• EN
  • लॉग-इन
  • रजिस्टर
  • खरीदें
chronicle india logo
chronicle india logo
  • होम
  • सामयिक घटनाक्रम
  • ई-पत्रिकाएं
  • वनलाइनर
  • पुस्तकें
  • पत्रिकाएं
  • सब्सक्रिप्शन
  • ई-पुस्तकें
  • ई-टेस्ट सीरीज
  • मुफ्त संसाधन
  • ई-स्टोर
    • विशेष ऑफर
    • कॉम्बो ऑफर
    • पत्रिकाएं
    • पुस्तकें
    • सब्सक्रिप्शन
  • संपर्क करें
    • करियर
    • हमारे बारे में
    • रिक्ति
    • संपर्क करें
  1. होम
  2. सामयिक
  3. वनलाइनर करेंट अफेयर्स
  4. वनलाइनर करेंट अफेयर्स - मार्च 2021

वनलाइनर करेंट अफेयर्स - मार्च 2021

प्रश्न: किस राज्य सरकार ने उन कोविड-19 मरीजों की नियमित निगरानी और ट्रैकिंग सुनिश्चित करने के लिए 'हिट कोविड ऐप' (HIT Covid App or Home Isolation Tracking Covid App) लॉन्च किया है, जो राज्य भर में होम आइसोलेशन में हैं ?
उत्तर: बिहार
प्रश्न: किस राज्य ने 157 करोड़ रुपये की लागत से ‘डायल 112’ इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (ERSS) लॉन्च किया है?
उत्तर: ओडिशा
प्रश्न: किस संगठन ने ग्रामीण भारत में महिलाओं की उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए ‘सही दिशा’ अभियान शुरू किया है?
उत्तर: संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP)
प्रश्न: भारतीय-इजरायल की इन कंपनियों द्वारा कोविड-19 ओरल वैक्सीन (oral vaccine) विकसित की जा रही है।
उत्तर: गुरुग्राम स्थित बायोटेक्नोलॉजी फर्म 'प्रेमास बायोटेक' और यरुशलम स्थित ‘ऑर्म्ड फार्मास्यूटिकल्स’
प्रश्न: हाल में इस दिग्गज टेक कम्पनी के वाइस प्रेसिडेंट सीजर सेनगुप्ता ने तकरीबन 15 साल तक अपनी सेवाएं देने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
उत्तर: गूगल
प्रश्न: किस केंद्रीय मंत्री ने महात्मा गांधी की ओडिशा की पहली यात्रा के 100 साल पूरे होने पर 23 मार्च को स्मारक डाक टिकट जारी किया?
उत्तर: संजय धोत्रे
प्रश्न: भारत के लोकपाल ने 23 मार्च को 'भ्रष्टाचार विरोधी कार्यनीतियों में समन्वय' पर एक वेबिनर का आयोजन किया। लोकपाल की स्थापना लोकपाल एवं लोकायुक्त अधिनियम 2013 के प्रावधानों के तहत 23 मार्च, 2019 को हुई थी। भारत के पहले लोकपाल हैं।
उत्तर: न्यायमूर्ति पिनाकी चन्द्र घोष
प्रश्न: 20 मार्च को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा ने तीन साल की अवधि के लिए किसे सरकार्यवाह (महासचिव) चुना है?
उत्तर: दत्तात्रेय होसबाले
प्रश्न: खेल मंत्रालय ने खेलो इंडिया योजना को 2021-22 से 2025-26 तक विस्तारित करने का निर्णय लिया है। नई खेलो इंडिया योजना के वित्तीय निहितार्थ कितनी राशि का अनुमान लगाया गया है?
उत्तर: 8750 करोड़ रुपए
प्रश्न: देश भर के प्रतिभाशाली युवा खिलाडियों को एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से, युवा मामले और खेल मंत्रालय ने भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के माध्यम से राष्ट्रीय प्रतिभा खोज पोर्टल (NTSP) लॉन्च किया है। यह पोर्टल कब लॉन्च किया गया था?
उत्तर: अगस्त 2017
प्रश्न: राष्ट्रीय स्तर पर लोक गीतों और लोक नृत्यों पर आधारित कार्यक्रमों सहित लोक कला और संस्कृति के विभिन्न रूपों की सुरक्षा, संवर्धन और संरक्षण के लिए भारत सरकार ने सात क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र (ZCC) इन मुख्यालय के साथ स्थापित किए हैं।
उत्तर: पटियाला, नागपुर, उदयपुर, प्रयागराज, कोलकाता, दीमापुर और तंजावुर।
प्रश्न: 22 मार्च को विश्व जल दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) और ट्री क्रेज फाउंडेशन (TREE Craze Foundation) द्वारा आयोजित की जाने वाली ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ‘गंगा क्वेस्ट 2021’ (Ganga Quest 2021) को लॉन्च किया गया। इस ऑनलाइन प्रतियोगिता की नींव किस वर्ष रखी गई थी?
उत्तर: वर्ष 2019
प्रश्न: उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में ‘जल जीवन मिशन’ की मदद करने को लेकर संयुक्त राष्ट्र परियोजना सेवा कार्यालय (United Nations Office for Project Services- UNOPS) ने किस देश की सरकार के साथ साझेदारी की है?
उत्तर: डेनमार्क सरकार
प्रश्न: किस उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने 20 मार्च को राज्य के पहले वर्चुअल कोर्ट का उद्घाटन किया?
उत्तर: न्यायमूर्ति पी आर रामचंद्र मेनन (छत्तीसगढ़)
प्रश्न: 21 से 23 मार्च, 2021 तक 3 दिवसीय शहनाई उत्सव का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?
