• EN
  • लॉग-इन
  • रजिस्टर
  • खरीदें
chronicle india logo
chronicle india logo
  • होम
  • सामयिक घटनाक्रम
  • ई-पत्रिकाएं
  • वनलाइनर
  • पुस्तकें
  • पत्रिकाएं
  • सब्सक्रिप्शन
  • ई-पुस्तकें
  • ई-टेस्ट सीरीज
  • मुफ्त संसाधन
  • ई-स्टोर
    • विशेष ऑफर
    • कॉम्बो ऑफर
    • पत्रिकाएं
    • पुस्तकें
    • सब्सक्रिप्शन
  • संपर्क करें
    • करियर
    • हमारे बारे में
    • रिक्ति
    • संपर्क करें
  1. होम
  2. सामयिक
  3. वनलाइनर करेंट अफेयर्स
  4. वनलाइनर करेंट अफेयर्स - नवंबर 2020

वनलाइनर करेंट अफेयर्स - नवंबर 2020

प्रश्न: कोरोना वायरस का पता लगाने के लिए हैदराबाद स्थित सीएसआईआर की इस घटक प्रयोगशाला द्वारा विकसित ‘ड्राई स्वैब-डायरेक्ट आरटी-पीसीआर (Dry Swab direct RT-PCR) की सरल और तेज विधि को आईसीएमआर द्वारा मंजूरी दे दी गई है।
उत्तर: सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (सीसीएमबी)
प्रश्न: भारत ने अपने इन द्वीपों को हरित ऊर्जा आधारित बनाने का लक्ष्य रखा है।
उत्तर: अंडमान एवं निकोबार और लक्षद्वीप
प्रश्न: 27 नवंबर को 11वें 'भारतीय अंगदान दिवस' के अवसर पर किस राज्य को लगातार छठे वर्ष 'देश में अंगदान में सर्वश्रेष्ठ' घोषित किया गया है?
उत्तर: तमिलनाडु
प्रश्न: 28 नवंबर, 2020 को राष्ट्रपति भवन में तैनात आर्मी गार्ड बटालियन के औपचारिक बदलाव समारोह में सेरेमोनियल आर्मी गार्ड बटालियन (Ceremonial Army Guard Battalion) के रूप में अपने साढ़े तीन साल का कार्यकाल पूरे होने पर फर्स्ट गोरखा राइफल्स की 5वीं बटालियन ने किसे प्रभार सौंपा?
उत्तर: सिख रेजिमेंट की छठी बटालियन
प्रश्न: मूल्यों के बारे में जागरूकता बढ़ाने, हमारी संस्कृति में समृद्धता को पहचानने और हमारी विरासत के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत सप्ताह हर साल मनाया जाता है।
उत्तर: 19 नवंबर से 25 नवंबर तक
प्रश्न: केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग द्वारा किस ऐप के आईओएस संस्करण को लॉन्च किया गया और इसे उमंग प्लेटफॉर्म पर जारी किया गया?
उत्तर: न्याय बंधु ऐप
प्रश्न: किसने पूरी तरह डिजिटल ऑनलाइन मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) लॉन्च की है?
उत्तर: भारतीय रेल
प्रश्न: भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा 26 नवंबर को ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मलेन का विषय क्या था?
उत्तर: ग्रामीण अर्थव्यवस्था: आर्थिक पुनरुद्धार और सतत-समान विकास की कुंजी
प्रश्न: उमंग ऐप पर 25 लाख से अधिक लेन-देन रजिस्टर करने के लिए प्लेटिनम पार्टनर पुरस्कार किसे दिया गया है?
उत्तर: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ)
प्रश्न: युवा मामले और खेल मंत्रालय ने एक राष्ट्र खेल संघ के रूप में किस खेल संघ की सरकारी मान्यता पुन: बहाल की है?
उत्तर: भारत के तीरंदाजी संघ
प्रश्न: 26 नवंबर को पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में इन दो देशों के बीच सहयोग विकसित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
उत्तर: भारत और फिनलैंड
प्रश्न: खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने ‘फिट इंडिया स्कूल वीक’ कार्यक्रम के दूसरे संस्करण का शुभारंभ कब किया?
उत्तर: 25 नवंबर, 2020
प्रश्न: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किन देशों के साथ खेल और फिजिकल कल्चर के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन (एमओयू) को मंजूरी दी?
उत्तर: ब्रिक्स देशों
प्रश्न: हितधारकों की बेहतर प्रबंधित सुरक्षा प्रणालियों के माध्यम से अपनी वैश्विक विमानन सुरक्षा योजना (GASP-2020-22) में अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (ICAO) द्वारा किस वर्ष तक 'शून्य मृत्यु संख्या' (Zero fatality) लक्ष्य हासिल करने की परिकल्पना की गई है?
उत्तर: वर्ष 2030 तक
प्रश्न: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा उड्डयन सुरक्षा जागरूकता सप्ताह 2020 मनाया जा रहा है।
उत्तर: 23 नवंबर से 27, नवंबर 2020 तक
