुआती मूल्य वाले हरित बॉन्ड जारी किए?
उत्तर: 61.1 अरब
प्रश्न: किसने 15 जनवरी, 2024 को कार्मिक सेवा नियंत्रक (CPS) के रूप में पदभार ग्रहण किया?
उत्तर: वाइस एडमिरल गुरचरण सिंह
प्रश्न: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर को बेंगलुरु, दिल्ली और अयोध्या से जोड़ने वाले नए उड़ान मार्गों का उद्घाटन कब किया?
उत्तर: 16 जनवरी, 2024
प्रश्न: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने मेघालय के शिलांग पीक रोपवे तथा कोंगथोंग, मावलिंगोट एवं कुडेनग्रिम नामक गांवों में पर्यटक आवासों का शिलान्यास कब किया?
उत्तर: 16 जनवरी, 2024
प्रश्न: किस संस्थान ने निर्माण में सुरक्षा, पहुंच और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए 'मानकीकृत विकास एवं भवन विनियम, 2023' जारी किया?
उत्तर: भारतीय मानक ब्यूरो (BIS)
प्रश्न: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अपनी 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर नेशनल फ्रेमवर्क फॉर क्लाइमेट सर्विसेज (NFCS) का शुभारंभ कब किया?
उत्तर: 15 जनवरी, 2024
प्रश्न: 14 जनवरी, 2024 को रियल मैड्रिड ने किसे हराकर स्पेनिश सुपर कप फुटबॉल टूर्नामेंट जीता?
उत्तर: बार्सिलोना
प्रश्न: नीति आयोग की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले 9 वर्षों के दौरान (2013-14 से 2022-23 के मध्य) भारत में कितने लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर निकले हैं?
उत्तर: 24.82 करोड़
प्रश्न: किस विभाग ने 15 जनवरी, 2024 को केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (CPGRAMS) पर 8वीं मासिक रिपोर्ट जारी की?
उत्तर: पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग
प्रश्न: खनिज विदेश इंडिया लिमिटेड (KABIL) ने 5 लिथियम ब्लॉकों को विकसित करने के लिए किस देश की सरकारी कंपनी CAMYEN के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर: अर्जेंटीना
प्रश्न: 15 जनवरी, 2024 को जारी किस रिपोर्ट के अनुसार व्यवसायों और गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) पर भरोसे के मामले में भारत शीर्ष पर है?
उत्तर: एडेलमैन ट्रस्ट बैरोमीटर 2024
प्रश्न: 15 जनवरी, 2024 को भारतीय नौसेना अकादमी के कमांडेंट का पदभार किसने संभाला?
उत्तर: वाइस एडमिरल विनीत मैक्कार्टी
प्रश्न: 15 जनवरी, 2024 को नौसेना संचालन महानिदेशक (DGNO) के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया?
उत्तर: वाइस एडमिरल ए. एन. प्रमोद
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री-जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम-जनमन) के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के 1 लाख लाभार्थियों को पहली किस्त कब जारी की?
उत्तर: 15 जनवरी, 2024
प्रश्न: इंडोनेशिया के जकार्ता में 14 जनवरी, 2024 को एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप 2024 में पुरुषों की स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा मेंभारत के योगेश सिंह ने कौन-सा पदक जीता?
उत्तर: स्वर्ण
प्रश्न: 14 जनवरी, 2024 को किस देश के साथ भारत की उच्च स्तरीय कोर ग्रुप की पहली बैठक आयोजित की गई?
उत्तर: मालदीव
प्रश्न: हाल ही में भारतीय वायु सेना के किस ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट का मलबा लगभग 7.5 वर्ष बाद बंगाल की खाड़ी में करीब 3.4 किलोमीटर की गहराई में खोजा गया है?
उत्तर: AN-32
प्रश्न: भारतीय सेना ने डिजिटल इंडिया विजन के एक हिस्से के रूप में अपने समृद्ध और गौरवशाली इतिहास को संरक्षित करने के लिए कौन-सा प्रोजेक्ट शुरू किया?
उत्तर: शौर्य संकलन
प्रश्न: 14 जनवरी, 2024 को युवराज ‘फ्रेडरिक X’ (Frederik X) किस देश के राजा बने?
उत्तर: डेनमार्क
प्रश्न: 13 जनवरी, 2024 को नए मतदाताओं को विकसित भारत के एम्बेसडर के रूप में पंजीकृत करने के लिए नई दिल्ली में किस पोर्टल का शुभारंभ किया गया।?
उत्तर: नमो नव-मतदाता पंजीकरण पोर्टल
प्रश्न: किस शास्त्रीय गायिका का 13 जनवरी, 2024 को पुणे में निधन हो गया?
उत्तर: डॉ. प्रभा अत्रे
प्रश्न: भारत से अमेरिका को इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का निर्यात जनवरी-सितंबर 2023 में सालाना आधार पर दोगुना होकर कितना हो गया है?
उत्तर: 6.6 अरब डॉलर
प्रश्न: राष्ट्रीय राजमार्ग (NH)-66, मुंबई-गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारत के प्रथम राष्ट्रीय राजमार्ग स्टील स्लैग रोड खंड का उद्घाटन कब किया गया?
उत्तर: 13 जनवरी, 2024
प्रश्न: भारत-US व्यापार नीति फोरम (TPF) की 14वीं मंत्रिमंडल-स्तरीय बैठक 12 जनवरी, 2024 को कहां आयोजित की गई?
उत्तर: नई दिल्ली
प्रश्न: कोयला मंत्रालय के तहत एक नवरत्न कंपनी एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने ओडिशा में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) को कितने मेगावॉट थर्मल पॉवर परियोजना का आवंटन किया?
उत्तर: 2400 मेगावॉट
