समसामयिकी -30 April 2022

पीआईबी न्यूज आर्थिक

राष्ट्रीय राजमार्ग प्री-कास्ट कंक्रीट नीति


सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने अप्रैल 2022 में 'राष्ट्रीय राजमार्ग प्री-कास्ट कंक्रीट नीति' (National Highway Pre-cast Concrete Policy) जारी की है।

महत्वपूर्ण तथ्य: राष्ट्रीय राजमार्गों, एक्सप्रेसवे और अन्य केंद्र प्रायोजित सड़क परियोजनाओं के निर्माण में प्री-फैब्रिकेशन के लाभों का दोहन करने के लिए, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने प्री-कास्ट फैक्टरी के 100 किमी दायरे के भीतर की परियोजनाओं में फैक्टरी विनिर्मित प्री-कास्ट कंक्रीट तत्वों का उपयोग करना अनिवार्य कर दिया है।

  • पुल/वायाडक्ट/रोड ओवर ब्रिज की नींव और उप-संरचनाओं के अतिरिक्त कुल कंक्रीट वॉल्यूम का न्यूनतम अनिवार्य उपयोग 25% होना चाहिए।
  • औद्योगीकृत प्री-कास्ट कंक्रीट में सभी मौसमों के अनुकूल तथा त्वरित निर्माण, भरोसेमंद गुणवत्ता तथा उन्नत निष्पादन स्थायित्व, दिखने में एकरूपता के कारण सौंदर्य बोध, साइट पर निम्न निर्माण कार्यकलापों के कारण न्यूनतम यूजर समय विलंब/कम कार्बन उत्सर्जन/ निम्न ध्वनि तथा वायु प्रदूषण आदि लाभ शामिल हैं।
  • इसके अतिरिक्त, यह एमएसएमई सेक्टर के विकास में तेजी लाने में भी एक अभिन्न भूमिका निभाएगा।

सामयिक खबरें आर्थिकी

भारत में अत्यधिक गरीबी पर विश्व बैंक शोध पत्र


अप्रैल 2022 में विश्व बैंक के शोध पत्र के अनुसार, 2011 की तुलना में 2019 में भारत में अत्यधिक गरीबी (Extreme poverty) में 12% से अधिक की गिरावट आई है।

महत्वपूर्ण तथ्य: अत्यधिक गरीबी 2011 में 22.5% से घटकर 2019 में 10.2% हो गई है।

  • शहरी भारत की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी में कमी अधिक थी। ग्रामीण गरीबी वर्ष 2011 में 26.3% से घटकर वर्ष 2019 में 11.6% हो गई है, जबकि शहरी क्षेत्रों में इसी अवधि में गिरावट 14.2% से 6.3% तक ही हुई है।
  • छोटे जोत वाले किसानों ने उच्च आय वृद्धि का अनुभव किया है।
  • 2013 और 2019 में दो सर्वेक्षण दौरों के बीच सबसे छोटी जोत वाले किसानों की वास्तविक आय में वार्षिक रूप से 10% की वृद्धि हुई है, जबकि सबसे बड़ी जोत वाले किसानों के लिए 2% की वृद्धि हुई है।

सामयिक खबरें राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्रों की संख्या बढ़ाएगी सरकार


केंद्र सरकार ने आम आदमी विशेषकर गरीबों के लिए सस्ती दर पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने की दृष्टि से, मार्च 2024 तक प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्रों की संख्या को दस हजार तक बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

(Image Source: https://mobile.twitter.com/pmbjppmbi)

महत्वपूर्ण तथ्य: 26 राज्यों/केंद्र-शासित प्रदेशों के 406 जिलों के 3579 ब्लॉकों में प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र खोलने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

  • इस योजना के तहत देश के 739 जिलों को कवर किया गया है और 31 मार्च, 2022 तक 8610 स्टोर खोले जा चुके हैं।
  • फार्मास्युटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेस ब्यूरो ऑफ इंडिया (PMBI) 'प्रधान मंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना' की कार्यान्वयन एजेंसी है।

सामयिक खबरें राष्ट्रीय

डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 अप्रैल, 2022 को गुजरात के जामनगर में 'डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन' (WHO Global Centre for Traditional Medicine) की आधारशिला रखी।

(Image Source: https://www.businessworld.in/)

महत्वपूर्ण तथ्य: इस समारोह में मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस घेब्रेयसस ने भाग लिया।