प्रश्न: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार ने किस अधिनियम के तहत एक आदेश जारी करते हुए 43 मोबाइल ऐप्स तक पहुंच को रोक दिया है?
उत्तर: सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69 ए
प्रश्न: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पंजाब में किस स्थान पर मक्का आधारित ‘सुखजीत मेगा फूड पार्क’ का वर्चुअल शुभारंभ किया?
उत्तर: कपूरथला जिले के फगवाड़ा में
प्रश्न: असम में पर्यावरण और वन विभाग 1000 प्रजातियों के पेड़ पौधे लगाकर एक उद्यान (park) बनाने की महत्वाकांक्षी परियोजना को किस योजना के तहत कार्यान्वित कर रहा है?
उत्तर: कैम्पा (CAMPA) योजना
प्रश्न: जम्मू-कश्मीर खेल परिषद ने केंद्र-शासित प्रदेश में नवोदित क्रिकेटरों को तैयार करने के लिए किस पूर्व भारतीय क्रिकेटर की क्रिकेट अकादमी के साथ समझौता किया है?
उत्तर: सुरेश रैना
प्रश्न: प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इंडिया इंटरनेशनल चेरी ब्लॉसम महोत्सव को कोविड-19 महामारी के कारण रद्द कर दिया गया है। भारत के एकमात्र चेरी ब्लॉसम महोत्सव को कहाँ आयोजित किया जाता है?
उत्तर: मेघालय की राजधानी शिलांग में
प्रश्न: भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नौसेना के बीच भारत-थाईलैंड समन्वित गश्ती 'इंडो-थाई कॉर्पेट' (Indo-Thai CORPAT) का कौन सा संस्करण 18 से 20 नवंबर, 2020 तक संचालित किया गया?
उत्तर: 30वां संस्करण
प्रश्न: 20 नवंबर को विश्व बाल दिवस के अवसर पर, किसने 'बच्चों के लिए सांसदों के समूह' (PGC) के साथ साझेदारी में सांसदों और बच्चों के बीच में जलवायु परिवर्तन के महत्वपूर्ण मुद्दे पर संवाद कायम करने हेतु 'बच्चों के साथ एक जलवायु संसद' का आयोजन किया?
उत्तर: यूनिसेफ
प्रश्न: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार देश में 2023-24 तक 5000 संपीडित बायोगैस संयंत्र-- सीबीजी स्थापित करने के लिए कितने करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा?
उत्तर: 2 लाख करोड़ रुपए
प्रश्न: जाने-माने तेलुगु कवि और साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार शेख खाजा हुसैन का 21 नवंबर को हैदराबाद में 69 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे किस नाम से मशहूर थे?
उत्तर: देवीप्रिय
प्रश्न: केंद्र सरकार ने कितने करोड़ रुपए की परियोजना लागत के साथ 28 खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को मंजूरी दी है?
उत्तर: 320.33 करोड़ रुपए
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस विश्वविद्यालय में ‘मोनोक्रिस्टलाइन सोलर फोटोवोल्टिक पैनल के 45 मेगावाट के उत्पादन संयंत्र’ और ‘जल प्रौद्योगिकी उत्कृष्ठता केन्द्र’ की आधारशिला रखी तथा ‘अभिनव और उद्भवन केन्द्र-प्रौद्योगिकी व्यापार इनक्यूबेशन’, ‘ट्रांसलेशनल अनुसंधान केन्द्र’ और ‘खेल परिसर’ का उद्घाटन किया?
उत्तर: गुजरात के गांधीनगर में पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम विश्वविद्यालय
प्रश्न: विश्व के सबसे बड़े वर्दीधारी युवा संगठन राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) द्वारा अपना 72वां स्थापना दिवस कब मनाया गया?
उत्तर: 22 नवंबर
प्रश्न: किसे परोपकारी कार्यों में उत्कृष्टता हेतु 21वें लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
उत्तर: सुधा मूर्ति
प्रश्न: खनिज अन्वेषण, निम्नतल स्थलाकृति (basement topography) का मानचित्रण और विभिन्न भू-गर्भीय इलाकों के जलभृत मानचित्रण (aquifer mapping) के उपयोग के लिए आंतरिक विभागीय डिजाइन पर आधारित एक ड्रोन-आधारित जियोफिजिकल सर्वे प्रणाली किसके द्वारा विकसित की गई है?
उत्तर: सीएसआईआर-नेशनल जियोफिजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट
प्रश्न: 94 वर्षीय जापानी खगोल भौतिकीविद मासातोशी कोशिबा का हाल में निधन हो गया। वे किस वर्ष 'न्यूट्रिनोज' नामक प्राथमिक कणों के अस्तित्व की पुष्टि के लिए भौतिकी के नोबेल पुरस्कार के सह-विजेता थे?
उत्तर: वर्ष 2002
