• EN
  • लॉग-इन
  • रजिस्टर
  • खरीदें
chronicle india logo
chronicle india logo
  • होम
  • सामयिक घटनाक्रम
  • ई-पत्रिकाएं
  • वनलाइनर
  • पुस्तकें
  • पत्रिकाएं
  • सब्सक्रिप्शन
  • ई-पुस्तकें
  • ई-टेस्ट सीरीज
  • मुफ्त संसाधन
  • ई-स्टोर
    • विशेष ऑफर
    • कॉम्बो ऑफर
    • पत्रिकाएं
    • पुस्तकें
    • सब्सक्रिप्शन
  • संपर्क करें
    • करियर
    • हमारे बारे में
    • रिक्ति
    • संपर्क करें
  1. होम
  2. सामयिक
  3. वनलाइनर करेंट अफेयर्स
  4. वनलाइनर करेंट अफेयर्स - सितंबर 2020

वनलाइनर करेंट अफेयर्स - सितंबर 2020

प्रश्न: भारत और म्यांमार ने अगले वर्ष की पहली तिमाही तक किस बंदरगाह के परिचालन को शुरू करने पर सहमति जताई है?
उत्तर: सित्तवे बंदरगाह
प्रश्न: किस राज्य सरकार ने राज्य में विद्यार्थियों को शिक्षण, करियर काउंसिलिंग और रोजगार के बारे में मार्गदर्शन के लिए ‘यू-राइज’ (U-Rise) नाम से एक एकीकृत पोर्टल शुरू किया है?
उत्तर: उत्तर प्रदेश
प्रश्न: विश्व गर्भ निरोधक दिवस (World Contraception Day) कब मनाया जाता है?
उत्तर: 26 सितंबर
प्रश्न: बैडमिंटन वर्ल्ड टूर 2020 का एशियाई चरण जनवरी 2021 में कहाँ होगा?
उत्तर: बैंकॉक
प्रश्न: किसे पश्चिम बंगाल का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है?
उत्तर: अल्पन बंदोपाध्याय
प्रश्न: वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) का 79वां स्थापना दिवस कब मनाया गया?
उत्तर: 26 सितंबर
प्रश्न: किसने वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान अर्जित किए जाने वाले विभिन्न लक्ष्यों का विवरण देते हुए भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के साथ कार्य प्रदर्शन आधारित ‘समझौता ज्ञापन’ पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर: पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएफसी)
प्रश्न: किस राज्य सरकार ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के अधीन पेयजल और स्वच्छता विभाग द्वारा शुरू किए गए गरीब कल्याण रोजगार अभियान में आठ पुरस्कार प्राप्त किए हैं?
उत्तर: उत्तर प्रदेश
प्रश्न: गृह मंत्रालय (MHA) ने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण या राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की तीन अतिरिक्त शाखाओं को मंजूरी दी है। ये शाखाएं कहाँ खोली जाएंगी?
उत्तर: इम्फाल, चेन्नई और रांची में
प्रश्न: मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) समिति ने किस एथलीट को दो महीने के प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए लगभग 40 लाख रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी?
उत्तर: भारोत्तोलक मीराबाई चानू
प्रश्न: परिवहन के लिए वैकल्पिक स्वच्छ ईंधन अपनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए किस मंत्रालय ने सीएनजी इंजनों में एच-सीएनजी (हाइड्रोजन का 18% मिश्रण) के उपयोग की अनुमति दे दी है?
उत्तर: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
प्रश्न: ‘क्रिकेट द्रोण’ (Cricket Drona) पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर: जतिन परांजपे और आनंद वसु
प्रश्न: भारत ने किस देश के साथ 26 सितंबर से तीन दिवसीय समुद्री अभ्यास JIMEX शुरू किया है?
उत्तर: जापान
प्रश्न: हाल ही में शेखर बसु का निधन हो गया । वे क्या थे?
उत्तर: वैज्ञानिक
प्रश्न: संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) ने वर्ष 2020 को किस वर्ष के रूप में नामित किया है?
उत्तर: पर्यटन और ग्रामीण विकास वर्ष
प्रश्न: संसद द्वारा 23 सितंबर को जम्मू-कश्मीर आधिकारिक भाषा विधेयक 2020 पारित कर दिया गया है, जिसमें आधिकारिक भाषा होंगी।
उत्तर: उर्दू, कश्मीरी, डोगरी, हिन्दी और अंग्रेजी
प्रश्न: भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने 25 सितंबर को अंत्योदय दिवस के अवसर पर दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयू-जीकेवाई) का स्थापना दिवस किस कार्यक्रम के रूप में मनाया?
उत्तर: ‘कौशल से कल बदलेंगे’ कार्यक्रम
प्रश्न: भारत में प्रतिवर्ष 25 सितंबर को किसकी जयंती के रूप में ‘अंत्योदय दिवस’ मनाया जाता है?
उत्तर: पंडित दीनदयाल उपाध्याय
प्रश्न: बेहतर दक्षता और विकेंद्रीकरण के लिए किसके निदेशक मंडल के पुनर्गठन को केन्द्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने मंजूरी दी है?
उत्तर: भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल)
