वनलाइनर करेंट अफेयर्स - दिसंबर 2020
प्रश्न: गृह मंत्री अमित शाह ने 28 दिसंबर को किस स्टेडियम में पूर्व वित्त मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली की प्रतिमा का अनावरण किया? उत्तर: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (फिरोजशाह कोटला स्टेडियम |
प्रश्न: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 30 दिसंबर, 2020 को ऑनलाइन डिजिटल इंडिया पुरस्कार समारोह में सर्वोच्च न्यायालय की ई-समिति को डिजिटल गवर्नेंस में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किस अवॉर्ड से सम्मानित किया? उत्तर: प्लेटिनम अवार्ड |
प्रश्न: भारत सरकार के अधीन एक प्रमुख बंदरगाह पारादीप पोर्ट ट्रस्ट (पीपीटी) प्रमुख बंदरगाह ट्रस्ट अधिनियम, 1963 के तहत प्रशासित रहा है। इसकी शुरुआत लौह अयस्क के निर्यात के लिए एकल वस्तु बंदरगाह (मोनो कमोडिटी पोर्ट) के रूप में किस वर्ष की गई थी? उत्तर: 1966 में |
प्रश्न: आर्थिक मामलों की मंत्रिमण्डलीय समिति ने पारादीप बंदरगाह पर पोतों के लिए सार्वजनिक- निजी भागीदारी के तहत निर्माण, संचालन और हस्तांतरण के आधार पर पश्चिमी गोदी के विकास सहित आंतरिक बंदरगाह सुविधाओं को मजबूत और उन्नत बनाने से जुड़ी परियोजना को मंजूरी दी है। इस परियोजना की अनुमानित लागत कितनी है? उत्तर: 3,004.63 करोड़ रुपये |
प्रश्न: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2021 में किन देशों में 3 भारतीय मिशन खोलने को मंजूरी दी है? उत्तर: एस्टोनिया, पराग्वे और डोमिनिकन रिपब्लिक |
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 31 दिसंबर, 2020 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किस स्थान पर एम्स की आधारशिला रखी? उत्तर: राजकोट, गुजरात |
प्रश्न: किस राज्य सरकार द्वारा पेदलंदरिकी इलू अर्थात ‘सभी गरीबों के लिए घर’ (Pedalandariki Illu) योजना के तहत आवास-स्थलों के वितरण का कार्य शुरू किया गया है? उत्तर: आंध्र प्रदेश |
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 दिसंबर को भारत की 100वीं किसान रेल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया? यह चलाई जा रही है। उत्तर: महाराष्ट्र के संगोला से पश्चिम बंगाल के शालीमार तक |
प्रश्न: ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ सुधारों पर कार्य करने के बाद किस राज्य को वित्त मंत्रालय द्वारा 2731 करोड़ रुपये उधार लेने की अनुमति दी गई है? उत्तर: राजस्थान |
प्रश्न: किस राज्य ने स्कूली पाठ्यक्रम में सिख गुरुओं के इतिहास को शामिल करने की घोषणा की है? उत्तर: उत्तर प्रदेश |
प्रश्न: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा इन चार राज्यों में कोविड-19 टीकाकरण संबंधित गतिविधियों के लिए 28 और 29 दिसंबर, 2020 को दो दिवसीय पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) का आयोजन किया गया। उत्तर: असम, आंध्र प्रदेश, पंजाब और गुजरात |
प्रश्न: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने यात्री सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए वाहन चालक की बगल वाली सामने की सीट पर बैठने वाले यात्री की सुरक्षा के लिए एक एयरबैग अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने का प्रस्ताव किया है। इस उपाय के कार्यान्यवन के लिए प्रस्तावित समय सीमाएं हैं। उत्तर: नए मॉडल के लिए 1 अप्रैल, 2021 और मौजूदा मॉडल के लिए 1 जून, 2021 |
प्रश्न: दिसंबर 2020 में किस प्रसिद्ध दक्षिण कोरियाई फिल्म निर्देशक का निधन हो गया? उत्तर: किम की-डक |