प्रश्न: गूगल (Google) ने एक शहर में वृक्ष आवरण का मानचित्रण करने और उसी के अनुसार भविष्य में वृक्षारोपण की योजना बनाने के लिए किस नाम से एक उपकरण लॉन्च किया है?
उत्तर: ट्री कैनोपी लैब (Tree Canopy Lab)
प्रश्न: केन्या में दुनिया के एकमात्र ज्ञात सफेद जिराफ को शिकारियों से बचाने के लिए जीपीएस निगरानी उपकरण लगाया गया है। किस नाम के एक दुर्लभ आनुवंशिक लक्षण के कारण इसका रंग सफेद होता है?
उत्तर: ल्यूसिज्म (leucism)
प्रश्न: लंबे समय तक प्रवास करने वाले छोटे पक्षी में से एक 'विलो वार्बलर' (वैज्ञानिक नाम- फेलोस्कोपस ट्रोचिलस) Willow warbler (Phylloscopus trochilus) को भारत में किस जगह पहली बार देखा गया?
उत्तर: पंचाकरी, केरल
प्रश्न: आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम लिमिटेड और न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) ने 19 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में 'दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ क्षेत्रीय त्वरित परिवहन प्रणाली परियोजना' को कितने मिलियन डॉलर का ऋण देने के समझौते पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर: 500 मिलियन डॉलर
प्रश्न: 'छठ पूजा पर मेरा टिकट' (My Stamp on Chhath Puja) किसके द्वारा जारी किया गया?
उत्तर: केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद
प्रश्न: ‘झाँसी की रानी’ रानी लक्ष्मीबाई का जन्म 19 नवंबर, 1828 को वाराणसी में हुआ था। उनका बचपन का नाम क्या था?
उत्तर: मणिकर्णिका टाम्बे
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी 103वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। इंदिरा गांधी की समाधि कहाँ स्थित है।
उत्तर: शक्ति स्थल
प्रश्न: श्रीलंका के किस पूर्व खिलाड़ी और कोच को एक स्वतंत्र भ्रष्टाचार रोधी न्यायाधिकरण द्वारा सुनवाई के बाद आईसीसी एंटी करप्शन कोड के तहत तीन अपराधों का दोषी पाया गया?
उत्तर: नुवान जोयसा
प्रश्न: 19 नवंबर को दो पुस्तकों 'द रिपब्लिकन एथिक वॉल्यूम III' और 'लोकतन्त्र के स्वर’ का अनावरण किया गया। ये पुस्तकें किसके भाषणों का संग्रह हैं?
उत्तर: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (कार्यकाल के तीसरे वर्ष के दौरान चयनित भाषणों का संग्रह)
प्रश्न: किस कंपनी ने ‘वन मोर थिंग’ नाम से एक वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया?
उत्तर: एप्पल
प्रश्न: किस राज्य सरकार ने राज्य में जंगली हाथियों की रक्षा के लिए बहु-विभागीय 'एंटी इलेक्ट्रोक्यूशन सेल' (anti-electrocution cells) का गठन करने का निर्णय लिया है?
उत्तर: पश्चिम बंगाल
प्रश्न: देश की दूसरी सबसे बड़ी तेल उत्पादक कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड ने किस स्थान पर प्राकृतिक गैस की खोज की है?
उत्तर: असम के तिनसुकिया में
प्रश्न: हिमाचल प्रदेश के दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं की पूरी श्रृंखला प्रदान करने के लिएराज्य सरकार ने शिमला में किस नाम से मेडिकल मोबाइल यूनिट को लॉन्च किया
उत्तर: जीवन धारा
प्रश्न: भारतीय सेना ने 18 नवंबर को 240वां इंजीनियर कोर दिवस मनाया। इंजीनियर कोर के तीन समूह हैं - मद्रास सैपर्स, बंगाल सैपर्स और बॉम्बे सैपर्स। इन्हें कब कोर में समाहित किया गया था?
उत्तर: 18 नवंबर,1932
प्रश्न: तमिलनाडु के नागपट्टिनम जिले के आनंदमंगलम स्थित राजगोपाल विष्णु मंदिर किस काल का निर्मित मंदिर है?
उत्तर: विजयनगर काल
प्रश्न: उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ के पुलिस आयुक्त सुजीत पांडे की जगह इन्हें लखनऊ का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है।
उत्तर: डी.के. ठाकुर
प्रश्न: भारत बायोटेक ने कोविड-19 के टीके 'कोवैक्सीन' का तीसरा परीक्षण शुरू करने की घोषणा की है। भारत बायोटेक द्वारा किन संस्थानों के सहयोग से इसे विकसित किया जा रहा है?
उत्तर: भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) और राष्ट्रीय वायरोलॉजी संस्थान
प्रश्न: महाराष्ट्र के परभणी जिले में एशिया की पहली सौर ऊर्जा संचालित कपड़ा मिल खोली जाएगी। सौर ऊर्जा द्वारा संचालित होने वाली यह मिल है।