उत्तर: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय परिसर वाराणसी
प्रश्न: केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने 21 मार्च को पंजाब के मोहाली में राष्ट्रीय कृषि-खाद्य जैव प्रौद्योगिकी संस्थान (National Agri-Food Biotechnology Institute- NABI) में ‘उन्नत हाई रेजलूशन माइक्रोस्कोपी सुविधा’ का उद्घाटन किया। NABI देश का पहला कृषि-खाद्य जैव प्रौद्योगिकी संस्थान है, जिसकी स्थापना की गई थी।
उत्तर: 18 फरवरी, 2010
प्रश्न: भारत के पैरा एथलीट सिंहराज ने पैरा निशानेबाजी विश्व कप 2021 में स्वर्ण पदक जीत लिया है। संयुक्त अरब अमारात के अल-इन में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में सिंहराज ने इस स्पर्धा में यह खिताब जीता।
उत्तर: दस मीटर एयर पिस्टल में
प्रश्न: केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने 21 मार्च को ‘सीएसआईआर- केंद्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन, चंडीगढ़’ में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर इंटेलिजेंट सेंसर्स एंड सिस्टम्स’ (Centre of Excellence for Intelligent Sensors and Systems) का उद्घाटन किया। केंद्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन की स्थापना कब की गई थी?
उत्तर: अक्टूबर 1959
प्रश्न: केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने 21 मार्च को सीएसआईआर - इंस्टीट्यूट ऑफ माइक्रोबियल टेक्नोलॉजी (IMTECH), चंडीगढ़ में अटल इन्क्यूबेशन सेंटर -CCMB की एक इकाई 'IMTECH बायो इनोवेशन सेंटर' का उद्घाटन किया। सीएसआईआर-इंस्टीट्यूट ऑफ माइक्रोबियल टेक्नोलॉजी ने जैविक प्रौद्योगिकी क्षेत्र में आधारभूत एवं अनुप्रयुक्त अनुसंधान शुरू करने और देश की सेवा में नई तकनीकों को विकसित करने के संकल्प के साथ कब कार्य करना शुरू किया था?
उत्तर: जनवरी 1984
प्रश्न: नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने BHIM UPI उपयोगकर्ताओं को लंबित लेनदेन की स्थिति की जाँच करने और शिकायत करने में मदद हेतु BHIM UPI पर डिजिटल भुगतान के लिए लॉन्च किया है?
उत्तर: 'यूपीआई हेल्प' (UPI-Help)
प्रश्न: उर्दू लेखक हाफिज कर्नाटकी को साहित्य अकादमी के बाल साहित्य पुरस्कार 2020 के लिए चुना गया है। उन्हें भारत के स्वतंत्रता सेनानियों पर उनकी इस पुस्तक के लिए सम्मानित किया गया है?
उत्तर: 'फक्र-ए- वतन' (Fakr-E-Watan)
प्रश्न: 5 मार्च को मुथूट समूह के अध्यक्ष का नई दिल्ली में 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मुथूट समूह के अध्यक्ष थे।
उत्तर: एमजी जॉर्ज मुथूट
प्रश्न: 'पोषण अभियान' पंचायती राज संस्थाओं / ग्राम आदि संगठनों को शामिल करते हुए पोषण को बेहतर बनाने के एजेंडे को जन आन्दोलन में परिवर्तित करने पर केंद्रित है। 'जन आन्दोलन’ बच्चों (0-6 वर्ष), किशोरियों, देश भर में गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं में पोषण स्थिति में सुधार के लिए व्यवहार परिवर्तन का प्रयास करता है। वित्त वर्ष 2019-20 'पोषण अभियान' पर कितना फंड खर्च किया गया?
उत्तर: 1879.23 करोड़ रुपए
प्रश्न: श्रम ब्यूरो ने प्रवासी मजदूरों पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण तथा तिमाही स्थापना आधारित रोजगार पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण संचालन हेतु तकनीकी और श्रमबल समर्थन उपलब्ध कराने के लिए किसके साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर: सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत भारत सरकार के उद्यम ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL)
प्रश्न: लेफ्टिनेंट जनरल ए के सिंह और ब्रिगेडियर नरेंद्र कुमार द्वारा सह-संपादित यह पुस्तक जनरल बिपिन रावत द्वारा लॉन्च की गई।
उत्तर: 'बैटल रेडी फॉर ट्वेंटी फर्स्ट सेंचुरी' (Battle Ready for 21st Century)
प्रश्न: अनुराग श्रीवास्तव के स्थान पर भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के नए प्रवक्ता के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर: अरिंदम बागची
प्रश्न: किस राज्य सरकार ने नदियों में पुलों को खतरे में डालने वाले अवैध रेत खनन की जांच करने के लिए नदी के पुलों के आस-पास रेत खनन पर रोक लगा दी है?
उत्तर: बिहार
प्रश्न: संसदीय कूटनीति और संवाद के माध्यम से शांति को बढ़ावा देने के लिए 1889 में अंतर संसदीय संघ (IPU) की स्थापना की गई थी। इसका मुख्यालय कहाँ स्थित है?
उत्तर: जिनेवा
प्रश्न: स्थानीय मछली की रक्षा के लिए, किसने पेरियार झील में, विशेषकर इसकी सहायक नदियों में अफ्रीकी कैटफिश को हटाने के लिए एक अभियान शुरू किया है?