प्रश्न: केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू एवं कश्मीर के उधमपुर जिले में रामनगर से रामवेल तक की सड़क परियोजना की आधारशिला कब रखी?
उत्तर: 14 जनवरी, 2024
प्रश्न: 8वां सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस कब मनाया गया?
उत्तर: 14 जनवरी, 2024
प्रश्न: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 14 जनवरी, 2024 को कहां सफाई महाअभियान शुरू किया?
उत्तर: अयोध्या
प्रश्न: टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड, कोलकाता में ‘भीष्म’ नामक 25T बोलार्ड पुल टग पोत का जलावतरण कब किया गया?
उत्तर: 14 जनवरी, 2024
प्रश्न: केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पुरस्कारों में सबसे स्वच्छ गंगा शहरों के रूप में किस शहर ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया?
उत्तर: वाराणसी और प्रयागराज
प्रश्न: 13 जनवरी, 2024 को 3 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ऊंट महोत्सव कहां शुरू हुआ?
उत्तर: राजस्थान के बीकानेर
प्रश्न: महाराष्ट्र का कौन-सा टाइगर रिजर्व भारत का पहला और एशिया का 5वां 'डार्क स्काई पार्क' वाला टाइगर रिजर्व बन गया है?
उत्तर: पेंच टाइगर रिजर्व
प्रश्न: दिव्यांग उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए 12 जनवरी, 2024 को दिव्य कला मेला 2024 का उद्घाटन कहां किया गया?
उत्तर: नागपुर
प्रश्न: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के नए सदस्य के रूप में हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर: CISF के पूर्व महानिदेशक शील वर्धन सिंह
प्रश्न: इंडसइंड बैंक ने हाल ही में किसके साथ साझेदारी में यूपीआई सुविधा से लैस "इंडसइंड बैंक सम्मान रुपे क्रेडिट कार्ड" लांच किया है?
उत्तर: नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)
प्रश्न: नीति आयोग और विश्व खाद्य कार्यक्रम ने भारत सहित एशियाई और अफ्रीकी देशों में ‘मोटे अनाजों पर प्रेरक कहानियों का संग्रह’ कब जारी किया?
उत्तर: 12 जनवरी, 2024
प्रश्न: गांधीनगर में 10 से 12 जनवरी, 2024 को आयोजित 3 दिवसीय वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन 2024 के दौरान गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (GSPC) और गुजरात पिपावाव पोर्ट लिमिटेड (GPPLजीपीपीएल) के साथ किसने समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर: एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NGEL)
प्रश्न: पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 12 जनवरी, 2024 को "डिकोडिंग द ग्रीन ट्रांजिशन फॉर इंडिया" विषय पर जलवायु सम्मेलन 2024 कहां आयोजित किया?
उत्तर: मुंबई
प्रश्न: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने 12 जनवरी, 2024 को ओडिशा के तट पर चांदीपुर एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR) से नई पीढ़ी की किस मिसाइल का सफल परीक्षण किया?
उत्तर: आकाश-एनजी (AKASH-NG)
प्रश्न: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने वर्चुअल माध्यम से असम के गुवाहाटी में स्थित राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (NIPER) के स्थायी परिसर का उद्घाटन कब किया?
उत्तर: 12 जनवरी, 2024
प्रश्न: स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 12 जनवरी
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 जनवरी, 2024 को 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन कहां किया?
उत्तर: महाराष्ट्र के नासिक
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवी मुंबई में भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु का उद्घाटन कब किया?
उत्तर: 12 जनवरी, 2024
प्रश्न: इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में 11 जनवरी, 2024 को रिदम सांगवान ने महिला वर्ग की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में कौन-सा पदक जीता?
उत्तर: कांस्य
प्रश्न: 11 जनवरी, 2024 को किस देश में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है?
उत्तर: पापुआ न्यू गिनी
प्रश्न: 10 जनवरी, 2024 को किस देश की संसद ‘स्टॉर्टिंग’ (Storting/Stortinget) ने गहरे समुद्र में खनन (Deep-Sea Mining) को मंजूरी दी?
उत्तर: नॉर्वे
प्रश्न: इसरो को वर्ष 2023 के लिए 'उत्कृष्ट उपलब्धि' श्रेणी में एक राष्ट्रीय टीवी चैनल ‘सीएनएन-न्यूज18’ द्वारा किस अवार्ड से सम्मानित किया गया?
उत्तर: इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड
प्रश्न: किस उच्च न्यायालय ने 'नर्सिंग अधिकारियों' के कैडर में महिलाओं के लिए 100% भर्ती आरक्षित करने के प्रावधान को रद्द कर दिया?
उत्तर: कर्नाटक उच्च न्यायालय
प्रश्न: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अहमदाबाद से अयोध्या के लिए डायरेक्ट फ्लाइट का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन कब किया?
उत्तर: 11 जनवरी, 2024
