2024 एशिया-प्रशांत मानव विकास रिपोर्ट

  • 07 Nov 2023

6 नवंबर, 2023 को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा ‘2024 एशिया-प्रशांत मानव विकास रिपोर्ट’ जारी की गई। रिपोर्ट में भारत के संदर्भ में दीर्घकालिक प्रगति का अनुमान व्यक्त किया गया है।

रिपोर्ट के मुख्य बिंदु :-

  • भारत उच्च आय और धन की असमानता वाले शीर्ष देशों में शामिल है, लेकिन 2015-16 और 2019-21 के बीच यहां की बहुआयामी गरीबी में रहने वाली आबादी का हिस्सा 25% से गिरकर 15% रह गया है।
  • भारत में 2000 से 2022 के बीच प्रति व्यक्ति आय 442 डॉलर से बढ़कर 2,389 डॉलर हो गई।
  • जबकि 2004 से 2019 के बीच गरीबी दर (प्रतिदिन 2.15 डॉलर के अंतरराष्ट्रीय गरीबी माप के आधार पर) 40% से गिरकर 10% हो गई।
  • रिपोर्ट के अनुसार गरीबों की संख्या उन राज्यों में अधिक है, जहां देश की 45 प्रतिशत आबादी रहती है।
  • महिलाएं श्रम शक्ति का केवल 23 प्रतिशत हैं। तेजी से विकास के बीच आय वितरण में असमानता बढ़ी है।
  • भारत वैश्विक मध्यम वर्ग (12 डॉलर से 120 डॉलर के मध्य जीवनयापन करने वाले लोग) की वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।