उत्तर: पेरियार टाइगर रिजर्व
प्रश्न: किसने झारखंड को 4-3 से हराकर 11वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला नेशनल चैम्पियनशिप 2021 का खिताब हासिल किया है?
उत्तर: हरियाणा
प्रश्न: किस राज्य में अवैज्ञानिक खनन को रोकने के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने 12 सदस्यीय निरीक्षण समिति (Oversight Committee) का गठन किया है?
उत्तर: मेघालय
प्रश्न: अखिल भारतीय पर्यटक वाहन प्राधिकरण और परमिट नियम 2021 कब से लागू होंगे?
उत्तर: 1 अप्रैल, 2021
प्रश्न: हाल ही में ‘वनवासी समागम’ का आयोजन किस स्थान पर किया गया?
उत्तर: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में
प्रश्न: 62 वर्षीय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद राम स्वरूप शर्मा 17 मार्च को नई दिल्ली में अपने सरकारी आवास पर मृत पाए गए। वे किस निर्वाचन क्षेत्र से लोक सभा सदस्य थे?
उत्तर: मंडी (हिमाचल प्रदेश)
प्रश्न: महिला और बाल विकास मंत्रालय ‘पोषण पखवाड़ा’ मना रहा है।
उत्तर: 16 से 31 मार्च, 2021 तक
प्रश्न: सबसे अधिक सेवा देने वाली इन दो तोपखाना प्रणालियों को भारतीय सेना ने महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेवा मुक्त कर दिया।
उत्तर: ‘130 एमएम स्व-चालित एम-46 प्रक्षेपक तोप’ (130mm Self Propelled M-46 Catapult Guns) तथा 160 एमएम टैम्पेल्ला मोर्टार (160mm Tampella Mortars)
प्रश्न: इटली ने अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) के तहत संशोधित फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य राष्ट्रों के लिए आईएसए की सदस्यता हेतु आईएसए फ्रेमवर्क समझौता संशोधन कब लागू हुआ?
उत्तर: 8 जनवरी, 2021 को
प्रश्न: पांच राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनावों के लिए, माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर ने भारत के निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन आयोगों के साथ गलत सूचनाओं से निपटने और चुनाव से संबंधित विश्वसनीय विवरण प्रदान करने के लिए: इन छ: भाषाओं में एक समर्पित 'इन्फोर्मेशन सर्च प्रॉम्प्ट’ (Information search prompt) की घोषणा की है।
उत्तर: अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, बंगाली, असमिया और मलयालम।
प्रश्न: 'गांधी इन बॉम्बे: टूवार्ड्स स्वराज' (Gandhi in Bombay: Towards Swaraj) पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई है?
उत्तर: संध्या मेहता और उषा ठक्कर
प्रश्न: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वस्त्र मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन भारतीय हस्तशिल्प और हथकरघा निर्यात निगम लिमिटेड को बंद करने की स्वीकृति दे दी है। इसकी स्थापन कब की गई थी?
उत्तर: 1958
प्रश्न: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किन दो देशों के बीच खेल तथा युवा मामलों में सहयोग पर समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी है?
उत्तर: भारत और मालदीव
प्रश्न: किस राज्य सभा सांसद ने पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनावों में उम्मीदवारी के चलते राज्य सभा से इस्तीफा से दिया है?
उत्तर: स्वपन दासगुप्ता
प्रश्न: राज्यसभा ने ‘राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता और प्रबंधन विधेयक 2019’ (National Institutes of Food Technology Entrepreneurship and Management Bill 2019) पारित कर दिया है। इस विधेयक में इन दो संस्थानों को राष्ट्रीय महत्व का दर्जा दिया गया है।
उत्तर: हरियाणा के कुंडली और तमिलनाडु के तंजावुर में दो खाद्य प्रौद्योगिकी संस्थानों को
प्रश्न: इस दिग्गज पूर्व क्रिकेटर को खेल निकाय 'प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (PGTI) के बोर्ड सदस्यों में से एक के रूप में शामिल किया गया है।
उत्तर: कपिल देव
प्रश्न: केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड के तहत केंद्रीय राजस्व नियंत्रण प्रयोगशाला (सीआरसीएल), नई दिल्ली को एशिया-प्रशांत क्षेत्र के लिए विश्व सीमा शुल्क संगठन (डब्ल्यूसीओ) की क्षेत्रीय सीमा शुल्क प्रयोगशाला (आरसीएल) के रूप में मान्यता दी गई है। सीआरसीएल की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
उत्तर: 1939
प्रश्न: हाल में केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने ‘प्रशाद योजना’ (Pilgrimage Rejuvenation and Spiritual, Heritage Augmentation Drive- PRASHAD) के तहत स्वीकृत इस परियोजना की आधारशिला रखी।