प्रश्न: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा 25 सितंबर को किस स्थान पर विश्व स्तरीय दिव्यांग खेल केंद्र का शिलान्यास किया गया?
उत्तर: ग्वालियर
प्रश्न: भारत और इजराइल के बीच 24 सितंबर को एक वेबिनार का आयोजन किया गया। इस वेबिनार का विषय था।
उत्तर: ‘सहयोगात्मक भागीदारी के लिए भारतीय रक्षा उद्योग की वैश्विक आउटरीच: वेबिनार एवं एक्सपो’
प्रश्न: आयुष मंत्रालय ने कार्य स्थल पर ‘योग हेतु अवकाश’ (योग ब्रेक) की फिर शुरुआत की। आयुष मंत्रालय ने किस वर्ष 5 मिनट का ‘योग ब्रेक प्रोटोकॉल’ विकसित किया था?
उत्तर: 2019 में
प्रश्न: ‘माई लाइफ इन डिजाइन’ (My Life in Design)किसकी पुस्तक है?
उत्तर: गौरी खान
प्रश्न: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अपना 46वां स्थापना दिवस मनाया। इसकी स्थापना कब की गई थी?
उत्तर: 23 सितंबर, 1974 को जल (प्रदूषण नियंत्रण और प्रदूषण) अधिनियम के तहत
प्रश्न: आयुष मंत्रालय ‘आयुष फॉर इम्युनिटी’ अभियान के भाग के रूप में एक अनूठे ई-मैराथन का समर्थन कर रहा है। इस ई-मैराथन का मूल विषय क्या है?
उत्तर: ‘मानसिक स्वास्थ्य की पूर्ति: कोविड-19 महामारी के दौरान और उससे बाद’
प्रश्न: किस मंत्रालय ने औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देने के लिए उद्योग निकायों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं?
उत्तर: आयुष मंत्रालय, भारत सरकार
प्रश्न: किस राज्य द्वारा ‘मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना’ शुरू की गई है?
उत्तर: मध्य प्रदेश
प्रश्न: कृषि मशीनीकरण में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना (NAHEP) के तहत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा शुरू की गयी हैकथॉन का क्या नाम है?
उत्तर: कृतज्ञ (KRITAGYA)
प्रश्न: इजरायल के साथ संबंधों को सामान्य करने के लिए सहमत होने के लिए कौन नवीनतम अरब राष्ट्र बन गया है?
उत्तर: बहरीन
प्रश्न: किस राज्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 16 से 23 सितंबर तक ‘गरीब कल्याण सप्ताह’ का आयोजन किया गया?
उत्तर: मध्य प्रदेश
प्रश्न: संसद द्वारा 22 सितंबर को राष्ट्रीय रक्षा विधेयक-2020 पारित किया गया है। इस विधेयक के तहत इस विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय महत्व का दर्जा दिया गया है।
उत्तर: गुजरात स्थित रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय
प्रश्न: भारतीय नाभिकीय विद्युत निगम लिमिटेड (BHAVINI) द्वारा बनाया जा रहा प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (PFBR) के कब तक चालू होने की संभावना है?
उत्तर: अक्टूबर 2022
प्रश्न: खेल मंत्रालय ने खेलो इंडिया योजना के तहत दूसरे चरण के लिए मेघालय और पांच अन्य राज्यों में खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र (केआईएससीई) स्थापित करने का निर्णय लिया है। मेघालय के अलावा पांच अन्य राज्य हैं।
उत्तर: दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, असम और सिक्किम
प्रश्न: पी मणिकंदन ने किस बैंक के मुख्य महाप्रबंधक पद से इस्तीफा दे दिया है?
उत्तर: धनलक्ष्मी बैंक
प्रश्न: किस राज्य सरकार ने किसानों की कठिनाइयों को कम करने और उन्हें उनकी उपज का सही मूल्य और अच्छा बाजार दिलाने में मदद करने हेतु 'ई-पीक पाहणी' मोबाइल एप्लिकेशन विकसित किया है?
उत्तर: महाराष्ट्र
प्रश्न: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उड़ान सेवाओं का उद्घाटन किया।
उत्तर: जगदलपुर से रायपुर और हैदराबाद के लिए
प्रश्न: केंद्रीय नींबू वर्गीय फल अनुसंधान संस्थान (Central Citrus Research Institute) कहाँ स्थित है?
उत्तर: नागपुर
प्रश्न: भारत सरकार द्वारा किस स्थान पर इसरो का दूसरा रॉकेट लॉन्च पैड स्थापित किया जाना प्रस्तावित है?
उत्तर: कुलसेकरपट्टिनम (थथुकुडी जिला) तमिलनाडु
प्रश्न: 21 सितंबर को किन दो देशों के बीच सीधी कार्गो फेरी सेवा शुरू की गई है?
उत्तर: भारत और मालदीव
प्रश्न: प्रधानमंत्री ने बिहार के सभी 45,945 गांवों को ऑप्टिकल फाइबर इंटरनेट सेवा से जोड़ने के लिए परियोजना का शुभारम्भ किया। इस परियोजना की लागत कितनी है?
उत्तर: 1,000 करोड़ रुपये
प्रश्न: किस समिति ने यह सिफारिश की थी कि एमएसपी औसत उत्पादन लागत से कम से कम 50 प्रतिशत अधिक होनी चाहिए?
उत्तर: डा. एम. एस. स्वामीनाथन समिति
प्रश्न: राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर किस देश ने चीन के टिक-टॉक और वी-चैट ऐप को प्रतिबंधित कर दिया है?
उत्तर: संयुक्त राज्य अमेरिका
