- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 02 मार्च, 2026
[1]. हाल ही में एक रिपोर्ट में चेतावनी दी गई कि ब्लू नील नदी पर स्थित ग्रैंड इथियोपियन रिनेसां डैम (GERD) में अस्थिरता के संकेत दिखाई दे रहे हैं, जिससे सूडान और मिस्र में संभावित बाढ़ को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। ब्लू नील नदी का उद्गम निम्नलिखित में से किस स्थान से होता है?
| [A]. विक्टोरिया झील |
| [B]. ताना झील |
| [C]. अल्बर्ट झील |
| [D]. मलावी झील |
[2]. हाल ही में एक वैज्ञानिक अध्ययन में चेतावनी दी गई है कि जलवायु परिवर्तन के कारण भारत की स्थानिक पक्षी प्रजाति ‘नीलगिरि वुड पिजन’ के आवास क्षेत्र में गंभीर कमी आ सकती है। नीलगिरि वुड पिजन मुख्यतः निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में पाई जाती है?
| [A]. पूर्वी हिमालय |
| [B]. पश्चिमी घाट |
| [C]. अरावली पर्वतमाला |
| [D]. सुंदरबन |
[3]. हाल ही में मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में एक सदी से अधिक समय बाद फॉरेस्ट आउलेट (वन उल्लू) को देखा गया। फॉरेस्ट आउलेट भारत के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र का स्थानिक पक्षी है?
| [A]. पश्चिमी हिमालय |
| [B]. पूर्वी घाट |
| [C]. मध्य भारतीय वन |
| [D]. सुंदरबन |
[4]. हाल ही में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ‘हेक्सागन एलायंस’ का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। प्रस्तावित हेक्सागन एलायंस के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1.यह पश्चिम एशिया और भूमध्यसागरीय क्षेत्र में आर्थिक, कूटनीतिक एवं सुरक्षा सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रस्तावित 6-राष्ट्रों का एक सामरिक ढाँचा है।
2.इसका मुख्य उद्देश्य ईरान के प्रभाव तथा तथाकथित “एक्सिस ऑफ रेजिस्टेंस” का मुकाबला करना है।
3.प्रस्तावित समूह में इज़राइल, भारत, ग्रीस और साइप्रस को सदस्य के रूप में शामिल किया जा सकता है।
उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
| [A]. केवल 1 और 2 |
| [B]. केवल 2 और 3 |
| [C]. केवल 1 और 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 सभी |
[5]. हाल ही में नीति आयोग के अंतर्गत अटल नवाचार मिशन (AIM) ने नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए पूर्वोत्तर के किस राज्य में पहला राज्य नवाचार मिशन (SIM) प्रारंभ किया है?
| [A]. असम |
| [B]. मणिपुर |
| [C]. मेघालय |
| [D]. त्रिपुरा |
सामयिक खबरें
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे



