वनलाइनर करेंट अफेयर्स - मार्च 2025
प्रश्न: राष्ट्रीय रक्षा कोष (NDF) की अध्यक्षता कौन करता है? उत्तर: प्रधान मंत्री |
प्रश्न: अमूर बाघ मुख्यतः किस देश में पाया जाता है? उत्तर: रूस |
प्रश्न: हाल ही में किस देश में जीन-संशोधित सूअर का जिगर प्रत्यारोपित किया गया? उत्तर: चीन |
प्रश्न: हाल ही में किस अंतरिक्ष एजेंसी ने सेमी-क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण किया? उत्तर: ISRO |
प्रश्न: हाल ही में म्यांमार में आए भूकंप की तीव्रता कितनी थी? उत्तर: 7.7 |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, ‘कसामपट्टी पवित्र उपवन’ किस राज्य में स्थित है? उत्तर: तमिलनाडु |
प्रश्न: चिकन नेक कॉरिडोर कहाँ स्थित है? उत्तर: पश्चिम बंगाल |
प्रश्न: धन विधेयक को लोकसभा में प्रस्तुत करने से पहले किसकी अनुशंसा आवश्यक होती है? उत्तर: राष्ट्रपति |
प्रश्न: हाल ही में, अल्टरमैग्नेटिज़्म की खोज किस देश में हुई? उत्तर: स्वीडन |
प्रश्न: .इंटरनेशनल ट्रीटी ऑन प्लांट जेनेटिक रिसोर्सेज फॉर फूड एंड एग्रीकल्चर आयोग में कितने सदस्य देश हैं? उत्तर: 179 देश |
प्रश्न: न्यूजीलैंड के दक्षिण द्वीप और उत्तर द्वीप के बीच कौन सी जलसंधि स्थित है? उत्तर: कुक जलसंधि |
प्रश्न: हाल ही में न्यूजीलैंड के किस द्वीप में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया? उत्तर: दक्षिण द्वीप |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, ‘आसियान प्लस थ्री’ में कौन से देश शामिल हैं? उत्तर: चीन, जापान औरदक्षिण कोरिया |
प्रश्न: भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल बंटवारे की संधि कब हुई थी? उत्तर: 1996 |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, ‘फरक्का बैराज’ किस नदी पर स्थित है? उत्तर: गंगा नदी |
प्रश्न: भारत के समेकित निधि व्यय को कौन सा विधेयक प्रभावित करता है? उत्तर: वित्त विधेयक (II) |
प्रश्न: इनर लाइन परमिट (आईएलपी) प्रणाली के तहत जोड़ा जाने वाला सबसे नया राज्य कौन सा है? उत्तर: मणिपुर (ILP को 2019 में मणिपुर तक बढ़ा दिया गया था)। |
प्रश्न: भारत में वर्तमान में किन राज्यों में प्रवेश के लिए इनर लाइन परमिट (आईएलपी) की आवश्यकता है? उत्तर: अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम और मणिपुर। |
प्रश्न: ग्लेशियरों के पिघलने से कौन-सा प्रमुख ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जित होती है? उत्तर: मीथेन (CH₄) |
प्रश्न: किस तिथि को संयुक्त राष्ट्र (UN) ने "ग्लेशियरों के लिए विश्व दिवस" घोषित किया है? उत्तर: 21 मार्च |
प्रश्न: POCSO अधिनियम किस वर्ष पारित किया गया था? उत्तर: 2012 |
प्रश्न: हाल ही में, RTI अधिनियम में बदलाव किस नए अधिनियम के तहत किया गया है? उत्तर: डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम (DPDP), 2023 |
प्रश्न: 8वां भारत-ईयू साइबर संवाद कहां आयोजित किया गया? उत्तर: नई दिल्ली |
प्रश्न: UNFCCC COP30 सम्मेलन 2025 में कहाँ आयोजित किया जाएगा? उत्तर: ब्राज़ील |
प्रश्न: भारत में वनों के संरक्षण में मदद करने वाली कौन-कौन सी योजनाएँ हैं? उत्तर: CAMPA, राष्ट्रीय कृषि वानिकी नीति और बायो-एनर्जी मिशन |
प्रश्न: भारत न्यूयॉर्क डिक्लेरेशन ऑन फॉरेस्ट्स (NYDF) का हस्ताक्षरकर्ता क्यों नहीं है? उत्तर: क्योंकि यह भारत के लिए कानूनी रूप से बाध्यकारी नहीं है। |