प्रश्न: किसे बीसीसीआई का नया उपाध्यक्ष चुना गया है? उत्तर: राजीव शुक्ला |
प्रश्न: द इंडियन एक्सप्रेस के लेखक और मुख्य संपादक, राज कमल झा को उनकी इस पुस्तक के लिए 'रवींद्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार 2020' से सम्मानित किया गया है। उत्तर: 'द सिटी एंड द सी' (The City and the Sea) |
प्रश्न: ब्रिटिश भारतीय पत्रकार और लेखक अनीता आनंद की अमृतसर के जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित इस पुस्तक ने यूके में एक प्रतिष्ठित इतिहास-साहित्य पुरस्कार 'पेन हेसल-टिल्टमैन पुरस्कार 2020' (PEN Hessell-Tiltman Prize 2020) जीता है। उत्तर: ‘द पेशेंट असेसिन: ए ट्रू टेल ऑफ मैस्कारे, रिवेंज एंड द राज’ (The Patient Assassin: A True Tale of Massacre, Revenge and the Raj) |
प्रश्न: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग के 2022 सत्र से कितनी और नई टीमों को शामिल करने की स्वीकृति दी है? उत्तर: 2 |
प्रश्न: 6 दिसंबर, 2020 को पांच बार के ग्रैंड स्लैम युगल चैंपियन और इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल इस महान अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उत्तर: डेनिस राल्स्टन |
प्रश्न: किस देश ने एक नए कानून में बलात्कारियों के रासायनिक बंघ्यीकरण (chemical castration) को मंजूरी दे दी है? उत्तर: पाकिस्तान |
प्रश्न: दिसंबर 2020 में पाकिस्तान वायु सेना और चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी वायु सेना के मध्य यह संयुक्त युद्धाभ्यास किया गया है। उत्तर: शाहीन- IX |
प्रश्न: किसान पंजीकरण और एकीकृत लाभार्थी सूचना प्रणाली पोर्टल -‘फ्रूट्स’ (Farmer Registration and Unified Beneficiary Information System- FRUITS) किस राज्य सरकार की ई-गवर्नेंस परियोजना है? उत्तर: कर्नाटक |
प्रश्न: भारतीय रिजर्व बैंक ने 23 दिसंबर को तीन साल की अवधि के लिए ICICI बैंक के कार्यकारी निदेशक के रूप में इनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उत्तर: संदीप बत्रा |
प्रश्न: डाबर इंडिया लिमिटेड ने किस बॉलीवुड स्टार को अपने प्रमुख स्वास्थ्यवर्धक ब्रांड ‘डाबर च्यवनप्राश’ का ब्रांड एंबेसेडर बनाया है? उत्तर: अक्षय कुमार |
प्रश्न: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कोल्हापुर (महाराष्ट्र) स्थित इस बैंक को जारी बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। उत्तर: सुभद्रा लोकल एरिया बैंक लिमिटेड |
प्रश्न: कोरोना वायरस महामारी के कारण ‘फीफा अंडर-17 विश्व कप (पेरु)’ और ‘फीफा अंडर- 20 विश्व कप (इन्डोनेशिया)’ को कब तक के लिए स्थगित कर दिया गया है? उत्तर: 2023 तक |
प्रश्न: फिक्की इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड 2020 में ‘खेलों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ कंपनी (सार्वजनिक क्षेत्र) 2020’ श्रेणी में किसे विजेता घोषित किया गया? उत्तर: एयरफोर्स स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एएफएससीबी) |
प्रश्न: केन्द्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने फास्टैग को 1 जनवरी, 2021 से अनिवार्य करने की घोषणा की। फास्टैग की शुरुआत कब की गयी थी? उत्तर: 2016 में |
प्रश्न: किस स्थान पर भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (इफको) इकाई में एक बड़ा अमोनिया गैस रिसाव हुआ है? उत्तर: प्रयागराज जिले के फूलपुर में |
प्रश्न: किसने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम औपचारीकरण (पीएम-एफएमई) योजना के माध्यम से जनजातीय लोगों की उन्नति के लिए खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं? उत्तर: ट्राईफेड |