  • आयुष मंत्रालय और डब्ल्यूएचओ गुजरात के जामनगर में दुनिया का पहला और एकमात्र ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन (WHO GCTM) स्थापित कर रहे हैं।
  • भारत के गुजरात के जामनगर में भारत के डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन का अंतरिम कार्यालय गुजरात के आयुर्वेद शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान में होगा।
  • इस केन्द्र को भारत सरकार की ओर से लगभग 25 करोड़ डॉलर की निवेश सहायता दी जाएगी।
  • उद्देश्य: इस केंद्र का प्राथमिक उद्देश्य आधुनिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से दुनिया भर से पारंपरिक चिकित्सा की क्षमता का दोहन करना और दुनिया भर के समुदायों के समग्र स्वास्थ्य में सुधार करना है।
  • केंद्र पारंपरिक चिकित्सा की क्षमता को उजागर करेगा और इसके सुरक्षित और प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देने के लिए तकनीकी प्रगति का उपयोग करेगा।

सामयिक खबरें विज्ञान-प्रौद्योगिकी

कोविड के खिलाफ भारत निर्मित 'वार्म' वैक्सीन


सार्स- सीओवी-2 (SARS-CoV-2) के खिलाफ एक संभावित वैक्सीन भारत में विकसित की जा रही है, जिसे रेफ्रिजरेटर या कोल्ड-चेन स्टोरेज में रखने की आवश्यकता नहीं है।

महत्वपूर्ण तथ्य: पीयर-रिव्यू जर्नल वाइरसेज (Viruses) में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, इसने वायरस के प्रचलित रूपों के खिलाफ माउस परीक्षणों (mouse trials) में महत्वपूर्ण संख्या में एंटीबॉडी उत्पन्न की।

  • बेंगलुरू स्थित जैव-प्रौद्योगिकी स्टार्टअप मायनवैक्स (Mynvax) और ऑस्ट्रेलिया के कॉमनवेल्थ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल ऑर्गनाइजेशन (CSIRO) के वैज्ञानिकों द्वारा संयुक्त अध्ययन किए गए।
  • भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरू में स्थित जैव-प्रौद्योगिकी स्टार्टअप कंपनी ‘मायनवैक्स प्राइवेट लिमिटेड’ (Mynvax Private Limited) द्वारा 'वार्म' वैक्सीन विकसित की जा रही है। इस कंपनी की स्थापना 2017 में फ्लू के टीके विकसित करने के लिए की गई थी।
  • मौजूदा वैक्सीन अद्वितीय है क्योंकि इसे 37 डिग्री सेल्सियस पर चार सप्ताह तक और 100 डिग्री सेल्सियस पर 90 मिनट तक स्टोर किया जा सकता है।
  • अधिकांश अन्य वैक्सीन को रेफ्रिजरेटर में स्टोर करने की आवश्यकता होती है और इन्हें कमरे के तापमान पर कुछ घंटों से अधिक नहीं रखा जा सकता है।

सामयिक खबरें विज्ञान-प्रौद्योगिकी

स्ट्रोन्शियम: एक साइबर-जासूसी समूह


7 अप्रैल को, माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि उसने एक रूसी राष्ट्र के हैकिंग समूह से साइबर हमले को बाधित किया है। 'स्ट्रोन्शियम' (Strontium) नामक हैकिंग समूह ने अमेरिका और यूरोपीय संघ में यूक्रेनी फर्मों, मीडिया संगठनों, सरकारी निकायों और थिंक टैंक को लक्षित किया है।

महत्वपूर्ण तथ्य: स्ट्रोन्शियम को फैंसी बियर (Fancy Bear), जार टीम (Tsar Team), पॉन स्टॉर्म (Pawn Storm), सोफेसी, सेडनिट या एडवांस्ड पर्सिस्टेंट थ्रेट 28 (APT28) समूह के रूप में भी जाना जाता है।

  • यह एक अत्यधिक सक्रिय और तेजी से हमला करने वाला साइबर-जासूसी समूह है। यह सबसे सक्रिय एडवांस्ड पर्सिस्टेंट थ्रेट समूहों में से एक है और कम से कम 2000 के दशक के मध्य से सक्रिय है।
  • ऐसा कहा जाता है कि यह समूह रूसी सशस्त्र बलों की मुख्य सैन्य खुफिया शाखा ‘जीआरयू’ (GRU) से जुड़ा हुआ है।
  • समूह नेटवर्क पर अतिक्रमण करने के लिए विविध मैलवेयर और दुर्भावनापूर्ण उपकरण तैनात करता है। अतीत में, इसने एक्स-टनल (X-Tunnel) का उपयोग किया है।
  • APT28 विशिष्ट व्यक्तियों और संगठनों को लक्षित करने के लिए स्पीयर-फिशिंग (किसी व्यक्ति के अकाउंट तक पहुँच प्राप्त करने के लिए लक्षित अभियान) और जीरो-डे एक्सप्लोएट (अज्ञात कंप्यूटर-सॉफ्टवेयर कमजोरियों का लाभ उठाने) का उपयोग करता है।

सामयिक खबरें विज्ञान-प्रौद्योगिकी

ब्लू स्ट्रैगलर्स


ब्लू स्ट्रैगलर्स (Blue stragglers) एक विशेष प्रकार का तारा है, जो समूहों में देखा जाता है और कभी-कभी, अकेले भी। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स, बेंगलुरू ने ब्लू स्ट्रैगलर्स के असामान्य व्यवहार पर एक अध्ययन किया है।

महत्वपूर्ण तथ्य: इसके लिए, शोधकर्ताओं ने अंतरिक्ष में भारत की पहली विज्ञान वेधशाला एस्ट्रोसैट के यूवीआईटी उपकरण यानी अल्ट्रा वायलेट इमेजिंग टेलीस्कोप (UVIT) द्वारा किए गए अवलोकनों का भी उपयोग किया।

  • एक ब्लू स्ट्रैगलर एक खुले या गोलाकार समूह में एक मुख्य-अनुक्रम तारा (main-sequence star) है, जो समूह के लिए मुख्य अनुक्रम टर्नऑफ बिंदु (turnoff point) पर तारों की तुलना में अधिक चमकदार और नीला है।
  • इनमें सबसे विशाल और चमकीले तारे विकसित होने के बाद मुख्य-अनुक्रम से हट जाते हैं, जिससे उनके मार्ग में एक ऐसा विपथन आ जाता है जिसे ‘टर्नऑफ’ के रूप में जाना जाता है।
  • गोलाकार समूह M3 में तारों की फोटोमेट्री का प्रदर्शन करते हुए सबसे पहले 1953 में एलन सैंडेज द्वारा 'ब्लू स्ट्रैगलर' की खोज की गई थी।
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स शोधकर्ताओं ने इस बात के साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं एक ब्लू स्ट्रैगलर अपेक्षा से अधिक विशाल और ऊर्जावान इसलिए है क्योंकि स्ट्रैगलर विशाल साथी तारे से द्रव्यमान प्राप्त करता है और अधिक विशाल, गर्म और नीला हो जाता है, और लाल दानव (red giant) एक सामान्य या छोटे सफेद बौने (smaller white dwarf) तारे के रूप में समाप्त होता है।

संक्षिप्त खबरें सार-संक्षेप चर्चित दिवस

राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस (21 अप्रैल)


महत्वपूर्ण तथ्य: भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 21 अप्रैल को राष्ट्रीय सिविल सेवा के रूप में मनाया जाता है।

यह दिवस विभिन्न विभागों में भारत के सिविल सेवकों को समर्पित है। राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस लोक प्रशासन में इन अधिकारियों के योगदान को मान्यता देता है।

  • 21 अप्रैल की तारीख को राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस मनाने के लिए इसलिए चुना गया क्योंकि 21 अप्रैल, 1947 को नई दिल्ली के मेटकाफ हाउस में देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने नव नियुक्त प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को संबोधित किया था।
  • इस ऐतिहासिक अवसर के दौरान, सरदार पटेल ने नवनियुक्त सिविल सेवकों को 'भारत का स्टील फ्रेम' (Steel frame of India) कहा था।
  • देश का पहला राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस कार्यक्रम 21 अप्रैल, 2006 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया गया था।

संक्षिप्त खबरें इन्हें भी जानें

हिंदी भाषा


हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने सुझाव दिया है कि राज्यों को अंग्रेजी के बजाय हिंदी में एक-दूसरे के साथ संवाद करना चाहिए, जबकि हिंदी को स्थानीय भाषाओं का विकल्प नहीं होना चाहिए।

  • 2011 की भाषाई जनगणना में 121 मातृभाषाएं हैं, जिनमें संविधान की 8वीं अनुसूची में सूचीबद्ध 22 भाषाएं शामिल हैं।
  • हिंदी सबसे व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषा है। 52.8 करोड़ व्यक्ति या 43.6% आबादी इसे अपनी मातृभाषा के रूप में प्रयोग करते हैं।
  • अगली सबसे व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषा बंगाली है, जो 97 लाख (8%) लोगों की मातृभाषा है, जो कि हिंदी भाषी आबादी के पांचवें हिस्से से भी कम है।
  • हिंदी जानने वालों की संख्या के मामले में यह संख्या देश के आधे से अधिक को पार कर जाती है। लगभग 13.9 करोड़ (11% से अधिक) ने हिंदी को अपनी दूसरी भाषा के रूप में स्वीकार किया है। इससे लगभग 55% आबादी के लिए हिंदी मातृभाषा या दूसरी भाषा है।
  • हिंदी दशकों से भारत की प्रमुख मातृभाषा रही है, प्रत्येक उत्तरोत्तर जनगणना में जनसंख्या में इसका हिस्सा बढ़ रहा है।
  • 1971 में, 37% भारतीयों ने हिंदी को अपनी मातृभाषा के रूप में रिपोर्ट किया था, जो अगली चार जनगणनाओं में बढ़कर 38.7%, 39.2%, 41% और 43.6% हो गया है।
  • उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार सहित भारत के कुछ सबसे अधिक आबादी वाले राज्यों में हिंदी प्रमुख भाषा है।