प्रश्न: किस मंत्रालय ने अध्ययन के माध्यम से पाया कि भारत में 780 भाषाएँ बोली जाती हैं, जिनमें से 443 आदिवासी समुदायों द्वारा बोली जाती हैं?
उत्तर: जनजातीय मामलों के मंत्रालय
प्रश्न: खेल मंत्रालय पूर्व और वर्तमान राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को किस योजना के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है?
उत्तर: 'खिलाड़ियों के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय कल्याण कोष' योजना
प्रश्न: भारत का पहला सीआरआईएसपीआर (Clustered Regularly Interspaced Short Palindromic Repeats-CRISPR) कोविड- 19 जांच ‘फेलुदा’ (Feluda) को भारत में उपयोग की मंजूरी मिल गई है। इसे किसके द्वारा विकसित किया गया है?
उत्तर: टाटा समूह एवं सीएसआईआर - इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी
प्रश्न: 16 से 30 सितंबर तक कौन 'स्वच्छता पखवाड़ा' मना रहा है?
उत्तर: भारतीय रेलवे
प्रश्न: देश में अनुमानित वार्षिक नए एचआईवी संक्रमणों में 2010 और 2019 के बीच कितने प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
उत्तर: 37%
प्रश्न: सरकार के नवीनतम एचआईवी अनुमान रिपोर्ट (2019) के अनुसार, भारत में 2019 में लगभग कितने लोगों के एचआईवी / एड्स से पीड़ित होने का अनुमान है?
उत्तर: 23.49 लाख
प्रश्न: किसके द्वारा भारत को हरित भवन विकसित करने, सार्वजनिक परिवहन में सुधार करने और ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों के विस्तार के लिए दो ट्रिलियन डॉलर प्रदान किए जाएंगे?
उत्तर: अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम
प्रश्न: केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन-सीडीएससीओ द्वारा वैक्सीन सहित नई दवाओं के लिए दिशा-निर्देशों को किसके अंतर्गत निर्धारित किया गया है?
उत्तर: नैदानिक परीक्षणों के नियम-2019
प्रश्न: महाराष्ट्र में महिला विकास के लिए समर्पित सरकारी एजेंसी-महाराष्ट्र आर्थिक विकास महामंडल ने महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने की दिशा में शुरूआत की है।
उत्तर: ई-बिजनेस मंच
प्रश्न: भारत की एक नवरत्न कंपनी आरईसी को औपचारिक रूप से ‘ग्रामीण विद्युतीकरण निगम लिमिटेड’ के नाम से जाना जाता है। यह सम्पूर्ण भारत में ऊर्जा क्षेत्र के लिए वित्त एवं विकास के कार्यों को देखती है। इसकी स्थापना कब की गई थी?
उत्तर: 1969
प्रश्न: विभिन्न क्षेत्रों सिंचाई, पेयजल आपूर्ति, बिजली उत्पादन, उद्योगों, शहरों और अन्य सभी क्षेत्रों में जहां पानी का उपयोग किया जाता है, में जल उपयोग दक्षता में सुधार की समग्र जिम्मेदारी हेतु केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित है।
उत्तर: राष्ट्रीय जल उपयोग दक्षता ब्यूरो (NBWUE)
प्रश्न: हरसिमरत कौर बादल के केन्द्रीय मंत्री परिषद से इस्तीफे के बाद किसे खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है
उत्तर: कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर
प्रश्न: किसानों की उपज, व्यापार और वाणिज्य विधेयक 2020 और कृषि सेवा विधेयक 2020 के विरोध में किस केंद्रीय मंत्री ने अपने पद इस्तीफा दे दिया है?
उत्तर: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल
प्रश्न: हाल ही में अशोक गस्ती का निधन हो गया। वे थे।
उत्तर: राज्य सभा सांसद
प्रश्न: शिक्षा मंत्रालय द्वारा हिन्दी पखवाड़े (8 - 22 सितंबर, 2020) के अंतर्गत 17 सितंबर को इस विषय पर वेबिनार आयोजित किया गया।
उत्तर: हिन्दी का सौंदर्य
प्रश्न: केंद्र सरकार ने भारतीय राजनेताओं का विवरण इकट्ठा कर रही चीन की इस कंपनी की पड़ताल के लिए विशेषज्ञ समिति गठित की है।
उत्तर: जेनहुआ डाटा इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलॉजी (Zhenhua Data Information Technology)
प्रश्न: गरीबों को कम कीमत पर उत्कृष्ट दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्रों की संख्या बढाकर मार्च 2024 तक कितना करने का लक्ष्य तय किया है?
उत्तर: 10,500
प्रश्न: शिक्षा मंत्री ने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए उनके बीच स्वस्थ सह-पाठ्यक्रम (को-करिकुलर) गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इस योजना को शुरू किया।
उत्तर: ‘छात्रों के बीच रुचि, रचनात्मकता और मूल्यों को बढ़ाने की योजना -स्पाइसेज’ (Scheme for Promoting Interests, Creativity and Ethics among Students -SPICES)
