श्री जगन्नाथ मंदिर भूमि प्रबंधन नियम, 2026

  • 09 Sep 2026

7 सितंबर, 2026 को ओडिशा मंत्रिमंडल ने ‘श्री जगन्नाथ मंदिर भूमि प्रबंधन नियम, 2026’ (Shree Jagannath Temple Land Management Rules, 2026) को मंजूरी दी।

  • नियमों का उद्देश्य श्री जगन्नाथ मंदिर की भूमि के प्रबंधन में पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता बढ़ाना है।
  • ये नियम श्री जगन्नाथ मंदिर अधिनियम, 1955 के तहत बनाए गए हैं।
  • ये यूनिफॉर्म पॉलिसी, 2003 और उसके वर्ष 2019 के संशोधन का स्थान लेंगे।
  • भूमि निपटान के आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन पोर्टल-आधारित प्रणाली से संसाधित किए जाएंगे।
  • जिला स्तरीय भूमि उप-समिति (DLSC) मैदानी सत्यापन करेगी।
  • श्री जगन्नाथ महाप्रभु भूमि संचालन समिति (SJMBSC) जिला स्तर पर आवेदनों की जांच करेगी।