उत्तर: छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में ‘माँ बम्लेश्वरी देवी मंदिर का विकास’ परियोजना
प्रश्न: 1 मार्च को 45वां नागरिक लेखा दिवस मनाया गया। केन्द्र सरकार ने सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में व्यापक सुधारों की शुरुआत करते हुये नियंत्रक और महालेखा परीक्षक को केंद्र सरकार के खाते तैयार करने की जिम्मेदारी देकर लेखा परीक्षा और लेखा कार्यों को अलग कर दिया था। इसके परिणामस्वरूप, भारतीय नागरिक लेखा सेवा (आईसीएएस) की स्थापना हुई।
उत्तर: वर्ष 1976 में
प्रश्न: केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार कोविड-19 रोगियों की नैदानिक गतिविधियों और उपचार के कारण देश में प्रति दिन लगभग 146 टन जैव-चिकित्सा अपशिष्ट (bio-medical waste) उत्पन्न होता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, 2019 के दौरान देश में कितना जैव-चिकित्सा अपशिष्ट उत्पन्न हुआ था।
उत्तर: लगभग 616 टन प्रति दिन
प्रश्न: लोकसभा टीवी (LSTV) और राज्यसभा TV (RSTV) के विलय को अंतिम रूप दे दिया गया है और इसे संसद टीवी (Sansad TV) द्वारा प्रतिस्थापित किया जाएगा। किस सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी को संसद टीवी के सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया है?
उत्तर: रवि कपूर
प्रश्न: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की इस फ्रेंचाइजी ने टूर्नामेंट के आगामी संस्करण (2021) के लिए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज डेमियन राइट को अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है।
उत्तर: पंजाब किंग्स
प्रश्न: विश्व बैंक के अर्थशास्त्री दीपक मिश्रा को अग्रणी थिंक-टैंक 'इंडियन काउंसिल फॉर रिसर्च ऑन इंटरनेशनल इकोनॉमिक रिलेशन्स' (ICRIER) के अगले निदेशक और मुख्य कार्यकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। ICRIER को एक गैर-लाभकारी अनुसंधान संगठन के रूप में कब स्थापित किया गया था?
उत्तर: 1981 में
प्रश्न: राजस्थान के सिरोही के माउंट आबू में स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी (गुलजार दादी) का 10 मार्च को 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। ब्रह्मकुमारीज एक विश्वव्यापी आध्यात्मिक आंदोलन है। इसे भारत में कब स्थापित किया गया?
उत्तर: 1937 में
प्रश्न: किसने मार्च 2021 में 'एशिया पैसिफिक रूरल एंड एग्रीकल्चर क्रेडिट एसोसिएशन' (Asia Pacific Rural and Agricultural Credit Association) के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया है?
उत्तर: नाबार्ड के अध्यक्ष, जी आर चिंतला
प्रश्न: आईबीएम ने उत्तराखंड के पांच जिलों में 130 माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में अपने इस कार्यक्रम को शुरू करने के लिए उत्तराखंड सरकार के शिक्षा मिशन 'समग्र सिख उत्तराखंड' के साथ सहयोग की घोषणा की है।
उत्तर: ’आईबीएम एसटीईएम फॉर गर्ल्स’ (IBM Science, Technology, Engineering, and Math (STEM) for Girls)
प्रश्न: केंद्र ने 2019 में पूर्व पैनल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद, अगले दो वर्षों के लिए पौराणिक सरस्वती नदी के अध्ययन की योजना तैयार करने के लिए किसकी अध्यक्षता में एक सलाहकार समिति का पुनर्गठन किया है?
उत्तर: केंद्रीय संस्कृति मंत्री
प्रश्न: 4 मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 2021 इस विषय (theme) के साथ मनाया गया।
उत्तर: सड़क सुरक्षा
प्रश्न: उद्यमशीलता की इच्छुक महिलाओं के लिए किस प्रौद्योगिकी कंपनी ने भारत में 'वीमेन विल' (Women Will) वेब प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है?
उत्तर: गूगल
प्रश्न: ‘साइंटिफिक रिपोर्ट्स’ जर्नल में प्रकाशित एक ताजा अध्ययन के अनुसार, महासागरों के गर्म होने से किस प्रजाति के चयापचय (metabolism) पर असर पड़ता है?
उत्तर: शार्क
प्रश्न: इस हवाई अड्डे ने 12 मार्च को विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय कोरियर के निर्यात और आयात के लिए भारत का पहला समर्पित एक्सप्रेस कार्गो टर्मिनल लॉन्च किया।
उत्तर: केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बेंगलुरू
प्रश्न: देश में 'वन नेशन-वन राशन कार्ड' प्रणाली की सुविधा के लिए, सरकार ने निकटतम सस्ती दर वाली दुकान की पहचान करने में नागरिकों, विशेष रूप से उन राशन कार्ड धारकों को जो आजीविका के लिए नए क्षेत्रों में जाते हैं, को लाभान्वित करने के लिए एक ऐप लॉन्च किया है।