प्रश्न: दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण विभाग (DPWD) ने दिव्यांगजनों के लिए इंटरैक्टिव रोजगार कौशल पाठ्यक्रम शुरू करने हेतु किसके साथ समझौता किया है?
उत्तर: सक्षम भारत
प्रश्न: 11 जनवरी, 2024 को पंचायती राज मंत्रालय ने अनुसूचित क्षेत्रों में पंचायत विस्तार (PESA) अधिनियम को मजबूत करने के लिए 2 दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्घाटन कहां किया?
उत्तर: महाराष्ट्र के पुणे
प्रश्न: किस प्राधिकरण ने मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता को आंकने के लिए 20 स्थानों पर किए गए ड्राइव परीक्षणों की एक रिपोर्ट जारी की?
उत्तर: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI)
प्रश्न: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) लाभार्थियों को वित्तीय समावेशन सेवाएं देने के लिए किसके साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया?
उत्तर: हिंदुस्तान जिंक
प्रश्न: रक्षा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और महानिदेशक (अधिग्रहण) हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर: वरिष्ठ आईएएस अधिकारी समीर कुमार सिन्हा
प्रश्न: अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने 10 जनवरी, 2024 को जारी अपनी विश्व रोजगार और सामाजिक आउटलुक रुझान 2024 रिपोर्ट में वैश्विक बेरोजगारी दर 5.2% होने का अनुमान लगाया है, जो वर्ष 2023 में कितना प्रतिशत था?
उत्तर: 5.1%
प्रश्न: 9 जनवरी, 2024 को हॉकी इंडिया ने हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर के रूप में किसे नियुक्त किया?
उत्तर: नीदरलैंड के हरमन क्रूज
प्रश्न: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार कब प्रदान किया?
उत्तर: 9 जनवरी, 2024
प्रश्न: प्रति वर्ष विश्व हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 10 जनवरी
प्रश्न: भारतीय फिनटेक ‘फोनपे’ ने हाल ही में अपने अंतरराष्ट्रीय भुगतान व्यवसाय का सीईओ किसे नियुक्त किया है?
उत्तर: रितेश पई
प्रश्न: जर्मनी के किस प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी का 8 जनवरी, 2024 को निधन हो गया?
उत्तर: फ्रांज बेकनाबाउएर
प्रश्न: 9 जनवरी, 2024 को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने किसे प्रधानमंत्री नियुक्त किया?
उत्तर: गेब्रियल अटल
प्रश्न: 9 जनवरी, 2024 को भूटान में हुए संसदीय चुनावों में किस पार्टी ने बहुमत प्राप्त किया?
उत्तर: पूर्व प्रधानमंत्री शेयरिंग तॉबगे की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी
प्रश्न: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में भारतीय रेलवे निर्माण नियमावली 2023 का अनावरण कब किया?
उत्तर: 9 जनवरी, 2024
प्रश्न: भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण ने 9 जनवरी, 2024 को नई दिल्ली में भारत में भूमि पत्तनों के विकास पर एक रिपोर्ट जारी की। इसका मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर: सीमा-पार व्यापार और पर्यटन के लिए देश में भूमि पत्तनों को पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं के अनुकूल बनाना
प्रश्न: दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने दिल्ली वस्तु एवं सेवा कर (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2023 को कब मंजूरी दी?
उत्तर: 10 जनवरी, 2024
प्रश्न: किस भारतीय मूल के अमेरिकी को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के बोर्ड में प्रतिनिधि नियुक्त किया गया?
उत्तर: डॉ. विवेक मूर्ति
प्रश्न: 9-10 जनवरी, 2024 को ई-गवर्नेंस पर क्षेत्रीय सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया?
उत्तर: गुवाहाटी
प्रश्न: 10 जनवरी, 2024 को रक्षा लोक सेवा इकाई ‘भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड’ (BEL) के केंद्रीय अनुसंधान प्रयोगशाला (CRL) के अत्याधुनिक सभागार 'अभिज्ञान' का उद्घाटन कहाँ किया गया?
उत्तर: गाजियाबाद
प्रश्न: सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा (AFMS) और नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIMS) ने संयुक्त अनुसंधान तथा शैक्षणिक गतिविधियों के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से कब एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर: 10 जनवरी, 2024
प्रश्न: किस संगठन ने 10 जनवरी, 2024 को नई दिल्ली में रोगों के अंतरराष्ट्रीय वर्गीकरण-11 (ICD-11) में मॉड्यूल 2 के रूप में 'आयुर्वेद, सिद्ध और यूनानी अध्याय के पारंपरिक चिकित्सा रुग्णता कोड' (Traditional Medicine Morbidity codes of Ayurveda, Siddha and Unani Chapter) को जारी किया?
उत्तर: विश्व स्वास्थ्य संगठन
प्रश्न: भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने 10 जनवरी, 2024 को हैदराबाद में पहले स्वदेश निर्मित किस अनमैन्ड एरियल व्हीकल (UAV) का उद्घाटन किया?
उत्तर: ‘दृष्टि 10 स्टारलाइनर’ (Drishti 10 Starliner)
