सामयिक
चर्चित दिवस:
10 मार्च - अंतर्राष्ट्रीय महिला न्यायाधीश दिवस
10 मार्च 2023 को अंतर्राष्ट्रीय महिला न्यायाधीश दिवस मनाया गया। यह दिवस प्रत्येक वर्ष उन सभी महिला न्यायाधीशों को सम्मानित करते हुए मनाया जाता है जिन्होंने सामाजिक अन्याय के खिलाफ लड़ाई में नेतृत्व किया है।
- इस दिवस का उद्देश्य महिला जजों द्वारा किये गये प्रयासों और योगदान को मान्यता प्रदान करना है।
- वर्ष 2023 में अंतर्राष्ट्रीय महिला न्यायाधीश दिवस को "न्याय में महिलाएं, न्याय के लिए महिलाएं" अभियान के साथ मनाया गया।
- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 28 अप्रैल, 2021 को एक प्रस्ताव पारित किया था जिसमें प्रत्येक वर्ष 10 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला न्यायाधीश दिवस घोषित करने का संकल्प लिया गया था।
- 10 मार्च, 2022 को प्रथम बार अंतर्राष्ट्रीय महिला न्यायाधीश दिवस मनाया गया।
08 मार्च 2023 : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
प्रत्येक वर्ष, 8 मार्च को विश्व भर की महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।
- यूएन की - ‘डिजिट ऑल: इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी फॉर जेंडर इक्वीलिटी’ थीम के साथ विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।
- इस वर्ष के थीम का उद्देश्य लैंगिक मुद्दों को प्रकाश में लाने में प्रौद्योगिकी के महत्व पर जोर देना है।
- पहली बार महिला दिवस 28 फरवरी 1909 को अमेरिका में अमेरिका में सोशलिस्ट पार्टी के द्वारा मनाया गया था।
- 8 मार्च, 1975 को संयुक्त राष्ट्र ने महिला दिवस को आधिकारिक तौर पर मान्यता दी।
नो स्मोकिंग डे 2023
प्रति वर्ष मार्च के दूसरे बुधवार को नो स्मोकिंग डे मनाया जाता है। नो स्मोकिंग डे इस वर्ष 8 मार्च को था।
- इस वर्ष का विषय है: “धूम्रपान बंद करने से आपके मस्तिष्क के स्वास्थ्य में सुधार होता है।”
- यह दिन उन लोगों की मदद करने के लिए मनाया जाता है जो धूम्रपान छोड़ना चाहते हैं।
- इस दिन का मुख्य लक्ष्य धूम्रपान और तंबाकू सेवन के अन्य रूपों के हानिकारक स्वास्थ्य प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
1 से 7 मार्च 2023 को 5वां जन औषधि दिवस सप्ताह मनाया गया
देश भर में सभी को सस्ती दवाएं उपलब्ध करवाने के लिए फार्मास्युटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेस ब्यूरो ऑफ इंडिया (पीएमबीआई), फार्मास्युटिकल्स विभाग द्वारा देश में 1 से 7 मार्च तक जन औषधि सप्ताह मनाया गया।
- 5 वां जन औषधि दिवस पूरे भारत में “जन औषधि – सस्ती भी अच्छी भी” थीम पर आधारित है।
- मार्च के पहले सप्ताह में, ‘जन औषधि सप्ताह’ या जेनेरिक चिकित्सा सप्ताह मनाया जाता है, जबकि 7 मार्च को ‘जन औषधि दिवस’ या जेनेरिक दवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- पहली बार 7 मार्च 2019 को यह दिवस मनाया गया था, जब प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिन को ‘जन औषधि दिवस’ के रूप में घोषित किया था।
- इन दिवसों का मुख्य उद्देश्य जेनेरिक दवाओं और पीएमबीजेपी के बारे में जागरूकता फैलाना है।
प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना :- प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना नवंबर 2008 में रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स विभाग द्वारा शुरू की गई थी। 31 जनवरी, 2023 तक 9,082 पीएम भारतीय जन औषधि केंद्र हैं।
नौसेना दिवस-2022
4 दिसंबर, 2022 को भारतीय ‘नौसेना दिवस’ पूर्वी नौसेना कमान मुख्यालय विशाखापत्तनम में मनाया गया। भारत के राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर, द्रौपदी मुर्मू अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल हुई।
- यह दिन 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना की भूमिका का सम्मान करने के लिए वर्ष 1972 से प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है।