उत्तर: जय भवानी महिला सहकारी कपड़ा मिल
प्रश्न: सतह से आकाश में मार करने वाली क्विक रिएक्शन मिसाइल प्रणाली-क्यूआरएसएएम का 17 नवंबर को ओडिशा में चांदीपुर तट पर स्थित परीक्षण केंद्र से दूसरा सफल परीक्षण किया गया। इससे पहले, भी क्यूआरएसएएम का पहला सफल परीक्षण किया गया।
उत्तर: 13 नवम्बर, 2020
प्रश्न: केंद्र द्वारा मई 2020 में घोषित प्रवासी श्रमिकों के लिए किफायती किराये की आवास योजना के तहत एक परियोजना को अंतिम रूप देने वाला पहला शहर बन गया।
उत्तर: सूरत
प्रश्न: ‘सड़क यातायात पीड़ितों के लिए विश्व स्मरण दिवस’ कब मनाया जाता है?
उत्तर: 15 नवंबर (नवंबर के तीसरे रविवार)
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 नवंबर, 2020 को राजस्थान के जैसलमेर जिले में ऐतिहासिक लोंगेवाला पोस्ट पर सैनिकों के साथ दीपावली मनाई। लोंगेवाला पोस्ट पर इस युद्ध की पहली बड़ी लड़ाई लड़ी गई थी।
उत्तर: 1971 के भारत- पाकिस्तान युद्ध
प्रश्न: 13 नवंबर को वर्चुअल माध्यम में आयोजित 8वीं ब्रिक्स विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार- एसटीआई मंत्रिस्तरीय बैठक में सर्वसम्मति से ‘ब्रिक्स एसटीआई घोषणा-पत्र 2020’ स्वीकार किया गया। इस बैठक का आयोजन किसके द्वारा किया गया?
उत्तर: रूस के विज्ञान और उच्च शिक्षा मंत्रालय
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 16 नवंबर को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए जैनाचार्य श्री विजय वल्लभ सुरिश्वर जी महाराज की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में किस स्थान पर शांति की प्रतिमा या 'स्टैच्यू ऑफ पीस' (Statue of peace) का अनावरण किया?
उत्तर: राजस्थान के पाली जिले में जेतपुरा में विजय वल्लभ साधना केन्द्र में
प्रश्न: पाकिस्तान ने 10 नवंबर को किसे आठ विकेट से हराकर अंतरराष्ट्रीय टी-20 श्रृंखला 3-0 से अपने नाम की?
उत्तर: जिम्बाब्वे
प्रश्न: किस वैश्विक संगठन ने भारत में 'पारंपरिक चिकित्सा के लिए एक वैश्विक केंद्र' स्थापित करने की घोषणा की?
उत्तर: विश्व स्वास्थ्य संगठन
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 नवंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक कार्यक्रम में किस स्थान पर स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण किया?
उत्तर: नई दिल्ली स्थित जेएनयू परिसर
प्रश्न: लघु वीडियो-शेयरिंग ऐप टिकटॉक ने म्युजिक लाइब्रेरी का विस्तार करने के लिए किस कंपनी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर: सोनी म्यूजिक एंटरटेनमेंट
प्रश्न: किसने पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग की पहल ‘डाकिये के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (डीएलसी) जमा करने के लिए डोरस्टेप सेवा’ की सफलतापूर्वक शुरुआत की?
उत्तर: इंडिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक (आईपीपीबी) और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
प्रश्न: सीमावर्ती क्षेत्रों तक सुशासन और विकास को पहुंचाने के उद्देश्य से ‘सीमांत क्षेत्र विकासोत्सव –2020 कार्यक्रम’ कहाँ आयोजित किया गया?
उत्तर: धोरडो गाँव (कच्छ जिला), गुजरात
प्रश्न: म्यांमार के चुनावों में इस सत्तारूढ़ दल ने जीत हासिल की।
उत्तर: नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी)
प्रश्न: कृषि मंत्रालय ने 11 नवंबर को किस फल के लिए मूल्य श्रृंखला (Value Chain) निर्माण के लिए वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया?
उत्तर: कीवी फल
प्रश्न: 2020 भौतिकी नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. एंड्रिया गेज ने हवाई द्वीप समूह के मौना की (Mauna Kea) में स्थापित किए जा रहे इस परियोजना के बैकएंड उपकरणों के डिजाइन पर भारतीय खगोलविदों के साथ मिलकर काम किया है।
उत्तर: थर्टी मीटर टेलीस्कोप (टीएमटी) परियोजना
प्रश्न: किस क्रिकेट बोर्ड ने अपने किसी भी अधिकारी या खिलाड़ियों द्वारा किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार या बेईमान व्यवहार से निपटने के लिए ’व्हिसलब्लोअर नीति’ पेश की है?
