सामयिक
संक्षिप्त खबरें :
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का 5 फरवरी को दुबई में निधन हो गया।
पार्श्व गायिका वाणी जयराम का निधन
पद्म भूषण से सम्मानित पार्श्व गायिका वाणी जयराम का 4 फ़रवरी को चेन्नई में निधन हो गया है। वह 78 वर्ष की थीं। उन्होंने 19 भारतीय भाषाओँ में गाना गाया था।
'मॉर्निंग कंसल्ट' के अनुसार नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता
अमेरिका की परामर्श फर्म 'मॉर्निंग कंसल्ट' के एक सर्वेक्षण के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में दर्शाया गया है। रेटिंग के लिए 22 वैश्विक नेताओं का सर्वेक्षण किया गया था।
सैन्य अभ्यास त्रिशाकरी प्रहार”
भारतीय सेना ने 21 जनवरी से 31 जनवरी, 2023 तक उत्तर बंगाल में संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास “त्रिशाकरी प्रहार” का आयोजन किया।
ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स 2023
ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स-2023 के अनुसार विश्व के टॉप सीईओ की लिस्ट में मुकेश अंबानी नंबर-2 पर पहुंच गए हैं।
'मुंबई-वन' मोबाइल ऐप और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड लॉन्च
प्रधानमंत्री मोदी ने 19 जनवरी, 2023 को 'मुंबई-वन' मोबाइल ऐप और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड लॉन्च किया।
देश का पहला वैश्विक पर्यटन शिखर सम्मेलन
पर्यटन मंत्रालय 10-12 अप्रैल, 2023 को नई दिल्ली में देश का पहला वैश्विक पर्यटन शिखर सम्मेलन (1st Global Tourism Investors’ Summit) आयोजित करेगा।
शिक्षा की वार्षिक स्थिति रिपोर्ट (ASER)-2022
18 जनवरी, 2023 को शिक्षा की वार्षिक स्थिति पर रिपोर्ट (ASER)-2022 जारी किया गया है। इसमें 6-14 वर्ष से लेकर 15-16 वर्ष आयु वर्ग तक का रिपोर्ट जारी किया गया है।
अमेरिका की गेब्रियल बनीं मिस यूनिवर्स-2022
अमेरिका की आर'बोनी गेब्रियल ने वर्ष 2022 का मिस यूनिवर्स ख़िताब जीता है।
‘RRR’ फिल्म को क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड
राजामौली की फिल्म ‘RRR’ ने सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म (Best Foreign Language Film) के लिए क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड जीता है।