उत्तर: 'मेरा राशन' मोबाइल ऐप
प्रश्न: 'आर्थिक एवं व्यापारिक मुद्दों पर ब्रिक्स संपर्क समूह' (The BRICS Contact Group on Economic and Trade Issues) ने भारत की अध्यक्षता में पहली बैठक का आयोजन किया है।
उत्तर: 9 से 11 मार्च, 2021 तक
प्रश्न: स्तनपायी ‘स्मूथ कोटेड ओटर’ अथवा ऊदबिलाव (Smooth-coated Otter) वर्ष 1996 के बाद से इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (IUCN) रेड लिस्ट में किस श्रेणी में सूचीबद्ध है?
उत्तर: अतिसंवेदनशील (Vulnerable)
प्रश्न: आर्कटिक में जलवायु और पर्यावरण की निगरानी के लिए रूस ने 28 फरवरी को अपने इस उपग्रह को लॉन्च किया।
उत्तर: आर्कटिका-एम (Arktika-M)
प्रश्न: नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज (नैस्कॉम) ने भारत में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित नवाचार को बढ़ावा देने के लिए माइक्रोसॉफ्ट (इनोवेशन पार्टनरके रूप में) के साथ यह कार्यक्रम शुरू किया है।
उत्तर: 'एआई गेमचेंजर्स' (AI Gamechangers) कार्यक्रम
प्रश्न: किस राज्य/ केंद्र-शासित प्रदेश की सरकार ने गरीब परिवारों से संबंधित मेधावी लड़कियों की शिक्षा का समर्थन करने के लिए 'सुपर-75 छात्रवृत्ति योजना' (Super-75 scholarship scheme) शुरू करने की घोषणा की है?
उत्तर: जम्मू और कश्मीर
प्रश्न: आर्सेलर मित्तल निप्पन स्टील (एएमएनएस) ने ओडिशा के किस जिले में 50,000 करोड़ रुपए के निवेश के साथ एक नये 12 मिलियन टन प्रति वर्ष क्षमता के एकीकृत इस्पात संयंत्र स्थापित करने के लिए ओडिशा सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
उत्तर: केंद्रपाड़ा
प्रश्न: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की घरेलू टी-20 प्रतियोगिता सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2020-21 का खिताब कसने जीता है?
उत्तर: तमिलनाडु
प्रश्न: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री नितिन गडकरी ने किस स्थान पर ‘एमएसएमई के दो प्रौद्योगिकी केंद्रों’ का उद्घाटन किया?
उत्तर: विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश) और भोपाल (मध्य प्रदेश)
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11 मार्च को स्वामी चिदभवानन्द की ‘भगवद् गीता’ के किंडल संस्करण को जारी किया। स्वामी चिदभवानन्द तमिलनाडु के चिरुचिरापल्ली स्थित तिरूपराथुरई में ‘श्रीरामकृष्ण तपोवनम आश्रम’ के संस्थापक हैं। गीता का तमिल संस्करण जिसमें उनकी टिप्पणियां भी शामिल हैं कब प्रकाशित हुआ था?
उत्तर: सन् 1951 में
प्रश्न: केंद्र-शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में, तीन दिवसीय शिवरात्रि त्योहार 'हेराथ' 10 मार्च को शुरू हुआ। हेराथ त्योहार किसके सबसे बड़े त्योहारों में से एक है?
उत्तर: कश्मीरी पंडितों के
प्रश्न: 10 मार्च को नौसेना डॉकयार्ड मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय नौसेना के इस तीसरी स्टील्थ कलवरी श्रेणी की पनडुब्बी को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
उत्तर: INS करंज
प्रश्न: केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने भारतीय नौवहन निगम के इस जहाज को 6 मार्च को हरी झंडी दिखाई, जिसमें चालक दल (क्रू) में सिर्फ महिलाएं हैं।
उत्तर: ‘एमटी स्वर्ण कृष्ण’ (MT Swarna Krishna)
प्रश्न: ट्रांसजेंडर व्यक्ति के खिलाफ हिंसा या भेदभाव से संबंधित अपराधों में मामले दर्ज करने के लिए सहायता प्रदान करने हेतु साइबराबाद पुलिस ने किस पुलिस स्टेशन में एक 'ट्रांसजेंडर कम्युनिटी डेस्क' का उद्घाटन किया?
उत्तर: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के गाचीबोवली पुलिस स्टेशन
प्रश्न: 6 मार्च को जानकी नवमी के अवसर पर किसके द्वारा ‘रामायण के वैश्विक विश्वकोश’ (Global Encyclopaedia of the Ramayan) के पहले संस्करण का शुभारंभ किया गया?
उत्तर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
प्रश्न: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है।
उत्तर: डीन एल्गर (टेस्ट टीम का कप्तान) और टेम्बा बावुमा (एकदिवसीय और टी-20 टीम का कप्तान)
प्रश्न: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने फरवरी 2021 के लिए किसे 'ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड्स' विजेता घोषित किया है?
उत्तर: भारत के रविचंद्रन अश्विन (ICC मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ) तथा इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट (ICC वीमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ)
