COP31 और जीवाश्म ईंधन की चरणबद्ध समाप्ति पर वैश्विक मतभेद

  • 21 Nov 2026

अंतालिया, तुर्की में आयोजित COP31 जलवायु सम्मेलन में जीवाश्म ईंधन (कोयला, तेल, गैस) के चरणबद्ध उन्मूलन पर गहरा मतभेद सामने आया है।

मसौदे में बदलाव और मुख्य विवाद

  • जीवाश्म ईंधन का उल्लेख हटाना: शुरुआती मसौदे में कोयला, तेल व गैस की चरणबद्ध समाप्ति और ऊर्जा प्रणाली परिवर्तन का उल्लेख था, जिसे नए मसौदे से हटा दिया गया।
  • विद्युतीकरण बनाम स्वच्छ ऊर्जा: तुर्की ने 2035 तक वैश्विक अंतिम ऊर्जा खपत में बिजली की हिस्सेदारी लगभग 23% से बढ़ाकर 35% करने का प्रस्ताव रखा है। आलोचकों के अनुसार स्वच्छ स्रोतों के बिना केवल विद्युतीकरण उत्सर्जन कटौती की गारंटी नहीं देता।
  • सीसीयूएस (CCUS) पर मतभेद: मसौदे में कार्बन कैप्चर, यूटिलाइजेशन एंड स्टोरेज को बढ़ावा देने से जीवाश्म ईंधन कटौती धीमी पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
  • जलवायु वित्त और अनुकूलन: विकासशील देशों ने 2035 तक 300 अरब डॉलर वार्षिक सहायता के क्रियान्वयन तथा 120 अरब डॉलर वार्षिक अनुकूलन वित्त प्रस्ताव हटने पर चिंता जताई है।

विभिन्न पक्षों के रुख

  • महत्वाकांक्षी समूह: AOSIS (लघु द्वीपीय विकासशील राज्य), पनामा और यूरोपीय संघ ने कड़े उत्सर्जन कटौती संकेतों, जीवाश्म ईंधन से हटने की स्पष्ट प्रतिबद्धता व ठोस वित्तपोषण न होने पर समझौते को विफल मानने की चेतावनी दी है।
  • उत्पादक व उपभोक्ता देश: ये देश ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक निर्भरता के आधार पर सख्त लक्ष्यों का विरोध कर रहे हैं।
  • नेतृत्व का पक्ष: सह-नेतृत्व कर रहे तुर्की व ऑस्ट्रेलिया के अनुसार सम्मेलन का उद्देश्य पुराने वादे दोहराने के बजाय उनका व्यावहारिक कार्यान्वयन है।