हिमाचल सरकार ने पूरे राज्य को प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया

  • 19 Aug 2023

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सम्पूर्ण राज्य को प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया है। इस संबंध में प्रदेश सरकार ने 18 अगस्त, 2023 को अधिसूचना जारी की।

  • हिमाचल प्रदेश सरकार ने भारी बारिश से हुए व्यापक नुकसान के कारण राज्य को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया है।
  • हिमाचल प्रदेश को अनुमानित तौर पर 10,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
  • भारी वर्षा, बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं से प्रदेश में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है।
  • राज्य में पेयजल, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था व सड़कों सहित अन्य संसाधनों की व्यापक क्षति हुई है। राज्य में 12 हजार से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।
  • आपदा प्रभावित राज्य घोषित होने पर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अधिनियम के तहत आपदा को ध्यान में रखकर योजनाओं का निर्माण किया जा सकेगा।