ग्लूटेन-मुक्त मिलेट उत्पाद

  • 19 May 2022

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) ने 26 से 30 अप्रैल, 2022 तक प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित 36वें आहार (36th edition of AAHAR) मेले में सभी आयु वर्ग के लिए 5 रुपये से 15 रुपये तक की किफायती दरों पर विभिन्न प्रकार के ग्लूटेन-मुक्त मिलेट (मोटे अनाज) उत्पाद (Gluten-free Millet products) लॉन्च किए।

(Image Source: https://twitter.com/APEDADOC)

महत्वपूर्ण तथ्य: APEDA द्वारा लॉन्च किए गए मोटे अनाज से बने सभी उत्पाद ग्लूटेन मुक्त, शत प्रतिशत प्राकृतिक और पेटेंटयुक्त हैं।

  • मिलेट के पोषण मूल्य को देखते हुए सरकार ने अप्रैल 2018 में मिलेट को पोषक-अनाज के रूप में अधिसूचित किया है।
  • मिलेट प्रोटीन, फाइबर, मिनरल्स, आयरन, कैल्शियम का एक समृद्ध स्रोत है और इसमें निम्न ग्लाइसेमिक इंडेक्स (मधुमेह नियंत्रण में कारगर) होता है।
  • ग्लूटेन-मुक्त आहार एक पोषण आहार है, जिसमें ग्लूटेन को शामिल नहीं किया जाता है। ग्लूटेन एक प्रोटीन है जो गेहूं, राई, जौ और कभी-कभी जई (oats) में भी पाया जाता है।
  • मार्च, 2021 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 2023 को 'अंतरराष्ट्रीय मिलेट (मोटा अनाज) वर्ष' के रूप में घोषित किया है।