वनलाइनर करेंट अफेयर्स - जनवरी 2025
प्रश्न: हाल ही में भारतीय स्क्विड (Uroteuthis duvaucelii) का जीन अभिव्यक्ति पैटर्न किसने डिकोड किया? उत्तर: CMFRI (Central Marine Fisheries Research Institute) |
प्रश्न: हाल ही में बीटिंग रिट्रीट समारोह का समापन हुआ, इसकी कौन अध्यक्षता करता है? उत्तर: राष्ट्रपति |
प्रश्न: WHO प्रतिदिन कितने ग्राम सोडियम के सेवन की सलाह देता है? उत्तर: 2 ग्राम |
प्रश्न: हाल ही में किस संस्थान ने सामान्य नमक के स्थान पर कम सोडियम वाले नमक का उपयोग करने की सिफारिश की है? उत्तर: WHO |
प्रश्न: "व्हेन-लिस्टेड" प्लेटफॉर्म किसके द्वारा प्रस्तावित किया गया है? उत्तर: SEBI |
प्रश्न: ऑर्गनोफॉस्फेट्स किसके रूप में उपयोग किए जाते हैं?
उत्तर: ऑर्गनोफॉस्फेट्स का उपयोग कीटनाशकों के रूप में किया जाता है। |
प्रश्न: क्रोनिक पल्मोनरी एस्परगिलोसिस (सीपीए) फेफड़ों का एक गंभीर संक्रमण है। सीपीए किसके कारण होता है? उत्तर: सीपीए एस्परगिलस फ्यूमिगेटस नामक फंगस के कारण होता है। |
प्रश्न: संविधान के किस अनुच्छेद में धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार दिया गया है? उत्तर: अनुच्छेद 25 |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, पाईज़ोइलेक्ट्रिक प्रभाव का उपयोग कैसे उपकरणों में किया जाता है? उत्तर: कई उपकरणों जैसे कि घड़ियाँ, मोबाइल फोन, अल्ट्रासाउंड मशीनों में |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रही, विक्टोरिया झील किन देशों में फैली हुई है? उत्तर: युगांडा, केन्या, तंजानिया |
प्रश्न: लाला लाजपत राय किस आंदोलन/विरोध के दौरान घायल होने के पश्चात् शहीद हुए थे? उत्तर: साइमन कमीशन विरोधी आंदोलन |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, जीसीसी के सदस्य देश कौन-कौन से हैं? उत्तर: सऊदी अरब, कुवैत, यूएई, कतर, बहरीन और ओमान |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, "इस्लामिक आर्ट्स बायनेल" क्या है? उत्तर: इस्लामी कला और संस्कृति का प्रदर्शन |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, "कार्प्स फ्लावर" (Corpse Flower) क्या है? उत्तर: एक प्रकार का फूल जो मांस की तरह गंध देता है |
प्रश्न: इंदौर और उदयपुर को हाल ही में किस सूची में शामिल किया गया है? उत्तर: विश्व वेटलैंड मान्यता प्राप्त शहरों की सूची |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, फेंटानिल किस श्रेणी की दवा है? उत्तर: दर्द निवारक |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, गिलैन-बार्रे सिंड्रोम का प्रभाव किस अंग तंत्र पर पड़ता है? उत्तर: तंत्रिका तंत्र |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, स्टारगार्ड्ट रोग किस अंग को प्रभावित करता है? उत्तर: रेटिना |
प्रश्न: ग्रेट बैरियर रीफ में 2024 में लगभग कितने प्रतिशत कोरल नष्ट हो गए ? उत्तर: 44% |
प्रश्न: 'SANJAY' प्रणाली किसके द्वारा विकसित की गई है? उत्तर: भारतीय सेना और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) |
प्रश्न: 'प्रलय' मिसाइल की अनुमानित सीमा क्या है? उत्तर: लगभग 400 किलोमीटर |
प्रश्न: अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए किसकी सिफारिश आवश्यक है? उत्तर: उच्चतम न्यायालय कोलिजियम की सिफारिश आवश्यक है। |
प्रश्न: भारत के उदीयमान क्षेत्रों में कौन-कौन से शामिल हैं? उत्तर: भारत के उदीयमान क्षेत्रों में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक वाहन (EV), नवीकरणीय ऊर्जा, फार्मास्युटिकल्स, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण (A&FP) आदि शामिल हैं। |
प्रश्न: उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की रिक्तियों के कितने प्रतिशत से कम रिक्तियां रहने पर ही अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति की जा सकती है? उत्तर: 20% |
प्रश्न: डीप ओशन मिशन का मुख्य उद्देश्य क्या है? उत्तर: समुद्री संसाधन खोज। |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रही झील “नैवाशा” किस देश में है? उत्तर: केन्या। |
प्रश्न: किस राज्य में सबसे ज्यादा GI टैग हैं? उत्तर: उत्तर प्रदेश |
प्रश्न: हाल ही में: FAO की रिपोर्ट के अनुसार, नाइट्रोजन प्रदूषण का मुख्य कारण क्या है? उत्तर: कृत्रिम उर्वरक और पशुपालन। |
प्रश्न: हाल ही में जारी रिपोर्ट "प्रॉस्पेक्ट्स फॉर चिल्ड्रन इन 2025" किसने प्रकाशित की?
उत्तर: यूनिसेफ |
प्रश्न: भारत में उत्पादित चाय का कुल कितना प्रतिशत घरेलू बाजार में खप जाता है? उत्तर: 80% |
प्रश्न: हाल ही में किस राज्य ने होम्योपैथिक चिकित्सकों को एलोपैथिक दवाएं लिखने की अनुमति दी? उत्तर: महाराष्ट्र |
प्रश्न: स्टारगेट परियोजना किस देश द्वारा शुरू की गई है? उत्तर: संयुक्त राज्य अमेरिका |
प्रश्न: हाल ही में किस उपध्रुवीय क्षेत्र में कार्बन सिंक से कार्बन स्रोत में परिवर्तन देखा जा रहा है? उत्तर: आर्कटिक-बोरियल ज़ोन |
प्रश्न: हाल में चर्चा में रहे, जूट निगम ऑफ इंडिया (JCI) का क्या कार्य है? उत्तर: कच्चे जूट के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद कार्यों को पूरा करना। |
प्रश्न: भारत में ई-कॉमर्स बाजार 2030 तक कितने बिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है? उत्तर: $363.30 बिलियन |
प्रश्न: "जनजातीय गौरव दिवस" किसकी जयंती के अवसर पर मनाया जाता है? उत्तर: भगवान बिरसा मुंडा |
प्रश्न: हाल ही में शुरू की गई हीरा थोक प्राधिकरण (DIA) योजना के तहत कितने कैरेट से कम के हीरे का आयात शुल्क मुक्त होगा? उत्तर: ¼ कैरेट से कम |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे एक नए शोध से प्रारंभिक मानव के महत्वपूर्ण पूर्वज ऑस्ट्रेलोपिथेकस के आहार के सम्बन्ध में किस प्रकार का तथ्य उजागर हुआ है? उत्तर: वे वनस्पति आधारित आहार पर निर्भर रहते थे। |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, मिशन SCOT (Space Camera for Object Tracking ) का उद्देश्य क्या है? उत्तर: अंतरिक्ष स्थिति जागरूकता |
प्रश्न: विश्व के शीर्ष 100 कंटेनर पोर्टों में जवाहरलाल नेहरू पोर्ट की रैंक क्या है? उत्तर: 26वां |
प्रश्न: हाइपरसोनिक मिसाइलों के लिए भारत किस प्रकार के इंजन का विकास कर रहा है? उत्तर: स्क्रैमजेट इंजन |
प्रश्न: प्रथम पराक्रम दिवस कहाँ आयोजित किया गया था? उत्तर: कोलकाता |
प्रश्न: हाल ही में एंटिटी लॉकर किस मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया है? उत्तर: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय |
प्रश्न: हाल ही में रत्नागिरी में किस प्रकार के ऐतिहासिक स्थल उत्खनन फिर से शुरू हुआ है? उत्तर: बौद्ध स्थल |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रही पुस्तक, “लॉर्ड्स ऑफ अर्थ एंड सी: ए हिस्ट्री ऑफ द चोल एम्पायर”, के लेखक कौन हैं? उत्तर: अनिरुद्ध कनीसेट्टी |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहीं, सेम्बियन महादेवी कौन थीं? उत्तर: चोल राजवंश की महारानी |
प्रश्न: भारत में कॉफी की किस किस्म का उत्पादन होता है? उत्तर: अरेबिका और रोबस्टा |
प्रश्न: हाल ही में जारी, “वैश्विक भूख सूचकांक (GHI) 2024” में भारत को किस स्थान पर रखा गया है? उत्तर: 105वां (गंभीर श्रेणी) |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, भारल (ब्लू शीप) कहाँ पाए जाते हैं? उत्तर: हिमालय क्षेत्र |
प्रश्न: हाल ही में वैज्ञानिकों ने किस प्रक्रिया से ऑक्सीजन उत्पादन का पता लगाया है? उत्तर: डार्क ऑक्सीजन |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, “नॉर्ड स्ट्रीम पाइपलाइन” किस देश से किस देश तक जाती है? उत्तर: रूस से जर्मनी |
प्रश्न: राष्ट्रीय खेल 2025 का शुभंकर क्या है? उत्तर: मौली (मोनाल, उत्तराखंड का राज्य पक्षी से प्रेरित होकर) |
प्रश्न: राष्ट्रीय खेल 2025 कहाँ आयोजित किए जा रहे हैं?
उत्तर: उत्तराखंड |
प्रश्न: हाल ही में जारी, अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) की रिपोर्ट के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी श्रमिकों के लिए वैश्विक स्तर पर सर्वाधिक रोजगार देने वाला क्षेत्र कौन सा है? उत्तर: सेवा क्षेत्र |
प्रश्न: राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में से कौन सा पुरस्कार सबसे पुराना है? उत्तर: मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रही, “ज़ोंबी डियर डिजीज” किस प्रकार के रोग से संबंधित है? उत्तर: न्यूरोलॉजिकल |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रही, कोकबरोक भाषा किस राज्य की राजभाषा है? उत्तर: त्रिपुरा |
प्रश्न: हाल ही में किस मंत्रालय ने 56 नई जलग्रहण विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी है? उत्तर: ग्रामीण विकास मंत्रालय |
प्रश्न: भारत में "मार्शल लॉ" का उल्लेख संविधान में कहाँ किया गया है? उत्तर: संविधान में स्पष्ट रूप से परिभाषित नहीं है |
प्रश्न: भारत में प्राकृतिक रबर उत्पादन में कौन सा राज्य अग्रणी है? उत्तर: केरल |
प्रश्न: अंतरराष्ट्रीय संबंधों में डेटा सार्वभौमिकता से जुड़ी कौन सी नई पहल चर्चा में है? उत्तर: डेटा दूतावास |
प्रश्न: हाल ही में हवाई अड्डों पर तेजी से इमीग्रेशन क्लियरेंस के लिए कौन सी पहल शुरू की गई है? उत्तर: फास्ट ट्रैक इमीग्रेशन |
प्रश्न: किस भारतीय शहर की ऐतिहासिक इमारतों को वर्ल्ड मॉन्यूमेंट्स वॉच 2025 में शामिल किया गया है? उत्तर: हैदराबाद |
प्रश्न: "नाकशा" (NAKSHA) योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है? उत्तर: शहरी क्षेत्रों में भूमि रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण |
प्रश्न: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किसे प्रदान किया गया? उत्तर: मनु भाकर, डी. गुकेश, हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार |
प्रश्न: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को कौन सा पुरस्कार दिया जाता है? उत्तर: मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रही, भारतीय उपग्रह तकनिकी कंपनी पिक्सेल पृथ्वी के अवलोकन के लिए किस प्रकार की इमेजिंग तकनीक का उपयोग करती है? उत्तर: हाइपरस्पेक्ट्रल इमेजिंग |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, “कंपाला घोषणा” का सम्बन्ध किससे है ? उत्तर: अफ्रीका के कृषि-खाद्य प्रणालियों से |
प्रश्न: काशी तमिल संगम का आयोजन किस मंत्रालय द्वारा किया जाता है? उत्तर: शिक्षा मंत्रालय |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, सियाचीन ग्लेशियर किस पर्वत श्रृंखला में स्थित है? उत्तर: काराकोरम |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहीं, "आईएनएस वाघशीर" किस श्रेणी की पनडुब्बी है? उत्तर: डीजल-इलेक्ट्रिक हमलावर पनडुब्बी |
प्रश्न: भारत और सिंगापुर के बीच राजनयिक संबंध पहली बार कब स्थापित हुए थे? उत्तर: 1965 |
प्रश्न: भारतीय सेना दिवस का विषय 2025 क्या है? उत्तर: समर्थ भारत, सक्षम सेना |
प्रश्न: भार्गवस्त्र मिसाइल किसका मुकाबला करने के लिए डिज़ाइन किया गया है? उत्तर: ड्रोन हमला |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, डीईएचपी प्लास्टिसाइज़र का काम क्या है? को कौन सा? उत्तर: यह एस्टरेज़ एंजाइम को एंजाइम तोड़ता है |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, ऑटिज्म स्पेक्ट्रम विकार किसको प्रभावित करता है? उत्तर: संचार और व्यवहार |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, ट्राइकोफाइटन इंडोटिनीई क्या है? उत्तर: कवक संक्रमण |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, “कर्च जलडमरूमध्य” किन दो सागरों को जोड़ता है? उत्तर: काला सागर और अज़ोव सागर को |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, ग्रीनलैंड किस देश का स्वायत्त क्षेत्र है? उत्तर: डेनमार्क |
प्रश्न: हाल ही में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा “इंड-ऑफ-लाइफ वाहन नियम, 2025” किस अधिनियम के तहत अधिसूचित किए गए हैं? उत्तर: पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, नाग एमके-2 मिसाइल की विशेषता क्या है? उत्तर: फायर-एंड-फॉरगेट |
प्रश्न: हाल ही में जारी भारत के उत्सर्जन से सम्बंधित चौथे द्विवार्षिक अद्यतन रिपोर्ट (बीयूआर-4) में क्या दर्शाया गया? उत्तर: जीएचजी उत्सर्जन में कमी |
प्रश्न: भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर उद्योग किस सरकारी योजना से प्रेरित है? उत्तर: उत्पादन-संबद्ध प्रोत्साहन' योजना (PLI Scheme) |
प्रश्न: भारत के नियंत्रक और महालेखापरीक्षक (कैग) का संवैधानिक ढांचा भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के तहत आता है? उत्तर: अनुच्छेद 148 से 151 |
प्रश्न: इंटरपोल का सिल्वर नोटिस किसके लिए जारी किया जाता है? उत्तर: अवैध संपत्ति |
प्रश्न: गंगासागर मेला कहाँ आयोजित किया जाता है? उत्तर: सागर द्वीप |
प्रश्न: हाल ही में केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में किस दुर्लभ पौधे की प्रजाति पाई गई है? उत्तर: यूट्रिकुलरिया |
प्रश्न: अग्निशमन के लिए किस रंग के अग्निरोधक का उपयोग किया जाता है? उत्तर: गुलाबी |