प्रश्न: हनीवेल ऑटोमेशन इंडिया लिमिटेड ने 8 मार्च को किसे स्वतंत्र निदेशक (गैर-कार्यकारी) और निदेशक मंडल के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है?
उत्तर: गणेश नटराजन
प्रश्न: ‘ग्लेनमार्क फार्मा’ ने अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में किसे नियुक्त किया है?
उत्तर: रोहित शर्मा
प्रश्न: ऑस्ट्रेलियाई मधुमक्खी की किस दुर्लभ प्रजाति को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर देखा गया था?
उत्तर: फेरोहाइलेस लैक्टिफेरस (Pharohylaeus lactiferous
प्रश्न: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस भारतीय-अमेरिकी विधिवक्ता और राइट्स एक्टिविस्ट (rights activist) को अमेरिका के दो मिलियन से अधिक सिविल सेवकों के प्रबंधन हेतु एक संघीय एजेंसी 'कार्मिक प्रबंधन कार्यालय' के प्रमुख के रूप में नामित किया है।
उत्तर: किरण आहुजा
प्रश्न: पेरिस की एक अदालत ने फ्रांस के इस पूर्व राष्ट्रपति को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाये जाने पर एक साल की कैद और दो साल की निलंबित सजा सुनाई है।
उत्तर: निकोलस सरकोजी
प्रश्न: 8 मार्च को केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्रालय ने नई दिल्ली में 'इन्वेस्ट इंडिया' के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। समझौता ज्ञापन (एमओयू) का उद्देश्य है।
उत्तर: पोषण, बाल संरक्षण और विकास, महिला सशक्तिकरण और मिशन मोड में अभिसरण क्षमता निर्माण के विषयगत क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाना
प्रश्न: सस्टेनेबल अल्टरनेटिव टूवर्ड्स अफोर्डेबल ट्रांसपोर्टेशन (Sustainable Alternative Towards Affordable Transportation- SATAT) योजना 1 अक्टूबर, 2018 को शुरू की गई थी। SATAT योजना के तहत अब तक 9 संपीडित बायोगैस (CBG) संयंत्रों से CBG की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। ये संयंत्र स्थित हैं।
उत्तर: आंध्र प्रदेश (1), गुजरात (3), हरियाणा (1), महाराष्ट्र (3) और तमिलनाडु (1)
प्रश्न: भारतीय रेलवे ने यात्रा के दौरान सभी प्रकार की पूछताछ/शिकायतों/सहायता के लिए यह एकीकृत रेल मदद हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
उत्तर: हेल्पलाइन नंबर '139'
प्रश्न: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने महिला वन अधिकारियों पर तैयार यह ई-बुक लॉन्च की।
उत्तर: 'द ग्रीन क्वींस ऑफ इंडिया- ए नेशंस प्राइड' (The Green Queens of India - Nation's Pride)
प्रश्न: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि होशंगाबाद जिले को अब इस नाम से जाना जाएगा।
उत्तर: नर्मदापुरम
प्रश्न: चीन की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने 4 मार्च को 'तियानवेन-1' (Tianwen-1) द्वारा ली गई मंगल ग्रह की उच्च-रिजॉल्यूशन छवियों को जारी किया। चीन के अंतरिक्ष यान 'तियानवेन-1' को कब लॉन्च किया गया था?
उत्तर: 23 जुलाई, 2020
प्रश्न: 'एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया' (APICON) का 76वां वार्षिक सम्मेलन 4 से 7 मार्च के बीच 'एंगेजिंग माइंड्स: एम्पॉवरिंग मेडिसिन' (Engaging Minds: Empowering Medicine) विषय के साथ आयोजित किया गया। परामर्शदाता चिकित्सकों (consultant physicians) के इस पेशेवर निकाय 'एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया’ का गठन कब किया गया?
उत्तर: 1944
प्रश्न: किसके द्वारा 6 मार्च को 'अखिल भारतीय राज्य न्यायिक अकादमी निदेशक रिट्रीट' (All India State Judicial Academies Directors' Retreat) का आयोजन संयुक्त रूप से किया गया?
उत्तर: मध्य प्रदेश राज्य न्यायिक अकादमी, जबलपुर तथा मध्य प्रदेश हाई कोर्ट
प्रश्न: 4 से 6 मार्च तक तीन दिवसीय 'सैन्य कमांडरों का संयुक्त सम्मेलन 2021' (Combined Commanders' Conference 2021) कहाँ आयोजित किया गया?
उत्तर: केवडिया (गुजरात)
प्रश्न: छ: बार की विश्व चैंपियन इस मुक्केबाज को अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) 'चैंपियंस एंड वेटरंस' (champions and veterans) समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उत्तर: मैरी कॉम
प्रश्न: शोध पत्रिका 'नेचर इकोलॉजी एंड इवोल्यूशन' (Nature Ecology and Evolution) में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार ब्रिटेन में शेफील्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पाया कि वन्यजीवों का व्यापार प्रजातियों की बहुतायत में लगभग 62% की गिरावट का कारण बन रहा है, जिसमें संकटग्रस्त प्रजातियों (endangered species) को नुकसान हो रहा है।