प्रश्न: 24 दिसंबर को किस थीम या विषय के साथ ‘राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस-2020’ मनाया गया? उत्तर: उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 की नई विशेषताएं |
प्रश्न: श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के उपलक्ष्य में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सीएसआईआर- विज्ञान संचार एवं सूचना संसाधन राष्ट्रीय संस्थान और विज्ञान भारती (विभा) ने वर्चुअल माध्यम से संयुक्त रूप से आयोजन किया। उत्तर: अंतरराष्ट्रीय विज्ञान साहित्य उत्सव- विज्ञानिका |
प्रश्न: भारत सरकार द्वारा विकसित कोविड-19 टीकाकरण वितरण कार्यक्रम का डिजिटल प्लेटफॉर्म है। उत्तर: कोविड वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क (को-विन) |
प्रश्न: केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने किसके बीच संशोधित वायु सेवा समझौते पर हस्ताक्षर को अपनी मंजूरी दे दी है? उत्तर: ‘भारत और फिलीपीन्स’ तथा ‘भारत और अफगानिस्तान’ |
प्रश्न: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने कॉन्टैक्टलेस डेबिट कार्ड का एक नया संस्करण लॉन्च किया। उत्तर: 'रूपे सेलेक्ट' (RuPay Select) |
प्रश्न: किस राज्य सरकार ने प्रदेश में हींग व केसर की खेती के लिए ‘कृषि से संपन्नता’ योजना की शुरुआत की है? उत्तर: हिमाचल प्रदेश |
प्रश्न: भारत का सबसे लंबा किमीबस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम बीआरटीएसनेटवर्क वाला शहर बन गया।
उत्तर: सूरत |
प्रश्न: महाराष्ट्र सरकार पुणे में इस जगह पर प्रथम विश्वस्तरीय अंतरराष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय की स्थापना करेगी। उत्तर: बालेवाड़ी स्थित शिव-छत्रपति खेल परिसर |
प्रश्न: एन. वी. कदम को मिसाइलों से संबंधित नियंत्रण और मार्गदर्शन योजनाओं को विकसित करने में योगदान करने के लिए दिया गया उत्तर: डीआरडीओ लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार-2018 |
प्रश्न: आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा किसे अपना क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया गया है? उत्तर: टॉम मूडी |
प्रश्न: न्यूजीलैंड की संसद ने दिसंबर 2020 में जलवायु आपातकाल विधेयक पारित किया है। इसके तहत देश के सभी सरकारी विभागों और संस्थानों को इस वर्ष तक कार्बन तटस्थ (Carbon Neutral) किया जाएगा। उत्तर: वर्ष 2025 तक |
प्रश्न: 2030 में होने वाले एशियाई खेलों (Asian Games 2030) की मेजबानी कतर की राजधानी दोहा करेगी। जबकि इसके चार साल बाद 2034 में एशियाई खेलों का आयोजन इस जगह किया जाएगा। उत्तर: रियाद (सऊदी अरब) |
प्रश्न: मिजोरम के राज्यपाल पी.एस. श्रीधरन पिल्लई द्वारा लिखित पुस्तक है। उत्तर: 'ओह मिजोरम' (Oh Mizoram) |
प्रश्न: 'द प्रेसीडेंशियल इयर्स' (The Presidential Years) किस भारतीय राष्ट्रपति का संस्मरण है? उत्तर: प्रणब मुखर्जी |
प्रश्न: किस देश ने अपने संविधान में जलवायु लक्ष्यों को जोड़ने के लिए जनमत संग्रह की योजना बनाई है? उत्तर: फ्रांस |
प्रश्न: फेसबुक द्वारा शुरू किया गया नया म्यूजिक वीडियो एप्लीकेशन है? उत्तर: कोलैब (Collab) |
प्रश्न: हिमालय का एक दुर्लभ और सबसे बड़ा पक्षी हिमालयन ग्रिफन गिद्ध, पहली बार प्वाइंट कैलिमेरे वन्यजीव और पक्षी अभयारण्य में देखा गया। आईयूसीएन द्वारा इसे किस श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया है? उत्तर: 'संकटासन्न' (Near Threatened) |