प्रश्न: हाल ही में भारत किस संयुक्त राष्ट्र समिति में शामिल हुआ है? उत्तर: यूएन-सीईबीडी (UN-CEBD) |
प्रश्न: हाल में चर्चा में रहे "होंगलापार गिब्बन वन्यजीव अभयारण्य" किस राज्य में स्थित है? उत्तर: असम |
प्रश्न: पशु कल्याण कानूनों के प्रवर्तन के लिए कौन सी संस्था जिम्मेदार है? उत्तर: भारतीय पशु कल्याण बोर्ड (AWBI) |
प्रश्न: सीमा शुल्क इलेक्ट्रॉनिक डाटा इंटरचेंज गेटवे (ICEGATE) हाल ही में भारत में कौन से समुद्र तटों को ब्लू फ्लैग प्रमाणपत्र मिला है? उत्तर: केरल के समुद्र तट |
प्रश्न: व्यापार डेटा इकट्ठा करने के लिए भारत सरकार के किस प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जाता है? उत्तर: भारतीय |
प्रश्न: हाल ही मेंचर्चा में रही, यारलुंग त्सांगपो नदी किस नाम से भारत में जानी जाती है? उत्तर: ब्रह्मपुत्र |
प्रश्न: भारत में कीटनाशकों के विनियमन के लिए कौन सा प्रमुख कानून लागू है? उत्तर: कीटनाशक अधिनियम, 1968 |
प्रश्न: दक्षिणी कैलिफोर्निया में सूखे की स्थिति में किस स्थानीय पवन के कारण से आग तेजी से फैलती है? उत्तर: सैंटा आना पवनें |
प्रश्न: नीति आयोग के महिला उद्यमिता मंच (WEP) की स्थापना कब हुई थी? उत्तर: 2018 |
प्रश्न: हाल ही में अनावश्यक हिस्टरेक्टमी को रोकने के लिए उच्चतम न्यायलय ने निर्देश दिए हैं, हिस्टरेक्टमी में महिलाओं के शरीर से क्या हटाया जाता है? उत्तर: र्भाशय |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रही मैक्सिको की खाड़ी किन तीन देशों से घिरी है? उत्तर: अमेरिका, मैक्सिको, क्यूबा |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रही जेड-मोर्ह सुरंग किस ग्लेशियर के नीचे बनाई गई है? उत्तर: थाजिवास ग्लेशियर |
प्रश्न: BRICS का वैश्विक GDP में लगभग कितना प्रतिशत योगदान है?
उत्तर: 35% |
प्रश्न: प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन कितने समय के अंतराल पर किया जाता है? उत्तर: प्रत्येक दो वर्ष में |
प्रश्न: भविष्य की नौकरियों की रिपोर्ट 2025 के अनुसार किन क्षेत्रों में रोजगार वृद्धि की संभावना है? उत्तर: एआई और बिग डेटा |
प्रश्न: हाल ही में फ्लेमिंगो महोत्सव कहाँ मनाया जाता है? उत्तर: पुलिकट झील |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रही मियावाकी तकनीक का उपयोग किस लिए किया जाता है? उत्तर: सघन वन निर्माण |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे भविष्य की नौकरियों की रिपोर्ट 2025 (Future of Jobs Report 2025) किस संस्था द्वारा जारी की गयी है? उत्तर: विश्व आर्थिक मंच |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रही “भाषिनी परियोजना” किस मिशन का हिस्सा है? उत्तर: राष्ट्रीय भाषा अनुवाद मिशन |
प्रश्न: हाल ही में किए गए तटीय पुनर्गणना के अनुसार, गुजरात के बाद , किस राज्य के तटरेखा में सबसे अधिक वृद्धि देखी गई है? उत्तर: पश्चिम बंगाल |
प्रश्न: पंचायत से संसद 2.0 कार्यक्रम किसके द्वारा आयोजित किया गया है? उत्तर: लोकसभा सचिवालय |
प्रश्न: विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (FCRA) किस मंत्रालय के अंतर्गत आता है? उत्तर: गृह मंत्रालय |
प्रश्न: हाल ही में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष कौन चुने गए? उत्तर: माइक जॉनसन |
प्रश्न: हाल ही में किस रेलवे ज़ोन में 69वां रेलवे डिवीजन स्थापित किया गया है? उत्तर: उत्तरी रेलवे (जम्मू में) |
प्रश्न: प्रवासी भारतीय दिवस 2025 कहाँ आयोजित किया जा रहा है? उत्तर: भुवनेश्वर |
प्रश्न: हाल ही में सीनियर और जूनियर पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में किसने स्वर्ण पदक जीता? उत्तर: वरुण तोमर |
प्रश्न: पीएम यसस्वी योजना का उद्देश्य क्या है? उत्तर: वंचित छात्रों को शिक्षा में सहायता |
प्रश्न: किस आयोग ने आदिम जनजातीय समूहों (पीटीजी) की पहचान की थी? उत्तर: ढेबर आयोग |
प्रश्न: हाल ही में बेलएट्रिक्स एयरोस्पेस ने हाल ही में किस प्रणाली को सफलतापूर्वक परखा है? उत्तर: रुद्र हाई-परफॉर्मेंस ग्रीन प्रोपल्शन सिस्टम |
प्रश्न: पीएम यसस्वी योजना किस राज्य के ओबीसी, ईबीसी, डीएनटी छात्रों के लिए शुरू की गई है? उत्तर: पंजाब |
प्रश्न: झारखंड की मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए किस योजना के तहत 18 से 50 आयु वर्ग की 56.61 लाख महिलाओं को ₹1,415.44 करोड़ का हस्तांतरण किया? उत्तर: माईया सम्मान योजना |
प्रश्न: विश्वविद्यालयों में कुलपति और शैक्षणिक भूमिकाओं के लिए पात्रता मानदंड को व्यापक बनाने के उद्देश्य से कौन सा मसौदा तैयार किया गया है? उत्तर: यूजीसी मसौदा नियम 2025 |
प्रश्न: हाल ही में थोक मूल्य सूचकांक (WPI) के नये आधार वर्ष के निर्धारण के लिए किस समिति का गठन किया गया है ? उत्तर: रमेश चंद समिति |
प्रश्न: भारत में डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण नियमों का उद्देश्य क्या है? उत्तर: व्यक्तिगत डेटा सुरक्षा कानून को लागू करना |
प्रश्न: सावित्रीबाई फुले ने किस सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई? उत्तर: बाल विवाह, सती प्रथा और दहेज प्रथा |
प्रश्न: रानी वेलु नाचियार को किस उपाधि से जाना जाता था? उत्तर: वीरमंगाई |
प्रश्न: शेंगेन क्षेत्र में हाल ही में कौन से देश शामिल हुए? उत्तर: रोमानिया और बुल्गारिया |
प्रश्न: हाल ही में कौन भारत का पहला राज्य बन गया जिसने अपने वनों की पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं को अपने हरित सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) से जोड़ा ? उत्तर: छत्तीसगढ़ |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे ‘NIMHANS’ का सम्बन्ध किस क्षेत्र से है? उत्तर: मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सा |
प्रश्न: IIT गुवाहाटी के शोधकर्ताओं ने किसके उपचार के लिए एक नवीन हाइड्रोजेल विकसित किया है?
उत्तर: स्तन कैंसर |
प्रश्न: हाल ही में जारी गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार ‘पिग बूचरींग स्कैम’ नमक साइबर धोखाधड़ी में मुख्य रूप से किसे निशाना बनाया जा रहा है? उत्तर: बेरोजगार युवाओं को |
प्रश्न: शेंदुर्नी वन्यजीव अभयारण्य किस राज्य में स्थित है? उत्तर: केरल |
प्रश्न: भारत का वैश्विक वस्त्र और परिधान व्यापार में कितना हिस्सा है? उत्तर: 3.9% |
प्रश्न: संविधान के किस अनुच्छेद में संपत्ति के अधिकार का उल्लेख है? उत्तर: अनुच्छेद 300A |
प्रश्न: हाल ही में प्रसिद्ध वनस्पतिशास्त्री डॉ. के.एस. मणि लाल का निधन हो गया, वे किस संस्था के संस्थापक अध्यक्ष थे?