प्रश्न: 16 सितंबर को रूस के संप्रभु धन कोष 'रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष' (RDIF) ने कोविड-19 वैक्सीन स्पुतनिक-वी की 100 मिलियन खुराक को किस भारतीय दवा कंपनी को देने के लिए सहमति दी?
उत्तर: डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज
प्रश्न: दो अक्टूबर से यानी गांधी जयंती के मौके पर महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए एक नई ऋण योजना लागू करने जा रहा है।
उत्तर: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड)
प्रश्न: बहुराष्ट्रीय वित्तीय सेवा कंपनी अमेरिकन एक्सप्रेस छोटे व्यवसायों का समर्थन करने के लिए अपने किस अभियान को भारतीय बाजार में लेकर आई है?
उत्तर: ’शॉप स्मॉल’ अभियान
प्रश्न: देश की दूसरी सबसे बड़ी पेंट कंपनी बर्जर पेंट्स इंडिया लिमिटेड ने 'होमशील्ड' ब्रांड के तहत अपने उत्पादों की वॉटरप्रूफिंग रेंज के लिए किस अभिनेता को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है?
उत्तर: अक्षय कुमार
प्रश्न: भारत के छोटे कारोबारियों की मदद के लिए किसने 4.3 मिलियन डॉलर यानी करीब 32 करोड़ रुपए अनुदान की घोषणा की है?
उत्तर: फेसबुक
प्रश्न: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बिहार में किस जगह प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत एक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स के गठन की स्वीकृति दी है?
उत्तर: दरभंगा
प्रश्न: युवा मामले और खेल मंत्रालय की ‘टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम’ में वर्तमान में कितने एथलीट शामिल हैं?
उत्तर: 94 एथलीट
प्रश्न: छत्तीसगढ़ के किस क्षेत्र में माओवादी समस्या से निपटने के लिए विशेष बल गठित किया जाएगा?
उत्तर: बस्तर
प्रश्न: किस राज्य सरकार ने एक साल तक मेडिकल ऑक्सीजन ले जाने वाले वाहनों को एम्बुलेंस का दर्जा दिया है?
उत्तर: महाराष्ट्र
प्रश्न: भोपाल की यह कंपनी ईऑफिस प्रणाली अपनाने वाली देश की पहली विद्युत वितरण कंपनी बन गई है।
उत्तर: मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी
प्रश्न: ऑस्ट्रिया के डोमनिक थियम ने जर्मनी के अलेक्जेंडर जेवरेव को हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस प्रतियोगिता का सिंगल्स खिताब जीत लिया है। यह डोमिनिक थियम का कौन सा ग्रेंडस्लैम खिताब है?
उत्तर: पहला
प्रश्न: भारतीय जनता पार्टी ने 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70वें जन्मदिन के उपलक्ष में 14 सितंबर से सेवा सप्ताह शुरू किया। इस अभियान की शुरूआत कहाँ से की गई?
उत्तर: गौतम बुद्धनगर के छपरौली गांव
प्रश्न: युवा मामले और खेल मंत्री ने 14 सितंबर को किस क्षेत्र में विभिन्न खेल सुविधाओं की आधारशिला रखी?
उत्तर: लेह
प्रश्न: भारत का पहला कोरोना वायरस एयरपोर्ट परीक्षण सुविधा किस हवाई अड्डे पर लॉन्च किया गया?
उत्तर: दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किस राज्य में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 12 हजार गांवों में पौने दो लाख परिवारों को मकान सौंपे?
उत्तर: मध्य प्रदेश
प्रश्न: आसियानभारत मंत्री स्तरीय बैठक में आसियानभारत की नई पांच वर्षीय कार्य योजना स्वीकृत की गई।
उत्तर: आसियान-भारत कार्य योजना 2021-25
प्रश्न: जापान की नाओमी ओसाका ने बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका को हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस प्रतियोगिता का महिला सिंगल्स खिताब अपने नाम कर लिया है। यह ओसाका का कौन सा ग्रेंडस्लैम खिताब है?
उत्तर: तीसरा
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 13 सितंबर को बिहार में पेट्रोलियम क्षेत्र से जुड़ी तीन प्रमुख परियोजनाएं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राष्ट्र को समर्पित कीं। ये परियोजनाएं हैं
उत्तर: पारादीप-हल्दिया-दुर्गापुर पाइपलाइन विस्तार वाला दुर्गापुर-बांका खंड और पूर्वी चंपारण तथा बांका में रसोई गैस सिलेंडर भरने वाले दो संयंत्र।
प्रश्न: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत मूल्यांकन प्रणाली के समग्र सुधार के लिए किस नाम से एक नये राष्ट्रीय मूल्यांकन केंद्र की स्थापना की जायेगी?
उत्तर: ‘परख’ (Performance, Assessment, Review, and Analysis of Knowledge for Holistic Development- PARAKH)
प्रश्न: केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार में 971 करोड़ रुपये की लागत वाली 120 किमी. लंबी मुंगेर-भागलपुर-तिरपति-कहलगाँव कंक्रीट सड़क बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह किस राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाई जा रही है?