प्रश्न: कौन सा क्षेत्र पशुपालन से होने वाली वनों की कटाई से सबसे अधिक प्रभावित है? उत्तर: अमेज़न |
प्रश्न: 2023 में वैश्विक स्तर पर कितनी वन भूमि नष्ट हुई? उत्तर: 6.37 मिलियन हेक्टेयर |
प्रश्न: न्यूयॉर्क डिक्लेरेशन ऑन फॉरेस्ट्स (NYDF) का मुख्य लक्ष्य क्या है? उत्तर: 2030 तक वनों की कटाई रोकना और 350 मिलियन हेक्टेयर क्षतिग्रस्त भूमि को बहाल करना। |
प्रश्न: फॉरेस्ट डिक्लेरेशन असेसमेंट (FDA) किस वर्ष लॉन्च किया गया था? उत्तर: 2015 |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, ‘सागेश्वर वन्यजीव अभयारण्य’ कहाँ स्थित है? उत्तर: महाराष्ट्र |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, ‘APAAR ID’ में APAAR का पूर्ण रूप क्या है? उत्तर: ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री |
प्रश्न: क्वाड में कौन से देश शामिल हैं? उत्तर: भारत, अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, ‘अभ्यास बोंगोसागर’ पहली बार कब शुरू हुआ? उत्तर: 2019 में |
प्रश्न: जीएम फसलों को कौन सा मंत्रालय नियंत्रित करता है? उत्तर: पर्यावरण मंत्रालय |
प्रश्न: विश्व गौरैया दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है? उत्तर: 20 मार्च |
प्रश्न: फेमा का मुख्य नियामक कौन है? उत्तर: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)। |
प्रश्न: अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) का मुख्यालय कहाँ स्थित है? उत्तर: वियना |
प्रश्न: हाल ही चर्चा में रहे, 'वरुण' अभ्यास किन दो देशों के बीच एक द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास है? उत्तर: भारत और फ्रांस |
प्रश्न: सागर (SAGAR) पहल किससे संबंधित है? उत्तर: समुद्री सुरक्षा। |
प्रश्न: हाल ही चर्चा में रहे, ‘राष्ट्रीय वन्यजीव स्वास्थ्य सूचना प्रणाली’ का उद्देश्य क्या है? उत्तर: रोग रिपोर्टिंग और निगरानी को सुव्यवस्थित करना |
प्रश्न: भारत में अनुमोदित एकमात्र वाणिज्यिक जीएम फसल कौन सी है? उत्तर: बीटी कपास |
प्रश्न: भारत के थोरियम भंडारों में केरल और ओडिशा का कुल योगदान कितना है? उत्तर: 70% से अधिक |
प्रश्न: पाई दिवस को यूनेस्को ने किस वर्ष "अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस" घोषित किया था? उत्तर: 2019 |
प्रश्न: मानव कोरोनावायरस HKU1 पहली बार कहाँ पहचाना गया था? उत्तर: हांगकांग विश्वविद्यालय |
प्रश्न: पाई दिवस 2025 का विषय क्या है? उत्तर: गणित, कला और रचनात्मकता |
प्रश्न: कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है? उत्तर: छत्तीसगढ़ |
प्रश्न: दिल्ली पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए शुरू की गई पहल का क्या नाम है? उत्तर: शिष्टाचार स्क्वाड |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, ‘क्यूशू द्वीप की सबसे ऊँची चोटी कौन सी है? उत्तर: माउंट कुजू (1,794 मीटर) |
प्रश्न: मुदुमल मेगालिथिक मेनहिर को किस सूची में जोड़ा गया है? उत्तर: भारत की यूनेस्को की अस्थायी विश्व धरोहर सूची |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, ‘राष्ट्रीय कैंसर रजिस्ट्री कार्यक्रम’ (NCRP) की स्थापना किस वर्ष हुई थी? उत्तर: 1981 |
प्रश्न: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2023-24 में व्यापार अधिशेष कितना था? उत्तर: 203 मिलियन डॉलर |
प्रश्न: वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन में चीन का योगदान कितना प्रतिशत है? उत्तर: 60% |
प्रश्न: ‘सबएक्यूट स्क्लेरोसिंग पैनएंसेफेलाइटिस’ (SSPE) मुख्य रूप से किस वायरल संक्रमण से संबंधित है? उत्तर: खसरा |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, ‘मेलियोडोसिस’ क्याहै? उत्तर: जीवाणु संक्रमण जनित रोग । |
प्रश्न: पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य किस राज्य में स्थित है? उत्तर: असम। |
प्रश्न: असम राइफल्स का मुख्यालय कहाँ स्थित है? उत्तर: शिलांग |
प्रश्न: असम राइफल्स की स्थापना मूल रूप से किस नाम से हुई थी? उत्तर: कछार लेवी |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, ‘CAR T-सेल थेरेपी’ में रोगी के किस प्रकार की कोशिकाओं को कैंसर कोशिकाओं को पहचानने और नष्ट करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है? उत्तर: टी-कोशिकाएं |
प्रश्न: बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) किस देश में सक्रिय है? उत्तर: पाकिस्तान |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे,’सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य’ कहाँ स्थित है? उत्तर: उदयपु , (राजस्थान) |
प्रश्न: हाल ही में, किस देश ने 'ब्रिक्स' समूह में शामिल होने से इनकार कर दिया? उत्तर: अर्जेंटीना। |
प्रश्न: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में खरीफ फसलों के लिए किसानों द्वारा देय अधिकतम प्रीमियम कितना है? उत्तर: दो प्रतिशत |
प्रश्न: मृदा स्वास्थ्य कार्ड में मिट्टी के कितने मापदंडों का परीक्षण किया जाता है? उत्तर: आठ मापदंड |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे,"पर्वतमाला परियोजना" किस क्षेत्र के विकास से सम्बंधित है? उत्तर: रोपवे विकास |
प्रश्न: हाल ही में, भारत ने किस द्वीपसमूह पर मॉरीशस के दावे का समर्थन किया? उत्तर: चागोस द्वीपसमूह |
प्रश्न: कलिंग पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है? उत्तर: विज्ञान प्रोत्साहन |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा रहे, विझिंजम बंदरगाह किस राज्य में स्थित है? उत्तर: विझिंजम बंदरगाह तिरुवनंतपुरम, केरल में स्थित है। |
प्रश्न: बिल ऑफ लैडिंग बिल, 2024 किस अधिनियम को प्रतिस्थापित करता है? उत्तर: भारतीय नौवहन अधिनियम, 1856 |
प्रश्न: भारत में कितने प्रतिशत किसान छोटे और सीमांत किसान हैं? : उत्तर: 86% |
प्रश्न: केले के पकने की प्रक्रिया को कौन सा हार्मोन मदद करता है? उत्तर: एथिलीन |
प्रश्न: ई-कॉमर्स विकास का लगभग कितना प्रतिशत छोटे शहरों से है? उत्तर: 60% |
प्रश्न: केंद्र सरकार ने 9 मार्च, 2025 को मध्य प्रदेश के किस राष्ट्रीय उद्यान को देश का 58वाँ बाघ अभयारण्य घोषित किया ? उत्तर: माधव राष्ट्रीय उद्यान |
प्रश्न: कलकत्ता उच्च न्यायालय के किस न्यायाधीश न्यायमूर्ति सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है ? उत्तर: जॉयमल्या बाघची को |
प्रश्न: विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2025 का आयोजन 11 से 13 मार्च 2025 तक कहाँ किया जाएगा ? उत्तर: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में |