- इस साल पहली बार नौसेना दिवस समारोह नई दिल्ली के बाहर पूर्वी नौसेना कमान मुख्यालय विशाखापत्तनम में आयोजित किया गया।
- भारतीय नौसेना द्वारा उत्सव के दौरान एक 'ऑपरेशनल डिमॉन्स्ट्रेशन' के माध्यम से भारत की युद्ध कौशल और क्षमता का प्रदर्शन किया गया।
|
DRI का 65वां स्थापना दिवस समारोह
5 दिसंबर, 2022 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा नई दिल्ली में राजस्व खुफिया निदेशालय (Directorate of Revenue Rntelligence: DRI) के दो दिवसीय 65वें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन किया गया।
महत्वपूर्ण तथ्य
- इस अवसर पर निर्मला सीतारमण ने "स्मगलिंग इन इंडिया रिपोर्ट 2021-22" का वर्तमान संस्करण जारी किया।
- यह रिपोर्ट में तस्करी विरोधी और वाणिज्यिक धोखाधड़ी के क्षेत्र में रुझानों और पिछले वित्तीय वर्ष में डीआरआई के प्रदर्शन और अनुभव से संबंधित है।
- इस आयोजन में एशिया-प्रशांत क्षेत्र के 22 सीमा शुल्क प्रशासनों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय संगठनों को भी आमंत्रित किया गया है।
- यह निदेशालय ड्रग्स, सोना, हीरे, इलेक्ट्रॉनिक्स, विदेशी मुद्रा और नकली भारतीय मुद्रा सहित वस्तुओं की तस्करी पर रोक लगाने का कार्य करता है।
|
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस- 3 दिसम्बर
प्रतिवर्ष 3 दिसंबर को ‘अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस’ मनाया जाता है।
वर्ष 2022 की थीम- "समावेशी विकास के लिए परिवर्तनकारी समाधान: एक सुलभ और न्यायसंगत दुनिया को बढ़ावा देने में नवाचार की भूमिका।
- इस दिवस की शुरुआत वर्ष 1992 में ‘संयुक्त राष्ट्र महासभा’ के प्रस्ताव 47/3 द्वारा की गई थी।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, विश्व भर में 1 अरब से अधिक लोग विकलांगता से प्रभावित हैं।
बीएसएफ का 58वां स्थापना दिवस
1 दिसंबर, 2022 को सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 58वें स्थापना दिवस मनाया गया, इस दिन वर्ष 1965 में इस बल का गठन किया गया था।
महत्वपूर्ण तथ्य -
- बीएसएफ की स्थापना 1965 के भारत पाकिस्तान युद्ध के बाद 1965 में ही की गई थी।
- यह दुनिया की सबसे बड़ी सीमा सुरक्षा बल है।
- बीएसएफ को देश की 'रक्षा की पहली पंक्ति' के रूप में भी जाना जाता है।
- यह 7 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में से एक है, जो केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आता है।
विश्व एड्स दिवस
1 दिसंबर, 2022 को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में विश्व एड्स दिवस समारोह का वर्चुअली उद्घाटन किया।
थीम - इस वर्ष विश्व एड्स दिवस का थीम "समानता" है,
- विश्व एड्स दिवस, जो 1988 से 1 दिसंबर को प्रत्येक वर्ष विश्व स्तर पर मनाया जा रहा है|
- वैश्विक औसत 32% के मुकाबले 2010-2021 के बीच वार्षिक नए एचआईवी संक्रमणों में 46% की गिरावट आई है। वैश्विक औसत 52% के मुकाबले एड्स से संबंधित मृत्यु दर में भी 76% की गिरावट आई है।
विश्व मधुमेह दिवस
हर वर्ष 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है। यह वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य मुद्दे के रूप में मधुमेह के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसके निदान, रोकथाम और प्रबंधन के लिए आवश्यक प्रयासों के लिए अवसर प्रदान करता है।
मुख्य बिन्दु :
- इस वर्ष विश्व मधुमेह दिवस 2022 का विषय 'मधुमेह शिक्षा तक पहुंच' है और यह 'देखभाल तक पहुंच' के बहु-वर्षीय विषय को रेखांकित करता है।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, दुनिया भर में लगभग 422 मिलियन लोग मधुमेह से पीड़ित हैं और प्रत्येक वर्ष 1.5 मिलियन लोगों की मृत्यु मधुमेह के कारण होती है।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, भारत में मधुमेह के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, 20 और 70 वर्ष की आयु वर्ग में अनुमानित 8.7% आबादी मधुमेह से ग्रसित है।