उत्तर: राष्ट्रीय राजमार्ग- 80
प्रश्न: फिक्की द्वारा 10-11 सितंबर को बिटुमेन तथा सड़क निर्माण के लिए दो दिवसीय वर्चुअल सम्मेलन एवं प्रदर्शनी आयोजित की गई।
उत्तर: ‘बिटु कॉन 2020’ (BITU-CON 2020)
प्रश्न: आयुष मंत्रालय मंत्रालय किस थीम या विषय पर फोकस करते हुए इस माह के दौरान अपना पोषण संबन्धित जागरूकता अभियान चला रहा है?
उत्तर: आहार
प्रश्न: किसे भारत के प्रमुख थिएटर संस्थान नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
उत्तर: परेश रावल
प्रश्न: पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कितने सीएनजी स्टेशन राष्ट्र को समर्पित किए?
उत्तर: 56 सीएनजी स्टेशन
प्रश्न: भारत ‘शंघाई सहयोग संगठन’ की शासनाध्यक्ष परिषद (Council of Heads of Government) नई दिल्ली में होने वाली बैठक की मेजबानी करेगा। यह बैठक कब आयोजित होगी?
उत्तर: 29 और 30 नवंबर, 2020
प्रश्न: शिक्षा मंत्रालय द्वारा ‘शिक्षक पर्व’ के दौरान किस विषय पर 10-11 सितंबर को ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया?
उत्तर: 21वीं सदी में स्कूली शिक्षा
प्रश्न: 10 सितंबर को भारत और जापान ने भारतीय सशस्त्र बल और जापान के आत्मरक्षा बल के बीच किससे संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर किये ?
उत्तर: आपूर्ति और सेवाओं के प्रावधान से संबंधित आदान-प्रदान
प्रश्न: उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने विश्वनाथ सत्यनारायण की 125वीं जयंती समारोह का उद्घाटन किया। वे थे।
उत्तर: तेलुगु साहित्यकार
प्रश्न: 9 सितंबर को विदेश सचिव स्तर की पहली त्रिपक्षीय हिंद-प्रशांत वार्ता आयोजित की गयी। इसमें किन देशों ने भाग लिया?
उत्तर: भारत, ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस
प्रश्न: एलिम्को (भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम), कानपुर के अनुसंधान और विकास भवन का उद्घाटन किसने किया?
उत्तर: थावरचंद गहलोत
प्रश्न: भारत के किस पड़ोसी देश ने गौ-वध पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव दिया है?
उत्तर: श्रीलंका
प्रश्न: खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने उत्तर प्रदेश में कहाँ जैविक खाद्य प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन किया?
उत्तर: बाराबंकी
प्रश्न: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा व्यापार की सुगमता को लेकर जारी जिलेवार रैंकिंग में उन्नाव जिले को ए-श्रेणी में पहला स्थान मिला है, जबकि बी-श्रेणी में किसे पहला स्थान मिला है?
उत्तर: कौशांबी जिला
प्रश्न: भारतीय वायु सेना ने 10 सितंबर, 2020 को अंबाला वायुसैनिक अड्डे में विधिवत रूप से राफेल विमानों को अपने बेड़े में शामिल किया। ये विमान हिस्सा हैं।
उत्तर: वायु सेना के 17वें स्क्वाड्रन, ‘गोल्डन एरोज’ का
प्रश्न: 9 सितंबर को देश की दूसरी व दक्षिण भारत की पहली किसान रेल का शुभारंभ किया गया। यह कहाँ से कहाँ तक चलाई गई?
उत्तर: अनंतपुर (आंध्र प्रदेश) से आदर्श नगर (दिल्ली) तक
प्रश्न: केंद्र सरकार ने 5 वर्षों में सूक्ष्म सिंचाई के अंतर्गत कितनी हेक्टेयर भूमि कवर करने का लक्ष्य रखा है?
उत्तर: 100 लाख हेक्टेयर
प्रश्न: भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त 2020 में बारिश वर्ष 1926 (34.8 सेमी वर्षा) के बाद सर्वाधिक, 32.7 सेमी हुई है, जोकि इस महीने में सामान्य से लगभग कितने प्रतिशत अधिक है?
उत्तर: 27%
प्रश्न: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रसार के उद्देश्य से शिक्षक बिरादरी और अन्य हितधारकों के बीच, शिक्षा मंत्रालय द्वारा 8 सितंबर से 25 सितंबर, 2020 तक आयोजित किया जा रहा है।
उत्तर: शिक्षक पर्व
प्रश्न: सीएसआईआर-सेंट्रल मैकेनिकल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीएमईआरआई), दुर्गापुर ने पूरे देश में सौर ऊर्जा क्षेत्र को बढ़ाने के लिए एक 'रणनीतिक संघ' के रूप में किसके साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोलर एनर्जी (एनआईईएस), गुरुग्राम
प्रश्न: किसने शत-प्रतिशत घरों से अपशिष्ट संग्रह का लक्ष्य हासिल किया है?
उत्तर: चंडीगढ़
प्रश्न: किस राज्य में सभी शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) ‘खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ)’, 21 यूएलबी ‘ओडीएफ +’ और 13 यूएलबी ‘ओडीएफ ++’ प्रमाणित किए गए हैं?
उत्तर: हरियाणा
