समसामयिकी -19 May 2022

पीआईबी न्यूज आर्थिक

ग्लूटेन-मुक्त मिलेट उत्पाद


कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) ने 26 से 30 अप्रैल, 2022 तक प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित 36वें आहार (36th edition of AAHAR) मेले में सभी आयु वर्ग के लिए 5 रुपये से 15 रुपये तक की किफायती दरों पर विभिन्न प्रकार के ग्लूटेन-मुक्त मिलेट (मोटे अनाज) उत्पाद (Gluten-free Millet products) लॉन्च किए।

(Image Source: https://twitter.com/APEDADOC)

महत्वपूर्ण तथ्य: APEDA द्वारा लॉन्च किए गए मोटे अनाज से बने सभी उत्पाद ग्लूटेन मुक्त, शत प्रतिशत प्राकृतिक और पेटेंटयुक्त हैं।

  • मिलेट के पोषण मूल्य को देखते हुए सरकार ने अप्रैल 2018 में मिलेट को पोषक-अनाज के रूप में अधिसूचित किया है।
  • मिलेट प्रोटीन, फाइबर, मिनरल्स, आयरन, कैल्शियम का एक समृद्ध स्रोत है और इसमें निम्न ग्लाइसेमिक इंडेक्स (मधुमेह नियंत्रण में कारगर) होता है।
  • ग्लूटेन-मुक्त आहार एक पोषण आहार है, जिसमें ग्लूटेन को शामिल नहीं किया जाता है। ग्लूटेन एक प्रोटीन है जो गेहूं, राई, जौ और कभी-कभी जई (oats) में भी पाया जाता है।
  • मार्च, 2021 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 2023 को 'अंतरराष्ट्रीय मिलेट (मोटा अनाज) वर्ष' के रूप में घोषित किया है।

सामयिक खबरें राष्ट्रीय

लोकपाल को मिलेगा नया कार्यालय


भारत के लोकपाल का कार्यालय आखिरकार दक्षिण दिल्ली के नौरोजी नगर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में शुरुआत के लिए तैयार है।

महत्वपूर्ण तथ्य: लोकपाल के प्रशासनिक मंत्रालय कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के अनुसार, 59,504 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैले, दो मंजिलों वाले कार्यालय को 254.88 करोड़ रुपए में खरीदा गया है।

  • 19 मार्च, 2019 को, न्यायमूर्ति पिनाकी चंद्र घोष को आठ अन्य सदस्यों के साथ भारत का पहला लोकपाल नियुक्त किया गया।
  • लोक सेवकों की कुछ श्रेणियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के लिए 2013 में लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम पारित होने के पांच साल बाद यह नियुक्ति की गई थी।
  • कोई भी व्यक्ति जो प्रधानमंत्री हो या प्रधानमंत्री रहा हो, या केंद्र सरकार में मंत्री, या संसद सदस्य के साथ ही केंद्र सरकार के ग्रुप ए, बी, सी और डी के अधिकारियों के खिलाफ लोकपाल भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर सकता है।
  • लोकपाल ऐसे किसी भी बोर्ड या स्वायत्त निकाय के अध्यक्षों, सदस्यों, अधिकारियों और निदेशकों के खिलाफ शिकायतों की भी जांच कर सकता है, जो या तो संसद के किसी अधिनियम और किसी भी सोसाइटी या ट्रस्ट द्वारा स्थापित किए गए हों या जो 10 लाख रुपए से अधिक का विदेशी योगदान प्राप्त करता हो।

सामयिक खबरें अंतर्राष्ट्रीय

कुरील द्वीप विवाद


जापान की नई डिप्लोमैटिक ब्लूबुक ने कुरील द्वीप समूह को रूस के "अवैध कब्जे" के रूप में वर्णित किया है।

महत्वपूर्ण तथ्य: इस विवादास्पद द्वीप समूह को जापान 'उत्तरी क्षेत्र' (Northern Territories) और रूस 'दक्षिण कुरील' (South Kurils) कहता है।

कुरील द्वीप समूह/उत्तरी क्षेत्र क्या हैं? ये चार द्वीपों का एक समूह है, जो जापान के सबसे उत्तरी प्रान्त, होकैडो (Hokkaido) के उत्तर में ओखोटस्क सागर और प्रशांत महासागर के बीच स्थित है।

