संयुक्त राष्ट्र में ऑटोनोमस वेपन सिस्टम्स के नियमन पर चर्चा

  • 13 May 2025

12 मई कोसंयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क में देशों ने घातक स्वायत्त हथियार प्रणालियों (Autonomous Weapons Systems) के नियमन को लेकर विशेष बैठक आयोजित की, जिसमें इन AI-आधारित सैन्य तकनीकों के बढ़ते उपयोग के कारण उत्पन्न नैतिक, मानवाधिकार और कानूनी चिंताओं पर चर्चा हुई।

मुख्य तथ्य:

  • संयुक्त राष्ट्र में चर्चा: 12-13 मई 2025 को UN महासभा में पहली बार ऑटोनोमस वेपन सिस्टम्स पर अनौपचारिक विचार-विमर्श हुआ, जिसमें 166 देशों ने 2024 में इस विषय पर प्रस्ताव का समर्थन किया था।
  • CCW के तहत विशेषज्ञ समूह: घातक स्वायत्त हथियार प्रणालियों (LAWS) पर 2025 में 10 दिनों के लिए जिनेवा में दो सत्र (3-7 मार्च और 1-5 सितंबर) आयोजित किए जा रहे हैं, जहां विशेषज्ञ समूह (GGE) इन प्रणालियों के लिए संभावित अंतरराष्ट्रीय नियमों के मसौदे पर काम कर रहे हैं।
  • नियम निर्धारण की समयसीमा: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने 2026 तक ऑटोनोमस वेपन सिस्टम्स पर स्पष्ट अंतरराष्ट्रीय नियम तय करने की समयसीमा निर्धारित की है।
  • प्रमुख चिंताएँ: इन हथियार प्रणालियों के मानव हस्तक्षेप के बिना लक्ष्यों का चयन और हमला करने की क्षमता के कारण जवाबदेही, मानवाधिकार (जीवन का अधिकार, गरिमा, गोपनीयता), भेदभाव और युद्ध के मानवीयकरण पर गंभीर खतरे उत्पन्न हो रहे हैं।
  • वैश्विक सहमति की चुनौतियाँ: अमेरिका, रूस, चीन और भारत जैसे देश बाध्यकारी वैश्विक संधि के पक्ष में नहीं हैं और केवल राष्ट्रीय दिशा-निर्देशों को पर्याप्त मानते हैं, जबकि कई अन्य देश और मानवाधिकार संगठन कानूनी रूप से बाध्यकारी संधि की मांग कर रहे हैं।