उत्तर: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी)
प्रश्न: ओसीआई कार्डधारकों के संबंध में विभिन्न सेवाओं के लिए आवेदन प्राप्त करने और संसाधित करने संबंधित मामलों के लिए उत्तर प्रदेश के किन दो जिलों को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ), दिल्ली के अधिकार क्षेत्र में लाया गया है?
उत्तर: गौतम बुद्ध नगर (नोएडा, ग्रेटर नोएडा) और गाजियाबाद
प्रश्न: 'वॉकिंग विद द कॉमरेड्स' (Walking with the Comrades) पुस्तक की लेखिका कौन हैं?
उत्तर: अरुंधति रॉय
प्रश्न: खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने ‘ऑपरेशन ग्रीन्स योजना टॉप टू टोटल’ के तहत पूर्वोत्तर और हिमालयी राज्यों से 41 अधिसूचित फलों और सब्जियों को भारत के किसी भी स्थान पर पहुंचाने के लिए हवाई परिवहन पर कितने प्रतिशत की सब्सिडी वाली सुविधा उपलब्ध कराई है?
उत्तर: 50%
प्रश्न: किस मंत्रालय ने स्थानीय बुनकरों और कारीगरों का समर्थन करने के लिए 'लोकल फॉर दिवाली' अभियान लॉन्च किया है?
उत्तर: कपड़ा मंत्रालय
प्रश्न: यूरोपीय पर्यावरण एजेंसी (EEA) की एक रिपोर्ट के अनुसार यूरोपीय संघ के कितने प्रतिशत प्राकृतिक आवास खराब या दयनीय स्थिति में हैं।
उत्तर: 80% से अधिक
प्रश्न: भारत का मौसम विभाग (IMD) अगले मानसून से किस बीमारी के प्रकोप के लिए पूर्वानुमान जारी करना शुरू करेगा?
उत्तर: मलेरिया
प्रश्न: इस भारतीय-अमेरिकी को कार्यवाहक अमेरिकी रक्षा सचिव क्रिस मिलर के 'चीफ ऑफ स्टाफ' के रूप में नामित किया गया है।
उत्तर: काश पटेल
प्रश्न: किस राज्य सरकार ने रोजगार पैदा करने और अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के उद्देश्य से, धन और रोजगार सृजन में सबसे आगे रहने वाले विभागों को पूंजीगत व्यय के लिए बजटीय निधि का 75% वितरित करने के लिए मंजूरी दे दी है?
उत्तर: महाराष्ट्र
प्रश्न: द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक मजबूत करने के प्रयासों के तहत, भारतीय सेना ने पूरी तरह से प्रशिक्षित 20 सैन्य घोड़ों और 10 बारूदी सुरंग का पता लगाने वाले कुत्तों को किस देश की सेना को सौंपा?
उत्तर: बांग्लादेश
प्रश्न: नेपाल की राष्ट्रपति बिध्या देवी भंडारी ने काठमांडू में एक समारोह के दौरान महात्मा गांधी पर इस नाम से एक विशेष संकलन जारी किया।
उत्तर: 'गांधी के बारे में मेरी समझ' (My understanding about Gandhi)
प्रश्न: केन्द्र-शासित प्रदेश लद्दाख के तांग्त्से में विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पैंगोंग त्सो मार्ग पर किस कंपनी द्वारा 4जी सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं?
उत्तर: जियो
प्रश्न: राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग (एनईजीडी) ने नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी, भोपाल के साथ मिलकर 9 नवंबर को इस विषय पर ऑनलाइन पीजी डिप्लोमा कार्यक्रम की शुरुआत की।
उत्तर: साइबर कानून, अपराध जांच एवं डिजिटल फोरेंसिक्स
प्रश्न: 9 नवंबर को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ‘पहली ब्रिक्स वित्त मंत्री और केंद्रीय बैंक गवर्नर बैठक’ में भाग लिया। यह बैठक किसकी अध्यक्षता में की गई?
उत्तर: ब्रिक्स रूस (BRICS Russian Chairmanship)
प्रश्न: सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) का गठन एक पंजीकृत, गैर-सरकारी संगठन के रूप में कब किया गया था?
उत्तर: 1995 में
प्रश्न: दूरसंचार विभाग (डीओटी) और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) द्वारा संयुक्त रूप से ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2020’ के चौथे संस्करण का आयोजन 8 से 10 दिसंबर, 2020 तक किया जाएगा। इसका विषय (theme) होगा।
उत्तर: ‘समावेशी नवाचार – स्मार्ट, सुरक्षित, टिकाऊ’ (Inclusive Innovation - Smart, Secure, Sustainable)
प्रश्न: दिल्ली के किस पूर्व मुख्य सचिव को ‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के इलाके में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए आयोग' का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