प्रश्न: भारत की आर्थिक, क्षेत्रीय और राज्य-वार ताकत का प्रदर्शन करने हेतु किसने 'आर्थिक कूटनीति वेबसाइट' (Economic diplomacy website) शुरू की है? उत्तर: विदेश मंत्री एस जयशंकर |
प्रश्न: विश्व स्तर पर खेलों को स्वच्छ स्वरूप प्रदान करने हेतु भारत ने विश्व एंटी डोपिंग एजेंसी वाडाके वैश्विक शोध बजट में कितना योगदान दिया है उत्तर: 1 मिलियन डॉलर |
प्रश्न: कई विश्व खिताब जीत चुके फ्लायड मेवैदर, पूर्व हेवीवेट चैम्पियन व्लादिमीर क्लिटश्चेको और लैला अली को चुना गया है। उत्तर: अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी ‘हॉल ऑफ फेम एंड म्यूजियम’ में |
प्रश्न: किसानों की आय दोगुनी करने के लिए किस राज्य सरकार ने 'किसान कल्याण मिशन' शुरू करने की घोषणा की है? उत्तर: उत्तर प्रदेश |
प्रश्न: किन देशों के बीच शैक्षणिक योग्यता की पारस्परिक मान्यता हेतु एक संयुक्त कार्यबल के गठन पर सहमति हुई है? उत्तर: भारत और ब्रिटेन |
प्रश्न: जेईई (मुख्य) परीक्षा- 2021 फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई माह में चार सत्रों में कितनी भाषाओं में आयोजित की जाएगी? उत्तर: 13 भाषाओं- असमिया, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू, उर्दू, हिंदी, अंग्रेजी और गुजराती में |
प्रश्न: आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने गन्ना किसानों को कितने करोड़ रुपये की सहायता देने की मंजूरी दी है? उत्तर: 3,500 करोड़ रुपये |
प्रश्न: भारत के पहले स्वदेशी 'mRNA वैक्सीन HGCO19' को चरण I / II मानव नैदानिक परीक्षण शुरू करने के लिए भारतीय ड्रग नियामक से मंजूरी मिल गई है। इसे किसके द्वारा विकसित किया गया है? उत्तर: गेनोवा बायोफार्मास्युटिकल्स लिमिटेड, पुणे |
प्रश्न: 11 दिसंबर, 2020 को किसकी 138वीं जयंती के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय भारती महोत्सव 2020 का आयोजन किया गया? उत्तर: तमिल महाकवि सुब्रमण्यम भारती |
प्रश्न: डाक विभाग द्वारा 2019-20 में डाक कर्मचारियों को उनकी उपलब्धियों के लिए यह पुरस्कार प्रदान किए गए। उत्तर: मेघदूत पुरस्कार |
प्रश्न: 15-16 दिसंबर, 2020 तक वर्चुअल माध्यम में आयोजित किए गए ‘12वें गृह शिखर सम्मेलन’ (12th GRIHA Summit) का विषय क्या था? उत्तर: 'रिजुवीनेटिंग रेजीलिएंट हैबिटाट्स' Rejuvenating Resilient Habitats |
प्रश्न: आयुष मंत्रालय ने उत्तराखण्ड के किस जिले में ‘200 आयुष स्वास्थ्य एवं कल्याण केन्द्रों’ को मंजूरी दी है? उत्तर: अल्मोड़ा |
प्रश्न: 26 जनवरी, 2021 को गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि होंगे। उत्तर: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन |
प्रश्न: अयोध्या में राम मंदिर नींव के काम की समीक्षा करने और इस पर सिफारिशें देने के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट ने आईआईटी-दिल्ली के इस पूर्व निदेशक की अध्यक्षता में इंजीनियरों की एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। उत्तर: प्रो. वी एस. राजू |
प्रश्न: किस राज्य सरकार द्वारा 14 दिसंबर को 2,000 मिनी क्लीनिक लॉन्च किए गए? उत्तर: तमिलनाडु |
प्रश्न: किसने 2020-21 के लिए फिक्की के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाल लिया है? उत्तर: उदय शंकर |
प्रश्न: गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) ने भारतीय तट रक्षक बल के लिए तैयार किये गए 'समर्थ' श्रेणी के पांचवे और आखिरी इस अपतटीय गश्ती पोत को 14 दिसंबर को लॉन्च किया। उत्तर: आईसीजीएस 'सक्षम' |
