समसामयिकी प्रश्न - 23 April 2022
पर्यावरण
गोल्डन लंगूर
वैज्ञानिकों द्वारा हाल ही में किए गए एक अध्ययन के अनुसार गोल्डन लंगूर के आवास में भारी गिरावट हुई है। इसे ‘आईयूसीएन रेड लिस्ट’ द्वारा किस प्रजाति के रूप में सूचीबद्ध किया गया है?
A |
संकटग्रस्त
|
|
B |
गंभीर रूप से संकटग्रस्त
|
|
C |
अतिसंवेदनशील
|
|
D |
चिंता मुक्त
|
खेल
स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट
स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान को पराजित कर किसने अपना इस सीजन का दूसरा महिला एकल खिताब जीता?
A |
कैरोलिना मारिन
|
|
B |
साइना नेहवाल
|
|
C |
पी वी सिंधु
|
|
D |
नोजोमी ओकुहारा
|
खेल
आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2022
अप्रैल 2022 में न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में हेगले ओवल में ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में इंग्लैंड को 71 रनों से हराकर अपना सातवां महिला विश्व कप खिताब जीता। ‘आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2022’ में किसे 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया?
A |
मेग लैनिंग
|
|
B |
कैथरीन ब्रंट
|
|
C |
टैमी ब्यूमोंट
|
|
D |
एलिसा हीली
|
विज्ञान प्रौद्योगिकी
बर्नार्डिनेली-बरस्टीन धूमकेतु
बर्नार्डिनेली-बरस्टीन धूमकेतु के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
- धूमकेतु की खोज खगोलविदों- पेड्रो बर्नार्डिनेली और गैरी बर्नस्टीन ने चिली में एक खगोलीय वेधशाला में डार्क एनर्जी सर्वे से प्राप्त अभिलेखीय छवियों के आधार पर की थी।
- इसे नवंबर 2010 में खोजा गया था और तब से इसका गहन अध्ययन किया जा रहा है।
दिये गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A |
केवल 1
|
|
B |
केवल 2
|
|
C |
1 और 2 दोनों
|
|
D |
न तो 1 और न ही 2
|
विज्ञान प्रौद्योगिकी
क्षुदग्रहों तथा धूमकेतु
क्षुदग्रहों तथा धूमकेतु के बीच क्या अंतर होता है?
- क्षुदग्रह लघु चट्टानी ग्रहिकाएँ (प्लेनेटॉयड) हैं, जबकि धूमकेतु हिमशीतित गैसों से निर्मित होते हैं जिन्हें चट्टानी और धातु पदार्थ आपस में बाँधे रखता है।
- क्षुद्रग्रह अधिकांशतः वृहस्पति और मंगल के परिक्रमा-पथों के बीच पाए जाते हैं, जबकि धूमकेतु अधिकांशतः शुक्र और बुध के बीच पाए जाते हैं।
- धूमकेतु गोचर दीप्तिमान पुच्छ दर्शाते हैं, जबकि क्षुदग्रह यह नहीं दर्शाते।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
A |
केवल 1 और 2
|
|
B |
केवल 1 और 3
|
|
C |
केवल 3
|
|
D |
1, 2 और 3
|
पर्यावरण
अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन
अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
- अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) की परिकल्पना भारत और फ्रांस द्वारा 2015 में पेरिस में आयोजित ‘संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज’ (UNFCCC) में पार्टियों के 21वें सम्मेलन (COP21) में दोनों देशों के नेताओं द्वारा प्रस्तुत किया गया था।
- आईएसए, सौर ऊर्जा का उपयोग से ऊर्जा संबंधी जरूरतों को पूरा करने हेतु ‘कर्क रेखा’ और ‘मकर रेखा’ के बीच पूर्ण या आंशिक रूप से अवस्थित, सौर संसाधन समृद्ध देशों का गठबंधन है।
- भारत और फ्रांस द्वारा संयुक्त रूप से ‘ग्रेटर नोएडा’ में ‘अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन’ मुख्यालय की आधारशिला रखी गयी।
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सुमेलित है/हैं?
A |
केवल 1 और 2
|
|
B |
केवल 2
|
|
C |
केवल 1 और 3
|
|
D |
1, 2 और 3
|
राष्ट्रीय
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
- इस आयोग में एक अध्यक्ष और 9 सदस्य होते हैं जिनमें से कम से कम 3 महिलाएँ होना आवश्यक है।
- सभी सदस्यों की नियुक्ति केंद्र सरकार द्वारा की जाती है, तथा इनका कार्यकाल तीन वर्ष का होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A |
केवल 1
|
|
B |
केवल 2
|
|
C |
1 और 2 दोनों
|
|
D |
न तो 1 और न ही 2
|