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जनवरी, 2024 को 10वें वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 का उद्घाटन कहां किया?
उत्तर: गांधीनगर
प्रश्न: 8 जनवरी, 2024 को जकार्ता में एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर की पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक भारत के किस निशानेबाज ने जीता?
उत्तर: वरुण तोमर
प्रश्न: गोल्डन ग्लोब्स 2024 में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक-मोशन पिक्चर अवार्ड से किसे सम्मानित किया गया?
उत्तर: 'ओपेनहाइमर' फिल्म के निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन
प्रश्न: टाटा पॉवर ने किस राज्य में 10 गीगावॉट सौर एवं पवन ऊर्जा क्षमता विकसित करने के लिए 70,000 करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा की है?
उत्तर: तमिलनाडु
प्रश्न: किस बैंक ने हाल ही में वित्त वर्ष 2013-2014 और 2021-2022 के बीच की अवधि की एक आर्थिक शोध रिपोर्ट जारी की है, जिसके अनुसार भारत में व्यक्तिगत आय असमानता में पर्याप्त कमी आई है?
उत्तर: भारतीय स्टेट बैंक
प्रश्न: समावेशिता और सशक्तीकरण के एक वैश्विक उत्सव ‘अंतरराष्ट्रीय पर्पल उत्सव 2024’ का 8 जनवरी, 2024 को शुभारंभ कहाँ किया गया?
उत्तर: गोवा
प्रश्न: भारत की पहली अंतर्देशीय जलमार्ग विकास परिषद (IWDC) ने हाल ही में नदी पर्यटन के विकास के लिए कितने रुपये आवंटित किये?
उत्तर: 45,000 करोड़
प्रश्न: 5 जनवरी, 2024 को रेलवे बोर्ड में सदस्य (ट्रैक्शन एंड रोलिंग स्टॉक) का कार्यभार किसने संभाला?
उत्तर: सतीश कुमार
प्रश्न: वर्ष 2023 के लिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कारों की योजना और वेब-पोर्टल का अनावरण कब किया गया?
उत्तर: 8 जनवरी, 2024
प्रश्न: मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री परशोत्तम रूपाला ने पारादीप फिशिंग हार्बर के आधुनिकीकरण और उन्नयन परियोजना का उद्घाटन और शिलान्यास कब किया?
उत्तर: 8 जनवरी, 2024
प्रश्न: केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 8 जनवरी, 2024 को विविध खाद्य पारिस्थितिक तंत्र को प्रदर्शित करने वाली किस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया?
उत्तर: इंडस फूड 2024
प्रश्न: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किन केंद्र शासित प्रदेशों में 4 और राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) इकाइयां बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी?
उत्तर: जम्मू एवं कश्मीर तथा लद्दाख
प्रश्न: 7 जनवरी, 2024 को शीर्ष वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका को हराकर महिला वर्ग में ब्रिस्बेन इंटरनेशनल खिताब किसने जीता?
उत्तर: ऐलेना रयबाकिना
प्रश्न: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मेगा मोबिलिटी शो, "भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024" के ‘लोगो और बुकलेट’ का अनावरण कब किया?
उत्तर: 5 जनवरी, 2024
प्रश्न: 5 जनवरी, 2024 को केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने एक संयुक्त लघु उपग्रह के विकास में सहयोग से संबंधित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और मॉरीशस रिसर्च एंड इनोवेशन काउंसिल (MRIC) के बीच हुए समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी। यह समझौता ज्ञापन कब हस्ताक्षरित किया गया था?
उत्तर: 1 नवंबर, 2023
प्रश्न: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाइड्रोकार्बन क्षेत्र में सहयोग के बारे में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार और प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय, गुयाना गणराज्य के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने को स्वीकृति कब दी?
उत्तर: 5 जनवरी, 2024
प्रश्न: 5 जनवरी, 2024 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मिशन शून्य कार्बन उत्सर्जन प्राप्त करने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे के सहयोग के लिए भारत और किसके बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दी?
उत्तर: यूनाइटेड स्टेट एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट
प्रश्न: 5 जनवरी, 2024 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अयोध्या हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित किया। इस हवाई अड्डे का नाम क्या रखा जाएगा?
उत्तर: महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्या
प्रश्न: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 जनवरी, 2024 को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की किस व्यापक योजना को मंजूरी दी?
उत्तर: पृथ्वी विज्ञान (पृथ्वी) [PRITHvi VIgyan (PRITHVI)]
प्रश्न: 5 जनवरी, 2024 को भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने किसे मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया?
उत्तर: रघुराम अय्यर
प्रश्न: हाल ही में न्यूयार्क के फेडरल रिजर्व बैंक के निदेशक मंडल में किसे शामिल किया गया है?
उत्तर: डॉ. राजीव शाह
प्रश्न: 5-7 जनवरी, 2024 तक 3 दिवसीय अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक और महानिरीक्षक सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया?
उत्तर: जयपुर
प्रश्न: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने केरल में 1,464 करोड़ रुपये से अधिक राशि की कुल 105 किमी. लंबाई वाली 12 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कब किया?
उत्तर: 5 जनवरी, 2024
प्रश्न: इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, हैदराबाद में लोक नीति संवाद-2024 के दौरान नवाचार सैंडबॉक्स प्रस्तुति के लिए सर्वश्रेष्ठ नवाचार पुरस्कार किसे मिला?
उत्तर: पंचायती राज मंत्रालय की स्वामित्व योजना को
प्रश्न: 7 जनवरी, 2024 को भारत ने किस देश के साथ द्विपक्षीय हज समझौते 2024 पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर: सऊदी अरब
प्रश्न: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने 7 जनवरी, 2024 को देश की पहली स्वस्थ और स्वच्छ फूड स्ट्रीट 'प्रसादम' का उद्घाटन कहाँ किया?
उत्तर: मध्य प्रदेश के उज्जैन
प्रश्न: केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री परषोत्तम रुपाला ने 7 जनवरी, 2024 को कहाँ से सागर परिक्रमा यात्रा 11वें चरण का नेतृत्व किया?
उत्तर: ओडिशा के गंजम जिले के अरजीपल्ली फिशिंग हार्बर
प्रश्न: 6 जनवरी, 2024 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ‘इसरो’ ने सूर्य मिशन- 'आदित्य-L1' उपग्रह को लैंग्रेज पॉइंट 1 की हेलो ऑर्बिट कक्षा में स्थापित किया। आदित्य-L1 का प्रक्षेपण कब किया गया था?
उत्तर: 2 सितंबर, 2023
प्रश्न: हाल ही में महाराष्ट्र की पहली महिला पुलिस निदेशक किन्हें नियुक्त किया गया है?
उत्तर: रश्मि शुक्ला
प्रश्न: ब्रेल लिपि के आविष्कारक लुई ब्रेल के जन्मदिन के अवसर पर विश्व भर में विश्व ब्रेल दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 4 जनवरी, 2024
प्रश्न: ग्रामीण विद्युतीकरण निगम (REC) लिमिटेड ने अगले 3 वर्षों में देश में बिजली, बुनियादी ढांचे और लॉजिस्टिक परियोजनाओं के लिए किस बैंक के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर: बैंक ऑफ बड़ौदा
प्रश्न: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उत्तर प्रदेश के बागपत में 14 एमएलडी सीवेज उपचार संयंत्र (STP) और 2.4 किलोमीटर लंबे इंटरसेप्शन एंड डायवर्सन (I&D) नेटवर्क का उद्घाटन कब किया?
उत्तर: 4 जनवरी, 2024
प्रश्न: इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने देश के शैक्षणिक संस्थानों के लिए ईआरनेट इंडिया के नव विकसित एवं समन्वित वेब पोर्टल का शुभारंभ कब किया?
उत्तर: 4 जनवरी, 2024
प्रश्न: भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने सभी प्रतिभागियों को एक सार्थक, अद्वितीय और प्रेरणादायक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से किस कार्यक्रम की शुरूआत की है?
उत्तर: प्रेरणा: अनुभव पर आधारित एक शिक्षा कार्यक्रम
प्रश्न: 4 जनवरी, 2024 को नौसेना के उप प्रमुख का पदभार किसने संभाला?
उत्तर: वाइस एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी
प्रश्न: रक्षा मंत्रालय ने 4 जनवरी, 2024 को सैन्य उपकरणों की खरीद के लिए किसके साथ 802 करोड़ रुपये के 2 अनुबंध-पत्रों पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर: ज्यूपिटर वैगन्स लिमिटेड तथा बीईएमएल लिमिटेड
प्रश्न: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (NAFED) और भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (NCCF) द्वारा विकसित पोर्टल का लोकार्पण कब किया?
उत्तर: 4 जनवरी, 2024
प्रश्न: खादी उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने किसके साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर: भारतीय गुणवत्ता परिषद (QCI)
प्रश्न: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों के "हरित आवरण सूचकांक" के विकास और रिपोर्ट के लिए किसके साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर: राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC)
प्रश्न: केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम के रूप में ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया लिमिटेड के 7 वर्ष के स्वतंत्र कामकाज केउपलक्ष्य में नई दिल्ली में 7वां ग्रिड-इंडिया दिवस कब मनाया गया?
उत्तर: 3 जनवरी, 2024
प्रश्न: किस विभाग/ परिषद ने 'स्मार्ट 2.0' (Scope for Mainstreaming Ayurveda Research among Teaching professionals) कार्यक्रम शुरू किया?
उत्तर: केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (CCRAS)
प्रश्न: मध्य प्रदेश सरकार ने 3 जनवरी, 2024 को श्रीअन्न के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कौन-सी योजना लागू करने का निर्णय लिया है?
उत्तर: रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना
प्रश्न: इंडिया रेटिंग्स ने आर्थिक लचीलेपन, निजी पूंजीगत व्यय की संभावना के कारण वित्त वर्ष 2024 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि का अनुमान 6.2 प्रतिशत से बढ़ाकर कितना कर दिया है?
उत्तर: 6.7%
प्रश्न: 3 जनवरी, 2024 को नई दिल्ली में ‘अर्बन स्क्वायर’ मंडप का उद्घाटन किसने किया?
उत्तर: आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 3 जनवरी, 2024 को 1150 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास कहाँ किया?
उत्तर: लक्षद्वीप के कावारत्ती में
प्रश्न: ऑस्ट्रेलिया के किस बल्लेबाज ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट-ओडीआई मैच से संन्यास लेने की घोषणा की?
उत्तर: डेविड वार्नर
प्रश्न: भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा किस कंपनी की शत-प्रतिशत शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी?
उत्तर: जीवीके पावर (गोइंदवाल साहिब) लिमिटेड
प्रश्न: त्रिनिदाद और टोबैगो के किस पूर्व प्रधानमंत्री का 1 जनवरी, 2024 को निधन हो गया?
उत्तर: बासदेव पांडेय
प्रश्न: किस प्रमुख भारतीय-अमेरिकी कानूनविद का 1 जनवरी, 2024 को निधन हो गया?
उत्तर: प्रोफेसर वेद प्रकाश नंदा
प्रश्न: केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर की सतानी पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन कब किया गया?
उत्तर: 2 जनवरी, 2024
प्रश्न: हरियाणा के मुख्यमंत्री ने 2 जनवरी, 2024 को किस जिले में कुलासी लिंक ड्रेन की भूमि पर 9 करोड़ 97 लाख रुपये की अनुमानित लागत से एक नई सड़क के निर्माण की मंजूरी दी है?
उत्तर: झज्जर
प्रश्न: ब्रिक्स समूह अब कितने देशों का संगठन बन गया है?
उत्तर: 10
प्रश्न: भारत और संयुक्त अरब अमीरात का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डेजर्ट साइक्लोन’ राजस्थान के महाजन में कब शुरू किया गया?
उत्तर: 2 जनवरी, 2024
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 जनवरी, 2024 को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन कहाँ किया?
उत्तर: तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली
प्रश्न: 1 जनवरी, 2024 को किस राज्य में सामूहिक सूर्य नमस्कार करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया?
उत्तर: गुजरात
प्रश्न: किस भारतीय खिलाड़ी ने एडिनबर्ग में आयोजित गर्ल्स अंडर-19 स्पर्धा में स्कॉटिश जूनियर ओपन स्क्वैश-2023 का खिताब जीता?
उत्तर: अनाहत सिंह
प्रश्न: हाल ही में विश्व तीरंदाजी पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय तीरंदाज कौन बनी हैं?
उत्तर: शीतल देवी
प्रश्न: 2024 में वैश्विक परिवार दिवस कब मनाया गया?
उत्तर: 1 जनवरी
प्रश्न: भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) के अनुसार वित्त वर्ष 2013 में जीवन बीमा उद्योग की निवेश आय कितने प्रतिशत घटकर 3.89 लाख करोड़ हो गई?
उत्तर: 6.63%
प्रश्न: केंद्रीय मत्स्य पालन मंत्री परषोत्तम रूपाला ने चेन्नई बंदरगाह से सागर परिक्रमा के 10वें चरण की शुरुआत कब की?
उत्तर: 1 जनवरी, 2024
प्रश्न: उत्तर पूर्वी विकास वित्त निगम लिमिटेड ने उत्तर पूर्व क्षेत्र में 5,338 परियोजनाओं के लिए कितने रुपये की स्वीकृति दी?
उत्तर: 766.47 करोड़
प्रश्न: किस देश के राष्ट्रपति फेलिक्स सिसेकेदी ने दूसरे कार्यकाल के लिए एक बार पुनः राष्ट्रपति का चुनाव जीत लिया है?
उत्तर: डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो
प्रश्न: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 1 जनवरी, 2024 को बालिकाओं के लिए पहले पूर्ण सैनिक स्कूल संविद् गुरुकुलम सैनिक स्कूल का उद्घाटन कहाँ किया?
उत्तर: मथुरा के वृन्दावन
प्रश्न: 31 दिसंबर, 2023 को केंद्र सरकार ने 16वें वित्त आयोग का अध्यक्ष किन्हें नियुक्त किया?
उत्तर: अरविंद पनगढ़िया
प्रश्न: रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग (DRDO) ने अपना 66वां स्थापना दिवस कब मनाया?
उत्तर: 1 जनवरी, 2024
प्रश्न: 31 दिसंबर, 2023 को कोच्चि के नौसेना बेस में दक्षिणी नौसेना कमान के 30वें फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (FOCINC) के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया?
उत्तर: वाइस एडमिरल वी श्रीनिवास
प्रश्न: 1 जनवरी, 2024 को भारतीय वायु सेना के पश्चिमी वायु कमान मुख्यालय केवरिष्ठ प्रभारी अधिकारी (प्रशासन) के रूप में किसने पदभार संभाला?
उत्तर: एयर वाइस मार्शल एस. शिवकुमार
प्रश्न: झारखंड के राज्यपाल राधाकृष्णन एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किसान समागम (कृषि मेला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम) का शुभारंभ कहाँ किया?
उत्तर: झारखंड के खरसावां
प्रश्न: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अपने पहले एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट (XPoSat) का सफल प्रक्षेपण कब किया?
उत्तर: 1 जनवरी, 2024