उत्तर: एम एम कुट्टी
प्रश्न: चीन के इस समूह द्वारा लाए गए विश्व के सबसे बड़े आईपीओ (IPO) को शंघाई और हांगकांग स्टॉक एक्सचेंज ने स्थगित कर दिया है।
उत्तर: ऐंट ग्रुप (Ant Group)
प्रश्न: बांग्लादेश और अमेरिकी नौसेना ने रिश्तों का विस्तार करने और दोनों देशों के बीच समुद्री जागरूकता को व्यापक बनाने के लिए 4 नवंबर को यह संयुक्त अभ्यास शुरू किया।
उत्तर: 'करत (Cooperation Afloat Readiness and Training- CARAT) बांग्लादेश 2020’
प्रश्न: कर्नाटक सरकार ने 4,636.50 करोड़ रुपये की लागत से 150 सरकारी ITI को अपग्रेड करने के लिए किसके साथ एक समझौता किया है?
उत्तर: 'टाटा टेक्नोलॉजीज' (Tata Technologies)
प्रश्न: किस राज्य सरकार ने राज्य के कई हिस्सों में फसल अवशेष (पराली) जलाने के बारे में जागरूकता अभियान चलाया है?
उत्तर: उत्तर प्रदेश
प्रश्न: मुख्य सूचना आयुक्त वाई.के. सिन्हा द्वारा 7 नवंबर को इन तीन सूचना आयुक्तों को पद की शपथ दिलाई गई।
उत्तर: हीरालाल सामरिया, सरोज पुन्हानी और उदय महूरकर
प्रश्न: केंद्र सरकार ने ‘जहाजरानी मंत्रालय’ का नाम बदलकर कर दिया है।
उत्तर: बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्रालय
प्रश्न: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा फास्टैग के जरिए शुल्कों के डिजिटल और सूचना प्रौद्योगिकी आधारित भुगतान को बढ़ावा देने के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार कब से सभी चार पहिया वाहनों के लिए फास्टैग होना अनिवार्य किया गया है?
उत्तर: 1 जनवरी, 2021
प्रश्न: विद्युत मंत्रालय के सार्वजनिक उपक्रम- नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनटीपीसी लिमिटेड) की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर: 7 नवम्बर, 1975
प्रश्न: केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने इस स्थान पर ‘भारतीय ज्ञान प्रणाली’ (Indian Knowledge System) के लिए उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने की घोषणा की।
उत्तर: आईआईटी खड़गपुर
प्रश्न: केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने 6 नवंबर को आईआईटी खड़गपुर में आयोजित 3 दिवसीय इस अन्तरराष्ट्रीय वेबिनार का वर्चुअल रूप में उद्घाटन किया।
उत्तर: भारत तीर्थ
प्रश्न: केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और प्रहलाद सिंह पटेल ने किस स्थान पर 360 डिग्री में वीडियो देखने का अनुभव प्रदान करने वाले गोलाकार गुंबद का उद्घाटन किया?
उत्तर: गांधी दर्शन, राजघाट
प्रश्न: भारत में गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पादों की आपूर्ति में तेजी लाने के लिए इफको बाजार ने किसके साथ समझौता किया है?
उत्तर: एसबीआई योनो कृषि ऐप
प्रश्न: मानद उपाधि के साथ एक दूसरे के देश के सेना प्रमुखों को सम्मानित करने की सात दशक (वर्ष 1950 से शुरू) पुरानी परंपरा के तहत भारतीय सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे को इस मानद रैंक से सम्मानित किया गया।
उत्तर: नेपाली सेना के जनरल के मानद रैंक
प्रश्न: महिला सशक्तीकरण की योजनाओं में तेजी लाने और मौजूदा योजनाओं में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए किस राज्य के मुख्यमंत्री कार्यालय में एक 'विशेष प्रकोष्ठ' स्थापित किया जाएगा?
उत्तर: महाराष्ट्र
प्रश्न: राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज (एनडीसी) की हीरक जयंती समारोह के अवसर पर 5-6, नवंबर 2020 को एक दो-दिवसीय वेबिनार किस विषय पर आयोजित किया गया?
उत्तर: ‘भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा- एक दशक आगे’ (India’s National Security- a Decade Ahead)
प्रश्न: वर्ष 2019-20 में भारत ने रिकॉर्ड कितने मिलियन टन बागवानी उत्पादन किया?
उत्तर: 319.57 मिलियन टन
प्रश्न: भारत-डच संयुक्त कृषि कार्य योजना के तहत सब्जियों एवं फूलों के उत्कृष्टता केंद्र का कहाँ शुभारंभ किया गया?
उत्तर: केरल के वायनाड जिले के अम्बालावयाल स्थित क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र (केरल कृषि विश्वविद्यालय) परिसर
