समसामयिकी प्रश्न - 19 April 2022

राष्ट्रीय

अनुच्छेद 356


संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत लगाए गए राष्ट्रपति शासन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. राष्ट्रपति शासन की प्रत्येक घोषणा को संसद के दोनों सदनों द्वारा निर्धारित समय के भीतर अनुमोदित किया जाना चाहिए।
  2. इसे संबंधित राज्य के राज्यपाल की लिखित सिफारिश के बिना नहीं लगाया जा सकता है।

दिये गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिये:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

राष्ट्रीय

​न्यू इंडिया साक्षरता कार्यक्रम


न्यू इंडिया साक्षरता कार्यक्रम (NILP) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. न्यू इंडिया साक्षरता कार्यक्रम (NILP)” को ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति’ 2020 और 2021-22 की बजट घोषणाओं के अनुरूप, वयस्क शिक्षा के सभी पहलुओं को कवर करने के लिए वित्त वर्ष 2022-2027 की अवधि के लिए मंजूरी दी गयी है।
  2. इस योजना के तहत, 2022-23 से 2026-27 तक की कार्यान्वयन अवधि के दौरान पूरे देश में 1 5 करोड़ गैर-साक्षरों को कवर किया जाएगा।

दिये गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिये:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

आर्थिकी

​न्यूनतम समर्थन मूल्य


न्यूनतम समर्थन मूल्य के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

  1. न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गणना, किसानों की उत्पादन लागत के कम से कम डेढ़ गुना कीमत के आधार पर की जाती है।
  2. ‘न्यूनतम समर्थन मूल्य’ (MSP) का निर्धारण ‘कृषि लागत एवं मूल्य आयोग’ (Commission for Agricultural Costs and Prices– CACP) की संस्तुति पर, एक वर्ष में दो बार किया जाता है।
  3. कृषि लागत एवं मूल्य आयोग’ (CACP) एकसंवैधानिक निकाय है, जो खरीफ और रबी मौसम के लिए कीमतों की सिफारिश करने वाली अलग-अलग रिपोर्ट तैयार करता है।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:-

A
केवल 1 और 2
B
केवल 3
C
केवल 1 और 3
D
1, 2 और 3

आर्थिकी

चावल उत्पादक राज्य


निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. चावल एक खरीफ फसल है जिसके लिये उच्च तापमान (25C० से अधिक) तथा 200 सेमी. से अधिक वार्षिक वर्षा के साथ उच्च आर्द्रता की आवश्यकता होती है।
  2. चावल उत्तर और उत्तर-पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों, तटीय क्षेत्रों तथा डेल्टा क्षेत्रों में उगाया जाता है।
  3. चावल उत्पादक राज्यों की सूची में पंजाब सबसे ऊपर है, उसके बाद उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल का स्थान है।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:-

A
केवल 1 और 3
B
केवल 3
C
केवल 1 और 2
D
1, 2 और 3

विज्ञान प्रौद्योगिकी

​पोलियो


पोलियो के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. पोलियो अपंगता का कारक और एक संभावित घातक वायरल संक्रामक रोग है जो तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है।
  2. यह मुख्यतः 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित करता है। आंँत में वायरस की संख्या में बढ़ोतरी होती, जहाँ से यह तंत्रिका तंत्र पर आक्रमण कर सकता है और जो पक्षाघात का कारण बन सकता है।

दिये गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिये:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

Submit