  • रूस और जापान दोनों इन पर दावा करते हैं, हालांकि द्वितीय विश्व युद्ध के अंत के बाद से द्वीप रूसी नियंत्रण में हैं।
  • द्वितीय विश्व युद्ध के अंत में सोवियत संघ ने द्वीपों पर कब्जा कर लिया था और 1949 तक अपने जापानी निवासियों को निष्कासित कर दिया था। जापान का दावा है कि 19वीं सदी की शुरुआत से विवादित द्वीप जापान का हिस्सा रहे हैं।

विवाद के पीछे की वजह: जापान के अनुसार, द्वीपों पर जापान की संप्रभुता की पुष्टि 1904-05 के रूस-जापानी युद्ध (इसे जापान ने जीता था) के बाद 1905 की पोर्ट्समाउथ संधि, 1855 की शिमोडा संधि, कुरील द्वीप समूह के लिए सखालिन के आदान-प्रदान के लिए 1875 की संधि (सेंट पीटर्सबर्ग की संधि) से होती है

  • दूसरी ओर, रूस याल्टा समझौते (1945) और पॉट्सडैम घोषणा (1945) को अपनी संप्रभुता के प्रमाण के रूप में दावा करता है और तर्क देता है कि 1951 की सैन फ्रांसिस्को संधि कानूनी सबूत है कि जापान ने द्वीपों पर रूसी संप्रभुता को स्वीकार किया था।

संक्षिप्त खबरें सार-संक्षेप अभियान/सम्मेलन/आयोजन

आहार मेले का 36वां संस्करण


कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) ने भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) के सहयोग से 26 से 30 अप्रैल, 2022 तक प्रगति मैदान, नई दिल्ली में खाद्य मेले, ‘आहार’ के 36वें संस्करण (36th edition of AAHAR) का आयोजन किया।

(Image Source: https://indiatradefair.com/aahardelhi/)

  • 'आहार' एशिया का सबसे बड़ा बिजनेस टू बिजनेस (B2B) अंतरराष्ट्रीय खाद्य और आतिथ्य मेला (International food and hospitality fair) है।
  • 'आहार' मेला 'भौगोलिक संकेत उत्पाद' विषय (Theme) के साथ आयोजित किया गया क्योंकि APEDA जीआई प्रमाणित कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।
  • 'आहार' मेला खाद्य एवं पेय पदार्थ उद्योग में वैश्विक कंपनियों को कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद प्रदर्शित करने के लिए एपीडा द्वारा निर्यात संवर्धन पहलों की शृंखला का एक हिस्सा है क्योंकि इस मेले में विश्व के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में आयातक भाग लेते हैं।
  • आहार मेले के अतिरिक्त, APEDA कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए ऑर्गेनिक वर्ल्ड कांग्रेस, बायोफैच इंडिया आदि जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों का भी आयोजन करता है।
  • सरकार ने 1986 में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के तहत संसद के एक अधिनियम के माध्यम से APEDA की स्थापना की थी।

संक्षिप्त खबरें सार-संक्षेप चर्चित दिवस

विश्व रेड क्रॉस दिवस (8 मई)


2022 का विषय: 'बी ह्यूमन काइंड' (Be Human Kind)।

महत्वपूर्ण तथ्य: विश्व रेड क्रॉस दिवस (World Red Cross Day) रेड क्रॉस और अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति के संस्थापक एवं नोबेल शांति पुरस्कार के प्राप्तकर्ताहेनरी ड्यूनेंट के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। हेनरी ड्यूनेंट का जन्म 8 मई, 1828 को हुआ था।

  • विश्व रेड क्रॉस दिवस पहली बार 1948 में मनाया गया था।
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस का उद्देश्य स्वयंसेवकों और श्रमिकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित करते हुए रेड क्रॉस आंदोलन और अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस के सिद्धांतों का जश्न मनाना है।
  • 1863 में स्थापित अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति जिनेवा, स्विट्जरलैंड में स्थित एक मानवीय संगठन है।

संक्षिप्त खबरें इन्हें भी जानें

फोमो


3 मई, 2022 को अपनी डेनमार्क यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकप्रिय सोशल मीडिया शब्दावली 'फोमो' यानी किसी चीज से चूक जाने का भय (FOMO: Fear Of Missing Out) का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत में निवेश से चूक जाने वालों की स्थिति आगे चलकर ‘फोमो’ जैसी हो जाएगी।।

  • ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी ने 'FOMO' को 'चिंता' (anxiety) के रूप में वर्णित किया है, जो अक्सर सोशल मीडिया पर देखी जाने वाली पोस्ट से उत्पन्न होती है।
  • हालाँकि, 'FOMO' की पहचान 1990 के दशक के अंत में डैन हरमन नामक एक ब्रांड रणनीतिकार द्वारा की गई थी, लेकिन इस शब्दावली को 2004 में एक अमेरिकी उद्यम पूंजीपति (venture capitalist) पैट्रिक जे. मैकगिनिस (Patrick J. McGinnis) द्वारा लोकप्रिय बनाया गया था।
  • अपने 2021 के शोध पत्र 'फीयर ऑफ मिसिंग आउट: ए ब्रीफ ओवरव्यू ऑफ ओरिजिन, थ्योरिटिकल अंडरपिनिंग्स एंड रिलेशनशिप विद मेंटल हेल्थ' (‘Fear of missing out: A brief overview of origin, theoretical underpinnings and relationship with mental health) में लेखक मयंक गुप्ता और आदित्य शर्मा ने लिखा है कि FOMO की विशेषता है कि दूसरे क्या कर रहे हैं, इसके साथ लगातार जुड़े रहने की इच्छा।

राज्य समाचार ओडिशा

ओडिशा में सड़क दुर्घटना मृत्युओं में 'दुर्लभ' नकारात्मक वृद्धि


ओडिशा, जो सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त समिति के नियमित निर्देशों के बावजूद सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों पर अंकुश लगाने में लगातार विफल रहा था, ने दुर्घटना में होने वाली मौतों में पहली नकारात्मक वृद्धि दर्ज की है।

  • इस साल के पहले दो महीनों में दुर्घटनाओं और मौतों में कमी आई है।
  • जनवरी और फरवरी हमेशा उच्च दुर्घटनाओं के महीने रहे हैं। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में जनवरी और फरवरी 2022 के दो महीनों के दौरान दुर्घटनाओं में 15.34% और मृत्यु दर में 10.33% की गिरावट आई है।
  • राज्य भर में सड़क सुरक्षा मानदंडों को सख्ती से लागू करने के कारण पहली बार दुर्घटनाओं और मौतों में नकारात्मक वृद्धि हुई है।
  • जनवरी 2022 के दौरान राज्य में 961 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जिसके परिणामस्वरूप456 मौतें हुईं, जबकि जनवरी 2021 के दौरान 1,104 दुर्घटनाएं और 492 मौतें दर्ज की गईं।
  • जनवरी 2022 में दुर्घटनाओं में 12.95% की कमी आई, जबकि मौतों में 7.32% की गिरावट आई।

खेल समाचार विविध

डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर अस्थायी रूप से निलंबित


ओलंपियन डिस्कस थ्रोअर (चक्का फेंक खिलाड़ी) कमलप्रीत कौर को एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट (Athletics Integrity Unit) ने मई 2022 में प्रतिबंधित पदार्थ के लिए टेस्ट में पॉजिटिव पाये जाने के बाद अनंतिम रूप से निलंबित (Provisionally suspended) कर दिया है।

(Image Source: https://www.news18.com/)

  • कमलप्रीत का 29 मार्च को परीक्षण किया गया था। उनके नमूने में प्रतिबंधित पदार्थ 'स्टैनोजोलोल' (stanozolol) पाये जाने के कारण उन्हें निलंबित किया गया है। स्टैनोजोलोल का सेवन विश्व एथलेटिक्स डोपिंग रोधी नियमों का उल्लंघन करता है।
  • कमलप्रीत ने 63.7 मीटर के थ्रो के साथ छठे स्थान पर रहते हुए टोक्यो ओलंपिक फाइनल में जगह बनाई थी।
  • 2021 में कमलप्रीत ने दो मौकों पर राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा। मार्च में फेडरेशन कप में 65.06 मीटर और जून में भारतीय ग्रां प्री-4 में 66.59 मीटर का रिकॉर्ड कायम किया।
  • अनंतिम निलंबन (provisional suspension) तब होता है, जब विश्व एथलेटिक्स एंटी डोपिंग नियमों या सत्यनिष्ठा आचार संहिता (Integrity Code of Conduct) के तहत की गई सुनवाई में अंतिम निर्णय से पहले किसी एथलीट या अन्य व्यक्ति को एथलेटिक्स में किसी भी प्रतियोगिता या गतिविधि में भाग लेने से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया जाता है।