उत्तर: 80% से अधिक का
प्रश्न: केंद्र सरकार ने तमिलनाडु में पांचवें टाइगर रिजर्व 'श्रीविल्लिपुथुर-मेघमलाई टाइगर रिजर्व' के निर्माण के लिए अपनी मंजूरी दे दी है, जिसमें शामिल होगा।
उत्तर: श्रीविल्लिपुथुर ग्रिजल्ड गिलहरी वन्यजीव अभयारण्य (Srivilliputhur Grizzled Squirrel Wildlife Sanctuaries) और मेघमलाई वन्यजीव अभयारण्य
प्रश्न: भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने 5 मार्च, 2021 को 'प्रतिस्पर्धा कानूनों के अर्थशास्त्र पर राष्ट्रीय सम्मेलन' (National Conference on Economics of Competition Law) का आयोजन किया। यह सम्मेलन का कैन सा संस्करण था?
उत्तर: छठा संस्करण
प्रश्न: इंडियन मेडिसिन फार्मास्यूटिकल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईएमपीसीएल), ने अपने उत्पादों को ऑनलाइन बेचने के लिए हाल ही में सरकारी ई-मार्केट (जीईएम) पोर्टल के साथ समझौता किया है। आईएमपीसीएल किसके अंतर्गत एक सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनी है?
उत्तर: आयुष मंत्रालय
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वीडन के प्रधानमंत्री एच.ई. स्टीफन लोफवेन ने द्विपक्षीय मुद्दों और आपसी हित के अन्य क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हेतु ‘भारत-स्वीडन आभासी शिखर सम्मेलन’ में हिस्सा लिया।
उत्तर: 5 मार्च, 2021 को
प्रश्न: सरदूल सिकंदर का 24 फरवरी को 60 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे थे।
उत्तर: प्रख्यात पंजाबी गायक
प्रश्न: बांग्लादेश सरकार ने अपना यह राष्ट्रीय ऐप पोर्टल लॉन्च किया है।
उत्तर: bdapps.com
प्रश्न: केंद्रीय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के न्यासी बोर्ड ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि पर कितने प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर की सिफारिश की है?
उत्तर: 8.5%
प्रश्न: वित्त वर्ष 2020-21 के पहले 9 महीनों के दौरान, इक्विटी के जरिए आने वाले एफडीआई में कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है?
उत्तर: 40%
प्रश्न: अप्रैल से दिसंबर, 2020 के दौरान, देश ने 67.54 अरब डॉलर का एफडीआई आकर्षित किया है। यह किसी वित्त वर्ष के पहले 9 महीनों में आया सबसे अधिक एफडीआई है। वित्त वर्ष 2019-20 की इसी अवधि की तुलना में एफडीआई कितना प्रतिशत बढ़ा है?
उत्तर: 22%
प्रश्न: भारत की चावल निर्यात क्षमता को बढ़ावा देने के लिए ‘लाल चावल’ की पहली खेप को 4 मार्च को संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए रवाना किया गया। असमिया भोजन का एक अभिन्न अंग आयरन से भरपूर 'लाल चावल' असम की ब्रह्मपुत्र घाटी में बिना किसी रासायनिक उर्वरक के इस्तेमाल के उगाया जाता है। चावल की इस किस्म को कहा जाता है।
उत्तर: 'बाओ-धान' (Bao-dhaan)
प्रश्न: कौन ‘इंस्टाग्राम’ पर 100 मिलियन (10 करोड़) लोगों द्वारा फॉलो किए जाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर और एशिया प्रशांत क्षेत्र से पहले व्यक्ति बन गए हैं?
उत्तर: विराट कोहली
प्रश्न: वरिष्ठ राजनयिक मनप्रीत वोहरा को किस देश में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है?
उत्तर: ऑस्ट्रेलिया
प्रश्न: किस राज्य सरकार ने लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीयन प्रमाण पत्र और परमिट आदि के लिए ऑनलाइन सेवा प्रदान करने हेतु 'ई-परिवहन व्यवस्था' लॉन्च की है?
उत्तर: हिमाचल प्रदेश
प्रश्न: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद में महामारी विज्ञान और संचारी रोग प्रभाग के पूर्व प्रमुख वैज्ञानिक पद्मश्री डॉ. रमन गंगाखेड़कर को ‘महामारी विज्ञान’ के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पुणे द्वारा इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
उत्तर: लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड (Lifetime Achievement Award)
प्रश्न: 23 फरवरी को राहुल खुल्लर का नई दिल्ली में निधन हो गया। वे थे।
उत्तर: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के पूर्व अध्यक्ष
प्रश्न: महाराष्ट्र का पहला रेलवे स्टेशन, जिसे ग्रीन स्टेशन के लिए सीआईआई की इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (IGBC) की रेटिंग के अनुसार गोल्ड प्रमाणन (Gold certification) से सम्मानित किया गया है।
उत्तर: छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन (मध्य रेलवे)

