हाईबोडॉन्ट शार्क की नई विलुप्त प्रजाति

  • 18 Sep 2021

सितंबर 2021 में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की के शोधकर्ताओं ने राजस्थान के जैसलमेर बेसिन से 'हाईबोडॉन्ट शार्क' (hybodont shark) की एक नई विलुप्त प्रजाति की खोज की है।

महत्वपूर्ण तथ्य: हाईबोडॉन्ट शार्क, मछलियों की एक विलुप्त प्रजाति है, जो ट्राइसिक और प्रारंभिक जुरासिक काल के दौरान समुद्र और नदी दोनों जगहों पर पाई जाती थी।

  • इसका नाम 'स्ट्रोफोडस जैसलमेरेंसिस' (Strophodus jaisalmerensis) रखा गया है, और यह खोज महत्वपूर्ण है क्योंकि भारतीय उपमहाद्वीप से पहली बार 'जीनस स्ट्रोफोडस' की पहचान की गई है।
  • यह अनुमान लगाया गया है कि हाईबोडॉन्ट शार्क लगभग 2-3 मीटर लंबी हो सकती हैं।
  • वे शायद शार्क सहित अन्य मछलियों से प्रतिस्पर्धा के कारण लगभग 65 मिलियन वर्ष पहले विलुप्त हो गए थे।
  • ज्ञात हो कि लगभग 65 मिलियन वर्ष पहले डायनासोर भी विलुप्त हो गए थे, यह स्पष्ट नहीं है कि ये दो विलुप्तियां एक दूसरे से जुडी हैं या नहीं।