उत्तर: भारतीय एंजियोस्पर्म वर्गीकरण संघ (IAAT) |
प्रश्न: हाल ही में किस देश ने दुनिया की सबसे तेज हाई-स्पीड ट्रेन CR450 का प्रोटोटाइप लॉन्च किया? उत्तर: चीन |
प्रश्न: पश्चिम बंगाल में हाल ही में किस पौधे की नई प्रजाति खोजी गई? उत्तर: स्टेलरिया बेंगालेंसिस |
प्रश्न: SARAT किस संस्था के द्वारा विकसित किया गया है? उत्तर: भारतीय राष्ट्रीय महासागरीय सूचना सेवा केंद्र (INCOIS) |
प्रश्न: भारत में सबसे अधिक महिला मतदाता किस केंद्र शासित प्रदेश में हैं?
उत्तर: पुदुचेरी |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहा, यादगिर किला किस राज्य में स्थित है? उत्तर: कर्नाटक |
प्रश्न: ISRO ने हाल ही में अपने किस मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया ? उत्तर: स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट (SpaDeX) मिशन |
प्रश्न: किस भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी को मेलबर्न क्रिकेट क्लब की प्रतिष्ठित सदस्यता प्रदान की है? उत्तर: सचिन तेंदुलकर |
प्रश्न: भारतीय रेलवे ने 1,200 लोकोमोटिव पर किस प्रणाली को स्थापित करने के लिए 978.61 करोड़ रुपये आवंटित किया है ? उत्तर: कवच प्रणाली |
प्रश्न: किस प्रसिद्ध फ्रेंच-भारतीय संस्कृत विद्वान और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित विद्वान का क्या निधन हो गया है? उत्तर: डॉ. पियरे-सिल्वेन फिलीजो |
प्रश्न: पाकिस्तान को 1200 MWe क्षमता वाले अपने सबसे बड़े किस परमाणु संयंत्र के निर्माण का लाइसेंस मिला है ? उत्तर: चश्मा इकाई 5 |
प्रश्न: हाल ही में हिंसा के कारण किस कैरिबियाई द्वीप राष्ट्र ने आपातकाल की स्थिति घोषित की?
उत्तर: त्रिनिदाद और टोबैगो |
प्रश्न: राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) को किस नदी के मार्ग में परिवर्तन की जानकारी दी गई? उत्तर: चक्की नदी |
प्रश्न: इसरो-नासा का संयुक्त उपग्रह NISAR कब लॉन्च होने वाला है? उत्तर: मार्च 2025 |
प्रश्न: हाल ही में, अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) ने किसके साथ मिलकर अंतर्राष्ट्रीय सलाहकार निकाय का गठन किया है? उत्तर: अंतर्राष्ट्रीय केबल संरक्षण समिति (ICPC) |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, सोनाई-रूपाई वन्यजीव अभयारण्य किस राज्य में स्थित है? उत्तर: असम |
प्रश्न: खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2025 कहाँ आयोजित हो रहा है? उत्तर: लद्दाख और जम्मू-कश्मीर |
प्रश्न: PMGDISHA का लक्ष्य क्या था? उत्तर: 6 करोड़ ग्रामीण परिवारों को डिजिटल साक्षर बनाना। |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान (PMGDISHA) का उद्देश्य क्या है? उत्तर: ग्रामीण क्षेत्रों में प्रति परिवार एक व्यक्ति को डिजिटल साक्षरता प्रदान करना |
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे