प्रियांशु राजावत ने ऑरलियन्स मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट जीता

  • 10 Apr 2023

भारत के प्रियांशु राजावत ने 9 अप्रैल 2023 को फ्रांस में ऑरलियन्स मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट जीत ली है।

  • भारत के प्रियांशु राजावत ने ओरलियन्स मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है।
  • प्रियांशु ने पुरुष सिंगल्स फाइनल में डेनमार्क के मैग्नस जोहानसन को 21-15, 19-21, 21-16 से हराया।
  • वर्ष 2022 में थॉमस कप जीतने वाली भारतीय सदस्य रहे राजावत पहली बार सुपर 300 टूर स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे और खिताब जीतने में सफल रहे।