प्रश्न: तंजानिया के राष्ट्रपति ने अपने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण की।
उत्तर: जॉन पोम्बे मागुफुली
प्रश्न: केंद्र- शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में महिला शक्ति केंद्र, राजौरी ने 3 नवंबर को बेटियों को गौरव का प्रतीक का जश्न मनाने के लिए जिले में इस अभियान को लॉन्च किया।
उत्तर: 'सेल्फी विद डॉटर' अभियान
प्रश्न: किस नगर निगम ने प्लास्टिक कचरे के खतरे से निपटने और कोविद -19 के प्रसार को रोकने के लिए 'प्लास्टिक लाओ मास्क ले जाओ' नामक एक पहल शुरू की है?
उत्तर: देहरादून नगर निगम
प्रश्न: केन्द्रीय पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने 4 नवंबर को ‘प्रसाद’ योजना के तहत किस स्थान पर ‘पर्यटक सुविधा केंद्र’ सुविधा का शुभारंभ किया?
उत्तर: केरल के गुरुवायुर
प्रश्न: हाल में किस हवाई अड्डे में कोविड-19 परीक्षण प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया?
उत्तर: दराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे
प्रश्न: केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 4 नवंबर को किसके बीच चिकित्सा उत्पादों के विनियमन के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी?
उत्तर: भारत और यूनाइटेड किंगडम
प्रश्न: केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 4 नवंबर को किसके बीच खगोल विज्ञान के क्षेत्र में वैज्ञानिक एवं तकनीकी सहयोग को विकसित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दी?
उत्तर: भारत और स्पेन
प्रश्न: असम के मुख्यमंत्री ने गुवाहाटी के निकट किस स्थान पर सुरक्षित सब्जियां उगाने के लिए भारत-इस्राइल उत्कृष्टता केन्द्र की आधारशिला रखी?
उत्तर: खेत्री
प्रश्न: केंद्र ने दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में वायु गुणवत्ता में सुधार के उपाय करने के लिए 15 राज्यों को पहली किस्त के रूप में कितने रुपये जारी किए हैं?
उत्तर: 2200 करोड़ रूपये
प्रश्न: किसे 2020-23 की अवधि के लिए अंतर संसदीय संघ (आईपीयू) का नया अध्यक्ष चुना गया है?
उत्तर: पुर्तगाल के दुआर्ते पचीको (Duarte Pacheco)
प्रश्न: किस राज्य में ‘बन्नी उत्सव’ मनाया गया?
उत्तर: आंध्र प्रदेश
प्रश्न: किस निकाय ने क्वालिटी काउन्सिल इंडिया के साथ मिलकर अधोसंरचना क्षेत्र के लिए ‘राष्ट्रीय कार्यक्रम और परियोजना प्रबंधन नीति फ्रेमवर्क’ लांच किया है?
उत्तर: नीति आयोग
प्रश्न: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने किस भारतीय कंपनी को महिला टी20 चैलेंज 2020 के टाइटल प्रायोजक के रूप में घोषित किया है?
उत्तर: जिओ
प्रश्न: केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने पंजाब में किस जगह भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के नए क्षेत्रीय केंद्र का उद्घाटन किया?
उत्तर: जीरकपुर
प्रश्न: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) 3 मई, 2020 से 3 मई, 2021 तक अपनी 50वीं वर्षगांठ मना रहा है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की स्थापना कब की गई थी?
उत्तर: मई 1971
प्रश्न: भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (इरेडा) ने भारत सरकार के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करते हुए वर्ष 2020-21 के लिए उत्कृष्ट रेटिंग के तहत कितने करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य निर्धारित किया है?
उत्तर: 2406 करोड़ रुपये
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 31 अक्टूबर, 2020 को गुजरात के केवड़िया से ‘एकीकृत बुनियादी पाठ्यक्रम- ‘आरंभ’ (Aarambh) के दूसरे संस्करण में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए एलबीएसएनएए, मसूरी में भारतीय सिविल सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ संवाद किया। ‘आरम्भ’ की शुरुआत कब की गई थी?
उत्तर: 2019
प्रश्न: जनरल रॉबर्ट किबोची रक्षा मंत्रालय के निमंत्रण पर 2 से 6 नवंबर 2020 के बीच भारत का दौरा कर रहे हैं। वह किस देश के रक्षा बलों के प्रमुख हैं?
उत्तर: केन्या