पीडीएफ के रूप में डाउनलोड करें

Books & Magazine for all Exams

  • UPSC Exams Books
  • SSC Exams Books
  • State PSCs Exams Books
  • Teacher Recruitment Exams Books
  • Police Recruitment Exams Books
  • Banking Exams Books
  • General Knowledge Books
  • RRB Exam Books
  • Current Affairs Books
  • Special Offers
  • Current Affairs Magazine Subscription
  • CSC English
  • CSC Hindi
  • Samsamayaki Chronicle
  • E-Magazine

विषयवार समसामयिक घटनाक्रम

सामयिक खबरें

सामयिक खबरें
अंतर्राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय संधियां और समझौते
  • कृषि
  • पर्यावरणीय प्रदूषण, अवक्रमण और जलवायु परिवर्तन
  • प्रौद्योगिकी और अनुसंधान का स्वदेशीकरण
  • भारत और उसके द्विपक्षीय संबंध
  • रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
  • विश्व-व्यापार
  • स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
आर्थिकी
  • बजट
पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण
  • वेब पोर्टल/ऐप
योजना एवं कार्यक्रम
राष्ट्रीय
  • राजनीति और प्रशासन
  • अवसंरचना
  • आंतरिक सुरक्षा
  • आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
  • कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
  • कार्यकारी और न्यायपालिका
  • कार्यक्रम और योजनाएँ
  • कृषि
  • गरीबी और भूख
  • जैवविविधता संरक्षण
  • पर्यावरण
  • पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
  • पारदर्शिता और जवाबदेही
  • बैंकिंग व वित्त
  • भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
  • भारतीय अर्थव्यवस्था
  • रक्षा और सुरक्षा
  • राजव्यवस्था और शासन
  • राजव्यवस्था और शासन
  • रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • शिक्षा
  • सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
  • सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
  • स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
विज्ञान प्रौद्योगिकी
विधेयक एवं अधिनियम
समिति-आयोग
सामाजिक परिदृश्य
सूचकांक एवं रिपोर्ट
संक्षिप्त खबरें

संक्षिप्त खबरें
इन्हें भी जानें
बिजनेस और सार्वजनिक उपक्रम
बैंकिंग, फाइनेंस, सेवा और बीमा
संस्थान-संगठन
सार-संक्षेप
  • विविध
  • वेब पोर्टल/ऐप
  • अभियान/सम्मेलन/आयोजन
  • आपदा/दुर्घटनाएं
  • कला/संस्कृति
  • चर्चित दिवस
  • चर्चित पुस्तक
  • चर्चित व्यक्ति
  • चर्चित स्थल
  • निधन
  • नियुक्ति
  • पर्यावरण
  • पुरस्कार/सम्मान
  • बिजनेस और सार्वजनिक उपक्रम
  • बैंकिंग, फाइनेंस, सेवा और बीमा
  • युद्धाभ्यास/सैन्य अभियान
  • रिपोर्ट एवं सूचकांक
  • समझौते/संधि
  • सम्मलेन/बैठक
राज्य समसामयिकी

राज्य समसामयिकी
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ओडिशा
  • कर्नाटक
  • केरल
  • गुजरात
  • गोवा
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू-कश्मीर
  • झारखंड
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • दिल्ली
  • नागालैंड
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • पुडुचेरी
  • बिहार
  • मणिपुर
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • मेघालय
  • राजस्थान
  • लद्दाख
  • सिक्किम
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
खेल समसामयिकी

खेल समसामयिकी
  • एथलेटिक्स
  • ओलंपिक
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • चर्चित खेल व्यक्तित्व
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • तीरंदाजी
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बिलियर्ड्स
  • बैडमिंटन
  • मुक्‍केबाजी
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी
करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स

करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स
डेली करेंट अफेयर्स क्विज़

डेली करेंट अफेयर्स क्विज़

मासिक करेंट अफेयर्स क्विज़

  • करेंट अफेयर्स क्विज़ - July 2025
  • करेंट अफेयर्स क्विज़ - June 2025
  • करेंट अफेयर्स क्विज़ - May 2025
  • करेंट अफेयर्स क्विज़ - April 2025
  • करेंट अफेयर्स क्विज़ - March 2025
  • Download as PDF...

दैनिक समसामयिकी

  • करेंट अफेयर्स 08 July 2025
  • करेंट अफेयर्स 07 July 2025
  • करेंट अफेयर्स 05 July 2025
  • करेंट अफेयर्स 04 July 2025
  • करेंट अफेयर्स 03 July 2025
  • Download as PDF...

मासिक समसामयिकी

  • करेंट अफेयर्स July 2025
  • करेंट अफेयर्स June 2025
  • करेंट अफेयर्स May 2025
  • करेंट अफेयर्स April 2025
  • करेंट अफेयर्स March 2025
  • Download as PDF...

सामयिक घटनाक्रम

  • सामयिक खबरें
  • राज्य समसामयिकी
  • खेल समसामयिकी
  • करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स
  • डेली करेंट अफेयर्स क्विज़

संपर्क करें

  • हमारे बारे में
  • रिक्ति
  • संपर्क करें

पत्रिकाएं

  • Civil Services Chronicle
  • सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल
  • समसामयिकी क्रॉनिकल

स्टोर

  • ऑनलाइन पत्रिकाएं
  • पुस्तकें
  • प्रिंट सदस्यता
  • ऑनलाइन सदस्यता

पुस्तकें

  • UPSC Exams Books
  • SSC Exams Books
  • State PSCs Exams Books
  • Teacher Recruitment Exams Books
  • Police Exams Books
  • Banking Exams Books
  • General Knowledge Books
  • RRB Exam Books
  • Current Affairs Books

Corporate Office

A-1D, Sector-16, Noida
Uttar Pradesh - ( 201301 )
Email us
0120-2514610/12
Office Timing: 9:30AM to 6:00PM
Editorial
9582948817 Email us
Advertisement
9953007627 Email us
Subscription
9953007629 Email us
Circulation
9953007630 Email us
Online Sales
9582219047 Email us

Privacy Policy
Refund Policy
Terms and Conditions
Shipping Policy
Disclaimer
© 1990-2025 Chronicle Publications Pvt. Ltd.. All Rights Reserved.