प्रश्न: केन्द्रीय पेट्रोरसायन इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट) कौशल विकास और तकनीकी प्रशिक्षण की सुविधा के लिए कहाँ अपने दो ‘सीएसटीएस” केन्द्र खोलने जा रहा है?
उत्तर: भागलपुर (बिहार) और वाराणसी (उत्तर प्रदेश)
प्रश्न: दो पुस्तकों 'संवाद उपनिषद्' और 'अक्षर यात्रा' के लेखक हैं।
उत्तर: गुलाब कोठारी
प्रश्न: किस देश ने भारत के साथ हिंद-प्रशांत रणनीति लांच की है?
उत्तर: जर्मनी
प्रश्न: किस देश ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री टोनी एबॉट को व्यापार सलाहकार नियुक्त किया है?
उत्तर: यूनाइटेड किंगडम
प्रश्न: कांगो और दक्षिण सूडान को कोविड-19 से लड़ने में सहायता के लिए कौन सा देश को अपनी विशेषज्ञ टीमों को संयुक्त राष्ट्र मिशनों में भेजेगा?
उत्तर: भारत
प्रश्न: किसे महाराष्ट्र विधान परिषद के उपसभापति के रूप में निर्विरोध चुना गया?
उत्तर: डॉ. नीलम गोरहे (शिवसेना)
प्रश्न: किस राज्य सरकार ने राजस्व विभाग में प्रस्तावित प्रमुख सुधारों के तहत ग्राम राजस्व अधिकारियों के पदों को समाप्त करने का निर्णय लिया है?
उत्तर: तेलंगाना
प्रश्न: चंद्रयान -3 चंद्रयान -2 मिशन की तरह ही होगा और इसमें चंद्रयान -2 के समान ही एक लैंडर और रोवर शामिल होगा, लेकिन इसमें शामिल नहीं होगा।
उत्तर: ऑर्बिटर
प्रश्न: जमीनी नवाचारों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए अटल नवाचार मिशन ने किस मीडिया समूह के साथ भागीदारी की है?
उत्तर: स्कून्यूज (ScooNews)
प्रश्न: केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने किस नाम से सातों दिन चौबीसों घंटे टोल-फ्री मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास हेल्पलाइन की शुरूआत की?
उत्तर: किरन
प्रश्न: 7 सितंबर को एकदिवसीय ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020’ पर राज्यपालों के सम्मेलन का उद्घाटन किसने किया?
उत्तर: राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द
प्रश्न: छोटे बच्चों और महिलाओं के बीच कुपोषण को दूर करने के लिए सितंबर महीने में मनाया जा रहा है।
उत्तर: तीसरा राष्ट्रीय पोषण माह
प्रश्न: कारोबारी सुगमता के आधार पर राज्यों की रैंकिंग के चौथे संस्करण ‘राज्य व्यापार सुधार कार्य योजना रैंकिंग 2019’ में कौन सा राज्य शीर्ष स्थान पर है?
उत्तर: आंध्र प्रदेश
प्रश्न: ‘द इंडिया वे-स्ट्रेटेजी फॉर एन अन्सर्टेन वर्ल्ड’ (The India Way- Strategies for an Uncertain World) पुस्तक के लेखक हैं।
उत्तर: एस. जयशंकर
प्रश्न: असम सरकार इस साल 2 अक्टूबर से अरुणोदय योजना को लागू करने जा रही है। योजना के तहत लाभार्थी परिवारों को प्रति माह कितने दिए जाएंगे?
उत्तर: 830 रुपये
प्रश्न: तमिलनाडु के इस जिले को केंद्र सरकार द्वारा राज्य का पहला पूर्णतः डिजिटल अर्थव्यवस्था वाला जिला चुना गया है।
उत्तर: विरुधुनगर
प्रश्न: अगस्त 2020 में हरिकेन लौरा (Hurricane Laura) जिसकी गति 150 मील प्रति घंटा थी, ने संयुक्त राज्य अमेरिका के टैक्सास और लुसियाना (Louisiana) में भारी क्षति पहुंचाई। यह तूफान किस श्रेणी का था?
उत्तर: श्रेणी 4 (Category 4)
प्रश्न: विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय, हरियाणा द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के सहयोग से इस विषय पर एक वेबिनार आयोजित किया गया --
उत्तर: ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: स्वास्थ्य शिक्षा की संभावना’
प्रश्न: सिकंदराबाद स्थित ‘कॉलेज ऑफ एयर वारफेयर’ (सीएडब्ल्यू) तीनों सेनाओं के अधिकारियों के लिए एकीकृत तरीके से एयर वारफेयर पर पाठ्यक्रम आयोजित करता है। इसकी स्थापना कब हुई थी?
उत्तर: 1959 में
प्रश्न: किस संस्थान ने अपने परिसर में एक स्वतंत्र ‘स्कूल ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’(ScAI) की स्थापना की है?
उत्तर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली
प्रश्न: केन्द्रीय मंत्रिमंडल द्वारा सिविल सेवा क्षमता विकास के लिए इस नई राष्ट्रीय अवसंरचना को मंजूरी दी गई है
उत्तर: ‘मिशन कर्मयोगी’ - राष्ट्रीय सिविल सेवा क्षमता विकास कार्यक्रम
प्रश्न: आईआईटी दिल्ली के स्टार्टअप 'चक्र इनोवेशन' ने एन-95 मास्क को विसंक्रमित करने के लिए लॉन्च किया है।
उत्तर: 'चक्र डेकोव' (Chakr DeCoV)
प्रश्न: वैश्विक नवाचार सूचकांक 2020 की रैंकिंग में भारत कौन से पायदान पर पहुंच गया है?
उत्तर: 48वें
प्रश्न: राष्ट्रीय ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थानों के लिए कहाँ राष्ट्रीय प्रशिक्षण अकादमी की आधारशिला रखी गई?
उत्तर: बेंगलुरू