पीडीएफ के रूप में डाउनलोड करें

Books & Magazine for all Exams

  • UPSC Exams Books
  • SSC Exams Books
  • State PSCs Exams Books
  • Teacher Recruitment Exams Books
  • Police Recruitment Exams Books
  • Banking Exams Books
  • General Knowledge Books
  • RRB Exam Books
  • Current Affairs Books
  • Special Offers
  • Current Affairs Magazine Subscription
  • CSC English
  • CSC Hindi
  • Samsamayaki Chronicle
  • E-Magazine

विषयवार समसामयिक घटनाक्रम

सामयिक खबरें

सामयिक खबरें
अंतर्राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय संधियां और समझौते
  • कृषि
  • पर्यावरणीय प्रदूषण, अवक्रमण और जलवायु परिवर्तन
  • प्रौद्योगिकी और अनुसंधान का स्वदेशीकरण
  • भारत और उसके द्विपक्षीय संबंध
  • रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
  • विश्व-व्यापार
  • स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
आर्थिकी
  • बजट
पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण
  • वेब पोर्टल/ऐप
योजना एवं कार्यक्रम
राष्ट्रीय
  • राजनीति और प्रशासन
  • अवसंरचना
  • आंतरिक सुरक्षा
  • आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
  • कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
  • कार्यकारी और न्यायपालिका
  • कार्यक्रम और योजनाएँ
  • कृषि
  • गरीबी और भूख
  • जैवविविधता संरक्षण
  • पर्यावरण
  • पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
  • पारदर्शिता और जवाबदेही
  • बैंकिंग व वित्त
  • भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
  • भारतीय अर्थव्यवस्था
  • रक्षा और सुरक्षा
  • राजव्यवस्था और शासन
  • राजव्यवस्था और शासन
  • रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • शिक्षा
  • सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
  • सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
  • स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
विज्ञान प्रौद्योगिकी
विधेयक एवं अधिनियम
समिति-आयोग
सामाजिक परिदृश्य
सूचकांक एवं रिपोर्ट
संक्षिप्त खबरें

संक्षिप्त खबरें
इन्हें भी जानें
बिजनेस और सार्वजनिक उपक्रम
बैंकिंग, फाइनेंस, सेवा और बीमा
संस्थान-संगठन
सार-संक्षेप
  • विविध
  • वेब पोर्टल/ऐप
  • अभियान/सम्मेलन/आयोजन
  • आपदा/दुर्घटनाएं
  • कला/संस्कृति
  • चर्चित दिवस
  • चर्चित पुस्तक
  • चर्चित व्यक्ति
  • चर्चित स्थल
  • निधन
  • नियुक्ति
  • पर्यावरण
  • पुरस्कार/सम्मान
  • बिजनेस और सार्वजनिक उपक्रम
  • बैंकिंग, फाइनेंस, सेवा और बीमा
  • युद्धाभ्यास/सैन्य अभियान
  • रिपोर्ट एवं सूचकांक
  • समझौते/संधि
  • सम्मलेन/बैठक
राज्य समसामयिकी

राज्य समसामयिकी
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ओडिशा
  • कर्नाटक
  • केरल
  • गुजरात
  • गोवा
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू-कश्मीर
  • झारखंड
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • दिल्ली
  • नागालैंड
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • पुडुचेरी
  • बिहार
  • मणिपुर
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • मेघालय
  • राजस्थान
  • लद्दाख
  • सिक्किम
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
खेल समसामयिकी

खेल समसामयिकी
  • एथलेटिक्स
  • ओलंपिक
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • चर्चित खेल व्यक्तित्व
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • तीरंदाजी
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बिलियर्ड्स
  • बैडमिंटन
  • मुक्‍केबाजी
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी
करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स

करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स
डेली करेंट अफेयर्स क्विज़

डेली करेंट अफेयर्स क्विज़

मासिक करेंट अफेयर्स क्विज़

  • करेंट अफेयर्स क्विज़ - July 2025
  • करेंट अफेयर्स क्विज़ - June 2025
  • करेंट अफेयर्स क्विज़ - May 2025
  • करेंट अफेयर्स क्विज़ - April 2025
  • करेंट अफेयर्स क्विज़ - March 2025
  • Download as PDF...

दैनिक समसामयिकी

  • करेंट अफेयर्स 11 July 2025
  • करेंट अफेयर्स 10 July 2025
  • करेंट अफेयर्स 08 July 2025
  • करेंट अफेयर्स 07 July 2025
  • करेंट अफेयर्स 05 July 2025
  • Download as PDF...

मासिक समसामयिकी

  • करेंट अफेयर्स July 2025
  • करेंट अफेयर्स June 2025
  • करेंट अफेयर्स May 2025
  • करेंट अफेयर्स April 2025
  • करेंट अफेयर्स March 2025
  • Download as PDF...

सामयिक घटनाक्रम

  • सामयिक खबरें
  • राज्य समसामयिकी
  • खेल समसामयिकी
  • करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स
  • डेली करेंट अफेयर्स क्विज़

संपर्क करें

  • हमारे बारे में
  • रिक्ति
  • संपर्क करें

पत्रिकाएं

  • Civil Services Chronicle
  • सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल
  • समसामयिकी क्रॉनिकल

स्टोर

  • ऑनलाइन पत्रिकाएं
  • पुस्तकें
  • प्रिंट सदस्यता
  • ऑनलाइन सदस्यता

पुस्तकें

  • UPSC Exams Books
  • SSC Exams Books
  • State PSCs Exams Books
  • Teacher Recruitment Exams Books
  • Police Exams Books
  • Banking Exams Books
  • General Knowledge Books
  • RRB Exam Books
  • Current Affairs Books

Corporate Office

A-1D, Sector-16, Noida
Uttar Pradesh - ( 201301 )
Email us
0120-2514610/12
Office Timing: 9:30AM to 6:00PM
Editorial
9582948817 Email us
Advertisement
9953007627 Email us
Subscription
9953007629 Email us
Circulation
9953007630 Email us
Online Sales
9582219047 Email us

Privacy Policy
Refund Policy
Terms and Conditions
Shipping Policy
Disclaimer
© 1990-2025 Chronicle Publications Pvt. Ltd.. All Rights Reserved.