प्रश्न: भारतीय स्टेट बैंक (एस.बी.आई.) ने महिला उद्यमियों को अपना कारोबार बढ़ाने में मदद करने के लिए किस नाम से एक जमानत मुक्त डिजिटल एस.एम.ई. (लघु और मध्यम उद्यम) ऋण उत्पाद ‘ लॉन्च किया है? उत्तर: एस.बी.आई. अस्मिता’ |
प्रश्न: सीयूएनपीके का मुख्यालय कहाँ स्थित है? उत्तर: नई दिल्ली |
प्रश्न: भारत में यूएन शांति रक्षा प्रशिक्षण केंद्र का नाम क्या है? उत्तर: सीयूएनपीके |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे ,”T-72 टैंक का उत्पादन भारत में कहां किया जाता है? उत्तर: हेवी व्हीकल्स फैक्ट्री, अवडी |
प्रश्न: हाल ही में भारत ने किस देश से T-72 टैंकों के लिए 1000 HP इंजन खरीदने के लिए समझौता किया? उत्तर: रूस |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे ,”क्लस्टर म्यूनिशन्स कन्वेंशन” (CCM) पर संधि किस वर्ष प्रभावी हुई? उत्तर: 2010 |
प्रश्न: भारत में पोंजी योजनाओं को प्रतिबंधित करने के लिए कौन-सा कानून लागू है? उत्तर: अनियमित जमा योजनाओं का प्रतिषेध अधिनियम, 2019 |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे ,”नुकसान और क्षति कोष” (Loss and Damage Fund) किस वर्ष स्थापित किया गया था? उत्तर: 2022 (COP27) |
प्रश्न: हाल ही में "शरावती नदी" चर्चा में रही, यह भारत के किस समुद्र में गिरती है? उत्तर: अरब सागर |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे ”ताज ट्रेपेज़ियम ज़ोन” का उद्देश्य क्या है? उत्तर: स्मारकों की सुरक्षा |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे ,"मिशन 300" का मुख्य उद्देश्य क्या है? उत्तर: 300 मिलियन लोगों को बिजली से जोड़ना |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे , उचित वर्गीकरण का सिद्धांत" (Doctrine of Reasonable Classification) भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद से संबंधित है? उत्तर: अनुच्छेद 14 |
प्रश्न: सेमीकंडक्टर बनाने के लिए किस सामग्री का उपयोग किया जाता है? उत्तर: सिलिकॉन, जर्मेनियम |
प्रश्न: इंडिया AI मिशन कब लॉन्च हुआ? उत्तर: 7 मार्च, 2024 |
प्रश्न: राष्ट्रीय न्यायाधिकरण आयोग (NTC) का उद्देश्य क्या है? उत्तर: न्यायाधिकरण प्रशासन देखना |
प्रश्न: महिला उद्यमिता मंच (WEP) किसने शुरू किया? उत्तर: नीति आयोग |
प्रश्न: पीएम स्वनिधि योजना किससे संबंधित है? उत्तर: महिला स्ट्रीट वेंडर |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, ‘राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन’ का उद्देश्य क्या है? उत्तर: महिला SHG सशक्तिकरण |
प्रश्न: भारत में इरावदी डॉल्फ़िन कहां पाई जाती है? उत्तर: चिल्का झील, ओडिशा |
प्रश्न: ‘ऑस्कर 2025’ में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार किस फिल्म को मिला? उत्तर: 'अनोरा' |
प्रश्न: भारत में गंगा नदी डॉल्फ़िन को राष्ट्रीय जलीय जीव के रूप में कब घोषित किया गया था? उत्तर: 2009 |
प्रश्न: नासा और ईएसए के अध्ययन के अनुसार, मंगल ग्रह के लाल रंग का होना किस खनिज के कारण होती है? उत्तर: फेरिहाइड्राइट |
प्रश्न: अमेरिका द्वारा घोषित 'क्रिप्टो स्ट्रैटेजिक रिजर्व' में कितनी प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी शामिल हैं? उत्तर: 5 (Bitcoin, Ethereum, Ripple, Solana, Cardano) |