पीडीएफ के रूप में डाउनलोड करें

Books & Magazine for all Exams

  • UPSC Exams Books
  • SSC Exams Books
  • State PSCs Exams Books
  • Teacher Recruitment Exams Books
  • Police Recruitment Exams Books
  • Banking Exams Books
  • General Knowledge Books
  • RRB Exam Books
  • Current Affairs Books
  • Special Offers
  • Current Affairs Magazine Subscription
  • CSC English
  • CSC Hindi
  • Samsamayaki Chronicle
  • E-Magazine

विषयवार समसामयिक घटनाक्रम

सामयिक खबरें

सामयिक खबरें
अंतर्राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय संधियां और समझौते
  • कृषि
  • पर्यावरणीय प्रदूषण, अवक्रमण और जलवायु परिवर्तन
  • प्रौद्योगिकी और अनुसंधान का स्वदेशीकरण
  • भारत और उसके द्विपक्षीय संबंध
  • रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
  • विश्व-व्यापार
  • स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
आर्थिकी
  • बजट
पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण
  • वेब पोर्टल/ऐप
योजना एवं कार्यक्रम
राष्ट्रीय
  • राजनीति और प्रशासन
  • अवसंरचना
  • आंतरिक सुरक्षा
  • आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
  • कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
  • कार्यकारी और न्यायपालिका
  • कार्यक्रम और योजनाएँ
  • कृषि
  • गरीबी और भूख
  • जैवविविधता संरक्षण
  • पर्यावरण
  • पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
  • पारदर्शिता और जवाबदेही
  • बैंकिंग व वित्त
  • भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
  • भारतीय अर्थव्यवस्था
  • रक्षा और सुरक्षा
  • राजव्यवस्था और शासन
  • राजव्यवस्था और शासन
  • रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • शिक्षा
  • सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
  • सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
  • स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
विज्ञान प्रौद्योगिकी
विधेयक एवं अधिनियम
समिति-आयोग
सामाजिक परिदृश्य
सूचकांक एवं रिपोर्ट
संक्षिप्त खबरें

संक्षिप्त खबरें
इन्हें भी जानें
बिजनेस और सार्वजनिक उपक्रम
बैंकिंग, फाइनेंस, सेवा और बीमा
संस्थान-संगठन
सार-संक्षेप
  • विविध
  • वेब पोर्टल/ऐप
  • अभियान/सम्मेलन/आयोजन
  • आपदा/दुर्घटनाएं
  • कला/संस्कृति
  • चर्चित दिवस
  • चर्चित पुस्तक
  • चर्चित व्यक्ति
  • चर्चित स्थल
  • निधन
  • नियुक्ति
  • पर्यावरण
  • पुरस्कार/सम्मान
  • बिजनेस और सार्वजनिक उपक्रम
  • बैंकिंग, फाइनेंस, सेवा और बीमा
  • युद्धाभ्यास/सैन्य अभियान
  • रिपोर्ट एवं सूचकांक
  • समझौते/संधि
  • सम्मलेन/बैठक
राज्य समसामयिकी

राज्य समसामयिकी
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ओडिशा
  • कर्नाटक
  • केरल
  • गुजरात
  • गोवा
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू-कश्मीर
  • झारखंड
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • दिल्ली
  • नागालैंड
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • पुडुचेरी
  • बिहार
  • मणिपुर
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • मेघालय
  • राजस्थान
  • लद्दाख
  • सिक्किम
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
खेल समसामयिकी

खेल समसामयिकी
  • एथलेटिक्स
  • ओलंपिक
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • चर्चित खेल व्यक्तित्व
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • तीरंदाजी
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बिलियर्ड्स
  • बैडमिंटन
  • मुक्‍केबाजी
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी
करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स

करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स
डेली करेंट अफेयर्स क्विज़

डेली करेंट अफेयर्स क्विज़

मासिक करेंट अफेयर्स क्विज़

  • करेंट अफेयर्स क्विज़ - July 2025
  • करेंट अफेयर्स क्विज़ - June 2025
  • करेंट अफेयर्स क्विज़ - May 2025
  • करेंट अफेयर्स क्विज़ - April 2025
  • करेंट अफेयर्स क्विज़ - March 2025
  • Download as PDF...

दैनिक समसामयिकी

  • करेंट अफेयर्स 03 July 2025
  • करेंट अफेयर्स 02 July 2025
  • करेंट अफेयर्स 01 July 2025
  • करेंट अफेयर्स 30 June 2025
  • करेंट अफेयर्स 23 June 2025
  • Download as PDF...

मासिक समसामयिकी

  • करेंट अफेयर्स July 2025
  • करेंट अफेयर्स June 2025
  • करेंट अफेयर्स May 2025
  • करेंट अफेयर्स April 2025
  • करेंट अफेयर्स March 2025
  • Download as PDF...

सामयिक घटनाक्रम

  • सामयिक खबरें
  • राज्य समसामयिकी
  • खेल समसामयिकी
  • करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स
  • डेली करेंट अफेयर्स क्विज़

संपर्क करें

  • हमारे बारे में
  • रिक्ति
  • संपर्क करें

पत्रिकाएं

  • Civil Services Chronicle
  • सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल
  • समसामयिकी क्रॉनिकल

स्टोर

  • ऑनलाइन पत्रिकाएं
  • पुस्तकें
  • प्रिंट सदस्यता
  • ऑनलाइन सदस्यता

पुस्तकें

  • UPSC Exams Books
  • SSC Exams Books
  • State PSCs Exams Books
  • Teacher Recruitment Exams Books
  • Police Exams Books
  • Banking Exams Books
  • General Knowledge Books
  • RRB Exam Books
  • Current Affairs Books

Corporate Office

A-1D, Sector-16, Noida
Uttar Pradesh - ( 201301 )
Email us
0120-2514610/12
Office Timing: 9:30AM to 6:00PM
Editorial
9582948817 Email us
Advertisement
9953007627 Email us
Subscription
9953007629 Email us
Circulation
9953007630 Email us
Online Sales
9582219047 Email us

Privacy Policy
Refund Policy
Terms and Conditions
Shipping Policy
Disclaimer
© 1990-2025 Chronicle Publications Pvt. Ltd.. All Rights Reserved.