प्रश्न: एक ऐतिहासिक फैसले में किस देश की उच्च न्यायालय ने आदेश दिया है कि हिंदू विधवाएं अपने मृत पति की सभी संपत्तियों में हिस्सा लेने की हकदार होंगी?
उत्तर: बांग्लादेश उच्च न्यायालय
प्रश्न: 7 साल के लंबे अंतराल के बाद यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंचने वाले पहले भारतीय बने।
उत्तर: सुमित नागल
प्रश्न: केन्द्रीय मंत्रिमंडल द्वारा संसद में जम्मू-कश्मीर के लिए राजभाषा विधेयक लाने को मंजूरी दी गई, जिसमें आधिकारिक भाषा होंगी।
उत्तर: उर्दू, कश्मीरी, डोगरी, हिन्दी और अंग्रेजी
प्रश्न: सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने भारतीय मोबाइल और इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के हितों की सुरक्षा के लिए पब्जी समेत 118 मोबाइल ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। इन्हें किन शक्तियों के तहत प्रतिबंधित किया गया है?
उत्तर: सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69ए के अंतर्गत प्रदान की गई सूचना प्रौद्योगिकी (जनता द्वारा सूचना के उपयोग को अवरुद्ध करने की प्रक्रिया एवं सुरक्षा उपाय) नियम, 2009 के संबंधित प्रावधानों के तहत
प्रश्न: केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने किस क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और फिनलैंड के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी?
उत्तर: भूविज्ञान और खनिज संसाधनों के क्षेत्र में
प्रश्न: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- आईआईटी बंबई के छात्रों ने मुख्य रूप से दस्तावेजों की स्कैनिंग करने में इस्तेमाल किये जाने वाले चीन के कैमस्कैनर ऐप के विकल्प के रूप में एक नये ऐप को लॉन्च किया है। इस ऐप का क्या नाम है?
उत्तर: एयरस्कैनर
प्रश्न: 1 सितंबर को भारतीय नौसेना के सामग्री विभाग के प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया है।
उत्तर: वाइस एडमिरल एस आर सरमा
प्रश्न: 31 अगस्त को आयोजित ‘गांवों की आत्मनिर्भरता एवं पंचायती राज विषय पर राष्ट्रीय ई-सम्मेलन’ में वर्ष 2022 तक स्व-सहायता समूहों से कुल कितनी महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है?
उत्तर: 10 करोड़ महिलाओं
प्रश्न: ‘वन अरेंज्ड मर्डर’ (One Arranged Murder) पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर: चेतन भगत
प्रश्न: केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री नितिन गडकरी ने राजस्थान में किस जगह स्थापित किए गए प्रौद्योगिकी केंद्र का उद्घाटन किया?
उत्तर: अलवर जिले के भिवाड़ी में
प्रश्न: भारत ने 2030 तक कितने मीट्रिक टन कोयला गैसीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया है?
उत्तर: 100 मीट्रिक टन
प्रश्न: हाल में किन दो केंद्र- शासित प्रदेशों को वन नेशन वन राशन कार्ड के मौजूदा राष्ट्रीय पोर्टेबिलिटी समूह में शामिल किया गया है?
उत्तर: लद्दाख और लक्षद्वीप
प्रश्न: कौन 1 से 15 सितंबर, 2020 तक स्वच्छता पखवाड़ा मना रहा है?
उत्तर: केंद्रीय उर्वरक विभाग
प्रश्न: किसे फिडे शतरंज ओलंपियाड के संयुक्त विजेता के रूप में घोषित किया गया?
उत्तर: भारत और रूस को
प्रश्न: भारत ने रूस में अगले महीने आयोजित होने वाले इस बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास में भाग लेने से इंकार कर दिया है।
उत्तर: 'कवकाज 2020' (Kavkaz 2020)
प्रश्न: किस नौसेना बेस में प्लास्टिक अपशिष्ट निपटान सुविधा का उद्घाटन किया गया?
उत्तर: कोच्चि नौसेना बेस
प्रश्न: भारतीय सेना के दो कुत्तों को चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ ‘कमेंडेशन कार्ड‘ से सम्मानित किया गया। इनके क्या नाम है?
उत्तर: ‘सोफी’ (Sophie) एवं ‘विदा’ (Vida)
प्रश्न: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में चार प्रमुख पुल परियोजनाओं का शिलान्यास किया। ये पुल परयोजनाएं हैं।
उत्तर: वैनगंगा, बांडिया, पर्लकोटा और पेरमिली नदियों पर
प्रश्न: भारतीय रेल में रो-रो ट्रेन सेवाओं को पहली बार 1999 में शुरू किया गया था।
उत्तर: कोंकण रेलवे में
प्रश्न: रेल राज्य मंत्री सुरेश सी. अंगडी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने दक्षिण पश्चिम रेलवे की रोल ऑन रोल ऑफ (रो-रो) रेल सेवा को हरी झंडी दिखाई। यह सेवा कहाँ से कहाँ तक है?
उत्तर: नेलमंगला (बेंगलुरु के पास) से बेल (सोलापुर, महाराष्ट्र के पास) तक।
प्रश्न: किस देश के प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे दिया है?
उत्तर: शिंजों अबे (जापान)