प्रश्न: हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने किस अनुच्छेद में 'विकलांगता' को गैर-भेदभाव का आधार बनाने की सिफारिश की है? उत्तर: अनुच्छेद 15 |
प्रश्न: ‘स्वावलंबिनी’ योजना के तहत शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों के लिए कितने दिन का प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जाता है? उत्तर: 5 दिन |
प्रश्न: दुनिया का सबसे बड़ा हिमखंड (iceberg) A23a हाल ही में किस द्वीप की ओर बढ़ रहा है? उत्तर: दक्षिण जॉर्जिया द्वीप |
प्रश्न: सेलेनियम का उपयोग कांच निर्माण में क्यों किया जाता है ? उत्तर: रंग हटाने के लिए |
प्रश्न: डीएनए से प्रोटीन निर्माण की प्रक्रिया में पहला चरण क्या होता है? उत्तर: ट्रांसक्रिप्शन (इसमें डीएनए की जानकारी को मैसेंजर आरएनए (mRNA) में बदला जाता है।) |
प्रश्न: सेलेनोसिस (Selenosis) किसके कारण होता है? उत्तर: सेलेनियम की अधिकता से होता है (सेलेनोसिस, शरीर में अधिक मात्रा में सेलेनियम जमा होने से होता है, जिससे बाल झड़ना, नाखूनों में विकार और अन्य स्वास्थ्य समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं।) |
प्रश्न: धोलावीरा को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में कब सूचीबद्ध किया गया था? उत्तर: 2021 |
प्रश्न: PM2.5 प्रदूषक मुख्य रूप से किस कारण से उत्पन्न होता है? उत्तर: उद्योगों और वाहनों का धुआं |
प्रश्न: राष्ट्रीय भू-स्थानिक मिशन किस बजट वर्ष में घोषित किया गया? उत्तर: 2025-26 |
प्रश्न: प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना कितने जिलों को कवर करेगी? उत्तर: 100 जिले |
प्रश्न: भारत का सबसे बड़ा मैंग्रोव वन कौन-सा है? उत्तर: सुंदरबन |
प्रश्न: “जीरो डिफेक्ट जीरो इफ़ेक्ट” ("Zero Defect Zero Effect") का संबंध किस योजना/कार्यक्रम से है? उत्तर: मेक इन इंडिया |
प्रश्न: झारखंड का पहला रामसर स्थल कौन-सा है? उत्तर: उधवा झील. |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे “सक्कराकोट्टई पक्षी अभयारण्य” किस राज्य में स्थित है? उत्तर: तमिलनाडु |
प्रश्न: एआई-आधारित कानूनी विवाद समाधान मंच का नाम क्या है? उत्तर: ODR (Online Dispute Resolution) एआई आधारित कानूनी विवाद समाधान प्रणाली है। |
प्रश्न: लोक लेखा समिति (Public Accounts Committee - PAC) का मुख्य कार्य क्या है? उत्तर: सरकार के राजस्व और व्यय की लेखा परीक्षा करना |
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, “PUNCH मिशन” का मुख्य कार्य क्या है? उत्तर: सूर्य के सौर वायु (solar wind) का अध्ययन |
प्रश्न: लोकसभा में उपाध्यक्ष के चुनाव का प्रावधान किस अनुच्छेद में है? उत्तर: अनुच्छेद 93 |
प्रश्न: परिसीमन आयोग की अध्यक्षता कौन करता है? उत्तर: परिसीमन आयोग का अध्यक्ष एक सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश होता है और इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त तथा संबंधित राज्यों के राज्य चुनाव आयुक्त सदस्य होते हैं। |
प्रश्न: सरकार द्वारा घोषित ‘स्पेस विजन 2047’ के अंतर्गत भारत का कौन-सा प्रमुख लक्ष्य है ? उत्तर: भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (BAS) का निर्माण |
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे