'द ह्यूमन कॉस्ट ऑफ डिजास्टर्स 2000-2019' रिपोर्ट
- 20 Oct 2020
आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (UNDRR) द्वारा 12 अक्टूबर, 2020 को प्राकृतिक आपदा पर एक रिपोर्ट 'द ह्यूमन कॉस्ट ऑफ डिजास्टर्स 2000-2019' (The Human Cost of Disasters 2000-2019) जारी की गई।
महत्वपूर्ण तथ्य: रिपोर्ट के अनुसार पिछले 20 वर्षों में प्राकृतिक आपदाओं के करीब दोगुना होने के पीछे जलवायु परिवर्तन काफी हद तक जिम्मेदार है।
- वर्ष 2000 और 2019 के बीच 7,348 प्रमुख आपदा घटनाएं घटीं, जिनमें 1.23 मिलियन लोंगों की जानें गई तथा 4.2 बिलियन लोग प्रभावित हुए और वैश्विक अर्थव्यवस्था को लगभग 2.97 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान हुआ।
- इस आंकड़े ने 1980 और 1999 के बीच दर्ज की गई 4,212 प्रमुख प्राकृतिक आपदाओं को पीछे छोड़ दिया है।
- पिछले बीस वर्षों में बाढ़ की घटनाएं 1,389 से बढ़कर 3,254 हो गई हैं, जबकि तूफान की घटनाओं में 1,457 से 2,034 की वृद्धि हुई है।
- एशिया में सबसे अधिक आपदा की घटनाओं का सामना करना पड़ा। कुल मिलाकर, 2000 और 2019 के बीच, एशिया में 3,068 आपदा घटनाएं हुईं।
- वैश्विक रूप से प्रभावित देशों के संदर्भ में, चीन (577) और यूएसए (467) में सबसे अधिक आपदा की घटनाएं हुईं, जबकि भारत में 321 आपदा घटनाएं हुईं।
- पिछले 20 वर्षों में सबसे घातक एक आपदा 2004 हिंद महासागर सुनामी थी, जिसमें 226,400 लोग मारे गए थे।
    सामयिक खबरें
                            
                            
सामयिक खबरें
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                        
                                                                
                                                                
                                                                 
                                            
                        
                सामयिक खबरें
    राष्ट्रीय
                                        
                                        
                                        
                                            
                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                            - राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे




