तीरंदाजी विश्वकप 2024 स्टेज-1

  • 29 Apr 2024

28 अप्रैल, 2024 को तरुणदीप राय, प्रवीण जाधव और धीरज बोम्मदेवरा की भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने तीरंदाजी विश्व कप 2024 स्टेज-1 (2024 Archery World Cup Stage 1) में स्वर्ण पदक जीता। जबकि दीपिका कुमारी ने महिलाओं की व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में रजत पदक जीता।

  • यह 14 वर्षों में पुरुषों की रिकर्व टीम तीरंदाजी में भारत का पहला विश्व कप स्वर्ण पदक था।
  • 23 से 28 अप्रैल, 2024 के मध्य चीन के शंघाई में तीरंदाजी विश्व कप 2024 चरण-1 का आयोजन किया गया।
  • इस प्रतियोगिता में भारत ने 5 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 8 पदक अर्जित किए।
  • भारत की अंकिता भकत और धीरज ने मिश्रित टीम रिकर्व में कांस्य पदक जीता।

भारतीय पदक विजेताओं की सूची

श्रेणी

खिलाड़ी

पदक

पुरुष रिकर्व टीम

तरूणदीप राय, धीरज बोम्मदेवरा, प्रवीण रमेश जाधव

स्वर्ण

महिला कंपाउंड व्यक्तिगत

ज्योति सुरेखा वेन्नम

स्वर्ण

पुरुष कंपाउंड टीम

प्रथमेश फुगे, प्रियांश, अभिषेक वर्मा

स्वर्ण

महिला कंपाउंड टीम

परनीत कौर, अदिति स्वामी, ज्योति सुरेखा वेन्नम

स्वर्ण

मिश्रित कंपाउंड टीम

ज्योति सुरेखा वेन्नम, अभिषेक वर्मा

स्वर्ण

पुरुष कंपाउंड व्यक्तिगत

प्रियांश

रजत

महिला रिकर्व व्यक्तिगत

दीपिका कुमारी

रजत

मिश्रित रिकर्व टीम

अंकिता भक्त, धीरज बोम्मदेवरा

कांस्य