मेघालय ने जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत समझौता किया

  • 28 Mar 2026

27 मार्च, 2026 को मेघालय ने केंद्र सरकार के साथ जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत एक सुधार-आधारित समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर किए। मेघालय इस नए फ्रेमवर्क से जुड़ने वाला 12वाँ राज्य बना।

  • यह समझौता केंद्र–राज्य सहयोग को मज़बूत करता है और जल सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करता है।
  • जल जीवन मिशन 2.0 की प्रमुख विशेषताएं
    • केवल अवसंरचना निर्माण से आगे बढ़कर सेवा प्रदायगी पर ध्यान।
    • धारणीयता और दीर्घकालिक जल आपूर्ति पर ज़ोर।
    • विकेन्द्रीकृत जल प्रबंधन को प्राथमिकता।
    • ग्राम पंचायतों और ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों (VWSCs) को सशक्त बनाना।
    • जिला जल एवं स्वच्छता मिशन (DWSMs) की स्थापना।
    • समुदाय की भागीदारी और स्वामित्व को बढ़ावा देना।