प्रश्न: किस ब्रिटिश जासूसी उपन्यास लेखक का 13 दिसंबर को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया? उत्तर: जॉन ले कार्रे |
प्रश्न: अमेरिका ने इस अफ्रीकी देश को बड़ी राहत देते हुए ‘राज्य प्रायोजित आतंकवाद’ (state sponsor of terrorism) की सूची से हटा दिया है। उत्तर: सूडान |
प्रश्न: किन दो देशों के बीच 'स्वाधीनता सड़क' को 26 मार्च, 2021 को खोला जाएगा? उत्तर: बांग्लादेश और भारत |
प्रश्न: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर), नई दिल्ली के शिक्षा प्रभाग द्वारा संचालित 'भारत में राज्य पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय रैंकिंग 2019' में पहली रैंक किस विश्वविद्यालय ने हासिल की है? उत्तर: गुरु अंगद देव पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, लुधियाना |
प्रश्न: किस राज्य सरकार ने सभी सरकारी मदरसों और संस्कृत स्कूलों को बंद करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है? उत्तर: असम |
प्रश्न: एक अनूठी पहल के तहत छत्तीसगढ़ पुलिस और समर्पण कर चुके माओवादियों के समूह ने मिलकर संयुक्त राष्ट्र के सार्वभौमिक मानवाधिकार घोषणा पत्र का इस जनजातीय बोली में अनुवाद किया है।- उत्तर: गोण्डी |
प्रश्न: किस राज्य सरकार ने राज्य में शादी समारोह के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है? उत्तर: गुजरात |
प्रश्न: किस देश की सरकार ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका कोविड वैक्सीन की तीन करोड़ खुराक की आपूर्ति हेतु सीरम इंस्टिटयूट ऑफ इंडिया- के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए? उत्तर: बांग्लादेश |
प्रश्न: घरेलू प्रेग्नेंसी टेस्ट किट ब्रांड ‘प्रेगा न्यूज’ ने किस बॉलीवुड अभिनेत्री को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है? उत्तर: अनुष्का शर्मा |
प्रश्न: हाल में किसने ‘कैफे कॉफी डे’ के सीईओ के रूप में पदभार संभाला है? उत्तर: मालविका हेगड़े |
प्रश्न: नीति आयोग ने डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने और भारत के स्टार्टअप पारितंत्र में तेजी लाने के लिए किसके साथ सहयोग किया है? उत्तर: सैप लैब्स इंडिया (SAP Labs India) |
प्रश्न: किस महिला क्रिकेटर को 'इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक' के ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया है? उत्तर: स्मृति मंधाना |
प्रश्न: नागालैंड द्वारा 1 से 5 दिसंबर तक 'हॉर्नबिल फेस्टिवल 2020' का पहला वर्चुअल उत्सव आयोजित किया गया। इसे जाना जाता है। उत्तर: 'त्योहारों का त्योहार' के रूप में |
प्रश्न: किस संस्थान के शोधकर्ताओं ने डमरू ’प्रेरित' लेटिस (Damaru Inspired Lattice) विकसित किया है, जिसका उपयोग युद्धक पनडुब्बियों, हाईस्पीड ट्रेन में किया जा सकता है? उत्तर: आईआईटी कानपुर |
प्रश्न: इस वर्ष संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), बहरीन और सूडान के बाद इजरायल के साथ पूर्ण राजनयिक संबंध स्थापित करने वाला चौथा अरब देश बन गया है। उत्तर: मोरक्को |
प्रश्न: केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार में किस नदी पर बने तीन लेन वाले 1.5 किमी. लंबे ‘कोईलवर पुल’ (Koilwar bridge) का उद्घाटन किया? उत्तर: सोन नदी |
प्रश्न: जापान के एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स के चीफ ऑफ स्टाफ 9 दिसंबर, 2020 को सद्भावना दौरे पर भारत आए थे। उत्तर: जनरल इजुत्सू शुनजी (General Izutsu Shunji) |
प्रश्न: ‘हनुकाह पर्व’ किसके द्वारा मनाया जाता है? उत्तर: इजरायल और यहूदी लोगों द्वारा |