पीडीएफ के रूप में डाउनलोड करें

Books & Magazine for all Exams

  • UPSC Exams Books
  • SSC Exams Books
  • State PSCs Exams Books
  • Teacher Recruitment Exams Books
  • Police Recruitment Exams Books
  • Banking Exams Books
  • General Knowledge Books
  • RRB Exam Books
  • Current Affairs Books
  • Special Offers
  • Current Affairs Magazine Subscription
  • CSC English
  • CSC Hindi
  • Samsamayaki Chronicle
  • E-Magazine

विषयवार समसामयिक घटनाक्रम

सामयिक खबरें

सामयिक खबरें
अंतर्राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय संधियां और समझौते
  • कृषि
  • पर्यावरणीय प्रदूषण, अवक्रमण और जलवायु परिवर्तन
  • प्रौद्योगिकी और अनुसंधान का स्वदेशीकरण
  • भारत और उसके द्विपक्षीय संबंध
  • रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
  • विश्व-व्यापार
  • स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
आर्थिकी
  • बजट
पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण
  • वेब पोर्टल/ऐप
योजना एवं कार्यक्रम
राष्ट्रीय
  • राजनीति और प्रशासन
  • अवसंरचना
  • आंतरिक सुरक्षा
  • आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
  • कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
  • कार्यकारी और न्यायपालिका
  • कार्यक्रम और योजनाएँ
  • कृषि
  • गरीबी और भूख
  • जैवविविधता संरक्षण
  • पर्यावरण
  • पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
  • पारदर्शिता और जवाबदेही
  • बैंकिंग व वित्त
  • भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
  • भारतीय अर्थव्यवस्था
  • रक्षा और सुरक्षा
  • राजव्यवस्था और शासन
  • राजव्यवस्था और शासन
  • रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • शिक्षा
  • सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
  • सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
  • स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
विज्ञान प्रौद्योगिकी
विधेयक एवं अधिनियम
समिति-आयोग
सामाजिक परिदृश्य
सूचकांक एवं रिपोर्ट
संक्षिप्त खबरें

संक्षिप्त खबरें
इन्हें भी जानें
बिजनेस और सार्वजनिक उपक्रम
बैंकिंग, फाइनेंस, सेवा और बीमा
संस्थान-संगठन
सार-संक्षेप
  • विविध
  • वेब पोर्टल/ऐप
  • अभियान/सम्मेलन/आयोजन
  • आपदा/दुर्घटनाएं
  • कला/संस्कृति
  • चर्चित दिवस
  • चर्चित पुस्तक
  • चर्चित व्यक्ति
  • चर्चित स्थल
  • निधन
  • नियुक्ति
  • पर्यावरण
  • पुरस्कार/सम्मान
  • बिजनेस और सार्वजनिक उपक्रम
  • बैंकिंग, फाइनेंस, सेवा और बीमा
  • युद्धाभ्यास/सैन्य अभियान
  • रिपोर्ट एवं सूचकांक
  • समझौते/संधि
  • सम्मलेन/बैठक
राज्य समसामयिकी

राज्य समसामयिकी
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ओडिशा
  • कर्नाटक
  • केरल
  • गुजरात
  • गोवा
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू-कश्मीर
  • झारखंड
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • दिल्ली
  • नागालैंड
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • पुडुचेरी
  • बिहार
  • मणिपुर
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • मेघालय
  • राजस्थान
  • लद्दाख
  • सिक्किम
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
खेल समसामयिकी

खेल समसामयिकी
  • एथलेटिक्स
  • ओलंपिक
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • चर्चित खेल व्यक्तित्व
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • तीरंदाजी
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बिलियर्ड्स
  • बैडमिंटन
  • मुक्‍केबाजी
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी
करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स

करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स
डेली करेंट अफेयर्स क्विज़

डेली करेंट अफेयर्स क्विज़

मासिक करेंट अफेयर्स क्विज़

  • करेंट अफेयर्स क्विज़ - July 2025
  • करेंट अफेयर्स क्विज़ - June 2025
  • करेंट अफेयर्स क्विज़ - May 2025
  • करेंट अफेयर्स क्विज़ - April 2025
  • करेंट अफेयर्स क्विज़ - March 2025
  • Download as PDF...

दैनिक समसामयिकी

  • करेंट अफेयर्स 05 July 2025
  • करेंट अफेयर्स 04 July 2025
  • करेंट अफेयर्स 03 July 2025
  • करेंट अफेयर्स 02 July 2025
  • करेंट अफेयर्स 01 July 2025
  • Download as PDF...

मासिक समसामयिकी

  • करेंट अफेयर्स July 2025
  • करेंट अफेयर्स June 2025
  • करेंट अफेयर्स May 2025
  • करेंट अफेयर्स April 2025
  • करेंट अफेयर्स March 2025
  • Download as PDF...

सामयिक घटनाक्रम

  • सामयिक खबरें
  • राज्य समसामयिकी
  • खेल समसामयिकी
  • करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स
  • डेली करेंट अफेयर्स क्विज़

संपर्क करें

  • हमारे बारे में
  • रिक्ति
  • संपर्क करें

पत्रिकाएं

  • Civil Services Chronicle
  • सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल
  • समसामयिकी क्रॉनिकल

स्टोर

  • ऑनलाइन पत्रिकाएं
  • पुस्तकें
  • प्रिंट सदस्यता
  • ऑनलाइन सदस्यता

पुस्तकें

  • UPSC Exams Books
  • SSC Exams Books
  • State PSCs Exams Books
  • Teacher Recruitment Exams Books
  • Police Exams Books
  • Banking Exams Books
  • General Knowledge Books
  • RRB Exam Books
  • Current Affairs Books

Corporate Office

A-1D, Sector-16, Noida
Uttar Pradesh - ( 201301 )
Email us
0120-2514610/12
Office Timing: 9:30AM to 6:00PM
Editorial
9582948817 Email us
Advertisement
9953007627 Email us
Subscription
9953007629 Email us
Circulation
9953007630 Email us
Online Sales
9582219047 Email us

Privacy Policy
Refund Policy
Terms and Conditions
Shipping Policy
Disclaimer
© 1990-2025 Chronicle Publications Pvt. Ltd.. All Rights Reserved.