पंजाब में 'सड़क सुरक्षा बल' नामक एक नई पहल

  • 29 Jan 2024

27 जनवरी, 2024 को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में यातायात व्यवस्था में सुधार और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए 'सड़क सुरक्षा बल' नामक एक नई पहल शुरू की।

  • सड़क सुरक्षा बल में 144 वाहन और 5,000 कर्मचारी होंगे, जो लोगों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक 30 किलोमीटर पर सड़कों पर तैनात होंगे।
  • उस क्षेत्र में कोई दुर्घटना होती है, तो सड़क सुरक्षा बल के जवान उसे तत्काल अस्पताल पहुचाएंगे।
  • पंजाब इस तरह की पहल करने वाला देश का पहला राज्य है।
  • उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, राज्य में प्रत्येक दिन सड़क दुर्घटनाओं में 17-18 लोगों की मृत्यु होती है।
  • वहीं प्रत्येक महीने 500 से अधिक तथा वर्ष में लगभग 6,000 लोगों की (सड़क दुर्घटनाओं में) मृत्यु होती है।