प्रश्न: पर्यटकों को बेहतर आवास की सुविधा और सेवाएं प्रदान करने हेतु ओडिशा के पर्यटन विभाग ने इन पांच स्थानों पर अपने महत्वपूर्ण इको-रिट्रीट (Eco-Retreat) कार्यक्रम के दूसरे संस्करण का शुभारंभ किया। उत्तर: कोणार्क, सतकोसिया, भितरकणिका, दारिंगबाड़ी और हीराकुद |
प्रश्न: असम आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु ‘स्वाहिद दिवस’ (Swahid Divas) कब मनाया जाता है? उत्तर: 10 दिसंबर |
प्रश्न: सिक्किम के बाद, किसे शत-प्रतिशत जैविक बनने वाला पहला केंद्र- शासित प्रदेश घोषित किया गया है? उत्तर: लक्षद्वीप |
प्रश्न: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सड़क बुनियादी ढांचा क्षेत्र में तकनीकी सहयोग के लिए किस देश के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं? उत्तर: ऑस्ट्रिया |
प्रश्न: ‘मानवता के प्रणेता: महर्षि अरविन्द’ पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई है? उत्तर: केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ |
प्रश्न: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना हेतु मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए 1,584 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की। पूरी योजना अवधि 2020-2023 के लिए कितने करोड़ रुपए के परिव्यय की अनुमति दी है? उत्तर: 22,810 करोड़ रुपये |
प्रश्न: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 9 दिसंबर, 2020 को भारत और सूरीनाम के बीच किस क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी? उत्तर: स्वास्थ्य एवं औषधि क्षेत्र |
प्रश्न: ब्रिटेन की 90 वर्षीय यह महिला तीव्र नैदानिक स्वीकृति के बाद एक परीक्षण के बाहर फाइजर कोविड-19 वैक्सीन प्राप्त करने वाली दुनिया की पहली इंसान बन गई हैं। उत्तर: मार्गरेट कीनन |
प्रश्न: टीवी के सुपरहिट शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 'गुलाबो' का किरदार निभाने वाली इस 34 वर्षीय अभिनेत्री का 7 दिसंबर, 2020 को निधन हो गया। उत्तर: दिव्या भटनागर |
प्रश्न: भारतीय सेना ने ‘सेना सेवा कोर’ का 260वां स्थापना दिवस कब मनाया? उत्तर: 8 दिसंबर, 2020 |
प्रश्न: मालदीव के स्थान पर कौन सा देश 2023 हिंद महासागर द्वीप खेलों की मेजबानी करेगा? उत्तर: मेडागास्कर |
प्रश्न: भारत और कतर ने इस उद्देश्य से एक विशेष कार्य-बल गठित करने का निर्णय लिया है। उत्तर: कतर निवेश प्राधिकरण द्वारा भारत में निवेश की सुविधा हेतु |
प्रश्न: 8-9 दिसंबर, 2020 को 10वें ग्लोबल स्पोर्ट्स समिट ‘TURF 2020’ का आयोजन किसके द्वारा किया गया? उत्तर: फिक्की |
प्रश्न: कुवैत के प्रधानमंत्री के रूप में पुन: नियुक्त हुए हैं। उत्तर: शेख सबाह-अल-खालिद अल-हमद अल-सबाह |
प्रश्न: 30 नवंबर को इस केंद्र-शासित प्रदेश में 'वन नेशन वन राशन कार्ड' योजना शुरू हुई। उत्तर: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह |
प्रश्न: किस राज्य सरकार ने कुष्ठ और तपेदिक रोग से पीड़ित रोगियों का पता लगाने के लिए 1 दिसंबर से एक नया अभियान शुरू किया है? उत्तर: महाराष्ट्र |
प्रश्न: 1 दिसंबर, 2020 को इन्होंने सीमा सड़क संगठन के 27वें महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया। उत्तर: लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी |
प्रश्न: नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने इस हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के भू-सर्वेक्षण के लिए हवाई 'लाइट डिटेक्शन और रेंजिंग' (एलआईडीएआर) सर्वेक्षण तकनीक अपनाई है। उत्तर: दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर |
प्रश्न: ‘जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय कार्य योजना’ के आठ मिशनों में से एक ‘हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय मिशन (एनएमएसएचई) के तहत हिमालयी क्षेत्र के लिए 13वां जलवायु परिवर्तन प्रकोष्ठ कहाँ स्थापित किया जाएगा? उत्तर: लद्दाख में |
प्रश्न: टीईआरआई (TERI) और एयर क्वालिटी एशिया (एक अंतरराष्ट्रीय समूह जो वायु गुणवत्ता के क्षेत्र में कार्यरत है) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चौथे गोलमेज सम्मेलन का विषय क्या था? उत्तर: ‘हवा को स्वच्छ बनाने में केन्द्र और राज्य स्तर पर किए जाने वाले प्रयास’ (Clearing the Air - Driving central and state-level actions |
प्रश्न: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किस स्थान पर एक 'गैस त्रासदी स्मारक' के निर्माण की घोषणा की है? उत्तर: भोपाल में |
प्रश्न: 18 से 27 दिसंबर, 2020 तक 'हुनर हाट' का आयोजन कहाँ किया जाएगा? उत्तर: रामपुर (उत्तर प्रदेश) |
प्रश्न: बांग्लादेश के सूचना मंत्रालय द्वारा 3 दिसंबर को घोषित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2019 में किन फिल्मों को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया? उत्तर: ‘नो दोराई’ (No Dorai) और 'फागुन हावे' (Fagun Haway) |
प्रश्न: किस संस्थान के वैज्ञानिकों के एक दल ने एक ऐसा उपकरण विकसित किया है, जो एक दो मिनट के भीतर स्थानीय क्षेत्र के वाष्पीकरण की दर को माप सकता है? उत्तर: बेंगलुरु स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान |
प्रश्न: नौसेना दिवस पर 'स्वर्णिम विजय वर्ष' समारोह का उद्घाटन करते हुए, पश्चिमी नौसेना कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल अजीत कुमार ने राष्ट्र को समर्पित किया उत्तर: 'गौरव स्तम्भ' ('Gaurav Stambh) |
प्रश्न: यायाधीश जी. आर. उधवानी का 5 दिसंबर, 2020 को 59 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे किस उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे? उत्तर: गुजरात उच्च न्यायालय |
प्रश्न: ट्रांसजेंडर बच्चों की देखभाल और सुरक्षा के लिए भारत का पहला घर (India’s first homes for transgender children) जल्द ही कहाँ स्थापित किया जाएगा? उत्तर: बेंगलुरु |
प्रश्न: उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने 4 दिसंबर को किस पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट जारी किया? उत्तर: इंद्र कुमार गुजराल |
प्रश्न: पांच दिनों के संघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के यंग साइंटिस्ट कॉन्क्लेव का वर्चुअल आयोजन कब किया गया? उत्तर: 24- 28 नवंबर 2020 |
प्रश्न: राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने हाल में अपनी 63वीं वर्षगांठ मनाई। इसका गठन कब किया गया था? उत्तर: 4 दिसंबर, 1957 |
प्रश्न: कृषि और कृषि से जुड़े क्षेत्रों के बीच बेहतर तालमेल बनाते हुए सभी संबंधित हितधारकों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने किसके साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं? उत्तर: नाबार्ड |
प्रश्न: फाइजर-बायोएनटेक (Pfizer-BioNTech) की इस कोविड -19 वैक्सीन को उपयोग के लिए मंजूरी देने वाला ब्रिटेन दुनिया का पहला देश बन गया है। उत्तर: mRNA आधारित कोविड -19 वैक्सीन ‘BNT162b2’ |
प्रश्न: भारत और अमेरिका ने 2 दिसंबर को किस विषय पर सहयोग हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए? उत्तर: बौद्धिक संपदा सहयोग |
प्रश्न: 1 दिसंबर को एशियाई विकास बैंक (एडीबी) और भारत ने मेघालय के बिजली वितरण क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कितने मिलियन डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किए? उत्तर: 132.8 मिलियन डॉलर |
प्रश्न: दूरसंचार विभाग की हालिया अधिसूचना के अनुसार, जनवरी 2021 से लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल के लिए कौन सा प्रीफिक्स नंबर डायल करना अनिवार्य होगा? उत्तर: 0 (शून्य) |
प्रश्न: प्रयोगशाला में निर्मित मांस की बिक्री को मंजूरी देने वाला पहला देश बन गया है। उत्तर: सिंगापुर |
प्रश्न: भारत में वित्त वर्ष 2020-21 की पहली छमाही में 4.43 लाख करोड़ रुपये के कॉरपोरेट बॉन्ड जारी किए गए, जबकि इसी अवधि में पिछले साल 3.54 लाख रुपये के कॉरपोरेट बॉन्ड जारी किए गए थे। जो कि पिछले साल की तुलना में इतने फीसदी ज्यादा है। उत्तर: 25 फीसदी |
प्रश्न: भारत में चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में (सितंबर-2020 तक) कुल एफडीआई इक्विटी आवक 30,004 अरब डॉलर रही, जो कि वित्त वर्ष 2019-20 की इसी अवधि की तुलना में कितने फीसदी ज्यादा है? - उत्तर: 15 फीसदी |
प्रश्न: 1-2 दिसंबर, 2020 को वर्चुअल माध्यम में आयोजित '20वें श्रीलंका आर्थिक शिखर सम्मेलन 2020' का विषय (theme) क्या था? उत्तर: 'रोडमैप फॉर टेक ऑफ: ड्राइविंग ए पीपुल-सेंट्रिंक इकोनॉमिक रिवाइवल' (Roadmap for Take - off: Driving a People - Centric Economic Revival) |
प्रश्न: भारतीय नौसेना ने 1 दिसंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के इस संस्करण का परीक्षण किया। उत्तर: जहाज-रोधी संस्करण (Anti-ship version) |
प्रश्न: जाट रेजिमेंट की 12वीं बटालियन, इंडियन नेवल शिप एयर स्टेशन 'उत्क्रोश' और इंडियन नेवल हॉस्पिटल शिप 'धनवंतरी' को पिछले एक साल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उत्तर: यूनिट एप्रीसिएशन अवॉर्ड 2019-20 |
प्रश्न: 1 दिसंबर को राज्य सभा सदस्य अभय भारद्वाज का निधन हो गया। वे किस राज्य से राज्य सभा सदस्य थे? उत्तर: गुजरात |
प्रश्न: विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस कब मनाया जाता है? उत्तर: 2 दिसंबर |
प्रश्न: एशियाई विकास बैंक (एडीबी) और भारत ने किस राज्य में सार्वजनिक वित्त सुधारों के सन्दर्भ में डिजिटल प्लेटफार्मों को बढ़ावा देने के लिए 50 मिलियन डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किए? उत्तर: पश्चिम बंगाल |
प्रश्न: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अपना 56वां स्थापना दिवस मनाया। भारत-पाकिस्तान युद्ध के तुरंत बाद संसद में कानून बनाकर इसकी स्थापना की गई थी। उत्तर: 1 दिसंबर, 1965 को |
प्रश्न: किस राज्य ने 1 दिसंबर, 2020 को अपना 58वां स्थापना मनाया? उत्तर: नागालैंड |
प्रश्न: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर किस पार्टी में शामिल हो गईं हैं। उत्तर: शिवसेना |
प्रश्न: राष्ट्रीय बाल संरक्षण अधिकार आयोग के निर्देशों के अनुरूप बच्चों में चरित्र निर्माण हेतु इस स्थान पर बच्चों के लिए एक विशेष पुलिस स्टेशन की शुरूआत की गई है। उत्तर: पुणे |
प्रश्न: केंद्रीय मंत्रियों प्रकाश जावडेकर और हरदीप सिंह पुरी ने 30 नवंबर को एक पुस्तिका ‘पीएम मोदी और सिखों के साथ उनकी सरकार के विशेष संबंध’ का विमोचन किया। इस पुस्तक को कितनी भाषाओं में जारी किया गया? उत्तर: हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी में |
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे